मथुरा

मथुरा। दहेज में पजेरो कार की मांग पूरा न करने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का स्त्रीधन हड़ लिया। इस संबंध में अंजली पत्नी अनुपम पुत्री संतोष कुमार निवासी कृष्णा ग्रीन छटीकरा रोड रमणरेती ने अनुपम पुत्र स्व. रवि प्रकाश निवासी प्रथम तल अशोक एंकलेव एक्सटेंशन तृतीय फरीदाबाद आदि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। गत तीन-चार रोज पूर्व छरौरा में हुयी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में ईश्वरी पुत्र कैलाश और सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी छरौरा हैं। इनके पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा और एक-एक कारतूस भी बरामद किया है।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एनएसएस को जानें कार्यक्रम आयोजन राजकीय इण्टर कालेज में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शशिकांत कुलश्रेष्ठ, डा. अखिलेश यादव ने सामूहिक दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वयंेसेवकों ने लक्ष्यगीत गाया। कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। डा. अखिलेश यादव ने एनएसएस की अवधारणा, उददेश्य, कार्यप्रणाली बताते स्वयंसेवकों से कहा कि समाजसेवा द्वारा व्यक्तित्व विकास की अवधारणा के लिये सभी एनएसएस कार्यक्रम में भाग लें। इस अवसर पर हरिशचन्द्र शर्मा, विद्याराम चाहर, संतोष सारस्वत आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। भगवान विष्णु के अवतार वामन भगवान की जयंती अर्थात वामन द्वादशी कल मनायी जायेगी। वामन जयंती के के उपलक्ष्य मे कल प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश युवा ब्राम्हण महासभा द्वारा पूजन व विचार गोष्ठी कार्यक्रम महोली रोड शान्ति नगर स्थित हनुमान मन्दिर के भागवत भवन मे आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष पं. आशीष चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।

Read More

मथुरा। भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में भागवत जयंती समारोह भक्ति व श्रद्धा के साथ गऊघाट स्थित गोपीनाथ मंदिर में आयोजित किया गया। समारोह में सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन के उपरांत भागवत का शास्त्रोक्त विधि से चंदन, पुष्प व 108 तुलसीदल अर्पित कर किया। इस अवसर पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में श्रीमदभागवत की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी हुयी। अध्यक्षता करते राजा बाबा ने कहा कि भागवत भक्ति ज्ञान, वैराग्य प्रदान करने वाला ग्रंथ एवं भूत, भविष्य, वर्तमान का त्रिवेणी संगम है। यह प्रभु का साक्षात शब्दमय विग्रह है। पंडित अमित भारद्वाज ने कहा कि सकल मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला एवं पुराणों का मुकटमणि यह ग्रंथ सदैव प्रासंगिक रहेगा। आचार्य प्रणव दीक्षित और रामदत्त शास्त्री ने भी व्यवसायीकरण एवं संगीत की प्रचुरता पर सहमति जताते कहा कि जनकल्याण करने वाले ग्रंथ को स्वकल्याण का साधन बनाया जाना चिंतनीय है। इस अवसर पर आनंद बल्लभ शास्त्री, बलराम आचार्य, पदमनाथ वशिष्ठ, देवेन्द्र पुरोहित, गोपाल बल्लभ, कृष्णमुरारी भारद्वाज, कृपाशंकर द्विवेदी, रवि नारायण पाराशर, कृष्ण कुमार शास्त्री, मुकेश शास्त्री, धीरज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Read More

 सौंख स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग नमाज के उपरान्त मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद देते तहसीलदार बृजपाल यादव, सपा के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव व अन्य सौंख। शुक्रवार को कस्बा में ईद-उल-जुहा बडी धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।  स्थानीय मस्जिद के मौलवी जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। इस मौके पर नमाज के दौरान गोवर्धन तहसीलदर बृजपाल यादव, मौजूद रहे। नमाज अदा करने के उपरान्त सपा के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार भी ईदगाह पर पहुचंे और सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद मुस्लिम मंडी स्थित उस्मान कुरैशी के निवास पर मुकेश सिकरवार और सभी गणमान्य लोगों का मुस्लिम भाईयों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस अवसर पर मास्टर भरतसिंह, बलजीत सिंह, राजकुमार चैंधरी, अर्जुन गौतम, योगेश गौतम, कुन्जी पटैल, उमेश सिसौदिया, कृष्णमुरारी कौशिक आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, शब्बीर खां, उस्मान खां, अंसार खां, शकील खां आदि उपस्थित थे।      

Read More

सौंख । गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय बछगांव में निःशुल्क डेªस वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें करीब 220 बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में सहकारी समिति बछगांव के अध्यक्ष फतेह सिंह व समाजसेवी बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर वरिष्ठ ब्लाॅक समन्वयक बलवीर सिंह, एनपीआरसी भगवान सिंह, प्रधानाध्यापक अनीता देवी, तेजवीर सिंह, मुकेश सिंह, लक्ष्मन सिंह, कुंवरजी, बृजेन्द्र सिंह, करन सिंह, कंजी देवी, रंजना कुमारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

मंच पर राजनाथ सिंह नेहरू युवा केन्द्र के बालन्टीयर का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए  बालन्टीयर्स को स्मृति चिन्ह भेंट करते केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  युवा उद्योगधंधे लगा लोगों को रोजगार दें  मथुरा। देश मे बेरोजगारी और गरीबी सवसे बडी समस्या है इनका समाधान नही हो पाया है। सभी को सरकारी नौकरी तो नही दी जा सकती युवा उद्योग व्यवसाय शुरू करे और लोगो को रोजगार दे यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां दीनदयाल धाम में कही।  गृहमंत्री यहां नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राष्टकृीय पुर्नजागरण यात्रा समापन समारोह के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के एक सैकड़ा से अधिक जनपदों के गांवों से आए वालान्टीयरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को उनकी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां 65 प्रतिशत युवा शक्ति निवास करती है। उन्होंने अंगे्रजी हुकूमत के दौरान युवाओं द्वारा लड़ी गई आजादी की लड़ाई के बारे में बोलते हुए युवाओं से कहा कि चन्द्रशेखर आजाद जैसे युवा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। यदि युवा अपनी शक्ति का उपयोग यदि युवा अपनी शक्ति का उपयोग देश के लिए करें तो सब कुछ संभव है। देश में व्याप्त गरीबी व बेरोजगारी पर उन्होंने कहा कि सरकार इसका समाधान नहीं ढूंढ सकी है और कोई भी सरकार इससे मुक्ति नहीं पा सकती। सभी को सरकारी नौकरी तो नहीं दी जा सकती। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई पेंशन व जनधन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से आव्हान किया कि वो इन योजनाओं को देश के 6 लाख 24 हजार गांवों में पहुंच हर व्यक्ति को इन योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने निजी उद्योग धंधे व व्यवसाय शुरू करने तथा लोगों को रोजगार देने की बात कही। इस मौके पर मौजूद केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने युवाओं को नेगेटिव सोच त्यागने व अपनी शक्ति का देश के लिए प्रयोग करने की सलाह दी।  ज्ञात रहे राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा दो अक्टूबर सन् 2014 को देश के विभिन्न प्रांतों के सौ जनपदों से शुरू हुई थी, जिनमें प्रत्येक जनपद के सौ-सौ गांव के वालन्टीयर जुटे, जो देश भ्रमण करते हुए आज यहां 25 सितम्बर को एकात्म मानव वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम नगला चन्द्रभान फरह में पहुंच समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  इस दौरान खेल सचिव राजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव ललित कुमार गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र के विष्णु दत्त शर्मा, रानी द्विवेदी, दिलावर सिंह, आदि मंचस्थ रहे। जबकि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद पुत्र रामेश्वर सिंह प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। टीईटी उत्तीर्ण बीएड एवं बीटीसी प्रशिक्षितों के पूर्ण समायोजन हेतु टीईटी संघर्ष मोर्चा की मथुरा इकाई ने जनपद के सभी बेरोजगार शिक्षकों से रविवार 27 सितम्बर को डायट बाद पर होने वाली बैठक में मौजूद रहने एवं समायोजन की नीति पर अपने विचार रखने की मांग की।  टीईटी संघर्ष मोर्चा जनपद मथुरा इकाई के खेमचंद अग्रवाल व सुभाष फौजदार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीएड बीटीसी टेट क्वालीफाइड सभी अभ्यर्थी 27 सितम्बर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाद पर प्रातः 10 बजे बैठक में भाग लें। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से टीईटी उत्तीर्ण साथी पहुंच रहे हैं। बैठक में प्रदेश में खाली पड़े तीन लाख पदों पर सभी को बेसिक विद्यालयों में समायोजन की रणनीति पर विचार करने तथा सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। 

Read More

मथुरा। शिक्षा मित्रों के बाद अब बीएड डिग्री धारक प्रेरकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मानदेय 2000 से बढ़ाकर दस हजार रुपए करने तथा बीएड डिग्री धारकों को सहायक अध्यापक भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की है। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक बैलफेयर एसोसिएशन मथुरा के दिनेश चंद शर्मा, कंचन चोधरी, मिथलेश, सीमा, राजकुमार, मनीषा, सहित अन्य प्रेरकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बीएड डिग्री धारी प्रेरक मात्र दो हजार रुपए मासिक मानदेय में गांवों में बुजुर्गों को साक्षर बना रहे हैं। उनसे बीएलओ, पोलियो तथा रैपिड सर्वे का काम भी प्रेरकों से कराया जा रहा है, लेकिन मानदेय मात्र दो हजार रुपए वो भी हर माह समय से नहीं मिलता। प्रेरकों ने आज बैठक कर सरकार से मांग करते हुए पे्रेरकों का मानदेय बढ़ाने तथा नियुक्ति में आरक्षण देने की अपील की है।  

Read More