मथुरा

मथुरा। अग्रवाल सभा रजि. मथुरा की आवश्यक बैठक सभा अध्यक्ष मुरलीधर चैधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि पंचदिवसीय अग्रसेन जयंती की पूर्व बेला में 9 से 11 अक्टूबर नयती हाॅस्पीटल के चिकित्सकों द्वारा अग्रवाटिका पर निःशुल्क टेस्टिंग कैंप लगाया जाएगा। सर्व समाज के लोग इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं मोतीलाल दाऊदयाल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा 10 से 12 अक्टूबर तक मोतियाबिंद से पीड़ित आंखों के रोगियों के आॅपरेशन के लिए रजिस्टेशन होंगे। 13 अक्टू. को आॅपरेशन संपंन होंगे।  वहीं 12 अक्टू. ब्रजचिकित्सा संस्थान में सभा की ओर से सभी मरीजों को फल वितरण एवं सर्जन संस्था पर कुष्ठ रोगियों के स्वस्थ्य बच्चों को कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अग्रवाल महिला समिति बहिनें बच्चों को प्रशिक्षण देने में जुटी हैं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, गौसरन सर्राफ, प्रेम सर्राफ, सुरेश चंद कागजी, चाचा विष्णु सर्राफ, विनोद गर्ग, जुगलकिशोर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले, आदि सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। छाता कोतवाली के गांव बहरावली में प्रातः 10 बजें करीब मुस्लिमों द्वारा बनाये गये पशु कटान स्थान पर न काटकर बम्बे के पास खुलेआम काट रहे थेजिसका ग्रामीणो ने विरोध किया। सूचना पर उपजिलाधिकारी छाता रामअरज यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी यशकान्त सिंह मयफोर्स के गांव में मौके पर पहुचंे। दोनो पक्षो के लोगो को अधिकारियो ने समझा बुझाकर मामले को शांतऔर मुस्लिम पक्ष क लोगो को पूर्व में बनाये गये यथा स्थान पर ही पशु कटान की अनुमती प्रशासन ने दी। कोतवाल का कहना है कि दो पक्ष के लोग पशु कटान को लेकर ईद के मौके पर यथा स्थान पर न काटकर दूसरे स्थान पर काटने का प्रयास कर रहे थे। जिसका ग्रामीणो ने विरोध किया। मौके पर पुलिस पहुचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। मुस्लिमो ने पूर्व यथा बताये निर्धारित स्थान पर ही पशु कटान किया तब जाकर ग्रामीण शांत हुये। 

Read More

मथुरा। पंचायत चुनावों में शराब की तस्करी की सूचना पर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने कृष्णानगर चैराहे पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध टैंकर संख्या यूपी 86 जे 9919 जो छटीकरा की ओर से आ रहा था उसे पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर जीतन निवासी कोसीकलां कागजों सहित टैंकर से कूदकर भाग गया तथा दूसरा अभियुक्त गोविन्द पुत्र विजय ंिसह निवासी बठैनगेट कोसी जो कन्डक्टर था उसे पुलिस ने पकड़ लिया। टैंकर से सौ पेटी अंगे्रजी शराब व बीयर बरामद की है।   

Read More

 प्रेसवार्ता में मौजूद बसपाई  27 को बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को सुबह दस बजे से डैम्पियर नगर स्थित जुबली पार्क में आयोजित किया जा रहा है। आज इसकी जानकारी देते जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल दारा सिंह आजाद ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुनील कुमार चित्तौड़ एमएलसी व जोन काॅर्डीनेटर आगरा, अलीगढ़ मंडल डाॅ. अशोक सिद्धार्थ पूर्व एमएलसी, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी, चै. महेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री, सूरज सिंह जोन काॅर्डीनेटर होंगे तथा विशिष्ट अतिथियों में दारा सिंह आजाद जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल, हेमंत प्रताप सिंह, गयाप्रसाद कुशवाह दोनों जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल व ब्रजेन्द्र सैनी मण्डल काॅर्डीनेटर आगरा, गोवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक मांट पं. श्याम सुन्दर शर्मा, गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत, बसपा की वरिष्ठ नेता और वृन्दावन नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा, बल्देव विधानसभा के संयोजक प्रेमचंद्र कर्दम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसपा सत्यप्रकाश कर्दम करेंगे। आज हुयी पत्रकार वार्ता में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा के संयोजक पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावों को लेकर चर्चा होगी। विस्तृत जानकारी सुनील कुमार चित्तौड़ देंगे। उन्होंने समस्त जनपदवासियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ चढकर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जबाव में जोन काॅर्डीनेटर दारासिंह ने बताया कि बसपा जिला पंचायत के अब तक तीस वार्डों में जीतना लगभग तय है। अन्य वार्डों में भी हमारा संघर्ष मुख्य प्रत्याशी से रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2017 और जिला पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। इस अवसर पर वृन्दावन नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, इं. राजकुमार शर्मा, सतीश बघेल, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान एवं ब्रह्म भारती पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में पं. विष्णुचन्द शर्मा की अध्यक्षता में वामन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी जिसमें संस्थान अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, राजेन्द्र दत्त आचार्य एवं नारायन प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान श्री वामन के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। मंगलाचरण पं. कन्हैयालाल शर्मा एवं पं. दानबिहारी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वामन भगवान पर विद्वानों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान देवकिशन शर्मा, गिर्राज प्रसाद तिवारी, मुकुटमणि शर्मा, राहुल शर्मा, राधाचरन शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, महेश त्यागी, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा, पिन्टू मिश्रा, कृष्णवल्लभ मिश्रा, सुधाकर, प्रहलाद शर्मा, मनीश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौड़ ने किया।

Read More

मथुरा। गाय-भैंस व भेड़-बकरी आदि दुधारू पशुओं ‘जाॅन्स डिजीज’ जैसी घातक बीमारी जिसे अब तक लाइलाज माना जाता रहा है से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने तीन दशक के अथक परिश्रम के पश्चात एक ऐसी वैक्सीन करने में सफलता प्राप्त की है जिसकी एक ही खुराक से न केवल बीमार पशु का इलाज संभव है, बल्कि इसे रोग प्रतिरोधक टीके के रूप में भी सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा सकता है।  मथुरा स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के ‘न्यू मिलेनियम इण्डियन टैक्नोलाॅजी लीडरशिप इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत मिले पौने छह करोड़ के आर्थिक सहयोग से विकसित की गई यह वैक्सीन 26 सितंबर को सीएसआईआर के 73वें स्थापना दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकि मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन के हाथों रिलीज की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाॅ. एसके अग्रवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि ‘संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. शूरवीर सिंह एवं तीन दर्जन से अधिक उनके सहयोगी वैज्ञानिकों की टीम ने तीन दशक लंबे शोध कार्य के बाद वैक्सीन के विकास में सफलता पाई है।  वण्डर वैक्सीन के मुख्य आविष्कारक एवं केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. शूरवीर सिंह ने बताया कि ‘इस वैक्सीन के प्रयोग से दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन में 2 से 5 गुना तथा मांस उत्पादन में 3 से 5 गुना तक की वृद्धि संभव है। इतना ही नहीं, इस वैक्सीन से पशुओं की मृत्युदर, उनमें होने वाले विभिन्न प्रकार के रोग तथा संक्रमणों की रोकथाम में भी खासी कमी लाई जा सकेगी।’   उन्होंने बताया कि ‘यह वैक्सीन लाइलाज पैराट्यूबरकुलोसिस अथवा जाॅन्स डिजीज के शिकार घरेलू पशुओं में काफी कारगर सिद्ध हुई है। इससे गायों को असमय कटान तथा कमजोर होकर सड़कों पर घूमने के लिए विवश होने से रोकने मंे काफी मदद मिलेगी।’  सिंह ने बताया कि ‘हालांकि शुरुआती दौर में यह अनुसंधान पूरी तरह बकरियों तथा भेड़ों आदि लघु रोमंथी पशुओं में होने वाली पैराट्यूबरकुलोसिस का इलाज ढूंढने पर आधारित था, किंतु शोध के दौरान जब जुगाली करने वाले बड़े दुधारू पशुओं यथा गाय-भैंस में भी इसी प्रकार के लक्षण मिले तो दायरा बढ़ता गया और कुल मिलाकर सभी दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण वैक्सीन के रूप में इलाज मिल गया।’ उन्होंने बताया कि 30 वर्ष के लंबे कार्यकाल में हालांकि तकरीबन 40 वैज्ञानिकों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस वैक्सीन के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन किया किंतु उनमें से बायोवेट कंपनी के क्वालिटी कण्ट्रोल मैनेजर डाॅ. तपस भट्टाचार्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. नवीन कुमार एवं तत्कालीन शोध सहायकों डाॅ. जगदीप सिंह सोहल, डाॅ. प्रवीण कुमार सिंह, डाॅ. अजयवीर सिंह, कुन्दन कुमार चैबे, अवनीश कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह एवं वर्तमान सहायक सौरभ गुप्ता आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया है।    

Read More

मथुरा। पिछड़ा वर्ग जागृति मंच उप्र के तत्वावधान मे ंयादव, बघेल, कश्यप, निषाद, कुशवाह, सविता, सैनी, प्रजापति, लोधी, राजपूत, गुर्जर, सुनार पिछड़े समाज के मुस्लिम समाजसेवी जागरूक प्रतिनिधियों की बैइक में आरक्षण, पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों के दुख हरने का मोहन भागवत का बयान सोची समझी राजनीति की पहल के अंतर्गत है। यह बयान सिर्फ चुनावी फंदा है। दलबदलू नेता भी आरक्षण में पलीता लगाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार से कहीं आधिक सामाजिक समरसता की देश को परम आवश्यकता है। बैठक में डा. यशपाल बघेल, प्रहलाद यादव, महेश बघेल, ब्रिजेन्द्रपाल बघेल, चै. पूरनलाल सविता, डा. सतेन्द्र नाई, तोताराम धनगर, सतीश प्रजापति, राधेश्याम कश्यप, बाबूलाल कश्यप, फूल सिंह निषाद, श्याम मोहन वर्मा, कोमल सिंह, सुभाष सैनी, बुद्धीलाल सैनी, रमेश सैनी, क्षेत्रपाल लोधी, नूरी सिंह कुशवाह, विजय सिंह गुर्जर, यामीन खान, बशीर अहमद, कदीर कुरैशी ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता चै. पूरनलाल सविता तथा संचालन प्रहलाद यादव ने किया।  

Read More

  मथुरा। वृंदावन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय के तत्वाधान में महिला आश्रय संस्थान में तीन दिवसीय राजयोग शिविर 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया गया।  इस अवसर पर सीताराम मीना पूर्व श्रम आयुक्त,उतर प्रदेष, डां देववृत दास उच्च आईएएस अधिकारी दिल्ली, ओंम शान्ति रीट्ीट सेंटर से बीके मधु बहन, अनिता बहन, बीके सुरेश भाई तथा मथुरा केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन उपस्थित रहे। पूर्व श्रम आयुक्त उतर प्रदेश सीताराम मीना ने कहा कि शरीर को चलाने वाली आत्मा है। आत्मा ही शरीर के द्वारा कार्य करती है इसीलिये अत्मा के साथ जोडकर बोला जाता है। इस अवसर पर डा. देववृत दास, उच्च आई एस अधिकारी ने ब्रहमाकुमारी संस्थान की तथा बहनो की सरहाना की और महिला आश्रय संस्थान की महिलाओं द्वारा अतिथीओं सोल उडाकर ओर फुल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।  इस अवसर पर बीके मधु बहन, अनिता बहन, बीके सुरेश भाई ने अपने उद्गार व्यक्त किये तथा केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने संस्था का परिचय दिया। मंच का संचालन ओपी यादव ने किया।    

Read More

 पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  मथुरा। भाजपा मथुरा नगर द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का 99 वे जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से मिष्ठान वितरण करके मनाया गया। आज सुबह दीनदयालनगर डैम्पीयर मे दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांन्जलि की गयी। भाजपा व युवा मोर्चा मथुरा नगर ने संयुक्त रूप से डैम्पीयर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में आज प्रातः स्व. पं. श्री दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनायी। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए वरिष्ठ लोगों ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और माल्यार्पण व मिष्ठान वितरित करके खुशी व उल्लास के माहौल में कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि एकात्म मानव वाद के प्रेरता पं. दीनदयाल की जयन्ती पर सभी भाजपा के कायकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। समाज को एकजुट करके समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। साथ ही इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मथुरा सूर्यवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र महामंत्री डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व चैयरमेन वीरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चेतन स्वरूप पारासर, राजेश चैधरी, रामकिशन पाठक, दीपा अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संजय गोविल, विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सीता अग्रवाल, डा. मोहिनी शर्मा, राजवीर चैधरी, अवधेश उपाध्याय, योगेश आभा, मुकेश खण्डेलवाल, ब्रजेन्द्र नागर, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, योगेन्द्र वर्मा, नितिन शर्मा, श्याम सिसौधिया, सुरेन्द्र सिंह होरा, सुरेश अग्रवाल, लोकेश प्रजापति, धर्मेश नौहवार, नन्दकिशोर भारद्वाज, माधव गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, तपेश गर्ग, राजेश नागर, गोविन्द शर्मा, हरीश अग्रवाल, सुनील खरे, अनीता थापन, अंकित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष विष्णुदास अग्रवाल ने किया।  

Read More

मथुरा। सऊदी अरब के मक्का मस्जिद में मची भगदड़ में 700 लोगों की मौत हो गयी। मथुरा जिले से हज करने गए तीस लोगों में से दो के घायल होने की सूचना मिल रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र मछली मंडी के पास रहने वाली अनीसा और अजीज 16 सितम्बर को दिल्ली से सऊदी अरब मक्का हज करने गये थे। देर शाम अजीज के परिजनों ने फोन से सम्पर्क साधा तो मक्का से अजीज ने बताया कि भगदड़ के दौरान हम दोनों भी घायल हो गए हैं और हमारा उपचार अस्पताल में चल रहा है जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

Read More