मथुरा

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन के विधायक और कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने चार सड़कों का शिलान्यास किया। ज्ञात रहे कि बालाजीपुरम, पालीखेड़ा, एवं नटवर नगर क्षेत्र के मार्गो की सड़क अत्यन्त खराब व जर्जर है तथा इन सड़कों में बड़े-बड़े गडढ़े थे जिसके कारण मथुरा वासियों के वाहनों के आवागमन, बच्चों को स्कूल जाने में तथा बारिसों के मौसम में उस गडढ़ों में पानी भर जाने के कारण बहुत-सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। विधायक माथुर ने इन चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति कर उन चार सड़कों का शिलान्यास किया जिसमें से बालाजीपुरम में चैधरी युद्धवीर सिंह एडवोकेट के मकान से राजू सिंह सूबेदार के मकान तक इण्टरलाॅकिंग कार्य निर्माण 196 मी0 लंबाई तथा इस सड़क के निर्माण की कीमत लगभग 8 लाख 95 हजार रुपये है, बालाजी पुरम में घर्मासिंह के मकान से केदार के मकान तक इण्टरलाॅकिंग कार्य निर्माण की 72 मी0 लंबाई तथा इस सड़क के निर्माण की कीमत लगभग 3 लाख 29 हजार रुपये है, महेन्द्रनगर पालीखेड़ा में सत्तों ठाकुर के मकान से सुरेन्द्र उस्फार वालों के मकान तक इण्टरलाॅकिंग कार्य निर्माण की 200 मी0 लंबाई सड़क तथा इस सड़क के निर्माण की कीमत लगभग 12 लाख 20 हजार रुपये है एवं नटवर नगर में दिलीप चैधरी के मकान से बिजेन्द्र राणा की दुकान तक इण्टरलाॅकिंग कार्य निर्माण की 60 मी0 तथा इस सड़क के निर्माण की कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये है। इस दौरान अवसर पर युद्धवीर सिंह, मैनेजर यादव, सरपंच झुडावई वाले, श्याम चैधरी, वयन सिंह, रतलेश सेठ, ठाकुर सत्तों, दिलीप चैधरी, होडल चैधरी, कर्मवीर छोकर, कनोजिया सभासद, महेश रावत तथा मोहन सिंह चैधरी भी उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित युदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव द्वारा युगलजोड़ी श्रीराधाकृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह के मुख्य अतिथि राजपाल यादव का स्वागत पटुका उढ़ाकर विजय यादव एवं अनिल यादव एवं उनका सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भारत भूषण यादव एवं प्रदीप यादव ‘पप्पन’ द्वारा भेंट कर किया गया। तत्पश्चात् सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकारों द्वारा भगवान  कृष्ण के स्वरूपों को विभिन्न मनमोहक अंदाज मे प्रस्तुत किया गया तथा ब्रज की होली फूलों के साथ मनमोहक रूप मे खेली गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत समाजसेवी भोला यादव का यादव सेवा मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भंेट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया तथा माखन-मिश्री के प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गयी। कार्यक्रम को बहुत बड़ी संख्या मे शहरी एवं बाहर से आये हुए श्रद्वालुओं द्वारा देखा गया है एवं काफी प्रशंसा की गयी। आज के इस कार्यक्रम मे यादव सेवा मण्डल के प्रदीप यादव‘पप्पन’, भारत भूषण यादव विजय यादव, राजू यादव, उमेश यादव, अरूण यादव, रवि यादव ‘सभासद’ अमित यादव, राजेश यादव, विष्णु यादव ‘डिब्बे वाले’, अनिल यादव, बनवारी यादव, राजीव यादव, अर्पित यादव, मनोज यादव, राजू यादव, विजय यादव, ब्रजमोहन यादव, देवेन्द्र यादव, अर्पित यादव, डा. श्रीभगवान यादव, गौरव यादव, अनुराग यादव, किशन यादव, रामबाबू यादव, कृष्णवीर यादव, छोटू यादव, पंकज यादव, अजय यादव, नन्दकिशोर यादव, किशोर यादव, अजय यादव ‘बोई’, सुरेन्द्र यादव, ग्वाला यादव, यादव नवयुवक संघ के पूर्व पधाधिकारी रूपकिशोर यादव, राजकुमार यादव, राजेन्द्र यादव, गुड्डू यादव एवं यादव समाज के गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन प्रदीप यादव ‘पप्पन’ एवं धन्यवाद ज्ञापन भारत भूषण यादव द्वारा किया गया।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की एक बैठक किसान भवन में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा ने कहा कि कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है, सभी सर्वोपरि हैं। उन्होंने जिला पंचायत चुनावों हेतु पार्टी स्वच्छ छवि, मजबूत कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेगी। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि बूथ कमेटी कार्यों को एक सप्ताह के अंतर पूर्ण कर लें। जिला उपाध्यक्ष डा. दौलतराम चतुर्वेदी व जगदीश नौहवार ने कहा कि एक पंचायत चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव है। पार्टी को जनमानस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिला महासचिव तनवीर एड. ने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों को सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व विधान सभा अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह की आठ व नौ तारीख को अपनी कार्यकारिणी की बैठक करें। बैठक के दौरान मुरारीलाल कुंतल, दिनेश कौशिक, अमित सिंह, भारत भूषण शर्मा, पवन यादव, गिरधारीलाल, किशन सिंह, बबीता सिंह, डा. साधना शर्मा, रंजनवाला, रंजीत गूर्जर, भगवान दास, कीर्ति धनगर, चरण सिंह, ठा.अंकित सिंह, पूरन सिंह यादव, धर्मवीर बैनीवाल, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव तनवीर अहमद ने किया। 

Read More

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 51वां स्थापना दिवस हवन करके मनाया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री गोकुलेश गौतम ने कहा कि हम आज पुनः अपने संगठनों के उद्देशों की पूर्ति का संकल्प लेते है। वहीं नगर संयोजक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार किसी कीमत पर सहन नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर माधव गर्ग, अर्जुन सिंह, श्यामसुंदर गौतम, दीपक गोला, मनोज शर्मा, बंटी कुमार, घनश्याम सिंह, गौरव, सरोज शर्मा, जितेश कुमार, आकाश, सागर, अभिषेक चैधरी, संजय शर्मा, योगेश आवा, कन्हैयालाल गौतम, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद थे।   

Read More

नंदभवन में बालकृष्ण एवं बलदेव की अद्भुत झांकी एवं नंदोत्सव में भाग लेते श्रद्धालुगण  ‘बाजत बधाइयां बाबा नन्द के दरबार’ मथुरा। आज नंदबाबा के पूर्वजों द्वारा बसाया गया गांव बालकृष्ण के अवतरण की खुशी में डूबा था। चारों ओर ‘नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की’ के उदघोष सुनाई दे रहे थे। हर कोई धोती,बगलबंदी,पीताम्बर पहन माथे पर चंदन लगा नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होना चाहता था। योगीराज भगवान श्री बालकृष्ण का जन्म महोत्सव बाबा नंदभवन में परम्परागत विधिविधान से मनाया। घरों में हलुवा,पेरी आदि पकवान बनाए गए। नंदीश्वर पर्वत स्थित प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नंदमहोत्सव के अवसर पर नंदगांव बरसाना के गेास्वामी समाज द्वारा हुई संयुक्त रूप से  बधायी गायन ने  द्वापर युग की कथा को एक बार फिर जीवंत कर दिया। इस दौरान नंदभवन में  दधि कांधो, मल्ल युद्ध, बांस बधायी, भंाड लीला, शंकर लीला आदि का मंचन भी किया गया। कान्हा के जन्मोत्सव पर 56 भोग का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण बलराम ने रजत  हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। रात्रि से ही नंदोत्सव की खुशी में डूबे ब्रजवासी पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित हो माथे को केसर कुमकुम आदि के चंदन से सजा कर नंदभवन पहुंचे। कान्हा और बलराम के चरणों में बंदन कर नंदमहोत्सव की तैयारियों में जुट गए। नंदभवन को दुलहन की तरह सजाया गया। द्वारों पर फूल और पत्तियों से बने बंदनवार बांधे गए। श्री कृकृष्ण व बलराम को राखी भी बंाधी गई। नंदमहोत्सव समारोह के लिए बरसाना से आए समाजीयों का नंदगांव वासीयों ने माला पटुका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उपहार स्वरूप भगवान का प्रसाद दिया गया। करीब दस बजे मंदिर परिसर में नंदगांव बरसाना के विप्रों द्वारा सामूहिक समाज गायन का आयोजन  किया गया। एक ओर बरसाना वासी तथा दूसरी ओर नंदगांव वासियों की पंक्ति बनी हुयी थी। नंदभवन में आयोजित समाज गायन में बच्चों से लेकर वृद्ध तक कान्हा के जन्म महोत्सव में जमकर थिरके। नंदभवन में  समाज गायन के दौरान रानी तेरौ चिर जीवै गोपाल ,आजु बधायौ ब्रजराज के,बाजै बधाइयां बे सेइयां नंद के दरबार आदि पदों का गायन किया गया। मंदिर प्रांगण में नंदगांव वासियों द्वारा वृषभान के जमाई की जै और बरसाना के लोगों द्वारा नंद के जमाई की जय के जयघेाष गूंजते रहे। नंदोत्सव के दौरान मिठाई, खिलौने, पटुका, फरूआ आदि लुटाए गए। मंदिर प्रांगण में ही मल्ल युद्ध की प्रथा का प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 10 वर्ष तक के वृद्ध ने अपने साथी प्रतिद्वंदी से मल्ल युद्ध किया। मल्ल युद्ध के निर्णय के बाद दोनों प्रतिद्वंदीयों ने आपस में गले मिलकर क्षमा याचना की। नंदमहोत्सव में बांस बधाई और शंकर लीला का आयोजन भी किया गया।  हुआ लीलाओं का मंचन श्री कृष्णजन्मोत्सव के दौरान कृष्ण कालीन लीलाओं का मंचन किया गया। श्री कृष्ण के जन्म की खबर सुनते ही देवता भी दर्शनों को लालयित होने लगे। स्वर्ग से देवता किसी न किसी रूप में भगवान बालकृष्ण के दर्शनों को आने लगे।जगत पिता ब्रह्मा और ब्रहमाणी भी ढांढी ढांढिन का वेष रखकर भगवान के दर्शनों के लिए आए। नंदभवन में पहुंचकर नंदबाबा को उसकी वंशावली का वर्णन किया। बांस बधायी का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार भगवान शिव भी लाला के दर्शनों की इच्छा से नंदगांव आए। उनके भयंकर रूप को देखकर माता यशोदा ने उनको दर्शन नहीं कराए। अंत में लाला के रूदन को देखकर माता ने शंकर जी को दर्शन कराए और विनती की बाबा आप यहीं नंदीश्वर पर्वत पर विराजमान हो जाओ और मेरे लाला को जब भी नजर लगे तो इसी तरह राई नॉंन करके नजर उतारना। लाला के दर्शन पाकर भोले नाथ द्रवीभूत हो गए। इसी प्रकार अन्य देवी देवता भी भंाड, भिक्ष्ुाक आदि का रूप धारण कर लीला पुरूषोत्तम के दर्शनों के लिए आए। धन्य कूंख बडभाग जशोदा धन्य नंदीश्वर गांव नंदभवन में आयोजित भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। प्रख्यात संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी की जुगल जोडी को श्रोताओं ने जमकर सराहा। इस दौरान  जशोदा जायौ ललना में वेदन मे सुनि आई,कान्हा जनम सुनि आई रे मैया दे दो बधाई आदि भजनों का गायन किया गया। करीब दो घंटे चली भजन संध्या श्रोता ऐसे मंत्रमुग्ध हो गए कि सुध बुध खेा बैठे। इस अवसर पर मुकेश गोस्वामी,सोनू गोस्वामी,गीतकृष्ण,पिंटू,बांके  गोस्वामी,लक्ष्मण प्रसाद शर्मा पूर्व जेल विजिटर,राकेश श्रोत्रिय,प्रवीण गोस्वामी,संजय वकील,लोकेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन अंतर्गत चैमुहा के सामने तेजगति से आते ट्रक संख्या एचआर 55 1578 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते बनै सिंह की बाइक यूपी 85 7822 में टक्कर मार दी जिसेस बनै सिंह की मौत हो गयी। मृतक के भाई लक्ष्मन सिरिया निवासी असतौली शेरगढ ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं छाता के धनवन्तरि आयुर्वेदिक कालेज नरी पर अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते 28 वर्षीय दिलीप कुमार की बाइक संख्या यूपी 85 4408 में टक्कर मार दी जिसेस दिलीप की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के भाई वीरेन्द्र पुत्र सोरन सिंह निवासी अरहैरा वृन्दावन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

छह माह में पूरा होगा निर्माण जिलाधिकारी ने जनमानस से धैर्य बनाये रखने की अपील की मथुरा। आज मंगलवार सुबह से यमुना पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लगभग छह माह तक पुल पर निर्माण कार्य चलेगा। पूरा पुल नया बनाया जा रहा है। इस सब से यमुनापार क्षेत्र में रहने वाले लोग और उससे जुड़े तमाम गांव प्रभावित होंगे। काफी समय से यमुना पुल की जर्जर स्थिति से लोग और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। इसको देखते हुये पुल पर कल से निर्माण कार्य चालू हो जायेगा। वाहन चालक और स्कूल संचालक इससे काफी परेशान हैं, जबकि यमुनापार और उससे जुड़े गांव के लोगों को आवागमन बंद होने के कारण या तो नौकाओं के जरिये अथवा गोकुल बैराज पुल से होकर आना पड़ेगा। पुल का कार्य लगभग छह माह तक चलेगा। आज इस संबंध में पूछे जाने पर मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल से निर्माण कार्य शुरू होने के चलते आवागमन बंद रहेगा। संभावना है कि छह माह में निर्माण पूरा होगा। उन्होंने जनता से धैर्य बनाये रखने की अपील की है।  

Read More

मथुरा। लगभग ढाई वर्ष पूर्व चाचा और चाची द्वारा नाबालिग भतीजी को बेचने का मामला न्यायालय के आदेश पर गोविंद नगर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की किरन पुत्री स्व. नत्थूलाल निवासी कच्ची सड़क बैरागपुरा गली नंबर चार ने रिपोर्ट लिखाई है कि नाबालिग होते हुये भी उसके चाचा ने हरीश नामक व्यक्ति और चाची लता शर्मा के साथ मिलकर जबरदस्ती बेच दिया। सागर पुत्र श्याम निवासी गली पातीराम मण्डी रामदास आदि सात लोगों ने उसके साथ बुरा-भला किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि सागर ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Read More

नगर मजिस्टेªट के सामने व्यापार मंडल के लोग पालिका के नियम कानून को दिखाते हुए  मथुरा। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर व्यापारियों ने सवाल खड़े किये हैं। आज व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह से मिले और उन्हंे नगर पालिका द्वारा तय किया गया ‘बायलाज’ दिखाया और बताया कि सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को रोका जाये। दुकानों के बोर्ड न हटवायें जायें। नीचे होने वाले अतिक्रमण और फुटपाथों पर होने वो अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाये जिसमें व्यापार मण्डल प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों की बात सुनकर उचित कदम उठाने की बात उनको कही है। व्यापारी नेताओं में अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सुनील साहनी, मदन मोहन श्रीवास्तव, डा. विशाल खुराना, काशीनाथ मशीन वाले सहित कई व्यापारी आज अपना पक्ष रखने और नगर पालिका द्वारा इस संबंध में जारी की गयी गाइडलाइन दिखायी गयी। देखते हैं प्रशासन इस पर क्या निर्णय करता है।  

Read More

मथुरा। बीएसए डिग्री काॅलेज के बाहर पिछले कई साल से गरीब तबके के लोगों ने नाश्ता, शिकंजी, आवेदन फाॅम्र्स, कपड़ों तथा पेड़-पौधों आदि की अस्थाई दूकानें लगा रखी हैं जिनके बूते ये जैसे-तैसे अपनी जिंदगी की गुजर-बसर करते हैं। स्थानीय निवासियों, राह चलते लोगों, काॅलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों आदि से कभी इन लोगों का कोई विवाद नहीं रहा है और न ही काॅलेज प्रशासन के लिए इन लोगों ने कभी कोई परेशानी पैदा की है। मगर इन लोगों का कहना है कि करीब तीन दिन पहले अकारण ही काॅलेज के एक अध्यापक ने अपने कुछ शिष्यों के साथ आ कर इन लोगों को डराना-धमकाना शुरु कर दिया। उन्होंने इनमें से तीन लोगों के साथ मार-पीट भी की और यहां से कहीं और चले जाने की हिदायत भी दी। इसके बाद दोबारा इन लोगों को धमकाने आए तथा सोमवार को इन्हें पिटवाने तथा यहां से उखड़वाने की बात कह कर चले गये। इन लोगों ने अब ‘फुटपाथ कामगार यूनियन’ के नाम से अपनी एकता कायम करते हुए इस संकट का सामना करने की तैयारी की है। इनका कहना है कि जिस जमीन पर हम खड़े हैं वो नगर पालिका के अंतर्गत आती है इसलिए नगर पालिका हमें पर्ची काट कर इस जगह का इस्तेमाल करने की अनुमति देती है।   

Read More