मथुरा

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति लगभग तय मानी जा रही है। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति की महिला के लिये आरक्षित किया गया है। उसी के अनुरूप अब पिछड़ी जाति की महिला ही जिला पंचायत अध्यक्ष हो पायेगी। हालांकि पंचायतीराज चुनाव चुनाव कार्यालय से अभी इसकी कोई अधिकृत जानकारी प्राप्त नहीं हुयी है लेकिन प्रशासनिक सूत्र और मिली जानकारी बताती है कि महिला पद पर ही निर्णय हुआ है। इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब पिछड़ी जाति की महिला चुनाव लड़ पायेंगी। राजनैतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

Read More

 नंदोत्सव के दौरान श्रीअग्रवाल सभा महिला समिति की महिलाएं  मथुरा। श्री अग्रवाल सभा महिला समिति की बहनों ने अग्रवाटिका में आयोजित हुए नन्दोत्सव कार्यक्रम में बधाई गायन व समूह नृत्यों के उमंगों भरे वातावरण में एक दूसरे को उपहारों का आदान प्रदान कर माता यशोदा व नन्द बाबा की खुशियों को साकार किया। संयोजिका आशा अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण समग्र विश्व के पूज्यनीय हैं उनके आदर्शों और नीतियों में ही मानवता का कल्याण निहित है। उनकी प्रेरक लीलाओं से ही मानवीय विकास का आधार मजबूत बना है। नन्द बाबा के रूप में रेखा अग्रवाल व यशोदा मैया बनी रैनू अग्रवाल ने बालकृष्ण रूप में सज-धजकर आयी बालिका गौरांगी व अन्य बच्चों को गोद में बिठाकर दुलार किया व समिति की गोपियों को उपहार प्रदान किये। चारू, अनीता, छाया, गीता, बविता, अजंना व मधु ने ‘‘कृष्ण घर नन्द के आये-बधाई है बधाई’’ और वंदना, पुष्पा, सुनीता, माध्वी, मनोरमा, रैनू ने ‘‘नन्दजू के अंगना में बज रही आज बधाई’’ और ‘‘जायौ यशोदा ने लल्ला-मुहल्ला में हल्ला सो मच गयौ’’ आदि सरस बधाईयों का गायन कर आकर्षक समूह नृत्यांें की प्रस्तुतियों से कर्तल/वनियों के मध्य समा बांधा। पंचुअलिटी का प्रथम पुरूस्कार अनीता अग्रवाल को प्रायोजक माधुरी अग्रवाल ने प्रदान किया। संचालन मंत्री अंजना अग्रवाल ने किया व आभार अध्यक्ष लता अग्रवाल ने व्यक्त किया।  कार्यक्रम में संरक्षिका रजनी तायल, डाॅ0 दीपा अग्रवाल, रजनी वंसल, मीरा मित्तल, ओमवती अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रीता, सरोज, आभा आदि थीं। 

Read More

 नौहझील स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रालोद नेता योगेश नौहवार, बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार व अन्य। मथुरा। नौहझील कस्बा के मांट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में रालोद पदाधिकारियों ने पार्टी से रूठे पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए विचार-विमर्श किए। रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार ने बैठक को संबोधित हुए कहा कि आज किसान की हालत के लिए केन्द्र सराकर और राज्य सरकार दोंनो ही दोषी हैं। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी तो रालोद को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रालोद मुखिया चै. अजीत सिंह के हाथ मजबूत करने और रालोद का साथ देने की अपील करते हुए 14 सितबंर को मथुरा के सेठ बीएन पोददार इण्टर काॅलेज के मैदान में होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने की बात कही। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि पिछले चुनाव में जो कार्यकर्ता पार्टी से रूठ गये थे, उनको पुनः पार्टी से जोडने का काम भी कार्यकर्ताओं को ही करना होगा। उन्होंने कहा कि रालोद का परिवार तेजी से बढ रहा है क्योंकि किसानों का रूझान एक बार फिर रालोद की ओर मुड गया है। बैठक में 14 सिंतबंर को रालोद के किसान सम्मेलन को सफल बनाने का आहृान किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी, भूरी सिंह, रविन्द्र नरवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र चैधरी, एलडीबी बैंक चैयरमेन चै. भगवती प्रसाद, जसमत प्रधान, ओमबता चैधरी, मंगी मास्टर, बिजेन्द्र प्रधान आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। भाजपा के जन हुंकार आन्दोलन में भाग लेने के लिए नौहझील कस्बा के पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष जिंदल ने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताआंे से आन्दोलन में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल सौनी, शिव जिंदल, कैलाश गर्ग, विवेक जिंदल, पवन अग्रवाल, हरीसिंह कुशवाह, श्याम पाठक आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। नौहझील कस्बा के बाजना रोड स्थित आर्केडियन पब्लिक स्कूल मंे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 127 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता मं सयोंजक गोपाल यादव एंव निर्णायक की भूमिका विवेक अग्रवाल ने निभाई। प्रतियोगिता में सचिन चैधरी, कु भावना चैधरी, भारत भूषण, नवीन प्रताप ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान तथा वरूण, राहुल, षिव कुमार, हरिकिशन व सचिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डा. राजेन्द्र सिसौदिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विघालय प्रबंधक संजय पाठक व प्रधानाचार्य एफ. आर. खान ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएंे दी।

Read More

व्यापारी बंधु पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए  शहर के बाजारों में जुलूस निकालकर नगर पालिका पंहुचे  मथुरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज व्यापारी एकजुट होकर चैक बाजार स्थित गांधी पार्क से पैदल जुलूस निकालते हुये स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, आर्यसमाज रोड होते हुये नगर पालिका कार्यालय पंहुचे जहां उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता का घेराव किया। इस दौरान भारी व्यापारियों को देखकर पालिकाध्यक्ष अपने दफ्तर से बाहर आ गयी और बाहर मैदान में व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने एक ज्ञापन चेयरमैन को सौंपा और अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया। व्यापारियों ने चेयरमैन से कहा कि दुकानों के ऊपर तीन फीट की टीनशेड तथा नालियों के ऊपर अस्थायी रूप से पत्थर रखने की अनुमति दी जाये। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे सिटी मजिस्ट्रेट से इस संबंध में बात करेंगी और व्यापारियों के हित में वे कदम उठायेंगी। चेयरमैन ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट से बातचीत के दौरान पांच व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल भी उनके साथ रहे जिससे व्यापारी अपनी बातों को जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व यह अभियान नहीं चलेगा। आज समन्वय समिति समस्त व्यापारिक संगठन मथुरा के बैनरतले जुलूस निकालकर व्यापारियों ने चेयरमैन को नगर पालिका प्रांगण में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों के शिष्ट मंडल ने कहा कि व्यापारी एकजुटता के साथ पालिका द्वारा प्रशासन के सहयेाग से चलाया जा रहे अभियान का विरोध करता है। इस दौरान समिति के संयोजक रमेश चन्द्र चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, मदन मोहन श्रीवास्तव, विशाल खुराना, सुनील साहनी, सुनील अग्रवाल, काशीनाथ अग्रवाल, अखिल जिंदल, रामचन्द्र खत्री सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।   व्यापारियों का तर्क 1 ज्ञापन में व्यापारियों ने है कि पूर्व में अधिकारियों के साथ हुयी बैठकों में दुकानों के ऊपर 3 फुट 6 इंच के साईबान निर्धारित किये गये थे। नगर पालिका बाईलाॅज में भी दुकानों के सामने तीन फुट साईबान लगाने हेतु अनुमति दी गयी है। साईबान हटने से दुकानों में चोरी की घटनायें तो बढ़ेंगी ही साथ ही बरसात एवं धूप से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होगी।  2 व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका बाईलाॅज में नालियों पर पत्थर लगाने की अनुमति प्रदान की गयी है। इसके लिये शुल्क भी निर्धारित है जो पालिका टैक्स के रूप में लेती है। सन 1974 में तत्कालीन चेयरमैन सुरेशकृष्ण चन्द्र भार्गव तथा ट्रेटर्स एसोसिएशन मथुरा के मध्य नालियों के ऊपर तख्ता लगाने पर सहमति हुयी थी जिसमें नाली की चैड़ाई से छह इंच आगे तक पत्थर लगाने की सहमति प्रदान करते हुये शुल्क निर्धारित हुआ था।   

Read More

मथुरा। विद्या भारती की क्षेत्रीय हाॅकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पश्चिम, उत्तरांचल एवं ब्रज प्रदेश की बाल, किशोर एवं तरूण वर्ग की टीमों ने सहभागिता की, जिसके फाइनल में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर की टीमों ने ब्रज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुुए बाल वर्ग में मुजफ्फरनगर को 3-1 से और किशोर वर्ग में रामपुर को 5-1 से तथा तरूण वर्ग में पीलीभीत को 4-1 से पराजित करके क्षेत्रीय चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। ज्ञात रहे कि श्रीजी बाबा की बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरूण वर्ग की टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिता ;केरलद्ध के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ 31 अगस्त तथा समापन 3 सितंबर शाहाँजहाँपुर में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सोरन सिंह प्रदेश निरीक्षक रहे। प्रतियोगिता में टीम खेल प्रशिक्षक प्रेमशंकर एवं हरेश सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम विजयी होकर आयी। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष राजा बाबा, उपाध्यक्ष डाॅ रोशन लाल और प्राचार्य डाॅ. अजय शर्मा तथा आचायों , डाॅ. राकेश चतुर्वेदी, महेश गोस्वामी, प्रेमशंकर, हरेश सिंह, विजय यादव, रामसागर मिश्र, कृष्णकान्त मिश्र, राजवीर सिंह, शिवहरी गोस्वामी, डाॅ धर्मेन्द्र अग्रवाल ने टीम को जीतने पर बधाई दी।  

Read More

मथुरा। छाता नगर की सुप्रसिद्व एंव प्राचीनतम रामलीला महोत्सव समिति की तैयारी इस बार जोर शोर से करने की तैयारी की जा रही है। रामलीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम 10 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 24 अक्टूबर को समाप्त होगा। जिसमें विशेष आकर्षण समूचे क्षेत्र का दशहरा मेला एंव भरत मिलाप व रसिया दंगल आदि का रहेगा। जिसकी तैयारियाॅ इस बार और नये आकर्षण के रूप में करने की तैयारी समिति द्वारा की गई है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुशील भारद्वाज द्वारा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला ग्रराउन्ड पर जाकर मौके का मुआयना किया। इस अवसर पर पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष ठा. वीरीसिंह, सन्तोष गुप्ता प्रबन्धक , मीडिया प्रभारी राजु गुप्ता, प्रमोद कुमार जोन्टी, अवतार चैधरी, राजेश डीडराईटर, राजेश हलवाई, पवन गुप्ता राजु गुप्ता, मुकेश भार्गव आदि उपस्थित थें। इस बार रामलीला महोत्सव बहुत ही रचनात्मक रूप से किया जायेगा। कुछ लोगों द्वारा यह कहा गया है कि रामलीला का राजनीतिकरण होता है। यह आरोप निराधार व असत्य है। रामलीला का मंच एक सार्वजनिक वसमाज का मंच है। इससे राजनीति कोसो कोसो दूर है। कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा झूठा व भा्रमक प्रचार किया गया है। जिसकी रामलीला समिति एंव नगर के लोग निंदा करते है। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बा में थाना परिसर के पास ढकेल और अस्थायी दुकानें लगाकर जीवन यापन करनी वाली विधवायें आज दुकानें न हटाने की मांग को लेकर सपा महिला नेत्री के नेतृत्व में तहसील पर पंहुची। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रानी सिंह ने असहाय महिलाओं के साथ गोवर्धन थाने की बाउण्ड्री के सहारे दुकानें लगाने वाली विधवा और असहाय महिलाओं को वहां से न उखाड़ने की अपील की है। आज इस संबंध में महिला नेता ने एसडीएम गोवर्धन के यहां भी दस्तक दी लेकिन उनके न मिलने से महिलायें निराश होकर वापिस लौट आयीं। अब जिला प्रशासन से सपा महिला सभा की नेता रानी सिंह ने अपील की है कि वे तीस वर्ष से ढकेल लगाकर अपना जीवन यापन कर रही ऐसी महिलाओं को वहां से न हटाया जाये।  

Read More

कुष्ठ रोगी व बच्चों को दी जायेगी आर्थिक मदद मथुरा। श्रीअग्रवाल सभा मथुरा की बैठक अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल के प्रवर्तक श्री 1008 महाराजा अग्रसेन की जयंती 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बनाने का निर्णय लिया गया। अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने मुख्य संयोजक की घोषणा बैठक के दौरान की। बैठक के दौरान जयंती मुख्य संयोजक नवीन मित्तल, पुष्पांजलि एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल, शोभायात्रा के मुख्य संयोजक राजीव अग्रवाल, अग्रसेन मेला के मुख्य संयोजक अजयकांत गर्ग, चंदा के मुख्य संयोजक प्रवीण सर्राफ को नियुक्त किया गया। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि जयंती के अवसर पर कुष्ठ रोगी व बच्चों को अग्रवाल सभा की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा सौ से 200 मरीजों का मोतियाबिंद, आंखों का आॅपरेशन भी कराया जाएगा। जिन अग्रवाल बंधुओं को अपने मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में आर्थिक दिक्कत आती है उन्हें एक साल की फीस अग्रवाल सभा मुहैय्या कराएगा। उन्होंने कहा कि अब की बार माधवी दिवस पर अग्रवाल सभा द्वारा पांच माताओं का सम्मान भी किया जाएगा। अग्रवाल सभा की सदस्यता हेतु कृष्णमुरारी अग्रवाल को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है।  बैठक के दौरान विष्णु कुमार सर्राफ, सुरेशचंद कागजी, अंशुल लोहेवाले, मनोज अग्रवाल सर्राफ, ब्रजकिशोर अग्रवाल, राजेश बजाज, पूर्वराज्यमंत्री रविकांत गर्ग, कन्हैयालाल बजाज, गौसरन सर्राफ, बनवारीलाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विनोद प्रेसवाले, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, योगेन्द्र, शैलेष सर्राफ, प्रेम सर्राफ, वृंदावन बिहारी अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, विशनदयाल सर्राफ आदि लोग मौजूद थे।

Read More