मथुरा

महिलाओं में भारी उत्साह मथुरा। हरियाली अमावस्या पर आज वृन्दावन मंे जहां भारी रौनक देखी गयी वहीं श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ से जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू होना पड़ा। विभिन्न प्रांतों से आज हरियाली अमावस्या के प्रभु बांके बिहारी के दर्शन के लिये आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर टैम्पूओं में जबरदस्त भीड़ देखी गयी। सुबह से ही हरियाली अमावस्या को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। आज के दिन सावन के झूले पेड़ों पर पड़ते हैं लेकिन धीरे-धीरे ब्रज की हरियाली लुप्त होती जा रही है और अब पेड़ों पर झूला किसी भीतरी गांव में ही देखने को मिल सकता है वरना शहर और आम मार्ग से जुड़े गांव में भी आज हरियाली अमावस्या पर झूलने की महिलाओं की परंपरा शनैः शनैः कम होती जा रही है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर आज मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। श्रृकृष्ण जन्मस्थान, दानघाटी मंदिर गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना और गोकुल में भी हरियाली अमावस्या के मौके पर मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुये। महिलाओं ने हरियाली अमावस पर्व को काफी उत्साह के साथ मनाया।

Read More

 बैठक के दौरान नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं अधिकारी मथुरा। आज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों मंे वृद्धि, विद्युत वितरण की बदतर स्थिति, सड़कों की दुर्दशा और अव्यवस्थित यातायात को लेकर बैठक की। इस बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अभियंता को बताया कि जनपद में अपराध तेजी से बढ रहे हैं। पुलिस वसूली में जुटी है, उसे अपराधियों से कोई लेना-देना नहीं है। थाने-चैकियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही हैं। जनमानस अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है।  शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था बदतर स्थिति में है। प्त्येक फीडर पर दस से बारह घंटे तक कटौती हो रही है, कभी कंट्रोल से बिजली काटने तो कभी फाॅल्ट ठीक करने का बहाना विभाग बनाता है। विभाग द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में छह घंटे की चार चरणों में विद्युत कटौती की जा रही है जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और पेयजल आपूर्ति चरमरा रही है। रात्रि कटौती से अपराध बढ रहे हैं। व्यापारियों को छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। जब बाजार में ग्राहक होता है तो विभाग ओवरलोडिंग के नाम पर बिजली बंद कर देता है। अनेक बाद वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं हुआ, जबकि ताज संरक्षित क्षेत्र के कारण यहां निर्बाध आपूर्ति मिलनी चाहिये। गत 2009 में डीएम और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्य अभियंता आगरा के साथ व्यापारियों की बैठक में आश्वासन था कि दो घंटे ही कटौती होगी लेकिन कोई भी निराकरण नहीं हुआ। केबिल डालने के नाम पर मनमानी हो रही है जिससे आये दिने दुर्घटनायें हो रही हैं। शहर की खराब सड़कें किसी से छुपी नहीं हैं। एक एजेंसी सड़क बनाती है तो दो महीने के अंदर दूसरी एजेंसी उसे खोद देती है। तालमेल के अभाव के कारण लोग इसका शिकार हो रहे हैं। महोली रोड के साथ डैम्पियर की दशा भी दयनीय है। शहर के भीतर की सड़कें भी जर्जर हैं। यातायात व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। जाम से सारा शहर प्रभावित है। विद्यालयांे के बड़े वाहन शहर में जाम लगाते हैं। कई बार बैठक के बाद निर्णय भी हुये लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हुआ। यातायात पुलिस कर्मी चालान काटने और उगाही में लगे रहते हैं। उनका ट्रैफिक सुचारू करने में कोई मन नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश सिंह, एसपी ट्रैफिक, सिटी मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत, व्यापारी नेता और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, ललित अरोड़ा, गुरूमुखदास, अजय गोयल, राजनारायण गौड़, सुनील साहनी, रामप्रकाश शर्मा, बांकेलाल अग्रवाल टैंट वाले, छगनलाल खण्डेलवाल, रामनरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। देश भक्ति का जुनून अलग ही होता है, किसी भी हालात में कोई भी अड़चन देश भक्ति से दूर नहीं होने देती। इसी का परिणाम है कि तंगदस्ती के चलते भी वह चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस लेकिन तिरंगे की शान बरकरार रखने और उसे अधिक से अधिक लोगोें के सीने पर लगाकर तिरंगे को सलामी देने और उसे सीने से लगाए रखने को मजबूूर कर देता है। इस जुनून को देख राह चलते एवं तिरंगा पाने वाले लोग इस शख्सियत की भी चर्चा करने को मजबूर होते हैं। 15 अगस्त का पावन पर्व हो या फिर 26 जनवरी को गणतंत्र का त्यौहार होलीगेट के निकट चाय की ढकेल लगाने वाले रमेश लोगों को धातु का एक छोटा सा तिरंगा भेंट करते हुए वह अपने हाथ से लोगों की शर्ट, टी-शर्ट या जाॅकिट पर पिन से तिरंगा लगाकर उसे सैल्यूट मारते हैं। उनकी यह अनुपम भेंट किसी व्यक्ति विशेष या धनाढ्य लोगों के लिए ही नहीं आम राह चलते लोगों को भी तिरंगा भेंट कर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस देश भक्ति के जब्बे के साथ ही रमेश मजबूर और मजलूमों को मुफ्त में चाय पिलाने में भी कोताही नहीं बरतता। जबकि रमेश की माली हालत भी अच्छी नहीं है। इसके बावजूद इतनी दया भावना को देख और सुनकर लोग रमेश के मुरीद बन जाते हैं।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व जिला सदस्यता प्रमुख रघुवर सिंह तौमर व महासंपर्क प्रमुख केपी सिंह लोधी की सूचनानुसार भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी नेतागण 20 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता के फार्म जमा कराएं। भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार सक्रिय सदस्यता का सत्यापन 20 अगस्त से 25 अगस्त के बीच जिला स्तर पर प्रदेश से आयी विशेष टीम द्वारा किया जायेगा। इसलिए सभी सक्रिय सदस्य बनने के इच्छुक कार्यकर्ता 20 अगस्त तक अपना 100 सदस्यों का महासम्पर्क पूरा करके शुल्क सहित फार्म जमा करा दे जिससे उन फार्मो का सत्यापन होकर सक्रिय सदस्यता  सुनिश्चित हो सके इसके बाद कोई भी सदस्य सक्रिय सदस्य नही बन सकेगा।  

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 13 अगस्त को डिरावली और चैमुहां गाँव के लोगों ने ब्रज महोत्सव गोविन्द मठ वृन्दावन में भाग लिया। ब्रज महोत्सव के दौरान डिरावली गाँव के 21 नवयुवक की टीम बनाई गई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है। आईये हम सब मिलकर ब्रज के गाँवों को बचायें, गाँवों को नशा मुक्त बनाया जाये। नशे के बदले ग्रामवासी दूध-दही का सेवन करें। आज दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँवों में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। गाँव वालों का आह्वान किया कि सारे मतभेद भुलाकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने बताया कि ब्रज के समाज निमार्ण के लिए व्यक्ति का निमार्ण पहले किया जाना आवश्यक है। व्यक्ति अपने व अपने गाँव के आर्थिक व सामाजिक व आध्यात्मिक विकास हेतु अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश  सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, पं0 उदयन शर्मा, महेशानन्द लाल बाबा, विरेन्द्र सिंह जादौन, अजय कुमार सिंह, नागेश्वर शास्त्री, प्रवीण शर्मा, विष्णु सिंह, संतोष यदुवंशी, भगवान सिंह, योगेश, मानपाल सिंह आदि उपस्थित थे।       

Read More

मथुरा। स्ट्राइक वन ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया और युद्ध में इस कोर के वीर अधिकारियों और जवानों ने एक को परम वीर चक्र, सात को महावीर चक्र व 22 को वीर चक्र के अतिरिक्त 14 थिऐटर आॅनर (रणक्षेत्र सम्मान) व 09 बैटल हाॅनर युद्ध सम्मान भी अर्जित किए। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी स्ट्राइक वन के रणबाॅंकुरों को दो परम वीर चक्र, 10 महावीर चक्र और 49 वीर के अतिरिक्त 04 थिएटर आॅनर व 41 बैटल आॅनर अर्जित किए। आज स्ट्राइक वन के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर हम इन वीर योद्धाओं को शत् शत् नमन करते है। 

Read More

मथुरा। छाता क्षेत्र के गुहारी रोड पिछले कई वर्षो से खराव पडा हुआ है। वाहन चालक व राहगीरो को आवागमन में परेशानियो  का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से जनहित में सडक मरम्मत कराये जाने की मांग की है। मांग करने वालो में पप्पी चैधरी, रामवीर सिंह धाकड, नरेश, सुभाष, महेन्द्र, राजिन्द्र आदि है। 

Read More

 सराय शाही की दीवार पर लगे विशाल पीपल का पेड को काटकर ले जाते ग्रामीण। मथुरा। थाना व कस्बा छाता के गांव सराय शाही की दीवार पर लगा विशाल पीपल का पेड शायः 3 बजे करीब अचानक गिर गया जिससे सराय शाही के पास बने मकान की छत टूट गयी तथा बिजली का पोल टूट गया । जिससे बिजली आपूर्ति भंग हो गयी। मोहल्ले वाले पीपल की शाखाओ को काट कर ले गये। नगर के नागरिको ने सराय शाही की दीवार की मरम्मत कराये जाने की मंाग की है। 

Read More

मथुरा। छाता शेरगढ रोड पर रात्रि को सरकारी बस चलाने की मांग ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से की है। ग्रामीण यात्रियो ने बताया कि छाता शेरगढ रोड पर शायः 7 बजे के बाद सरकारी बसे बंद हो जाती है। रान्हेरा, शेरगढ, नौहझील, बाजना, मांट, अलीगढ  आदि गांव कोे जाने बाले यात्री रात्रि को छाता शेरगढ चैराहे पर कई कई घंटे तक खडे रहते है। डग्गेमार वाहनो में आवागमन करना पड रहा है। ग्रामीणो में पदमसिंह जादौन, गंगाराम, प्रताप सिंह, पे्रमपाल सिंह, हरीओम सिंह, योगेश कुमार, राकेश आदि है। 

Read More

लखनउ में उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी व राज्यपाल रामनायक। तरूण सेठ बने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री  मथुरा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के श्यामबिहारी मिश्रा ने भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्यासी छाता तरूण सेठ को प्रदेश मंत्री बनाया है। शपथ ग्रहण समारोह लखनउ मंे किया गया है। जिसमंे मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल रामनायक थे। शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 5000 व्यापारियो ने भाग लिया। तरूण सेठ ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के प्रति समस्याओ को उठायेगे और व्यापारियो का शोषण नही होने दिया जायेगा। इस अवसर पर रविकान्त गर्ग, ललित अरोडा, रमेश चतुर्वेदी, अशोक बठैनिया, अंकित मालविय, सुशील अग्रवाल, मीना, कन्हैया आदि मौजूद थे। 

Read More