मथुरा

मथुरा। साढ़े चार वर्ष की बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर पीडि़त पक्ष कोतवाली प्रभारी से मिला और उस घटना के बारे में जानकारी ली।  जानकारी के अनुसार अंजना पुत्री गुड्डू ;दोनों नाम काल्पनिकद्ध निवासीे चैमुंहा आज सुबह अपनेे घर के सामने खेल रही थी, तभी नहैना पुत्र गोपी निवासी चोमंुहा उसे बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और बालिका के साथ दुराचार करने का प्रयास किया, जब बालिका चिल्लायी तो वहां लोग इकट्ठा हो गए और नहना वहां से भाग गया, इस संबंध में बालिका के पिता गुड्डू ने जैंत चैकी में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीडि़त पक्ष कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल से मिला और उन्हें इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला झगड़े का है और हमने नहना के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की है। चर्चा है कि पीडि़त द्वारा बालिका के साथ दुराचार की तहरीर दी गई है और पुलिस द्वारा उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

मथुरा। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक व्यक्ति से दिन दहाड़े अटल्ला चुंगी पर चाकू से प्रहार कर 25 हजार की नगदी व अंगूठी और सोने की चैन लूट ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णकान्त पुत्र गोपाल शर्मा निवासी अटल्ला चुंगी अपनी बहिन के साथ ओरियेन्टल बैंक आॅफ काॅमर्स में पच्चीस हजार रूपये जमा करने के लिये जा रहा था तभी अटल्ला चुंगी पर खड़े नवोदित गोस्वामी पुत्र शिरोमणि ने चाकू का प्रहार कर उससे पच्चीस हजार रूपये और दो सोने की अंगूठी और चैन लूट ली। इस संबंध में पीडि़त ने कोतवाली मंे तहरीर दी है।   

Read More

मथुरा। राया पुलिस ने तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, एक मोटरसाईकिल बरामद हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राया अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान गांव ब्यौही से नेत्रपाल उर्फ अरूण पुत्र रामनिवास निवासी फूलपुर बल्देव, सुलेमान पुत्र कमरूद्दीन निवासी मडनी थाना सादाबाद हाथरस, गजेन्द्र पुत्र साहब सिंह निवासी मुडसैनिया थाना राया को एक पिस्टल मय चार कारतूस जिंदा 32 बोर व दो अदद तमंचे 315 बोर मय कातूस व एक मोटरसाइकिल यामाहा फैजर  और ग्यारह अजार रूपये नगद सहित पकड़ा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट की घटनाओं को कबूला है। इन लुटेरों ने 20-25 दिन पूर्व मल्हैपुर नहर पुलिया पर दंत्ति लूट, 15 दिन पूर्व खानपुर रोड बाजना पर एक बाइक व मोबाइल लूट की घटना को कबूला है। इन लोगों ने तीन दिन पहले थाना सुरीर के भाले गांव के पास से नहर से एक आदमी को मोटरसाईकिल व तीन हजार रूपये लूटे थे। व नौहझील बाजना के आगे जटपुरा मोड पर छह माह पूर्व एक व्यक्ति से 44 हजार का कैश लूटा और बल्देव में गोली मारकर लूट का प्रयास किया था। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र और आसपास के गांवों में ओलावृष्टि के चैक अभी तक न मिलने से आक्रोशित किसानों ने आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किये। एक ओर जहंा रालोद के नेतृत्व में किसान कलैक्ट्रेट पर इकटठे हुए तो दूसरी ओर सेरसा गांव के ग्र्रामीण भी अपनी शिकायत लेकर डीएम को ज्ञापन देने पंहुचे। राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उप्र के महासचिव दीपक चैधरी ने आज प्राकृतिक आपदा और ओलावृष्टि से बर्बाद गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अभी तक मुआवजा के चैक वितरित न होने पर नाराजगी जताते कहा कि सेरसा, बछगांव, मलसराय, रसूलपुर, गोपालपुर, लोरियापटटी, उस्फार, कोसी, सेही, पलसों, गांठौली, राल, बाटी, सौंख भाहई आदि पंचायतों में अभी तक चैक न मिलने से ग्रामीण दुखी हैं। राज्यपाल को संबोधित यह ज्ञापन आज प्रशासन के अधिकारियों को दीपक चैधरी, पवन चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी, चन्द्रभान कुंतल की अगुवाई में रालोद कार्यकर्ताओं के साथ दिया गया। वहीं लोहिया गांव सेरसा में चैक न मिलने से किसान परेशान हैं। इलाके का लेखपाल श्याम सुन्दर शर्मा उन्हें चैक नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आज इस सब को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने दिया और कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर रतिराम, सुंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, देवी सिंह, ओहपी सिंह सहित सैंकड़ों किसान मौजूद थे।  

Read More

वृंदावन। महिला के साथ दुराचार करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिलीी जानकारी के अनुसार राया गली वृन्दावन के रहने वाले पारीजात अग्रवाल की पत्नी कल घर में अकेली थी तभी अनुज उर्फ अखिलेश पुत्र कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी प्रताप बाजार वृन्दावन उसके घर में घुस आया और जबरन पत्नी से बलात्कार किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पारीजात अग्रवाल ने कोतवाली वृन्दावन में नामजद व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

मथुरा। आॅसम फ्रेंड्स क्लब द्वारा आज ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ कार्यक्रम के तहत स्कूल में बच्चों को किताब, काॅपियां, फल और खाने की वस्तुयें वितरित की गयीं। आज इसी क्रम में चन्द्रा पब्लिक स्कूल में क्लब के सदस्यों द्वारा छोटे-छोटे स्कूली छात्रों को यह सामग्रियां वितरित की गयीं। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह सामाजिक ग्रुप है और सामाजिक कार्यों के लिये इस ग्रुप का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम में अभिषेक केके, विनायक अभिषेक गोलू, अवध, मोनू, आकाश बैंकर, शशांक, कुंजी, उत्कर्ष धर्मेश शर्मा सहित दुबई से आकाश चतुर्वेदी, आशीष, आदित्य, गौरव पाडे, गौरव सरदार, अंकुर आदि का सहयोग रहा। इस दौरान आॅसम फ्रेंड्स क्लब के सभी मैंबर मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। श्रावण के द्वितीय सोमवार को आज शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ लगी रही, सुबह से ही लोग पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। शहर के गल्तेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना करने वालों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी जिसमें बच्चे, बूढे, महिला पुरूष श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते देखे गए। श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया। शहर के भूतेश्वर मंदिर पर भी सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। वहीं रंगेश्वर मंदिर पर भी बम-बम भोले की उद्घोषों से समूचा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महिला पुलिसकर्मियों को सादावर्दी में लगाया गया था, जिससे असामाजिक तत्वों पर पैनीनजर रखी जा सके। नीलकण्ठेश्वर मंदिर पर भी पूजा-अर्चना करने वालें भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। गली-मौहल्लों के शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। शाम को शिव मंदिरों में फूलबंगलों का भी आयोजन किया जाएगा। जगह-जगह पर बर्फ के बंगले बनाये जा रहे हैं जिनके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। गोवर्धन के चकलेश्वर महादेव पर भी आज सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। 

Read More

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार ने ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ संकल्प’ के तहत सरस्वती कुण्ड स्थित कल्याणं करोति में फीस व सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश के छायाचित्र के समक्ष संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष रूपकृष्ण अग्रवाल, सचिव उज्जवल अग्रवाल, अग्रशक्ति अध्यक्ष प्रियंका मित्तल, अग्रशक्ति सचिव गरिमा सिंघल, कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तदउपरांत विनोद कुमार कोयाला वाला सरस्वती विद्या मंदिर, चदंन सिंह यादव सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणं करोति मूक बधिर विद्यालय स्थित सात स्कूलों की 36 छात्राओं को बैग, डै्स, किताबें, स्कूली फीस आदि क्लब परिवार के सदस्यों द्वारा वितरण किया गया।

Read More

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेटरनरि कालेज में किसान के साथ कालेज के डाक्टर और कुछ छात्रों द्वारा की गयी मारपीट, अभद्रता को लेकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश सिकरवार और रतन सिंह पहलवान ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। अन्यथा ये लोग धरना देने के लिए बाध्य होंगे। 

Read More

मथुरा। धर्म यात्रा महासंघ व तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि 12 अगस्त को राष्ट्र की शांति, सदभावना, समृद्धि हेतु मथुरा के कोतवाल भूतनाथ भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 12 ज्योर्तिलिंग व 101 शिवलिंग के वृहद रूद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान संत समागमन भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रातः 7 बजे वर्ण बन्धन, 8 बजे शास्त्रोक्त विधि से पूजन एवं रूद्राभिषेक का आरंभ, एक बजे देवाधिदेव का राजभोग, सायं वस्त्र अलंकरण व भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन होगा। 12 ज्योर्तिलिंग व 101 शिवलिंगों की स्थापना की जायेगी, शास्त्रोक्त विधि से दूध, भांग व गंगाजल से 21 वेदपाठी विद्वानों के आचार्यत्व में 121 रूद्री पाठ के मध्य वृहद रूद्राभिषेक समूहिक रूप में होगा। इसके लिये करीब 1000 लीटर गंगाजल हरिद्वार से आ चुका है। इसको लेकर बैठक का आयोजन कार्यक्रम संयोजक नन्दकिशोर गुंसाई की अध्यक्षता में किया गया और पदाधिकारियों को व्यवस्थायें सौंपी गयीं। इसमें संत समागम की व्यवस्था आचार्य वृजेन्द्र नागर, प्रमोद पचैरी, रूद्राभिषेक व्यवस्था पं. देवदत्त शास्त्री, लालजी शास्त्री, अमित भारद्वाज, शिवलिंग व रूद्राभिषेक सामग्री व्यवस्था अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, पोषाक अलंकरण व फूल बंगला व प्रसाद व्यवस्था त्रिलोकीनाथ बंसल, मदन मोहन अग्रवाल, राजकुमार शर्मा व अन्य व्यवस्थायें जयप्रकाश शर्मा, हरिओम शर्मा, जमुना प्रसाद मित्तल, घनश्याम हरियाणा को दी गयी हैं।         

Read More