मथुरा

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 12 अगस्त को नरी गाँव में ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कर ब्रज महोत्सव मनाया गया। वृक्षारोपण से पूर्व हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन आदि का कार्यक्रम हुआ जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरान्त वृक्षारोपण किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है। आईये हम सब मिलकर ब्रज के गाँवों को बचायें, गाँवों को नशा मुक्त बनाया जाये। नशे के बदले ग्रामवासी दूध-दही का सेवन करें। आज दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँव -गाँव में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। गाँव वालों का आह्वान किया कि सारे मतभेद भुलाकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। महेशानन्द लाल बाबा ने कहा कि भगवान नाम संकीर्तन गाँव-गाँव में गूजें। वातावरण भगवनमय हो जाये। यहीं से दुनिया में प्रेमरस फैला है। आपस में प्रेम बढ़े तो ब्रज का स्वरूप बदल जायेगा।   इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, वीरेन्द्र सिंह सुदामा, ओमप्रकाश, नारायण सिंह, प्यारेलाल, प्रेम सिंह, हरिश्चन्द्र, गंगाराम, भगवान सिंह, योगेश, प्रेमपाल, लक्ष्मण सिंह, नन्दकिशोर पहलवान, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।   

Read More

नई दिल्ली : जुलाई-2015 में ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन) ने भविष्‍य निधि, पेंशन और बीमा संबंधी दावों के निपटारे की समय-सीमा संशोधित करते हुए 30 से घटाकर 20 दिन कर दी है। इसके परिणामस्‍वरूप दावाकर्ताओं के दावों का निपटारा जल्‍द हो सकेगा। (Read in English: PF Settlement Made Quicker, Timeline Revised From 30 To 20 Days) ईपीएफओ के कार्यनिष्‍पादन का आकलन करते हुए केंद्रीय भविष्‍य निधि आयुक्‍त केके जालान ने कहा कि ईपीएफओ ने जुलाई 2015 में 11.56 लाख दावों का निपटारा किया। इनमें से 43 प्रतिशत का निपटारा तीन दिन के भीतर, 83 प्रतिशत का निपटारा 10 दिन के भीतर और 97 प्रतिशत का निपटारा 20 दिन के भीतर किया गया। इस तरह ईपीएफओ नई सख्‍त समय-सीमाओं से निपटने के लिए खुद को पहले ही तैयार कर चुका है। क्षेत्रीय कार्यालयों को पेंशनभोगियों को त्‍वरित लाभ पहुंचाने के लिए संवितरण करने वाले बैंकों के साथ संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ईपीएफओ ने जुलाई में राष्‍ट्रव्‍यापी पहुंच के लिए निधि आपके निकट नामक प्रचार कार्यक्रम आरंभ किया था। यह कार्यक्रम ईपीएफओ की ओर से एक नई पहल है, इसके दृष्टिकोण का आधार ज्‍यादा व्‍यापक है और यह सभी हितधारकों की व्‍यापक भागीदारी को प्रोत्‍साहन देता है। प्रथम निधि आपके निकट कार्यक्रम में 1300 से ज्‍यादा नियोक्‍ताओं और 1470 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिकायतों को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देते हुए ईपीएफओ देश के समस्‍त क्षेत्रीय कार्यालयों की 19,016 शिकायतों का निपटारा करने में सक्षम हो सका और 3068 शिकायतें ही लंबित रहीं। उल्‍लेखनीय है कि 84 प्रतिशत की विचाराधीनता 15 दिन से कम है। भारत और ऑस्ट्रिया तथा भारत और कनाडा के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते लागू कर दिए गए हैं। इस कदम से भारतीय नागरिकों और इन दोनों देशों के नागरिकों को मेजबान देश में काम करते समय सामाजिक सुरक्षा के लाभ उपलब्‍ध हो सकेंगे। निवेश की बारीकियों को समाविष्‍ट करने के लिए इक्विटी बाजार में निवेश करने का फैसला किया गया और बम्‍बई शेयर बाजार, एसोचैम आदि जैसी संस्‍थाओं के साथ बैठकें की गईं। भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे डिजिटल सप्‍ताह से संकेत लेते हुए, ईपीएफओ ने उपभोक्‍ताओं के अनुकूल नई बेवसाइट का प्रारंभ किया। कोष प्रबंधन की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए, ईपीएफओ के प्रशास‍निक खाते में नई कोष प्रबंधन व्‍यवस्‍था (एनएफएमएस) कार्यान्वित की गई। इसके अंतर्गत राशि को निवेश खाते में डालने के लिए ऑटोस्‍वीप सुविधा का इस्‍तेमाल किया गया, प्रशासनिक खाते में राशि को बेकार (बिना निवेश किए) रहने से रोका गया। भविष्‍य निधि की राशि समय से पहले निकालने की अंशधारकों की प्रवृत्ति की वजह से कार्यमुक्‍त होने पर बहुत कम राशि ही उनके लिए बची रह जाती है और इस प्रकार भविष्‍यनिधि जैसे सामाजिक सुरक्षा के कदम का उद्देश्‍य नाकाम हो जाता है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सरकार के पास प्रस्‍ताव भेजा गया है। 

Read More

जनपद पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती मथुरा। जनपद पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाश आए दिन दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बीतीरात चोरों ने मांट क्षेत्र के विधायक की कोठी में घुसकर कई लाख रुपए कीमत के जेवर व नगदी पार कर पुलिस को एक बार फिर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।  घटना की जानकारी के बाद एसएसपी एवं एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी नगर डाॅग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का मुआयना करने के बाद एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात चोरों ने मांट क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के पूर्व कबीनामंत्री श्यामसुंदर शर्मा के चैकी बाग बहादुर स्थित कोठी को निशाना बनाया और कमरों में रखे बक्शे एवं अलमारी खंगाल डाले। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के कुछ जेवर एवं घर के मंदिर से ठाकुरजी के आभूषण व मुकुट आदि सहित विधायक एवं उनके परिजनों के मोबाइल सैट एवं नगदी आदि पार कर दी। चोर यहां से कितना सामान और नगदी ले गए अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है चोर लाखों रुपए कीमत के सामान व नगदी पार कर ले गए। प्रातः विधायक एवं उनके परिवार के सदस्यों के जागने पर घटना की जानकारी उन्हें हुई तो हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की सूचना एसएसपी आवास को दी गई, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडे, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डाॅग स्क्वायर्ड बुला लिए तथा कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह राठौर को घटना के शीघ्र खुलासे एवं चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस का मानना है कि चोर कोठी के पिछवाड़े स्थित मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के किनारे स्थित गेट से किसी तरह छत पर चढ़े और सीढि़यों से होकर मकान में अंदर प्रवेश पा गए।    जनपद के कद्दावर राजनीतिज्ञ एवं मांट क्षेत्र के विधायक श्यामसुंदर शर्मा के आवास से चोरी की घटना की जानकारी होने पर हर आदमी आश्चर्य व्यक्त करने को मजबूर है। कोठी पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद चोरों द्वारा इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिए जाने से लोगों में भय व्याप्त है तथा जनपद पुलिस से भी भरोसा उठ रहा है।   

Read More

 कस्बा अडीग में आयोजित साइकिल रैली में भाग लेते प्रदीप चैधरी व अन्य कार्यकर्ता सौंख। कस्बा अडीग में आयोजित साइकिल रैली में सपा के पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी का जोरदार स्वागत किया गया। रैली पूरे कस्बा में होती हुई स्थानीय कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुईं। रैली में प्रमुख रूप से  दिनेश यादव, मनोज चैधरी, केदार सिंह, प्रशांत चैधरी, योगेन्द्र चैधरी, सतेन्द्र, नीरज, मुकेश, महेन्द्र, राजू, पूरन, रासबिहारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।   

Read More

 नगला अक्खा के बाबा कढेरा सिंह में आयोजित गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक दिनेशजी को स्मृति चिह्न प्रदान करते विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह व अन्य सौंख। स्थानीय बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में  गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे  आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक दिनेश जी ने कहा कि कलयुग में संगठन में शक्ति निहित है। हिन्दुओं को एकजुट होकर राष्ट्र को मजबूत करना होगा। इस मौके पर जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने आरएसएस के संस्थापक केशव दास हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रबंध निेदेशक हरीचंद, वीरपाल सिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, जयप्रकाश सिंह, गोविन्द, दीपक, बलजीत, जगदीश, संजू सिंह, आदि उपस्थित थे।

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 11 अगस्त को नरी गाँव में ब्रज महोत्सव के रूप में एवं प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। जिसमें 350 पौधे विशाखा कुण्ड एवं आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में लगाये गये। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं सह बीडीओ चैमुहां ओमप्रकाश यादव ने प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि यह महत्व नहीं है कि हमने कितने पौधे लगाय,े महत्व इसका है कि कितने पौधे हम बचायेंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है इसलिए ब्रज महोत्सव का कार्यक्रम नरी गाँव में वृक्षारोपण कर इसकी शुरूआत की गई। वृक्षो की रक्षा के  लिए डाॅ0 राजवीर कंी अध्यक्षता में 11 सदस्यों की टीम बनाई गई जो इन पौधों की देखरेख करेगी। कल दिनांक 12 अगस्त को डरावली गाँव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम की ब्रज महोत्सव बनाया जायेगा।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, जिलाध्यक्ष डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, लाल बाबा, ग्राम विकास अधिकारी विष्णुप्रसाद शर्मा, नरी ग्राम प्रधान करण, कुँवरपाल, मुरारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 10 अगस्त को चैमुहां गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि कल दिनांक 11 अगस्त को नरी गाँव में ब्रज महोत्सव बनाया जायेगा उसके उपरान्त नरी गाँव में वृक्षारोपण किया जायेगा। आज के ब्रज महोत्सव में निम्न बिंदुओं को काम करने के आधार बताये गये - हरिनाम संकीर्तन युक्त ब्रज सेवा त्याग व प्रेम एवं मानवता युक्त ब्रज निर्मल यमुना अविरल यमुना युक्त ब्रज शुद्व पर्यावरण युक्त ब्रज स्वास्थ्य युक्त ब्रज आध्यात्मिक, नैतिकता व सुसंस्कार युक्त शिक्षा नशा मुक्त ब्रज सामाजिक न्याय युक्त ब्रज भ्रष्टाचार मुक्त ब्रज वन सम्पदा युक्त ब्रज प्राचीन कुण्ड-सरोवर युक्त ब्रज रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक दवा मुक्त ब्रज घर घर गाय युक्त ब्रज शुद्ध जल युक्त ब्रज ब्रज संस्कृति युक्त आदर्श ब्रज  चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने बताया कि ब्रज के गौरवमय स्वरूप को वापस लाने लिए ब्रजवासियों में कृष्ण चेतना स्तर की चेतना का विकास किया जाना आवश्यक है। इसके लिए निःस्वार्थ प्रेम व सेवा एवं त्यागमय जीवन के संस्कारों का निर्माण करना आवश्यक है। इसके लिए हमारा मिशन दिन-रात अनवरक रूप से निष्काम भाव से कार्य करता रहेगा। इससे ब्रज क्षेत्र की समस्त समस्यायों का निदान संभव होगा। स्वामी महेशानन्द जी ने अपने प्रेरणादायी विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, भागवत प्रवक्ता नागेश्वर शास्त्री, अजय सिंह आजाद, मुनीन्द्र कुमार यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्पाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गीत गोविन्द शर्मा, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।   

Read More

ऐनिसांग : द. कोरिया के जियांग्दू प्रांत के ऐनिसांग में 7-9 अगस्त तक आयोजित एशियन यूथ फुटबॉल फीस्टा-2015 में भारतीय टीम ने रनर अप ट्रॉफी जीती।  भारत का प्रतिनिधित्व दीमापुर स्थित ग्रीन वुड स्कूल ने किया और अपने ग्रुप में चार में से तीन मैचों में विजय प्राप्त दूसरे स्थान पर रहा।  सुब्रतो कप-2014 में अंडर-14 खिताब जीतने के कारण ग्रीनवुड स्कूल को इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।  प्रतियोगिता में 15 देशों से कुल 47 टीमों ने भागीदारी की। भारतीय टीम को थाईलैंड के बाद ग्रुप में दूसरी सबसे बेहतर टीम चुना गया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया, चीन, भारत, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर, मंगोलिया, फिलिस्तीन, नेपाल, कंबोडिया, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, लाओस और तजाकिस्तान की टीमों ने भाग लिया।

Read More

अवैध वसूली करने वालोें के खिलाफ होगी कार्रवाई  मथुरा। जिला महिला अस्पताल में आज जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की और जिला अस्पताल में होने वाली अवैध वसूली पर डाक्टर और स्टाफ नर्स और वार्ड व्याॅय को जमकर लताड़ लगाई और सीएमएस को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आज जिलाधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे और वे ओपीडी गए और वहां महिला चिकित्सक से आज दोपहर 12 बजे तक आईं महिला मरीजों की जांच के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात श्री कुमार दवा वितरण कक्ष और स्टोर में पहुंचे जहां उन्होंने बारी-बारी से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वे महिला वार्ड में पहुंचे जहां उन्होंने प्रसववती महिलाओं से पूछताछ की और उनसे अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और खान-पान के बारे में जानकारी ली। डीएम को दुर्गेश नामक एक महिला जो श्यामसुंदर काॅलौनी की रहने वाली है उसने बताया कि उससे स्टाफ नर्स द्वारा एक हजार रुपए लिये गए हैं, इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और महिला से उस नर्स और डाक्टर का नाम पूछा, लेकिन महिला डाक्टर और नर्स का नाम बताने में असमर्थ रही। उन्होंने नाइट ड्यूटी स्लीप मंगवाई और किसकी ड्यूटी थी, उसके नाम जानकारी की। बताया गया कि हुश्नआरा बेगम जो स्टाफ नर्स है तथा नर्स डी पाण्डे द्वारा एक हजार रुपए लिये गए। इस पर जिलाधिकारी ने स्टाफ नर्स और रात की ड्यूटी करने वाली नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए और डाक्टर व नर्सों में जमकर लताड़ लगाई।  महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश सीएमएस को दिए। उन्होंने 21 जून से 20 जुलाई तक होने वाले प्रसव की महिलाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि कुल 332 महिलाओं का रजिस्टेªशन हुआ जिनमें चार के सीजर आॅपरेशन के जरिए बच्चे पैदा हुए तथा चार लोगों को रैफर किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जब मरीजों को भर्ती न कर उन्हें बाहर से ही लौटा दिया जाता है, तो सही रैफर होने वाली मरीजों की संख्या कैसे मालूम होगी। उन्होंने पूरा रिकार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने अस्पताल में एनआईसीयू की आवश्यकता महसूस की और इसके लिए शासन को रिपोर्ट देने की बात कही।   

Read More

राया। मिड डे मिल के भोजन में आये दिन शिकायतें मिलने का क्रम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चों को भेजे जाने वलो भोजन में कभी बासा भोजन तो कभी मानकों के विपरीत बना भोजन भेजा जा रहा है। कई बार इस भोजन में छोटे छोटी कीट भी मिले हैं। वाक्या हाल का ही है। राया के गांव मदैम के एक प्राईमरी स्कूल नौरंगा जगतिया में आज मिड डे मिल की दाल में छिपकली निकलने से बच्चे हैरान रह गये। खाना बांटने के बाद छिपकली नजर आयी। हैडमास्टर जगदीश प्रसाद शर्मा ने इसकी जानकारी देते बताया कि अक्सर मिड डे मिल के भोजन में देखरेख का अभाव है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

Read More