मथुरा

सड़क निर्माण को ध्रने पर बैठे लोगों को हेमा ने दी राहत मथुरा। भाजपा विकास की बात करती है और जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होने पिछले 10 माह से सडक निर्माण को लेकर ध्रने पर बैठे ग्रामीणों का ध्न्यवाद दिया और उनकी सब्र को अद्वितीय बताया। यह बात बुध्वार मथुरा सांसद एवं सिनेस्टार हेमामालिनी ने प्रधनमंत्राी ग्राम सडक योजना के तहत साढे पांच मीटर चैडी 22 करोड की लागत से बनने वाले कोसीकलां कस्बे में गोपालबाग-शेरगढ मार्ग की सांय करीब चार आयेाजित सभा में कही। बुध्वार की दोपहर करीब 3 बजे सांसद हेमा मालिनी गोपालबाग तिराहे पर पहुंची उन्हें देखने के लिये विशाल जनसैलाब उमड पडा। इसके बाद उन्होने तिराहे पर लगी कोसी शेरगढ मार्ग की शिला पटिटका का पर्दा हटाकर नवनिर्माणाध्ीन सडक का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में सांसद महोदय और भाजपा के गगनचुम्भी नारे लगाये। तत्पश्चात सांसद हेमामालिनी सामने चल रहे ध्रने की तरफ पहुंची और सभा को सम्बोध्ति करते हुए कहा कि भाजपा विकास की बात करती है और जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होने पिछले 10 माह से सडक निर्माण को लेकर ध्रने पर बैठे ग्रामीणों का ध्न्यवाद दिया और उनकी सब्र को अद्वितीय बताया। तदोपरान्त सांसद ने एक जनसभा को सम्बोध्ति किया कहा कि उनके पास इस सडक के क्षतिग्रस्त होने की कई बार सूचना मिली। उन्होने भाजपा के कमर्ठ कार्यकर्ता तरूण सेठ की ओर इशारा करते हुये कहा कि इन्होने अनेकों बार इस सडक को जल्द पास कराने को भी कहा। जिसकों लेकर वे प्रधनमंत्राी कार्यालय में इस प्रस्ताव को लेकर गयी और अब ये सडक साढे पांच मीटर 22 करोड की लागत से बनने जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा ही एक एसी पार्टी है जो देश में विकास कार्य करा सकती है। पूर्व मंत्राी चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि इस सडक का प्रस्ताव जिला पंचायत से प्रधनमंत्राी सडक विकास योजना में पहंुचा उसके बाद सांसद हेमा मालिनी के अथक प्रयासों से इसकी प्रक्रिया आगे बढी जो अब बनने जा रही है। भाजपा नेता भानू प्रताप ने कहा कि इस सडक के अलावा बुखरारी की ड्रेन में काफी गन्दगी भरी पडी है जिससे सैकड़ों बीध खेतों में पानी नहीं आ पा रहा है। इस कारण खेती करना कापफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सासंद से जल्द से जल्द इस ड्रेन की सपफाई कराये जाने की बात कहीं। उपस्थित भीड ने सांसद के इस सडक का प्रस्ताव पास कराये जाने तथा बनवाये जाने का स्वागत किया। सांसद का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिह, कोसी पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। 

Read More

मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गृह )ण को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रचार वाहन को बैंक के सहायक महाप्रबंध्क आशुतोष शर्मा एंव मुख्य प्रबंध्क अमित कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रचार रथ का नाम एसबीआई होम लोन आन वील्स्दिया गया है। इस प्रचार वाहन के माध्यम से बैंक शहर में विभिन्न गृह )ण योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देगी। इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोग अपने गृह )ण को अन्य बैंको से स्टेट बैंक में स्थानातरण करा सकते है। वाहन 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर व आसपास के क्षेत्रों में घुमाया जायेगा। प्रचार वाहन के शुभारंभ के दौरान नवल किशोर अग्रवाल मुख्य प्रबंध्क, नरेश शर्मा जिला सम्न्यवक, सुभाष शर्मा प्रंबध्क होम लोन एंव अन्य स्टाॅपफ उपस्थित रहा।

Read More

-बाल-बाल बचें डम्पर के ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान सौंख। कस्बा में एक डम्पर में विद्युल तारों से छू जाने से कंरट आ गया। और ड्राइवर कूद कर भागा। डम्पर के करीब आध दर्जन टायर जल गये। चम्बल को खाली करके डम्पर मथुरा से राजस्थान के गांव अलीपुर जा रहा है तभी कुम्हेर रोड़ स्थित एक मोटर साइकिल सवारों को साइड स बचाने को लेकर डम्पर ग्यारह हजार की हाई टेंशन विद्युत तारों से टच हो गया। और डम्पर में कंरट आ गया। आनन-पफानन में डम्पर का ड्राइवर ने खिड़की खोलकर कूद गया और बाल-बाल बच गये। डम्पर में विद्युत कंरट के दौरान करीब आध दर्जन टायर ध्ूं-ध्ूं कर जल गये। सूचना पर स्थानीय विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। और इस मार्ग पर डम्पर में विद्युत कंरट लगने से डम्पर के टायर जलने की दूसरी घटना है। इसे लेकर पहले भी कस्बा निवासी डम्पर के मालिक लोकेन्द्र अग्रवाल ने भी विभागीय अध्किारियों को भी अवगत कराया था और विद्युत विभाग के अध्किारियों की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाऐं आये दिन इसी मार्ग पर हाई टेंशन के टच होने की हो रहती हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अध्किारियों ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। 

Read More

 जिलाध्किारी नितिन बंसल शालू कुत्तल को सम्मानित करते हुए  बलदेव। उ.प्र.सरकार द्वारा स्मार्ट पफोन योजना के तहत जिलाध्किारी मथुरा नितिन बंसल ने जिले में सबसे ज्यादा रजिस्टेªशन करने वाले शालू जन सेवा केन्द्र सौंख देहात की प्रभारी शालू कुन्तल को प्रथम, ध्ीरज अग्रवाल गोवधर््न को द्वितीय व जितेन्द्र बंसल जनसेवा केन्द्र पफरह को तृतीय स्थान आने पर सम्मालित किया। इन्होंने जिले में एक हजार से ऊपर रजिस्टेªशन किये है। इस दौरान जिलाध्किारी नितिन बंसल ने कहा कि जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकारों की योजनायें आम जन मानस तक पहुंच रही है। साथ ही आगे भी जन सेवा केन्द्र इसी तरह मेहनत करके आगामी योजनाओं को भी आम जनता तक पहुंचायेंगें। इस दौरान एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार, जन सेवा केन्द्र प्रभारी शिवराम सिंह, सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थिति थे।    

Read More

लॉस एंजेलिस । भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर ऑस्कर की दौड में हैं। इस बार वह ‘पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड’ में अपने काम के लिए इस दौड में शामिल हुए हैं। रहमान 2009 में अपनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए दो ऑस्कर जीत चुके हैं। इस बार 89वें अकेडमी अवॉड्र्स में ऑरिजिनल स्कोर के लिए नामांकन सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज’ ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूची जारी की। 89वें अकेडमी अवॉड्र्स के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। पुरस्कार समारोह 26 फरवरी को हॉलीवुड में ‘हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर के डोल्बी थियेटर’ में आयोजित किया जाएगा। रहमान इससे पहले 2009 में अपनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए दो ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें फिल्म के गीत ‘जय हो’ के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए पुरस्कार दिया गया था। गीत के बोल गुलजार ने लिखे थे। वर्ष 2014 में ‘मिलियन डॉलर आर्म’, ‘द हंड्रेड-फुट जर्नी’ और भारतीय फिल्म ‘कोचादइयां’ के लिए भी उनका काम दावेदारों में था।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

ब्रिसबेन । पाकिस्तान क्रिकेट का शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर अनुशासनहीनता के कारण सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां गुरुवार से होने वाले पहले टेस्ट से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और लेग स्पिनर यासिर शाह आपस में भिड़ गए।   टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान यह वाकया हुआ। उस समय सभी खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे थे। इस घटना की जो फोटो सामने आई है, उसमें यासिर साथी खिलाड़ी वहाब को धक्का देते नजर आ रहे हैं। कोच माइक अर्थर ने दोनों खिलाडिय़ों को अलग करवाया और फिर उन्हें पूरे ट्रेनिंग सेशन से बाहर कर दिया गया।    हालांकि, मामले को दबाने के लिए पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। पाकिस्तानी टीम के अधिकारी अमजद हुसैन ने कहा कि दोनों के बीच कोई गंभीर मामला नहीं था। उल्लेखनीय है कि वहाब पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं, जबकि यासिर चोट के कारण बाहर हैं। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने झड़प को गंभीरता से लिया है। पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने मीडिया से कहा कि वे फुटबॉल सत्र के दौरान हुई इस घटना के बारे में सुनकर काफी निराश हुए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि क्या हुआ क्योंकि अभी तक टीम एकजुट और अनुशासित थी। यह अनुशासन नहीं है और हमने टीम प्रबंधन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट देखने के बाद अगर जरूरी हुआ तो दोनों खिलाडिय़ों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।        साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti