मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार रात्रि एक यवुक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को टै्रक पर फैंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार रात्रि आरपीएफ थाना के समीप कुछ लोगों ने रेलवे टै्रक के पास एक युवक का शव पडा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। तलाशी में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त धौलीप्याऊ निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र के रूप में की। पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मनोज की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने जंक्शन पर ही सफाई कार्य करने वाले रवि नामक युवक पर आरोप लगाया है। इस पर पुलिस आरोपी रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मनोज जंक्शन पर ही वैंडर था।
Read More




