मथुरा

ऐरोबिक्स की क्लासेज में योगा करते युवाजन  मथुरा। एक तरफ भारत के प्रधान मंत्री जी पूरी दुनिया को योगा सीखा रहे है वहीं योगा के साथ साथ युवाओ मे अपने आप को फिट रखने के लिए ऐरोबिक्स की क्लासेज जाॅन करने का जोश देखने को मिल रहा है कॉलेज ओर औफिस जाने वाली युवतियो के साथ साथ घरेलु महिलाए भी अपने आप को फिट रखने के लिए चिंतित दिखाई दे रही है बिंदास डांस आकड़ेमी की ऐरोबिक्स क्लास मे अपने आप को पतला करने की होड़ मे शहर की महिलाए और युवतियो द्वारा रोजाना खूब पसीना बहाया जा रहा है। अकॅडमी के निदेशक अश्वनी कुमार का कहना है की ऐरोबिक्स अपने आप को चुस्त और फिट रखने का सबसे सरल उपाय है. बहुत सी बीमारियों से ऐरोबिक्स के मध्यम से बचा जा सकता है और ऐरोबिक्स को रोजाना नियमानुसार करने से शरीर मे ताजगी और फुर्ती का अहसास होता है। 

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में वर्षा जल से संचयन व भूगर्भ जल का दोहन रोकने के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया। जनता को जागरूक करने सम्बन्धी कार्यक्रम को विकास स्तर पर शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज जनपद के दस विकासखण्डों में जनता को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया गया। श्री वर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गोष्ठियों के माध्यम से जनता को अवगत कराया गया हमारे जीवन में जल का कितना महत्व है। गोष्ठियों के माध्यम से यह भी अवगत कराया कि वर्षा के जल को संचयन किस प्रकार किया जा सकता और भूगर्व जल का दोहन अधिक नहीं किया जाना चाहिए। जनता को यह भी बताया कि भूगर्व जल के अधिक दोहन के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं इसलिए जल को सोच समझकर आवश्यकतानुसार ही खर्च करें और उसकी बर्बादी को रोकें। 

Read More

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार निर्वाचक नामावलियों में-राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के प्ररिशोधन एवं प्रमाणिकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 जुलाई को किये जाने वाले चतुर्थ विशेष कैम्प का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। श्री सिंह ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को इस सम्बन्ध में जानकारी दी है।

Read More

धर्मयात्रा महासंघ की बैठक को सम्बोधित करते प्रांत संरक्षक पं.सोहन लाल शर्मा उपस्थित जय प्रकाश शर्मा, ब्रजेन्द्र नागर, अक्षय भारद्वाज आदि। मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ बृज प्रांत की बैठक मल्लपूरा स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर में प्रांतीय अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। श्रीशर्मा ने नगर के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें संरक्षक मण्डल में विनोद कुमार कोयला वाले , राम कृष्ण अग्रवाल बसेरा ग्रुप, सुनील कुमार अग्रवाल कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, बांके लाल अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद बंसल भगतजी, अध्यक्ष पवन गोयल, उपाध्यक्ष मुकुटमणि शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, सचिन चतुर्वेदी, योगेश कुमार मंगलसूत्र, अजय गोयल सर्राफ, सुनील अग्रवाल, महामंत्री त्रिलोकी नाथ बंसल, मंत्री राज कुमार सर्राफ, सुनील सर्राफ, अनिल अग्रवाल, राजा भोज, कोषाध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, प्रचार मंत्री नीरज चतुर्वेदी, आय व्यय निरीक्षक केशवदेव सर्राफ के अलावा 51 सदस्य कार्यकारणी घोषित की। संरक्षक सोहन लाल शर्मा ने  सभी नवीन पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर परिवार में स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक सुनील कुमार शर्मा, तीर्थ पुरोहित महासंघ राष्ट्रीय मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थो में वास करती है। तीर्थों का विकास ही भारत का विकास है। संचालन प्रांत महामंत्री ब्रजेन्द्र नागर ने किया। बैठक में घनश्याम हरियाणा, नन्द किशोर गुसांई, धर्मपाल सिंह सोलंकी, गौरी शंकर शर्मा, रामबाबू शर्मा, मनोज चैधरी सीए, मदन मोहन अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह हौरा, प्रमोद पचैरी, कोमल सिंह, ललित स्वामी, पंकज पंडित, प्रदीप सिंघल, नारायण शर्मा, गणेश अग्रवाल, केके शर्मा, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, श्यामा चरण गोस्वामी, मोती लाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, श्रीनाथ मिश्रा, देशबन्धू शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रांत प्रवक्ता अक्षय भारद्वाज ने दी है। 

Read More

 ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल में ईद मिलन समारोह के अंतर्गत बच्चे आपस में गले मिलकर सद्भावना व शांति का पैगाम देते हुए  नन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिया सद्भावना व शांति का पैगाम मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल में ईद मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी नन्हें-मुन्ने बच्चों ने आपस में गले मिल कर सभी को सद्भावना व शांति का पैगाम दिया । अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चैयरमेन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में विद्यालय के छोटे बच्चों द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह की प्रशंसा करते हुये कहा कि ईद का त्यौहार सामूहिक सद्भावना व शांति का त्यौहार है, जिसमें सभी लोग आपस के भेदभावों को मिटाते हुये एक दूसरे से गले मिल कर सभी गिले-शिकवे दूर करते हैं। उन्होंने ईद के मुबारक मौके पर सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों व विद्यालय के शुभचिन्तकों को  बधाई व शुभकामनायें दीं। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह  की सराहना करते हुये कहा कि इस प्रकार आयोजनों से बच्चांे में आपसी मेलजोल बढ़ेगा । कार्यक्रम के आयोजन में ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल की शिक्षिका स्वीटी अग्रवाल, निशा इशरानी, अल्पना, अमृता, प्रियंका, वन्दना नाथानी, अंजलि सहित सभी स्टाॅफ का योगदान सराहनीय रहा ।  

Read More

मथुरा। वसूली अभियान के तहत छाता तहसील की टीम गाॅव बसई खुर्द में वसूली करने नायब तहसीलदार छाता जयप्रकाश ने नेतृत्व में पहुॅची। यहाॅ पर छः लाख रूपया एक्सिस बैंक मथुरा के बाकीदार गंगाराम पुत्र पुन्नाराम तथा इसी गाॅव के पाॅच लाख रूपये के बकायादार ओबीसी वृन्दावन के बच्चू सिंह पुत्र रामदयाल को तहसील के बन्दीगृह में बकाया रूपये न देने पर बन्द कर दिया है।   

Read More

वन विभाग ने मनाया वनोत्सव  विधायक ने किया अपर आगरा नहर के किनारे पौधा रोपण मथुरा। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव छाता क्षेत्र में मनाया गया। मुख्य अतिथि छाता क्षेत्र के विधायक/पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने अपर आगरा नहर के किनारे 5500 सौ पौधे शीशम, अर्जून, तमाल एवं कदम्व के पौधे रोपण किये। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा  कि वातावरण को शुद्व करने में अहम भूमिका होती है। आॅक्सीजन हमें पेडो से प्राप्त होती है। पेड पौधो के बिना जीवन संभव नही है। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मेघराज शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह, दयाल सिंह एड., बन रक्षक एस के शुक्ला, एमके तिवारी, सुरेशचन्द शर्मा, राकेशगुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजवीर आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। छाता नगर व देहात में बिजली की अधाधुंध कटौती की जा रही है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। कभी भी बिजली अधिकारियो व कर्मचारियो के खिलाफ जनता सडक पर उतर कर आंदोलन कर सकती है। बुधवार गुरूवार की रात्रि को बिजली के दर्शन तक नही हुये। वही हवा भी भगवान ने बंद कर दी। रात भर लोग गली मौहल्लो व खंरजो तथा छतो पर टहलते नजर आये। बिजली घर व जेई का फोन बंद मिले। नगर के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, टीकम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, प्रतापसिंह, गंगाराम पेन्टर, ओसाफ कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, हीरेश कुमार, सोनू जादौन आदि ने जिलाधिकारी से बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

Read More

मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छाता पर गुरूवार को आशाओ की एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आशाओ को जननी सुरक्षा के तहत जानकारी दी गयी कि अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालो में ही महिला के प्रसव कराये। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मालाएन, निरोध, कोपरटी, को अधिक से अधिक लाभार्थियो को वितरित करने के निर्देश दिये गये। तथा जो दमप्पती महिलाध्पुरूष दोनो की सूची बनाये जो नसबन्दी कराना चाहते है। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा. करीम अक्तर कुरैशी ने गर्भवती महिलाओ तथा बच्चो को टीकाकरण करने के निर्देश भी आशाओ को दिये। इस मौके पर डा. प्रभात कुमार, अशोक कुमार, हेमन्त प्रताप सिंह, शिव कुमार माहौर, चन्दे्रश कुमार आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। प्रदेश के राज्य मंत्री प्राविधिक शिक्षा राम सकल गुर्जर आज शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे वीआईपी टैक्सी द्वारा आगरा से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.00 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुॅचेंगे। पूर्वान्ह 11.30 बजे निरीक्षण भवन से प्रस्थान कर 12.00 बजे बरसाना पहुॅचेंगे तथा श्री श्री विग्रह दिव्य प्राकट्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। अपरान्ह 1.00 बजे वहॅंा से आगरा के लिये प्रस्थान करेगे। 

Read More