मथुरा

भाजपाईयों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन  अनिल जैन का कोसी के कोटवन बार्डर पर स्वागत करते भाजपाई कार्यकर्ताओ के परिश्रम से फतेह करेंगे 2017: अनिल जैन  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन का आज कोसी स्थित कोटवन बार्डर पर अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां उन्होंने भाजपाईयों को संबोधित करते हुए मिशन 2017 को फतेह करने का आव्हान किया।  भाजपाईयों ने आज जिलाध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन का कोटवन बार्डर पर भव्य स्वागत अभिनंदन कर फूलमाला दुपट्टा शाल गुलदस्ते आदि भंेट कर भाजपा के झंडे के तले हजारो की संख्या में कोटवन बार्डर कोसी, छाता, चैमंुहा, मथुरा, फरह आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कर्म व कार्यक्रम प्रधान पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओ का विशेष सम्मान है और उन्होंने कार्यकर्ताओ से महासम्पर्क में जुटने के लिये कहा तथा कार्यकर्ताओ व नए सदस्यों के बूते व परिश्रम से 2017 विजय करने का दावा व्यक्त किया। इस अवसर पर बृजक्षेत्र अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, डीएन गौतम, देवेन्द्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा, जगपाल सिंह, चेतन मालिक आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। थाना राया अंतर्गत मांट ब्रांच गंग नहर पर एक बाइक सवार दंपत्ति को हथियारों के बल पर रोककर बदमाश दंपत्ति से पांच हजार रूपये नगद, सोने के जेवर और बाइक लूटकर ले गये। लुटने वाले और कोई नहीं पुलिस का सिपाही और उसकी पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक अलीगढ निवासी ब्रजेन्द्र और उसकी पत्नी आरती बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे तभी राया स्थित अल्हैपुर गांव के समीप मांट ब्रांच गंग नहर के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोककर लूट लिया। घटना की जानकारी बाद में पीडि़तों ने पुलिस को दी। बताते हैं कि बदमाशों ने सिपाही से अपाचे बाइक, दो अंगूठी सोने की चेन और नगदी लूट ली और हथियारों के बल पर भाग गये। बताते हंै कि पीडि़त सिपाही गजेन्द्र आगरा में तैनात है।

Read More

जामा मस्जिद ईदगाह पर ईद की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह  डीगगेट एवं पटरी के पास व्याप्त गंदगी को हटवाने के निर्देश देते जिलाधिकारी  मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश मथुरा, 15 जुलाई। ईद की तैयारियों के मददेनजर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सम्बन्धित अधिकारी डीगगेट पुलिस चैकी पर एकत्रित हुए, वहाॅं से जिलाधिकारी की अगुवाई में अधिकारियों का काफिला निकला और जामा मस्जिद ईदगाह पर पहॅंुचा। ईदगाह पर गोबर हटाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में मजदूर व जेसीबी मशीन लगी हुई थी। एक टैªक्टर से गोबर हटाया जा रहा था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी मथुरा को निर्देश दिये कि ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ाकर यहाॅ से तत्काल गोबर को हटाया जाय। सड़कों पर बिजली के केबिल बाहर पड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने इन केबिलों को आज ही हर-हाल में अण्डर ग्राउण्ड करने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जब इसका बाॅक्स बनाये तो नाली के सहारे बनायें जिससे सड़क सकरी न हो। मटिया गेट रोड़ का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सफाई के निर्देश दिये और सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये। मुख्य मार्ग से जुडे़ गलियों पर बैरीकेंटिंग कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तथा प्रत्येक बेरीकेटिंग पर पुलिस के दो जवान तैनात करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिये। तैनात सिपाहियों की सूची नगर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए जाल की व्यवस्था कर पकड़ने की कार्यवाही करें और प्रगति रिपोर्ट से नगर मजिस्टेªट को अवगत करायें। डीग गेट पुलिस चैकी के सामने की सड़क के डिवाईडर को काले व पीले रंग से रंगने हेतु नगर पालिका को निर्देश दिये तथा नगर पालिका को यह भी निर्देश दिये कि अवैध होर्डिंग को नोटिस देकर तत्काल हटाये जाय। डीग गेट तिराहे की मरम्मत के लिए नगर पालिका को निर्देश दिये। जुमा मस्जीद चैक का भी निरीक्षण किया गया और वहाॅ पर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय व आशुतोष द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एसके शर्मा व निजामुद्दीन, सहायक अभियंता लोनिवि सुनील प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मधुर कुमार सहित अन्य अधिकारी भी साथ में थे। 

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि वे कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए शतप्रति शत पंजीयन करायें। श्री वर्मा आज बुधवार यहाॅं सदर विकासखण्ड में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे कृषि लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करायें ताकि जनपद का प्रत्येक कृषक उससे अवगत हो जाय और कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक स्वंय आगे आये तथा पंजीयन कराकर लाभ उठा सके। इस अवसर पर कृषि एवं सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-2 विभाग द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनओं की जानकारी दी गई।  इस अवसर पर कृषि केन्द्र के वैज्ञानिक डा. बागवनी द्वारा जनपद में आम,बेर, बेल, करौंदा और अमरूद की व्यवसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डा. एसके मलिक ने कामधेनु योजना, मिनी कामधेनु डेयरी योजना तथा गला घोंटू के बारे में जानकारी दी। एआर सहकारिता श्री पटेल ने बताया कि जनपद के समस्त सहकारी समितियों और उर्वरक विभाग के पास पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। नेडा के परियोजना अधिकारी एस. लाल ने गोबर गैस प्लान्ट दीनबन्धु के बारे में जानकारी दी।  किसान दिवस के अवसर पर उप कृषि निदेशक (शोध) ने मृदा परीक्षण हेतु राष्ट्रीय मिशन आम टिकाऊ खेती एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कृषकों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण अवश्य करायें। जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक केआर गनेशा तथा विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने अपने-2 विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक व अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

विश्व युवा कौशल दिवस पर मंच पर मौजूद अतिथिगण एवं मिशन प्रबंधक सुनील यादव तथा कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं  मथुरा। जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य राजेश्वर की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर मथुरा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। जिसमें आईसीए इन्फोटेक बालाजीपुरम मथुरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को सर्टीफिकेट वितरण किये गये तथा रोजगार कर रहे तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। मिशन प्रबन्धक सुनील यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को विकासशील से विकसित बनाने के लिये युवाओं को दक्ष बनाना होगा तथा बेरोजगारी खत्म करने के लिये अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाना ही मिशन का मुख्य लक्ष्य है। जिसमें आईटीआई प्राचार्य राजेश्वर, मिशन प्रभारी चन्द्रपाल कर्दम, मिशन प्रबन्धक सुनील यादव, आईसीए इन्फोटेक के सचिन कुमार व केन्द्र प्रबन्धक राजेश सारस्वत आदि उपस्थित थे तथा सभी छात्रों को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रोग्राम दिखाया गया। 

Read More

 शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती अपने बच्चों के साथ कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह के आवागढ़ हाउस पर जोरदार आतिशबाजी करते हुए  पत्रकारों से बातचीत करती शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती एवं साथ हैं कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह  अवागढ़ हाउस पर हेमराज के बच्चों ने चलाई आतिशबाजी मथुरा। शेरनगर निवासी शहीद हेमराज और उसके साथी सुधाकर को भारत-पाकिस्तान सीमा पर मार देने और हेमराज का सिर काटकर ले जाने वाले मौहम्मद अनवर नामक आतंकवादी को भारतीय सैनिकों ने पुंछ और राजौरी के बीच प्रवेश करते समय उसे मरार गिराया। इससे हेमराज के परिवारीजनों में भारी खुशी है। हेमराज की पत्नी धर्मवती ने आज पत्रकारों को बताया कि अमरावती से आज सुबह ग्यारह बजे मेरे पास फोन आया था कि उसके पति के हत्यारे को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया है। इससे धर्मवती को काफी खुशी हुयी लेकिन उसका कहना था कि जिस तरीके से कातिल मेरे पति के सिर को ले गया था, उसी तरह मुझे भी उसका सिर चाहिए। सेना के जवानों ने जो कार्य किया है उन्हें उसके लिए सरकार को पुरूस्कृत करना चाहिए लेकिन मेरे और मेरे परिवार को असली खुशी तब मिलेगी जब मेरे के पति के हत्यारे का सिर धड़ से अलग कर दिया जाये। आज हेमराज के हत्यारे को सेना द्वारा मार गिराने की खुशी में डैम्पियर नगर स्थित कांगे्रस नेता कुँ नरेन्द्र सिंह के अवागढ़ हाउस पर जोरदार आतिशबाजी की गयी। हेमराज के छोटे-छोटे तीनों बच्चे प्रिंस, शिवानी और निर्मल आज अपनी मां के साथ अवागढ हाउस पर थे जहां उन्होंने आतिशबाजी करके अपने पिता के हत्यारे की मौत की खुशी मनाई। इस दौरान हेमराज की बड़ी पुत्री निर्मला ने कहा कि जब मैं स्कूल से आयी तो टीवी पर देखा कि मेरे पिता के हत्यारे को भारतीय सेना ने मार गिराया है तो मुझे भारी खुशी हुयी। कांग्रेस नेता कुँ नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन भारतीय सेना के जवानों ने हेमराज के कातिल को मार गिराया है उसके लिए इन जवानों को सरकार द्वारा पुरूस्कृत किया जाना चाहिए और उन्हें वीरचक्र या परमवीर चक्र से सम्मानित किया जाना चाहिए। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कहा था कि एक जवान के सिर के बदले दस जवानों के सिर काटकर लाये जायेंगे लेकिन दस सिर तो नहीं आ पाये लेकिन एक हत्यारे को भारतीय सैनिकों ने मार गिराया, उसकी हमें खुशी है। उन्होंने सेना के जवानों को एक लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

Read More



Mediabharti