मथुरा

रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी पर बच्चों को संबोधित करती सीमा केसी विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन  मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारत के साथ-साथ विश्व में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने छात्र.छात्राओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये। सीमा के.सी. ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस है। हर राष्ट्र में इस दिन का विशेष महत्व है क्यूंकि आज दुनियां के हर विकासशील और विकसित दोनों तरह के देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं। विकासशील देश अपनी आबादी और जनसंख्या के बीच तालमेल बैठाने में मथ्थापच्ची कर रहे हैं तो विकसित देश पलायन और रोजगार की चाह में बाहर से आकर रहने वाले शरणार्थियों की वजह से परेशान हैं।.विद्यालय के निदेशक एस. पी. सिंह ने कहा कि विश्व की कुल आबादी का आधा या कहें इससे ज्यादा हिस्सा एशियाई देशों में है.। चीन, भारत और अन्य एशियाई देशों में शिक्षा और जागरुकता की वजह से जनसंख्या विस्फोट के गंभीर खतरे साफ दिखाई देने लगे हैं। इस अवसर पर सुश्री प्रीती बागड़ी, अंकिता गांधी, भानूप्रिया गोयल, हिमांशी सिंह, सुचि गौतम, वैशाली वाही, पीयूष्मा पारीक, श्रीमति पदमा गोस्वामी, प्रतिभा शर्मा, विनय सोलंकी, नैंसी, रेखा शर्मा, मनोरमा अग्रवाल, सीमा, शिखा सारस्वत, श्री हेमेन्द्र शर्मा, मुकेश चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा नगर बिहार विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त करती है। बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम आने पर 12 सीटों पर    भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीत हासिल की यह परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है  इस चुनाव में महागठबंधन की हवा निकल गई जो गठबंधन स्वार्थ से निहित होता है जनता की भलाई की सिर्फ बात करता है उसका यही अंजाम होता है । आने वाला समय भाजपा का है यही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी होने वाली है प्रदेश सरकार की नाकामयाबी लूट हत्या तथा सरकारी नौकरियों में धाधंलेबाजी एक शहर एक जाति के लोगों की नियुक्ति इस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, थानों मे महिलाओं को जलाया जा रहा है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है सरकार मूक वन कर देख रही हैं । हर्ष व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष सजय शर्मा  विष्णुदास अग्रवाल राजवीर सिंह,विरजमोहन सैनी,सजीव कृष्ण पाठक, एडवोकेट हरीओम शर्मा दीपेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेंद्र विशावर, राजीव राज पाठक, सजय धनगर, प्रताप महवर, यतीश चैधरी गुलाब सैनी, हेमन्त खन्दौली, विपुल पारीक आदि। 

Read More

मथुरा। न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहबाद विक्रम नाथ द्वारा राजकीय सम्पे्रक्षण गृह मथुरा एवं राजकीय बालु गृह मथुरा का निरीक्षण किया गया। न्यायमूर्ति ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के सर्वंागीण विकास और उनको शिक्षित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विनय सिंह प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय, राधे मोहन श्रीवास्तव, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ओम प्रकाश यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं एस0के0 मित्र उप मुख्य परवीक्षा अधिकारी मुख्यालय लखनऊ आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में दहेज लोभी ससुरालियों के हौसल दिन प्रतिदिन वढ़तें ही जा रहा हैं। इसी का परिणाम है कि जनपद में आये दिन दहेज के चलते विवाहिताओ की हत्याए की जा रही है या फिर उन्हें मारपीट करं घर से निकाला जा रहा हैं। इसी के चलते जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में तीन मामलें दहेज उत्पीड़न के दर्ज कराये गये हैं। पुलिस ने मामलें दर्ज कर दहेज लाभियों के विरूद्व कार्यवाही भी शुरू कर दी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दहेज उत्पीड़न की घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद के महिला थाने में श्रीमती अकसाना पुत्री अपूर्व कुरैशी निवासी कैशव निवासी कैशवपुर भार्गव गली थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति समीम पुत्र सलीम निवासी 507 मौ. टीला 7 शमसाबाद आगरा सहित सात अन्य परिजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सभी ने एक राय होकर अतिरिक्त दहेज लाने के लिए प्रताडि़त किया इसपर भी माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। दूसरी घटना थी महिला थाने में श्रीमती विनीता पुत्री हेमराज निवासी इन्द्रपुरी कालौनी थाना हाईवें मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति जितेन्द्र पुत्र स्व. खरपोराय निवासी नगजा कैकला थाना डीग भरतपुर राजस्थान ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक की माॅग करने, माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। तीसरी घटना थाना सुरीर में श्रीमती सोना सिंह पत्नी सौदान सिंह पुत्री कुंवर सिंह निवासी चैपान गली सिकन्दरा थाना सिकन्दरा आगरा ने अपने पति सौदान सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भदनवारा थाना सुरीर सहित आधा दर्जन ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रूपयें व एक बाइक की माॅग पुरी नहीं करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

Read More

मथुरा। जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकनें के लिए विभाग एक बार फिर सघन चंैकिग अभियान चलायेगा। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र बार टीम गठित कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चैकिग अभियान के दौरान अगर चोरी पकड़ गई तो विद्युत चोरों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिन लोगों के यहाॅ कनेक्शन नहीं है वह समय से पहलें ही कनेक्शन लेकर विद्युत चोरी  जैसी कार्यवाही से बचें अन्यथा उन्हें अर्थदण्ड के अलावा कानून कार्यवाही का भी सामना करनें पड़ेगा। 

Read More

मथुरा। जनपद में तीन दिन से लगातार हो रही वारिश से लोगों का जनजीरवन अस्त व्यस्त हो गया। जहाॅ वारिश की वजह से बाजारों में रौनक गायव रही वहीं विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा जलभराव का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को दिये कड़ें निर्देश के बाद पालिका द्वारा शहर के जलभराव को सापफ करा दिया गया हैं। जिससें लोगों ने राहत की सांस ली हैं।  वहीं लगातजार पड़ रही वारिश से अब आम नागरिक भी परेशान होने लगा हैं। जहाॅ मौसम खुशनुमा हो गया है वहीं व्यापार धन्धें चैपट होने सें दुकानदारोे ईश्वर से बादल खुलनें की मिन्नत कर रहें हैं। वहीं वारिश के चलते विद्युत विभाग द्वारा खोदे गये गड्डों की मिट्टह धसनें से शहर में जगह जगह वाहन गड्उों में पफंसतें नजर आये। शहर के मयूर विहार स्थित भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा के मकान के पास भी सड़क किनारे सड़क धसनें से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन गड्डे में गिर कर चुटेल हो गये।    

Read More

स्व0 डा0 शिव कुमार निडर की प्रेरणा से मन भाव पैदा हुआ भंडारे का-कृष्णकान्त मथुरा। पुरूषातम मास के चलते ब्रज क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहें है जहाॅ श्रद्धालुओं द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौती माॅगी जा रही है वहीं वृन्दावन धाम की परिक्रमा कर श्रद्धालु अपने को पुण्य लाभ प्राप्त कर रहें हैं। इसी क्रम में ब्रज के ग्रामीणों क्षेत्रों में जनपद व जनपद के आसपास के क्षेत्रों से श्रद्वालुओं द्वारा चैरासी कोस की परिक्रमा लगाई जा रही हैं। इस परिक्रमा को प्रशासन ने कोई खास महत्व नहीं दिया है लेकिन धर्मपेमी जनता के सहयोग से ही चैरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्वालुओं की सेवा दिनरात की जा रही हैं। इसी क्रम में राया के नगर पंचायत अघ्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल द्वारा कस्वें के बलदेव रोड पर चैरासी कोस की परिक्रमा कर रहें श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारें का आयोजन किया गया। भंडारा प्रातः 8 बजें से प्रारंभ हुआ। जो रात्रि 11 बजें तक अनवरत चलता रहा। भंडारें में श्रद्वालुओं के साथ साथ आसपास के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया गया।   भंडारें में सुवह से ही प्रसाद ग्रहण करने वालें श्रद्वालुओं की लाइन लगी रही। वहीं पंचायत अघ्यक्ष कृष्णकान्त सहित दर्जनों भक्तभाव लोगों ने प्रसाद वितरण में अपना सहयोग प्रधान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अघ्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 डा. शिव कुमार निडर उक्त ब्रज चैरासी कोसीय परिक्रमा में हरवार स्वास्थ्य शिविर लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा करते थे। और उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा करने वाले श्रद्वालुओं की सेवा करने का मन में भाव उत्पन्न हुआ हैं। इस भंडारे में प्रसाद वितरण कराने वालों मे मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में ओमप्रकाश गुप्ता, चन्द्रेश कुमार निडर के अलावा दर्जनों समाजसेवियों का सहयोग सरानीय रहा। ं 

Read More

भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, चर्म सीमा पर  मथुरा। छाता नगर के शेरगढ रोड स्थित बसपा के छाता विधानसभा कार्यलय पर विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। और विधानसभा के हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत कर बसपा की रीति नीति को कार्यकर्ता ग्रामीणो को बताये और जनता की समस्यो को सुनकर उनका समाधान अधिाकारियो व पदाधिकारियो से मिल कर कराये जाने की अपील कार्यकर्ताओ से की है। बसपा के छाता विधान सभा अध्यक्ष डा. श्याम सुन्दर कर्दम ने बैठक में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुयी है। चारो तरफ भ्रटाचार, लूट , हत्या, बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाये आये दिन समाचार पत्रे में पढने को मिल रही है। सपा सरकार से प्रदेश की जनता दुखी हो गयी है। 2017 के चुनावो में बसपा की पुन: प्रदेश में सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओ से मेहनत और इमादारी व लग्न से छाता विधाान सभा में कार्य करने की अपील की बैठक में डा हरीसिंह, डा0 मुकेश, बच्चूसिंह एड. जगदीश बौद्व, ब्रजमोहन, राजेश प्रधाान, डा. नेत्रपाल, अच्छेलाल प्रधाान, चैधारी शिवराम, देवेन्द्र बाल्मीकि, उदयवीर भाष्कर, नानक चन्द दीवान, नन्दकिशोर गोतम, लालसिंह मास्टर, विजेन्द्र सिंह गंगाराम पेन्टर, प्रेमसिंह बौद्व आदि मौजूद थे। 

Read More

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने 13 जुलाई से गोरखपुर एवं आनंद विहार (दिल्‍ली) के बीच पहली सुविधा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग 8 जुलाई से शुरू हो गई है। यह ट्रेन 13 जुलाई से लेकर 30 जुलाई के बीच चलाई जाएगी।  ट्रेन संख्‍या 05027 गोरखपुर-आनंद विहार सुविधा स्‍पेशल ट्रेन सप्‍ताह में दो दिन यानी हर सोमवार एवं बुधवार (13, 15, 20, 22, 27, 29 जुलाई) को गोरखपुर से रात 20:55 बजे रवाना होगी और वह अगले दिन सुबह 11:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान खलिलाबाद, बस्‍ती, गोंडा, लखनऊ और मुरादाबाद में रुकेगी। वहीं, अपनी दूसरी दिशा में ट्रेन संख्‍या 05028 आनंद विहार सुविधा स्‍पेशल ट्रेन सप्‍ताह में दो दिन यानी हर मंगलवार एवं गुरुवार (14, 16, 21, 23, 28, 30 जुलाई) को अपराह्न 14:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भी उपर्युक्‍त स्‍टेशनों पर रुकेगी।  सुविधा ट्रेनें विशेषकर गर्मियों एवं सर्दियों के भीड़-भाड़ वाले सीजन और त्‍योहारों के दौरान चलाई जाएंगी। इसी तरह सुविधा ट्रेनें उन अवसरों पर भी चलाई जाएंगी जिनके बारे में जोनल रेलवे के सीसीएम और सीओएम द्वारा संयुक्‍त रूप से तय किया जाएगा। इन ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों को केवल कन्‍फर्म और आरएसी टिकट ही जारी किए जाएंगे। इन ट्रेनों में सफर के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि अधि‍कतम 30 दिन और न्‍यूनतम आरक्षण अवधि 10 दिन होगी। सुविधा ट्रेनों के लिए टिकट रेलवे के आरक्षण काउंटरों पर भी मिलेंगे। इसके अलावा आईआरसीटीसी के जरिए इन ट्रेनों के लिए ई-टिकट भी मिलेंगे। 

Read More

अमर्त्य सेन कह रहे हैं कि विकास का मतलब सिर्फ विदेशी निवेश या ढांचागत उद्यमों को बढ़ावा दे देना ही नहीं है। ‘असल’ विकास का मतलब यह है कि देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कितना ‘तालमेल’ है और आमजन को इसका कितना ‘फायदा’ मिल रहा है...।  मोदी के ‘गुजरात मॉडल’ को देखें (जिसे वह पूरे देश में लागू करना चाहते हैं) तो वहां ढांचागत विकास तो हुआ है लेकिन कुपोषण और अशिक्षा के आंकड़े कई अफ्रीकी देशों की तुलना में बहुत खराब हैं। कई मामलों में तो ये पड़ोसी बांग्लादेश से भी खराब हैं।  अब सवाल यह है कि विकास को बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से कैसे जोड़ा जाए। इसका एक उपाय है... वह भी अपने ही देश में... अक्षय पात्र अभियान...।  अक्षय पात्र फाउण्डेशन भारत की एक अशासकीय संस्था है जो देश के 10 राज्यों में सात हजार से ज्यादा स्कूलों में 15 लाख से ज्यादा स्कूली छात्रों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। साल 2000 में इस संस्था का गठन कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बच्चों की मदद करने के लिए किया गया था और धीरे-धीरे राज्य सरकार तथा कॉरपोरेट जगत की मदद मिलने से संस्था ने अपनी विशिष्ट पहचान बना ली। इस संस्था का मकसद यही है कि देश में कोई भी गरीब बच्चा भूख की वजह से अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर उन्होंने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों को ही प्राथमिकता दी है। फिलहाल यह संस्था असम, कर्नाटक, तमिल नाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को भोजन उपलब्ध करा रही है। गुजरात में करीब डेढ़ लाख, राजस्थान में सवा लाख, बेंगलुरू में सवा दो लाख और हुबली में करीब दो लाख विद्यार्थी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं। बेंगलुरू में करीब तीन हजार गर्भवती महिलाएं भी इस योजना से लाभ उठा रही हैं। प्रति विद्यार्थी भोजन की लागत पांच रुपये में से तीन रुपये सरकार वहन कर रही है और शेष राशि बेंगलुरू स्थित इस्कॉन मंदिर में प्राप्त दान के अलावा उद्यमियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वर्ष में औसतन 235 दिन यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है।   इसे इंटरनैशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कांशसनेस (इस्कॉन) चलाती है। संगठन अगले पांच वर्षों में करीब 50 लाख बच्चों को यह सुविधा देने का लक्ष्य बना रहा है। अभी इसके जरिए करीब 15 लाख बच्चों को खाना मुहैया कराया जाता है। खास बात यह है कि भोजन बनाने के लिए 25 अत्याधुनिक रसोई घर बनाए गए हैं जो पहली नजर देखने में कोई फैक्ट्री जैसे लगते हैं। दो से तीन मंजिल के इन भवनों में शुद्धता के कड़े मानकों का पालन कर रोजाना भोजन तैयार कर स्कूलों में पहुंचाया जाता है।  अब कोई सरकार यदि इस मॉडल को अपनाकर इसकी पहुंच को तीन गुना कर दे तो देश के बच्चों को दिन में कम से कम एक बार पौष्टिक भोजन मिलना तय हो जाएगा। इससे वे स्वस्थ रहकर और शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागेदारी तय कर पाएंगे। ‘ढांचागत विकास’ को ही ‘असल’ विकास मानने की ‘गलती’ करने वाले हमारे नेतृत्वकर्ता जरा इधर ध्यान दें तो अमर्त्य सेन के ‘ज्ञान’ का ‘लाभ’ देश ले सकेगा। ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर’ को बढ़ाना ही है तो क्यों न इस तरह के और ज्यादा रसोईघर पूरे देश के दूरदराज के इलाकों में बनाए जाएं। इन रसोईघरों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर लोगों को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि वहां के अन्य उत्पादकों और किसानों द्वारा किए जा रहे ‘अतिरिक्त’ उत्पादन को सही अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, इस अभियान में सरकार अपनी एक ‘भूमिका’ पहले से ही निभा रही है। लेकिन, अब इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। सरकार का यह ‘एक’ कदम हालातों में बड़े बदलाव का द्योतक बन सकता है।

Read More