मथुरा

मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव संपर्क मार्ग के कच्चे रास्ते पर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सामान से भरा ट्रक धंस गया। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अनेक लोग विलंब होने पर मंदिरों के दर्शन से वंचित रह गए। अधिक मास के दौरान मांट पुल से परिक्रमा मार्ग पर चलने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश प्रशासन ने बंद करा दिया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यमुना एक्सप्रेस-वे से आने और जाने वाले वाहनों को मथुरा मार्ग पर बने सौ सैया अस्पताल से मांट पुल संपर्क मार्ग से गुजारा जाने लगा। हालांकि इस मार्ग का निर्माण अभी पूरी तरह कच्चा है फिर भी वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश के कारण यह मार्ग कई जगह से कच्ची मिट्टी के कारण कट कर धंसक चुका है। रविवार सुबह मांट की ओर से सामान से भरा ट्रक इस कच्चे मार्ग से मथुरा मार्ग की ओर आ रहा था, तभी वह गड्ढे में धंस गया। जिससे पीछे से आ रहे अन्य वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। जबकि विपरीत दिशा मथुरा मार्ग से आ रहे दर्जनों वाहन भी रुक गए। इस बीच मांट पुल की ओर से आ रहे दो दर्जन कार चालकों ने जल्दबाजी करते हुए कम जगह में अपने वाहनों को निकलने का प्रयास किया। जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर गए और आनन-फानन में क्रेन मंगा कर ट्रक को गड्ढे के बाहर निकलवाया। तब कहीं दो घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत सौंख रोड पर गांव पालीखेड़ा के निकट परिक्रमार्थियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के जाटव मौहल्ला के कुछ लोग शनिवार रात को परिक्रमा लगाने के लिए टेंपो से गोवर्धन जा रहे थे। हाईवे स्थित गोवर्धन चैराहा पर जाम लगा हुआ था तो वह सौंख रोड होकर गोवर्धन जाने लगे। तभी गांव पालीखेड़ा के निकट टेंपो पलट गया। दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय भारत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में कृष्णानगर क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया गया, वहां से लाइफ लाइन और इसके बाद स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने भारत को मृत घोषित कर दिया। भारत एक शोरूम में काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनके पत्नी और एक बेटी तथा दो भाई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

Read More

पूजा करने के दौरान बरसात में गिरी छत मथुरा। शुक्रवार को हुई बरसात में कस्बा व थाना चैमुंहा में एक मंदिर की छत गिर जाने से पूजा कर रही चार महिलाएं घायल हो गई। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के मैन बाजार में गोपाल जी का मंदिर है। यहां कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में लगे पीपल के पेड़ को भी काटा जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे की चार महिलाएं पूजा करने गई। ठाकुर जी की पूजा के दौरान मंदिर की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आने से शिव देवी पुत्री नत्थी ंिसंह, लच्छो देवी पत्नी खेंमा, बबीता पत्नी विष्णु कुमार, हरिप्यारी पत्नी राधेश्याम घायल हो गई। छत गिरने से मंदिर संचालकों में हड़कम्प मच गया। घायल चारों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

छाता तहसील के किसानों की अब होगी तरक्की किसान सभा करेगी मुख्यमंत्री का स्वागत  मथुरा। किसान सभा की द्वारिकाधीश यादव के चैमुंहा कस्बा स्थित निवास पर हुई बैठक में शुगर मिल को चालू कराने की कार्रवाई से खुश होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश का स्वागत करेगा। सभा के जिलामंत्री द्वारिकाधीश यादव, नगर पंचायत चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, वरिष्ठ नेता पातीराम सिसौदिया, जसवंत सिंह पवार, अकबरपुर के प्रधान अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह प्रधान, ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के महामंत्री ठा. थान सिंह, जिला पंचायत सदस्य ठा. मुकेश प्रताप सिंह ने छाता चीनी मिल को चालू कराने की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। उनका कहना था कि मिल बन्द होने से छाता तहसील के किसानों ने गन्ने की फसल करना बंद कर दिया था, जबकि गन्ना की फसल ही किसानों की जान बचा सकती है। जबसे गन्ने की फसल बोना बंद हुआ है, तब से किसानों की तरक्की के रास्ते बंद से हो गए। अब मिल चालू होने से किसानों की तरक्की होगी, साथ ही जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी। द्वारिकाधीश यादव व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने चीनी मिल के चालू कराने के फैसले को केबिनेट में पास करा कर मरते किसानों को संजीवनी पिला दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को यहां बुला कर उनका स्वागत किया जाएगा। 

Read More

मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर रोडवेज बस द्वारा टक्कर मार देने से परिक्रमा देकर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गयी और उसके दो साथी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज मृतक के परिजनों को सूचना दे दी  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के गांव रामपुर का रहने वाला रामू (28) पुत्र पप्पू अपने साथियों पुष्पेन्द्र पुत्र कुंवरपाल निवासी बदायूं और कैलाश कुमार निवासी सादिकपुर नौहझील के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 85 एएन 4568 से लौट रहा था तभी मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अड़ींग नहर के पास सामने से आती रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे रामू की मौके पर ही मौत हो गयी और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतक युवक मांट स्थित एक पंट्रोल पंप पर नौकरी करता था। 

Read More

मथुरा। पुरूषोत्तम मास में ब्रज के दर्शनों को आये तीर्थयात्रियों के एक दल में से दो किशोर यमुना में स्नान के दौरान डूब गये। काफी मशक्कत के बाद एक युवक को तो बचा लिया गया लेकिन दूसरे युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद तीर्थयात्रियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में चीख पुखार मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ के गांव कौंथरा हरदुआगंज से लगभग तीन दर्जन से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था बस में सवार होकर ब्रज दर्शन के लिए आया हुआ था। आज यह लोग मांट में स्थित केसीघाट पर स्नान के लिए रूके थे। सभी लोग यमुना के घाट पर स्नान कर रहे थे तभी 18 वर्षीय अमित पुत्र नोहवत निवासी कोंथरा हरदुआगंज अलीगढ और उसका साथी कौंशल पुत्र वीरेन्द्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये। शोर मचाने पर आसपास के तीर्थयात्री इकटठे हो गये और उन्होने काफी मशक्कत के बाद कौंशल को यमुना से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक अमित गहरे पानी में चला गया था और उसकी मौत हो गयी। काफी देर बाद शव को यमुना के बाहर निकाला गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यमुना के घाट पर तीर्थयात्रियों में शोक की लहर थी। घटना की सूचना पर मांट पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

जलभराव और अव्यवस्थाओं के बीच भी नहीं डिगी आस्था मथुरा। गिरि गोवर्धन धाम में बीती रात से आज सुबह तक श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ बनी रही। मौसम ठण्डा होने और बरसात के बाद भी श्रद्धालुओं की भावनाएं गिरिराज महाराज के प्रति पूरी आस्थावान नजर आयीं। जगह-जगह अव्यवस्थाओं के आलम से जूझते श्रद्धालु परेशानियों के बाद भी परिक्रमा कर रहे थे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल हो जाने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिग पायी। जगह-जगह जाम और उससे जूझते श्रद्धालु गिरिराज महाराज के जयकार के उदघोष लगा रहे थे। पुलिस द्वारा वाहनों को पैसे लेकर अंदर प्रवेश करवाने के कारण व्यवस्थाएं धरी रह जाती हैं। मात्र सौ रूपये के चक्कर में पुलिसकर्मी सारी व्यवस्थाएं भंग कर देते हैं। विद्युत विभाग ने भी इस बार परिक्रमार्थियों के साथ न्याय नहीं किया। बार-बार विद्युत गुल होने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ रही थी। सड़कें ठीक न होने और परिक्रमा मार्ग में ढंग से मिटटी न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। बरसात के कारण फिसलन और जगह-जगह जलभराव परेशानी का कारण बना था। एकादशी की पूर्व संध्या पर अधिक मास में आये श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा और मानसी गंगा में स्नान किया। मानसी गंगा का जल हालांकि स्नान लायक नहीं है, फिर भी श्रद्धा के वशीभूत परिक्रमार्थियों की आस्था बरकरार रही। परिक्रमा मार्ग में अवांछनीय तत्वों को तमाम घोषणाओं के बाद भी नहीं रोका जा सका। चोरी-उठाईगीरी और छिनैती की घटनाएं रूक नहीं पायीं। जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों द्वारा की गयीं तमाम घोषणाएं बेकार साबित हुयीं। इस बार तो पुलिस-प्रशासन ने अच्छे इंतजाम किये ही नहीं थे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुआंे द्वारा की गयी सेवाओं से ही श्रद्धालु निहाल हुये। जिला प्रशासन तो इस तरफ से आंखें मूंदे था। जिलाधिकारी की घोषणाएं बेकार साबित हुयीं। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन की टूटी फूटी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के कष्ट का कारण थी। डग्गेमार वाहनों के जाम और पुलिस के बैरियरों पर तैनात सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली ने परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं पैदा कर दी थीं। स्थिति यह थी कि भीड़ के बाद भी परिक्रमा में चारपहिया वाहनों को पैसे लेकर प्रवेश दिया जा रहा था। अब अधिक मास समाप्ति की ओर है और अगले चार दिन जमकर लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। जगह-जगह गंदगी के ढेर स्थानीय नगर पंचायत गोवर्धन परिक्रमा और कस्बे में सफाई व्यवस्थाएं नहीं कर पाया। जगह-जगह गंदगी के ढेर श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बने थे। प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था पर कतई ध्यान नहीं दिया गया जिससे गोवर्धन का नारकीय स्वरूप श्रद्धालुओं को नजर आया। जगह-जगह जाम मेला में तैनात पुलिस की लापरवाही के चलते गोवर्धन में आज सुबह जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू होना पड़ा। स्थान-स्थान पर दुपहिया और चैपहिया वाहनों के प्रवेश ने गोवर्धन में जाम की स्थिति पैदा कर दी। पैसे लेकर वाहनों को प्रवेश कराते पुलिसकर्मी जरा भी नहीं हिचकिचा रहे थे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते गोवर्धन से लेकर अड़ींग कस्बे तक वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर दिखाई दे रही थी। वहीं गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा और छोटी परिक्रमा मार्ग में धड़ल्ले से श्रद्धालुओं के बीच चैपहिया वाहन प्रवेश करते नजर आ रहे थे। वहीं दण्डवती परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालु पुलिस को कोसते नजर आ रहे थे।   फव्वारों में स्नान का आनंद एक ओर जहां श्रद्धालु मानसी गंगा में स्नान का आनंद ले रहे हैं। वहीं मंदिर मुकुट मुखाबिन्द परिसर में लगे फव्वारों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए विशेष तौर पर यह फव्वारे लगाये गये हैं। सुबह से शाम तक श्रद्धालु इन फव्वारों पर स्नान करते दिखाई देते हैं। 

Read More

हत्या कर शव फैंके जाने की आशंका मथुरा। जनपद के देहात क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। जनपद के दो स्थानों पर माइनरों में एक युवतक व युवती के शव मिले हैं जिनकी हत्या कर शव को यहां डाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माइर में आज एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय ग्रामीणांे की भीड़ भारी संख्या में इकटठी हो गयी। युवक को काफी पहचानने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताते हैं कि युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या की गयी है और शव को यहां डाला गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। वहीं दूसरी ओर छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव भदावर में माइनर में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों के अनुसार महिला की भी हत्या कर शव को यहां फैंका गया है। मृतक युवती की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है।   

Read More

भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, चर्म सीमा पर  मथुरा। छाता नगर के शेरगढ रोड स्थित बसपा के छाता विधानसभा कार्यलय पर विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। और विधानसभा के हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत कर बसपा की रीति नीति को कार्यकर्ता ग्रामीणो को बताये और जनता की समस्यो को सुनकर उनका समाधान अधिकारियो व पदाधिकारियो से मिल कर कराये जाने की अपील कार्यकर्ताओ से की है। बसपा के छाता विधान सभा अध्यक्ष डा0 श्याम सुन्दर कर्दम ने बैठक में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता का शोषण करने में लगी हुयी है। चारो तरफ भ्रटाचार, लूट , हत्या, बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाये आये दिन समाचार पत्रो में पढने को मिल रही है। सपा सरकार से प्रदेश की जनता दुखी हो गयी है। 2017 के चुनावो में बसपा की पुन: प्रदेश में सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओ से मेहनत और इमादारी व लग्न से छाता विधान सभा में कार्य करने की अपील की बैठक में डा0 हरीसिंह, डा0 मुकेश, बच्चूसिंह एड. जगदीश बौद्व, ब्रजमोहन, राजेश प्रधान, डा. नेत्रपाल, अच्छेलाल प्रधान, चैधरी शिवराम, देवेन्द्र बाल्मीकि, उदयवीर भाष्कर, नानक चन्द दीवान, नन्दकिशोर गोतम, लालसिंह मास्टर, विजेन्द्र सिंह गंगाराम पेन्टर, प्रेमसिंह बौद्व आदि मौजूद थे। 

Read More

शहर के हृदयस्थल होलीगेट पर हुई बरसात के बाद हुए जलभराव से निकलते लोग  जलभराव के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी  बरसात के बाद जनपद के चैराहे पर जाम से जूझते रहे वाहन स्वामी  चारों ओर जलभराव से शहर में प्रवेश अवरूद्ध मथुरा। आज शहर में तेजी से हुयी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पूरा शहर खुदा होने के कारण स्थान-स्थान पर जलभराव ने लोगों को रास्ता निकलना मुश्किल कर दिया। स्थिति यह थी कि पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, कलैक्ट्रेट में भी जलभराव से आवागमन अवरूद्ध हो गया। नाले-नालियों की सफाई न होने से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है। बीएसए काॅलेज के पीछे की कालोनियों का तो बहुत बुरा हाल है। जमुनाबिहार, आनंदपुरी, कृष्णबिहार, नवनीत नगर, प्रकाश नगर, आशापुरी, शांतिनगर, जनकपुरी, मालगोदाम रोड, राधिका बिहार, महावीर नगर, अंबेडकर कालोनी, राधा नगर, कृष्णानगर के निचले भागों, यमुना पल्लीपार, सदर, जन्मस्थान के पास लक्ष्मीनगर, ओमनगर, भूतेश्वर तिराहे के के पास रेल पुल के नीचे जलभराव और नये बस स्टैण्ड स्थित रेलवे पुल के नीचे जलभराव, गोवर्धन चैराहे पर जलभराव से पूरा इलाका अवरूद्ध हो गया। यहां निकलना मुश्किल पड़ रहा है। वहीं मसानी क्षेत्र के निचले भागों मे बनी कालोनियों में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आजमपुर से लगी कालोनियों मंे भारी जलभराव लोगों के लिए मुश्किल बन गया। पूरे शहर और आसपास के इलाकों में पानी भर जाने से लोग अपने गंतव्य तक नहीं पंहुच पाये। अनेक स्थानों पर वाहन पानी में फंस गये। आज ग्यारह बजे से ही वर्षा शुरू हो गयी जो दोपहर तीन बजे तक निरंतर जारी रही। सरकारी कार्यालयांे में कामकाज चैपट हो गया। लोग दफ्तर भी नहीं पंहुच पाये। वहीं प्राईवेट संस्थानों और बाजारों पर भी बरसात का पूरा असर देखने को मिला। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे थे तो ग्राहक पानी की वजह से घरों से ही नहीं निकले। शहर के अंतापाड़ा क्षेत्र में तो चारों तरफ से जल आने के कारण पूरे क्षेत्र में घुटने तक पानी में छोटे-छोटे बच्चों को जाना पड़ा। शहर के अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। मकानों व फैक्ट्रियों में भी पानी घुस गया। भूतेश्वर बस स्टैण्ड पर चारों ओर जलभराव होने से लोगों को तो आवागमन में परेशानी हुई ही, रोडवेज की बसें भी यहां से आवागमन नहीं कर सकी। इंडस्ट्रीयल एरिया में खासा जलभराव होने से मकानों व फैक्ट्रियों में पानी घुस गया। शहर के नालों की सफाई न होने और उनमें सिल्ट जमा होने से पानी सड़कों पर फैलने के साथ ही मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हिलौर ले रहा था।  

Read More