मथुरा। थाना जीआरपी क्षेत्र के रेलवें स्टेशन बिल्लोचपुरा पर टेªन में चढतें समय अचानक वृद्धा का पैर फिसल गया जिससें वृद्वा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने वृद्वा के शव का पंचनामों भर शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के गाॅव खन्दौली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा रानी देवी अपने परिजनों के साथ आगरा से मथुरा आ रही थी कि विल्लोचपुरा रेलवें स्टेशन पर वृद्वा का टेªन से उतरतें समय अचानक पैर फिसल गया जिससें वृद्धा टेªन और पटरी के बीच में फंस गई। जिससें वृद्वा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं परिजन मृत वृद्वा को अपने साथ अन्तिम संस्कार के लिए ले गये।
Read More




