मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास मिशन योजना द्वारा बालाजी पुरम स्थित आईसीए केन्द्र के बैंकिग एण्ड एकाउंटिग प्रशिक्षुओं को सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत जागरूकता शिविर लगाकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंषन योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण की नवीनतम् योजनाओं की जानकारी प्रदान की। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी राजेश सारस्तव व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। प्रदेश में काबिज सपा सरकार में पत्रकारों पर आये दिल जान लेवा हमला व हत्याऐं हो रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रही हैं। इसी के चलते जनपद के पत्रकार अरूण चतुर्वेदी व उनके परिवार पर 3 दिन पूर्व नामजदों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिससें पत्रकार अरूण चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें ईलाज के लिए आगरा रैफर कर दिया हैं। घटना को लेकर जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं। इस सन्दर्भ में देश भक्त वाजपेयी, ठा प्रकाश सिंह, नितीन गौतम, मोहन श्याम, मुकेश कुशवाह, रहीश कुरैशी, अनेक सिंह, हेमंत शर्मा, जाहिद सैयद, मातुल शर्मा, मुकुल गौतम, मधुसूदन शर्मा, खलील अहमद, अजीम, अकरम कुरैशी, रवि चौधरी, वकील खान, प्रवेश चतुर्वेदी, अनिल सारस्वत, धाराजीत सारस्वत,  गजेन्द्र सिंह,  हरीश माहौर, सुभाष सैनी आदि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों के हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की हैं।   

Read More

उत्तर प्रदेश में किसान विरोधी जन विरोधी व लुटेरी सरकार- रमापति त्रिपाठी भाजपा ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन मुआवजा न मिला तो होगा निर्णायक आंदोलन, करेंगे चक्का जाम कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते भाजपाईयों को सम्बोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने अपने ऐलान के अनुसार जिला मुख्यालय पर हजारो किसानो व युवाओ महिलाओ के साथ दस्तक दी तो जिला प्रशासन परेशान नजर आया। क्योंकि मुख्यालय पर मुख्य सचिव की उपस्थिति में भाजपा ने जोरदार धरना प्रदर्शन करके किसानो को ओलावृष्टी का मुआवजा, गोकुल बैराज पीडितो को मुआवजा निस्तारण तथा नहर माइनरों की सफाई, बिजली वसूली के नाम पर लूट, ध्वस्त कानून व्यवस्था, थानो में जंगल राज व अराजकता के खिलाफ भाजपा के नेताओ ने प्रशासन व् प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा व धिक्कारा और चेतावनी दी कि यदि एक माह में किसानो व् जनता की समस्या हल न हुई तो जनपद का किसान नौजवान जिला मुख्यालय को जाम करके निर्णायक आंदोलन करेगा धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानो की कमाई की लूट कर रही है केंद्र पूरा मुआवजा दे रही है लेकिन राज्य सरकार सर्वे करके नही दे रही है केंद्र सरकार मुआवजे को डेढ गुना कर चुकी है राज्य सरकार यदि किसान हितेषी है तो केंद्र के मानकों के अनुसार सर्वे करके दे मुआवजा राशि प्रदेश के आपदा राहत कोष में दी जा चुकी है प्रदेश के लेखपाल किसानो से कमीशन खोरी कर रहे है मुख्यमंत्री को किसानो से वायदा पूरा न करने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिये या केंद्र के बराबर 13500 हेक्टेर के हिसाब से दो हेक्टर तक मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने नहरो में पानी न होंने पर भी चिंता व्यक्त की। विधायक जगन गर्ग ने प्रदेश की सरकार को जातिवादी परिवार वादी  व्यवस्था को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए खुले आम जनता हो रही लूट को दुर्भाग्य बताया की आज पुलिस प्रदेश को लूट रही है और सरकार मौन है। बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने जनता व् किसानो का आह्वान किया कि अब वक्त नजदीक आ रहा है प्रदेश की सरकार की अराजकता को उखाड़ फैकने के लिये जनता को एकजुटता से बार करना होगा व् भाजपा को जनता के हितो की रक्षा के लिए जनता की अगुआई करनी होगी निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कार्यकर्ताओ से अपनी शक्ति को जाग्रत करके जनसंघर्ष में कूदना होगा भाजपा जनहित की सोच रखती है इस कारण जनता को लूटते पिटते नही छोड़ सकती है भाजपा जनता की आवाज बनेगी। हिंदूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी व् रविन्द्र पाण्डेय ने विगत दिनो कृष्ण  जन्मभूमि पर भाजपा सांसद अश्वनी चैवे के साथ अभद्रता का विषय उठाते हुए सरकार की सोच व् मानसिकता को इंगित किया कहाकि प्रदेश सरकार हिन्दुओ को अराजक व् अन्य को राष्ट्रवादी मानती है और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का कोई भी मोका नही छोड़ पाती है जो की चिंतनीय है। पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह ने कहा कि थानो में लूट हो रही है जनता का शोषण हो रहा है थानेदार लूट के ठेकेदार बन गए है जनता को इस लूट से बचाना होगा भाजपा इस लूट के खिलाफ खड़ी है और थानो पर धरना प्रदर्शन कर चुकी है और करती रहेगी। पूर्व विधायक अजय पोइया ने मांग की कि किसानो को ओला बृष्टि का मुआवजा शीघ्र न मिला तो गोकुल बैराज पीडितो व् अजय नगर गोसना के पीडितो को भी मुआवजा मिले। लेखपाल सर्वे व चैक वितरण ईमानदारी व् निष्पक्षता से करें अन्यथा भाजपा सबक सीखा देगी। धरने को कारिन्दा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चेतन पराशर, चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश चैधरी, वीरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गौतम, भगवत रुहेला, श्याम अहेरिया, संजय शर्मा, सतपाल चैधरी, राजवीर सिंह, महिपाल सिंह, ब्रजेंद्र नागर, घनश्याम सैनी, दीपा अग्रवाल, नीलम पाण्डेय, सुषमा अग्रवाल, विपिन चैधरी, अशोक चैधरी, विजय चैधरी, विनोद चैधरी, रामकिशन पाठक ने भी सम्बोधित किया। धरने की अध्यक्षता व् धन्यवाद जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानो व् जनता के हितो की अनदेखी आक्रोश को बढ़ावा दे रही है यदि प्रशासन ने एक माह में अपना रवैया न सुधरा तो भाजपा जिला मुख्यालय को जाम करके निर्णायक आंदोलन करेगी धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से केपी सिंह, ज्ञानेन्द्र राना, बंटी चैधरी, शिवराम शर्मा, कृष्ण मुरारी, नवीन मित्तल, हीरा सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रमेश आर्य, सूरेश भारद्वाज, मुरारी अग्रवाल, सं्जय लवानिया, नितिन दिवाकर, तरुण सेठ, सुरेंन्द्र प्रधान, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, भगवत पाण्डेय, भीमसेन, पवन चैधरी, श्याम सार्थक, योगेश आवा, रामदास चतुर्वेदी, गोरी शंकर, जगमोहन पाठक, विष्णु अग्रवाल, छाया रावत, अनीता थापा, मोहिनी शर्मा, किशन चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, सुनील सचिन, चतुर्वेदी, सार्थक, अशोक शर्मा, जनक गुर्जर, मुकेश आर्य बन्धु, सन्तोष बाल्मीकि, दिवान सिंह, विकास खन्ना, दुर्गेश धीरेन्द्र पाण्डेय, ब्रिजो सैनी, शिवकुमार आदि थे।

Read More

राया के नीमगांव रोड पर मिला युवती का आर्द्ध जला शव मथुरा। थाना राया क्षेत्र के नीमगाॅव रोड से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव जली अवस्था में पड़ा मिला हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नीमगाॅव में एक महिला का शव जली अवस्था में पड़ा हुआ था। हल्के लाल रंग की साड़ी पहले हुई इस महिला का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। जिससे उसकी शिनाख्त में परेशानी आ सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस के अनुसार मृतका की जलाकर हत्या करने के बाद शव को यहाॅ फैंका गया हैं। पुलिस जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के काशीराम आवास में निवास कर रहें मजदूर की छत्त से गिरकर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार काशीराम आवास में निवास कर रहें मजदूर विनय विगत दिवस छत्त से अचानक गिर गया। जिससें विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसें परिजनों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ हालत गंभीर होने पर विनय को आगरा रैफर कर दिया। जहाॅ दो दिन उपचार के बाद विनय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी के गेट नम्बर 9 के पास टैंकर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजा की माॅग की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला धना तेजो निवासी भरतों उम्र 35 वर्ष वाहन के इन्तजार में सडक किनारे खड़ा था कि तभी आगरा की ओर से आ रहें टैंकर ने भरातों को कुचल दिया जिससें भरतों की मौके पर ही दर्दनाक मोत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर भरतों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम् के लिए भेजा हैं। सूचना पर आये परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की माॅग की हैं।

Read More

गिरिराज धाम के दानघाटी मन्दिर में के सामने परिक्रमा को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब मथुरा। पुरुषोत्तम मास का पुण्य प्राप्त करने को लेकर ब्रज में देश विदेश से आ रहे है हजारों श्रद्धालु वृंदावन गोवर्धन में भीड़ की छटा से बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है। वृंदावन में प्रमुख मंदिरों एवं परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा है। बिहारी जी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, रंगजी मंदिर पर भीड़ का भारी सैलाब देखा जा रहा है। यही हाल गोवर्धन का है। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गिरि परिक्रमा लगा रही है। दानघाटी मंदिर, मुकुट, मुखार बिन्द, मानसी गंगा तथा राधाकृष्ण कुण्ड पर श्रद्धालु पूजा सेवा स्नान करते देखे जा रहे है। हजारों लोग पैदल परिक्रमा रात दिन लगा रहे है। वहीं सैकड़ों लोग दंडवती परिक्रमा लगा रहे है। वहीं भारी भरकम लोग तथा बुजुर्ग एवं जो पैदल नहीं चल पाते हैं। वह भी ई रिक्शा, थ्री व्हीलर, रिक्शा आदि से गिरि परिक्रमा कर रहे है। भारी भीड़ जुटने से कस्बे का बाजार सकरा होता जा रहा है। वहीं परिक्रमा मार्ग में जगह जगह धर्मालु लोग खाने पीने की वस्तुएं सभी निःशुल्क वितरण कर पुण्य कमा रहे है। मिठाई, नमकीन, पूड़ी, कचैड़ी, शिकंजी का खूब वितरण हो रहा है। गिरिराज धाम में भीड़ का सैलाब दिनों दिन बढ़ रहा है। जबकि मथुरा नगरी में सिर्फ द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन तथा श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन को लेकर श्रद्धालु यहां आ रहे है। द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीमद् भागवत में लोग बढ़ चढ़कर पहुंच रहे है। वहीं ब्रज के धर्मालु लोग पुरूषोत्तम मास का पुण्य प्राप्त करने को लेकर रोजाना प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन पूजा, दान पुण्य कर धन्य हो रहे है।

Read More

वृन्दावन। नगर में चहुँओर हो रहे विकास कार्याे की श्रंखला में एक और स्वर्णिम इतिहास रचा जा रहा है। वह है जनहित में बनने वाला भव्य एंव आकर्षक बहु मंजिलीय रैन बसेरा एंव सभागार। उपरोक्त रैन बसेरा के सदंर्भ मे विस्तृत से जानकारी देते हुयें नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि वृन्दावन में प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रद्धालु व पयर्टक मंदिर में दर्शनार्थ एंव वृन्दावन की परिक्रमार्थ आते है। उत्सव के दिनो में तो यह संख्या लाखो में पहुंचती है। विगत कई वर्षो से यह महसूस किया गया है। कि जो श्रद्धालु होटल व आश्रमों का किराया वहन नही कर सकते उनके लिये एक ऐसा स्थान हो  जहां वे अल्प अवधि के लिए रात्री विश्राम व भोजन ग्रहण कर सके। ठा0 बांके बिहारी जी की कृपा एवं संतो के आर्शीवाद से समय आ गया है, इस शुभ कार्य की शुरुआत करने का। उन्होने बताया कि वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित  नगर पालिका की भूमि जो पुरानी कालीदह नलकूप के पास है। इस नलकूप के पास ही शम्भुनन्द चैरिटेबिल ट्रस्ट के द्वारा 2 मंजिल का रैन बसेरा व एक सुन्दर सभागार महाराजा निषाद राज के नाम से बनाया जायेगा। इस सभागार में जहां एक ओर निषाद भाईयो के सामाजिक व धार्मिक कार्य होगे वही दूसरी ओर  अन्य समाज के लोग भी अपने समाज के कार्याे को सम्पादित कर सकेगें। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रैन बसेरा में प्रतिदिन भूखे को भोजन प्यासे को जल व आश्रय विहीन को रात्रि विश्राम हेतु शरण दी जाया करेगी। उन्होने कहां कि यह सभागार वृन्दावन वासियो की स्मृति में एक अमित छाप छोडेगा तथा निराश्रितों के लिये अनुपम सौगात होगा।

Read More

विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये- आलोक रंजन गोवर्धन को तहसील बनाने के लिये शासनादेश जारी- मुख्य सचिव मथुरा में बैठक लेते मुख्य सचिव आलोक रंजन, ओएसडी आरडी पालीवाल, मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी राकेश सिंहमथुरा में गारत की सलामी लेते मुख्य सचिव आलोक रंजन मथुरा। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश दिये है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को हर हाल में 2016 के अन्त तक पूरा किया जाय। श्री रंजन आज यहाॅ कलेक्टेªट के सभागार मे मुख्यमंत्री की घोषणाओं व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य कराये जाये उनकी गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि वे समय समय पर विकास योजनाओं व मुख्यमंत्री की घोषणाओं का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते रहे। गुणवत्ता व समयबद्धता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। श्री रंजन ने समय बद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणायें जनोपयोगी है और ये समय से पूरी कर दी जाय तो जनता इससे अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि योजनाओं के सफलता पूर्वक सम्पादित करने में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान अत्यन्त सुखद घोषणा को अमलीजामा पहनाने की जानकारी देते हुए कहा कि गोवर्धन को तहसील बनाये जाने के लिये शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस कार्य के लिये मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मुख्य सचिव को बताया कि इस जनपद में मुख्यमंत्री की कुल 40 घोषणायें है और उनकी प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी तथा योजनाओं में आने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि कोई भी योजना शासन स्तर पर या प्रमुख सचिव स्तर पर लंबित हो तो उन्हें तुरन्त अवगत कराया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि यमुना एक्सपे्रस वे से वृन्दावन तक के मार्ग को चैड़ीकरण किया जाना है जो अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है लेकिन धन की कमी के कारण कठिनाई आ रही है। मुख्य सचिव ने तुरन्त शासन स्तर पर फोन कर धनराशि को अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि अधिकमास व मुडि़या पूर्णिमा मेला से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हंै लेकिन शासन स्तर से अभी तक धनराशि  अवमुक्त नहीं की गयी है। उसके लिये भी मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर बात कर धनराशि तुरन्त अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में सीएमओ, सीएमएस महिला तथा 8 बीडीओ के पद रिक्त हैं जिसे मुख्य सचिव ने भरे जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मण्डलायुक्त आगरा प्रदीप भटनागर, ओएसडी मुख्य सचिव आरडी पालीवाल, आईजी आगरा जोन डीसी मिश्रा, डीआईजी आगरा श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मथुरा द्वारा स्व0 कुन्दन लाल पंकज की पार्टी कार्यालय पर 8वीं पूण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि स्व0 कुन्दन लाल पंकज बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वे कुशल चित्रकार व कवि तथा राजनैतिक विचारधारा में राष्ट्र भक्ति से जुडें हुए थे। जन नाट्य संघ इप्टा के निदेशक व नाट्य कला के चिर परिचित व्यक्तित्व देवेन्द्रपाल ने कहा कि स्व0 पंकज जी को नाट्य विद्या में भी निपुणता प्राप्त थी। समय समय पर हम भी उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते थे। नगर के प्रमुख कवि रविन्द्र पाल रसिक ने कहा कि उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न साहित्यक कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। किन्तु उनके निधन से साहित्यक क्षेत्र में शून्यता व्याप्त हो गई हैं। श्रद्धाजंलि सभा में उनके पुत्र योगेश पंकज ने कहा कि उनकी प्रेरणा से अत्यन्त मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निधन के बाद यह महसूस किया कि राजनैतिक व साहित्यक क्षेत्र में उनकी भारी सम्मान था। उनकी कविताओं को लोग आज भी याद करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती एवं स्व0 कुन्दन लाल पंकज के चित्र पर आचार्य ब्रजेन्द्र नागर व रविन्द्रपाल रसिक द्वारा चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सभा का सचांलन गोबिन्द बंसल ने करते हुए कहा कि स्व0 पंकज जी सर्वहारा समाज के व्यक्ति थे और सामाजिक एवं राजनैतिक व साहित्यक क्षेत्र में लगभग 40 वर्ष तक मार्गदर्शक प्राप्त हुआ। सभा में सुशील कुमार सक्सैना, सुरेश माहौर, हरिमोहन शर्मा, बसन्त राठौर, डा0 ओपी तिवारी आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

Read More