मथुरा

मथुरा। थाना हाईवें अन्तर्गत अमर कालौनी निवासी श्रीमती लता पत्नी बहादूर ने  एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है कि जयवीर उर्फ गुड्डा चैधरी आदि के विरूद्ध पीडिता ने छेड़छाड़ के मामलें में मुकदमा पंजीकृत कराया था विवेचक द्वारा पीडि़ता की चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने के बाद 164 के बयान भी न्यायालय में कराये जा चुके है इसके बाद भी नामजद को गिरफ्तार नहीं किया गया है नामजद मुकदमें को वापस लेने का लगातार दवाव बना रहा है और इसी के चलते नामजद द्वारा 18 मई को उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया जिसे उसका पति बाल बाल वच गया तत्पश्चात 29 मई को जयवीर अपने चार अन्य साथियों के साथ रात्रि 12 बजे उसके घर पर आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने के उद्देश्य से धमकी दी कि उक्त केस को वापस ले लो नहीं तो अब तेरी पुत्री की बारी हैं। पीडि़ता ने एसएसपी से नामजद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किये जाने की माॅग की।

Read More

मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गाॅव आवास खेड़ा निवासी रामसिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रवी करन उर्फ रवी पुत्र विक्रम निवासी आवस खेड़ा ने अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र को तंमचें की वट से प्राण घातक हमला किया तथा जान से तारने की धमकी दी हैं।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा बामसी ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि वृन्दावन में महिला आश्रय सदन चलाने हेतु किराये के भन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया है कि भवन ऐसा हो जिसमें कम से कम 150 महिलायें रह सकती हों तथा शौचालय, स्नान घर एवं बिजली की भी व्यवस्था हो यदि कोई भवन स्वामी के पास ऐसा बड़ा मकान उपलब्ध हो और किराये पर देना चाहता है तो अपना आवेदन पत्र भवन के मानचित्र के साथ चैतन्य बिहार वृन्दावन में महिला कल्याण निगम के कार्यालय में अथवा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत कर सकते है।

Read More

मथुरा। ध्रुव घाट के निकट यादव समाज की बगीची शमशान घाट पर है जिसमें हनुमान जी का मंदिर, राधाकृष्ण का तथा शंकर जी का 300 वर्ष पुराना मंदिर है मंदिर के आसपास समाधियों का निमार्ण कराया गया है। उपरोक्त मंदिर में चार मंहिलायें कब्जा करने आयी थी। इन चारों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। चारों महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने जेसीबी मशीन के जरिये मंदिर में तोड़फोड़ कर डाली थी। यादव समाज के लोग जब कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल से भी गर्मागर्मी हो गयी थी उपस्थित लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्यवाही में शिथिलता बरती गई। चार दिन पूर्व ध्रुव घाट के निकट वनी बगीची पर चार महिलाओं ने जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ करा दी थी। इस दौरान विरोध भी हुआ था जिसके फलस्वरूप पत्थर वाजी भी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया था। और थाने ले आई थी। इस मामले में लगभग पचास से अधिक लोग कोतवाली पहुंच गये थे। बताया जाता है कि भूमाफियाओं की नजर इस बगीची पर है और वह इस पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामला सुलझता न देख सोमवार आज बड़ी संख्या लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण हुये विवाद को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। ध्रुव घाट से लेकर कलेक्टेट तक महिलाओं और बच्चों ने जुलुस निकाला और नारे लगाये।   

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 16 जून को अधिक मास आरम्भ होने एवं 31 जुलाई 2015 को मुडि़या पूर्णिमा गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक 05 जून को सांय 5ः00 बजे तीर्थ विकास ट्रस्ट स्थित गोवर्धन में आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी सम्बधित विभाग के अधिकारी से निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा राकेश सिंह द्वारा 31 जून 2015 को सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में एन0बी0डब्लू या वाॅछित अपराधियों की गिरफ्तरी हेतु अभियान चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके दौरान जनपद के थानों द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है। आदेश के अनुपालन में उपरोक्त अभियान के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मय फोर्स सहित अभियान चलाया गया जिसमें में एन0बी0डब्लू अपराधी 5 तथा बाॅछित अपराधी 25 की गिरफ्तारी की गई है। उपरोक्त अभियान से अपराधिक गतिविधियो में कमी आयेगी व अपराधियो पर प्रभाव पडे़गा तथा पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढेगा।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष, 27 मई से सायं से प्रारम्भ हुआ जिसमें ब्रज प्रांत के 140, उत्तराखण्ड प्रान्त के 56 व मेरठ प्रान्त के 144 कुल 340 शिक्षार्थी अपने अपने स्थानों से अपना किराया व प्रशिक्षण शुल्क देकर, जून की भीषण गर्मी में संघ का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षार्थियों की एक कड़ी दिनचर्या है। जिसमें प्रातः 4 बजे से शिक्षार्थियों का जागरण होता है प्रातः 5 बजे से कठिन शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें निःयुद्व, दण्ड युद्व, योगासन, पदविन्यास, सेवा और श्रम साधना जैसे विषयों का व्यवहारिक अभ्यास कराया जाता है। 8 बजे जलपान, स्नान शिक्षार्थीयों की श्रम साधना के बाद विभिन्न बौद्विक विषयों को लेकर चर्चा विभिन्न गुटों में होती है। इसके पश्चात संघ के किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रवचन दिया जाता है। अपराहन 12 बजे भोजन के पश्चात विभिन्न विषयों का बौद्धिक अभ्यास कराया जाता है। 4 बजे सामूहिक बौद्विक वर्ग में संघ के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा विशय का प्रतिपादन किया जाता है। पुनः सायं 6 बजे से दो घंटे का कठिन शारीरिक अभ्यास संघ स्थान पर किया जाता है। जिसमें समता, खेल, व्यायाम योग आदि का प्रशिक्षण रहता है। 8 बजे रात्रि भोजन के पश्चात रात्रि कार्यक्रम जिसमें व्यक्तिगत प्रतिभा प्रदर्शन, अभिरुचि दर्शन जैसे कार्यक्रम रहते हैं रात्रि 10 बजे शयन के लिये प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जाता है। एैसा लगातार 20 दिन तक क्रम रहेगा इस व्यवस्था में 50 शिक्षक व 80 व्यवस्था में स्वयंसेवक लगे हुए हैं।  

Read More

मथुरा। धनगर समाज की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हें महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा है कि धनगर समाज को अनूसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहें है जिसके चलते समाज के युवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। युवाओं को नौकरी आदि में नियुक्तियों के लिए पिछड़ना पड़ रहा है। ज्ञापन में धनगर समाज को अनुसुचित जाति के प्रमाण पत्र यथाशीघ्र जारी किये जाने की माॅग के साथ साथ चेतावनी दी गई है कि शीघ्र ही प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये तो राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष जगदीश धनगर ने बताया कि पार्टी ने धरना प्रदर्शन को लेककर रणनीति तय कर ली है पार्टी द्वारा 3 जुलाई को महावन तहसील पर 5 हजार लोगों के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय लोहवन में हुई बैठक में लिया गया। प्रतिनिधि मंडल में सहाव सिंह धनगर ने सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों से इसके लिए तैयार रहनें का आव्हान किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जगदीश धनगर, डा0 सीएस धनगर, राजकुमार धनगर, बन्टू कश्यप, प्रकाश माहौर, देवानन्द सविता, डा0 इरफान सिदृदकी, अजय वाल्मीकि, करन सिंह धनगर, हरीश कुमार धनगर, सत्ता अहमद, राकेश सिंह धनगर, आदि थे। वहीं बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल धनगर ने की।  

Read More

मथुरा। श्री जाहरवीर गोगा जी की ग्यारहवीं पदयात्रा भरतपुर से 18 जून को सायं चार बजे बाबा जाहरवीर मंदिर नीम दा गेट, कुम्हेर गेट, रूंद्धि नगर काॅलौनी, भरतपुर से रवाना होकर जाजमपट्टी, उस्फार, गोवर्धन, डीग, नगर, अलवर, बहरोड, नारनौल, पचेरी कला, बुहाना, चैरेडी, सूरजगढ, पिलानी, चांदगोठी, सादुलपुर, जन्मभूमि ददरेवा, सिद्धमुख, भादरा होते हुए एक जुलाई को गोरखटीला गोगामेडी पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। दो जुलाई को गोगामेडी में ही भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। 19 को उस्फार में पदयात्रा का स्वागत किया जायेगा। उक्त जानकारी यात्रा संयोजक सुरेश गोयल, अध्यक्ष चै0 जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डालचंद तिवारी, प्रेमचंद खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष चै0 श्यौराज सिंह, उपाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, महेशचंद, निरंजन सिंह, संचालक जगदीश प्रसाद, महामंत्री राकेश राना, श्यामसुंदर शर्मा, प्रचार मंत्री उदय सिंह, लक्ष्मन सिंह, हरी सिंह, जवाहर सिंह ने दी। सुरेश गोयल ने बताया कि यात्रा में चलने वाले भक्त अपने साथ पहने, ओढने, बिछाने वाले कपडा एवं टाॅर्च लेकर आयें।

Read More

मथुरा। देश भर में मैगी फूड प्रोडक्श पर आई खतरनाक जीवाणूओं की खबर को लेकर मथुरा में भी स्वाथ्स्य विभाग सक्रिय हो उठा। जिसके चलते शहर व देहात के विभिन कस्वों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कम्पनी से जुडें तमाम फूड प्रोडक्टों को लेकर गहन छानवीन कर कई नमूनें लेकर जाॅच के लिए भेजे हें जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने शहर के लाल दरवाजा स्थित डीएन अग्रवाल एण्ड सन्स, गोवर्धन रोड स्थित कुशवाह डेयरी, महावन स्थित राजन जनरल स्टोर, व ब्रजवासी स्वीटी सेन्टर आदि स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर वहाॅ मौजूद नेस्लें इंडिया प्रोडेक्ट के कई उत्पादनों के नमूनें लेकर जाॅच के लिए भेजे। इस दौरान नगर से लेकर देहात के कस्वों तक छामापार कार्यवाही से हड़कम्प मचा रहा और आम जनमानस इतनी बड़ी कम्पनी के प्रोडेक्टों को लेकर उसमें हुई खतरनाक बीमारी के बारे में चर्चा करते नजर आया। जहाॅ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि नेस्ले फूड प्रोडक्ट के सन् 2014 में निर्मित मैगी फूड में जाॅच के दौरान कई गंभीर रसायनिक पदार्थो का पता चला है जिसकें चलते आम आदमी को गंभीर एवं जान लेवा बीमारी हो सकती हैं। उसी के सन्दर्भ में शासन के आदेश पर यह कार्यवाही की गई हैं। जाॅच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, ओपी सिंह, अरविन्द कुमार, व सुपर वाइजर रामसिंह और ताराचन्द्र भी मौजूद थे।

Read More