मथुरा

ब्रज खण्डेलवाल आगरा : आज सांय एतमाउददौला व्यू पॉइंट पार्क पर शहरवासियों ने मदर'स डे के उपलक्ष्य में यमुना मैय्या की आरती कर मंगल कामना की कि आने वाले महीनों में भरपूर जल आपूर्ति हो और आगरा की जीवन रेखा के रूप में सबकी सुरक्षा हो.   यमुना आरती श्री नाथ जी निशुल्क जल सेवा के श्री बांके लाल माहेश्वरी जी ने की. सहयोग किया श्री मथुराधीश मंदिर के महंत श्री नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोरी ने. आरती में भाग लिया सर्वश्री चन्द्र कांत त्रिपाठी, कुलसचिव केंद्रीय हिंदी संस्थान, श्री विनय पालीवाल, श्री जसवंत जैन, डॉ राजन किशोरी, प्रोफेसर प्रेम नाथ अग्रवाल, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ सुनंदा, श्री शिशिर भगत, इको क्लुब के प्रदीप खण्डेलवाल, राजीव गुप्ता, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती पद्मिनी ऐय्यर, मनीष भरद्वाज, मनीष खण्डेलवाल, कुसुम भरद्वाज, संजय गर्ग, दिनेश शर्मा, सूर्य, तपस्या, राधेय गुरु, बल्लभ श्रोत्रिय, श्री कृष्ण मुरारी भगत, अशोक राठी, दीपक खरे, प्रेमेंद्र जैन. जल सेवक अमित माहेश्वरी, सरदार कुलदीप सिंह, अनुज राठी भी मौजूद रहे. ब्रज खण्डेलवाल ने बताया की 'रिवर कनेक्ट अभियान' के तहत आरती के माध्यम से शहरवासियों की कोशिश पिछले ४० दिनों से जारी है. बड़ी संख्या में लोग नित आरती सेवा से जुड़ रहे हैं. श्री बांके लाल माहेश्वरी ने कहा की यमुना मैय्या की पुरानी छवि और वैभव को वापिस लौटने के लिए सभी अग्रवासियों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, आरती एक बेहतरीन माध्यम है,वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने कहा. सीनियर फोटोग्राफर असलम सलीमी ने कहा की इस तरह के प्रोग्राम में सभी को जुड़ना होगा, यमुना सभी की है. आज आरती में ५०१ डीप जल कर यमुना मैय्या को प्रेमपूर्वक स्मरण किया गया. महिला भक्तों ने आरती गाकर यमुना के योगदान का जिक्र किया.  

Read More

मथुरा। खेल एंव युवा कल्याण, वाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम्य विकास विभाग उ0प्र0 के राज्यमंत्री रामकरन आर्य आज दिनांक 09 मई 2015 को रात्रि 11ः55 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर दिनांक 10 मई 2015 को प्रातः 7ः20 बजे मथुरा पधार रहे है तथा 7ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पधारेंगे। अपरान्ह 12ः00 बजे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। सांय 4ः00 बजे बल्देव में ग्रामीण खेलकूद प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता के उदघाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। दिनांक 11 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे विकास भवन मथुरा में जनपद के समग्र विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर किन्ही दो समग्र ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि 9ः20 बजे लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जायेगे।

Read More

रेडक्राॅस दिवस पर बैठक कर चर्चा करते सीएमओ डा0 सज्जन कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारीगण मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में आज मुख्य चिकित्सा अधिंकारी डा0 सज्जन कुमार की अध्यक्षता में रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के मीटिंग हाॅल में सम्पन्न हुआ। उन्होंने रेडक्रास के महत्व एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की संगोष्ठी का थींम प्रिन्सीपल आॅफ एक्शन है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सिम्बल लगाने का अधिकार उसी को है जो सच्चे ह्दय से मानवता की सेवा करता हो। उन्होंने आपदा के समय रेडक्रास सोसायटी की स्वार्थ रहित मानवता से जुड़ी सभी सेवाओं की ह्दय से सराहना की। उन्होंने दैवीय आपदा, महामारी, युद्ध या किसी भी आपात काल में रेडक्रास सोसायटी द्वारा बिना किसी पक्षपात के पारदर्शिता से भरे सभी घायलों की सेवा करना और उनको जीवन उपयोगी सभी सामिग्रीयों को समय से उपलब्ध कराना। किसी भी देश अथवा धर्म सम्प्रदाय से जुड़े घायलों की इस सोसायटी ने सेवा तथा आपतकाल में राहत पहुॅचाने का कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित सभी रेडक्रास सदस्यों तथा अतिथियों का अभिवादन करते हुए इस दिवस को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अपने रेडक्रास से जुड़े कार्य अनुभवों को भी साझा किया। महेश खण्डेलवाल सचिव रेडक्रास सोसायटी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि सर हेनरी ड्यूनाॅट के जन्म दिवस 08 मई को रेडक्रास दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने युद्ध में घायलो को लावारिस पड़े देखकर अपने जीवन की दिशा ही बदल ली तथा अपना पूरा जीवन मानवता के लिये समर्पित कर दिया। 17 मार्च 1920 में भारत में 50 लोगों को सदस्य बनाकर इस रेडक्रास सोसायटी ने यहाॅ जन्म लिया तथा तत्कालीन संसद ने रेडक्रास एक्ट बनाकर इसे कानूनी जामा पहनाया। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के सभी कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पीडि़त व्यक्तियों के लिये रक्त तथा दवाओं की आपूर्ति के साथ ही उन्होंने रोजमर्रा की सभी सामिग्रियों को उपलब्ध करवाना, आपात काल के लिये स्वयं सेवकों की भर्ती करना तथा चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना इस सोसायटी का महत्वपूर्ण उदद्ेश्य है। ऐसे में इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने अन्त में सुझाव देते हुए कहा कि मथुरा में रेडक्रास सोसायटी का पुर्नगठन किया जाये जिससे नये तथा ऊर्जावान युवाओं को सदस्य के रूप में भर्ती की जायें, जिससे यह सोसायटी जनपद में और अधिक सक्रिय हो सके। डा0 राजेन्द्र सिंह एडीशनल सी0एम0ओ0 ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रेडक्रास संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिये अधिक से अधिक सदस्य बनाये जायें तथा उन्हें आपातकाल सम्बन्धित प्रशिक्षण भी दिलाया जायें एवं अधिक से अधिक फण्ड तथा सामिग्री जुटायी जायेें ताकि आपातकाल में पीडि़त और घायलों को शीघ्र अतिशीघ्र राहत पहुॅचायी जा सके। इस अवसर पर डा0 दिलीप कुमार, डा0 ब्रजेश खन्ना, गोबिन्द नगर सभासद धर्मेश तिवारी, चमेली देवी खण्डेलवाल काॅलेज से डा0 मिथलेश यादव तथा श्रीमती फुलवा राजपूत तथा डा0 नरेन्द्र खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। 

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारीगण मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों का रजिस्टेªशन कर उन्हें कृषि यंत्र तथा खाद बीज उपलब्ध करायें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देशित किया है कि वे सौर ऊर्जा की लाइटें जिन ग्रामों में खराब स्थिति में है उनको ठीक करायें। उन्होने विकास कार्यों की समीक्षा में रामनोहर लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास, लोहिया आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों की रीवोर, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा कराये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की, अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण  करें ताकि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उददेश्य से जल निगम द्वारा किये जा रहे रीवोर कार्य समय से पूर्ण करने ग्रामीणजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाली जा रही पेयजल पाइप योजना को शीघ्र से शीध्र पूर्ण कर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल की पूर्ण व्यव्स्था हो सके। इसी तरह पशुओं के लिए भी ग्रीष्म द्धतु में पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए ट्यूबबैल व्दारा पोखर आदि को भरवाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। जल निगम के कार्यों पर सीधी निगरानी रखने तथा रिर्पोट उपलब्ध कराने को भी निर्देशित किया गया है। उन्होने अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करें।  ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूलों के भवन निर्माण,माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण, स्वास्थ केन्द्रों के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होने मिड-डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, विधवा, विकलांगक, वृद्धावस्था पेंशन तथा कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कौशल विकास में रोजगार उपलब्ध कराने, समय से राशन वितरण, पशु टीकाकरण कराने, वन तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पौधौं की उचित देखभाल करने, बैरिकों में किये जा रहे निर्माण कार्य, ं स्वास्थ केन्द्रों के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें यदि किसी प्रकार की जनपद से लेकर शासन स्तर तक कोई समस्या आये तो उनके संज्ञान में लाकर उसका समाधान करा सकते हैं, लेकिन लापरवाही अथवा निर्माण कार्यो में देरी क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेंस विधान मण्डल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर ने अपनी क्षेेत्रीय विकास निधि से मथुरा शहर में विश्व लक्ष्मी नगर की 115 मी0 लम्बी तथा 5 लाख 35 हजार रू0 की लागत वाली इण्टर लाॅकिग सड़क का लोकार्पण किया। तथा न्यु लक्ष्मी नगर बिरला मन्दिर जयसिंह पुरा की 109 मी0 लम्बी तथा 5 लाख0 39 हजार की लागत वाली सड़क का विधि विधान के साथ इण्टर लाॅकिग सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वे मथुरा के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है तथा वे निरन्तर केन्द्र तथा राज्य सरकार से मथुरा विकास हेतु अनेकों योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत् है। वे मथुरा के विकास हेतु हर सम्भव प्रयास करेगेे। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों द्वारा विधायक प्रदीप माथुर का अभिवादन तथा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत जोर शोर से किया गया। विश्व लक्ष्मी के निवासियों ने सड़क के निर्माण होने पर श्री माथुर को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इस सड़क के निर्माण से उनकी आवागमन में होने वाली समस्याओं का हल तो हुआ ही साथ साथ मथुरा का क्षेत्रीय विकास भी हुआ है। यहाॅ की इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर जी. होने के कारण अक्सर वाहनों का नुकसान होने के साथ साथ मार्ग अवरूद्ध होने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। तथा पास ही में स्थित स्कूल के बच्चो को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। इस सड़क की हालत बहुत दयनीय थी यहाॅ से लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। तथा वाहनो को निकलने में कापफी परेशानी आ रही थी इस अवसर पर बृजेश पाठक, राजेन्द्र दीक्षित, राजू गौतम, भगवान सिंह सैनी, राज बहादुर, बंसल और दिलीप, मुकुट आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Read More

सरकार भूकम्प पीडि़तों को सभी सम्भव सहायता प्रदान कर रही है- शिवपाल यादव राहत सामिग्री के ट्रक को झण्डी दिखाकर रवाना करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नेपाल के भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ इफको द्वारा प्रेषित की जा रही राहत सामग्री के पहले ट्रक को आज अपराहन 12ः30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पीसीएफ के प्रबन्ध निदेशक आरपी गोस्वामी, सहकारिता एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त इफको एवं पीसीएफ के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  इफको द्वारा 15 ट्रकों के माध्यम ये 10000 पैकेट राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है। प्रत्येक पैकेट में भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो चना, 1 किलो नमक, हल्दी पाउडर, दूध पाउडर, चायपत्ती, चटाई त्रिपाल, कम्बल, 1 पैकेट माचिस, 1 पैकेट मोमबत्ती, अचार, साड़ी एवं मर्दानी धोती आदि आवश्यक वस्तुयें रखी गई है। राहत सामग्री की कुल लागत लगभग एक करोड़ पचास लाख रूपये है। उक्त राहत सामग्री नेपाल में नेपाल कोआपरेटिव फेडरेशन को प्राप्त कराई जायेगी, जिसके द्वारा राहत सामग्री का विवरण भूकम्प पीडि़तों में किया जायेगा। सहकारी क्षेत्र की इफको पहली संस्था है, जिसके द्वारा इतने बड़े पैेमाने पर राहत सामग्री भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ प्रेषित की जा रही है। सहकारिता मंत्री जी द्वारा इफको की इस पहल एवं कार्य की सराहना की गई, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य सरकार द्वारा भूकम्प पीडि़तों के लिये त्वरित एवं हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उनके द्वारा अन्य सहकारी संस्थाओं से भी भूकम्प पीडि़तों की सहायता करने की अपील की गई। इफको के अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के लिए मंत्री जी का आभार प्रकट किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।  

Read More

लव जेहाद की टोह लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचें कस्बा सौंख युवती के परिजनों से मिलकर धैर्य बधांया किसानो के हक की लड़ाई लड़ने को भाजपा मैदान में उतरी- लक्ष्मीकांत वाजपेई मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व् किसानो से गेहूँ खरीद केन्द्रो पर हो रहे किसानो के शोषण की खबरों को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी आज खुद मथुरा मंडी समिति स्थित गेहूँ खरीद केंद्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल एस के शर्मा अजय पोइया चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, आदि के साथ अचानक पहुच गए तो केंद्र व्यवस्थापक के हाथ पाव फूल गए व् मानक अनुसार खरीद के बारे में गलत जानकारी देने पर प्रदेश अध्यक्ष व् भाजपा नेताओ ने व्यवस्थापक को काफी खरी खोटी सुनाई व् मानक अनुसार खरीद न होने की पुष्टि हुई वहाँ पर मौजूद किसानो ने बताया की खरीद केंद्र पर केंद्र सरकार के नए मानक के अनुसार खरीद नहीं हो रही किसानो के गेहूँ नमूना 20-20 दिन से पड़े है खरीद नही हो रही इस पर प्रदेश अध्यक्ष के कड़े तेवर भांपकर बिप के आॅफिसर सत्यदेब गुप्ता व् एन्य सक्षम अधिकारी व् पत्रकार बंधु व् किसान काफी संख्या में एकत्रित हो गए। इन सब की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने विप के अफसरों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मथुरा ही नहीं सारे प्रदेश में दैवीय आपदा से पहले से ही बर्बाद किसान का गेहू खरीद केन्द्रो पर शोषण बर्दास्त नहीं होगा भाजपा किसानो के साथ है केंद्र सर्कार के नए मानक अनुसार 1450 प्रति कुंतल के हिसाब से गेहू की खरीद सुनिश्चित हो अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे व् आवश्यकता के अनुसार प्रदेश के नेता भी किसानो के हित में मोके पर पहुचेगे प्रदेश सरकार जान विरोध्ी दृत्यो से बाज आये अन्यथा 2014 की आंधी की तरह जनता 2017 मे उन्हें ऊखाड़ फेकेगी प्रदेश के मुख्यमंत्री को ललकारते हुए ऊन्होने कहा कि वह केंद्र के 13500 हेक्टेअर के मुआवजे के बराबर 13500 हेक्टर के हिसाब से मुआवजा दे व् राज्य आपदा कोष जिसमे 75 प्रतिशत केंद्र का पैसा है उपयोग करे केंद्र पूरी मदद करने को तैयार है।  सौंख प्रकरण पर कार्यकर्ताओ व् पीडि़त लोगो से बातचीत के बाद उन्होंने इसे गम्भीर बताया कि जिनकी लड़की गयी उनके परिजनों के विरुद्व कार्यवाही कोन सा न्याय है पुलिस अपनी अक्षमता छिपाने के लिए स्थानीय व् निर्दोष लोगो व् भाजपा कार्यकर्ताओ पर कार्यवाही कर रही है यह अनुचित है भाजपा कार्यकर्ता इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे तथा पुलिस अबिलम्ब लड़की की बरामदगी सुनुश्चित करे प्रदेश व् स्थानीय पुलिस कानून का राज्य कायम करने में नाकाम सिद्ध हो रही है। इससे पूर्व वृन्दावन स्थित सुख धाम आश्रम में एक सामाजिक कार्यक्रम में दैवीय आपदा में मृतक किसानो व् फसल बर्बादी से पीडि़त किसानो को सहायता राशि अन्न वस्त्र आदि बाटने के कार्यक्रम में उन्होंने किसानो की सेवा को अन्न दाता की ही नहीं नारायण सेवा के समान बताया। इस अवसर पर उनके साथ जिला मंत्री केपी सिंह, डीइन गौतम, कारिन्दा सिंह, श्याम अहेरिया, रामकिशन पाठक, सतपाल सिंह ज्ञानेन्द्र राना, विनोद चैधरी, हीरा सिंह, संजय शर्मा, सुमित, अभिषेक गौतम, कुलदीप, कामेश अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, योगेश कुंतल, गौरव दीक्षित, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र की कच्ची सड़़क पर शादी समारोह से लौट रहें बाइक सवार पिता पुत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससें पिता की मौेके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के पुत्र को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रविकान्त खंडेलवाल पुत्र मनोहर लाल निवासी कच्ची सड़क लाल दरवाजा थाना गोबिन्द नगर अपने पुत्र देवेन्द्र के साथ वृन्दावन से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहें थे कि छटीकरा चैराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक पर सवार पिता रविकान्त खंडेलवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाइक चला रहा उनका पुत्र देवेन्द्र गंभीर रूप से घायन हो गय। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के शव का पंेचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

वृन्दावन। छटीकरा चैराहे पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब हूटर हाॅर्न लगी गाड़ी में आये लोगों ने एक मिठाई विक्रेता को उठा लिया और गाड़ी में डालकर चल दिये। पूरे क्षेत्र में हंड़कंप मचा। पुलिस के कान खड़े हुए और वायरलैस पर मैसेज के चलते हाईवे थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और इस गाड़ी को रूकवा लिया। गाड़ी में राजस्थान पुलिस की टीम थी। वृन्दावन पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।  मिली जानकारी के मुताबिक आज छटीकरा पर आरजे 05 क्यू 4787 नंबर की इनोवा आकर रूकी और उसमें से उतरे कुछ लोगों ने मिठाई विक्रेता अशोक पुत्र गिर्राज मिठाई विक्रेता को उठाकर ले गये तभी पुलिस भी पंहुच गयी और वायरलैस से सूचना सभी थाने चैकियों को दी गयी। हाईवे थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस गाड़ी को रोक लिया तब जाकर पता चला कि इनोवा में सवार सभी लोग राजस्थान पुलिस के थे। बिना इलाका पुलिस को सूचना दिये किसी व्यक्ति को जबरन उठाने का मामला अपराध की श्रेणी में आता है। इसी कारण अब वृन्दावन पुलिस राजस्थान पुलिस को सबक सिखाना चाहती है। उसने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की वरिष्ठ अधिकारियों से कही है।

Read More

अंग्रेजी भाषा में हुआ बाल एवं युवा समागम इंग्लिश स्पीच द्वारा आध्यात्म पर चर्चा मथुरा। नई उम्र को आध्यात्म से जोड़ने के लिए संत निरंकारी मिशन इंग्लिश मिडियम सत्संग चला रहा है। आगरा में 15 नगरों का अंग्रेजी भाषा में बाल एवं युवा समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के बच्चें भी छाये रहे। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के अनुसार बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में आध्यात्म पर चर्चा कर ज्ञान और भक्ति के विविध पहलुओं को जाना वहीं सत्गुरू और परमात्मा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इंग्लिश स्पीच एवं साँग प्रस्तुत कर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संदेश दिया।  इस अवसर पर दिल्ली से आयीं मुख्य अतिथि बहन शरन खन्ना ने बच्चों की इंग्लिश प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्म से जोड़ना भी जरूरी हैं। आधुनिक संसाधन मोबाइल, कम्प्यूटर इंटरनेट का प्रयोग होना चाहिए किन्तु सकारात्मक सोच जरूरी हैं। निरंकारी प्रचारक ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के वावजुद युवा गलत दिशा में चल रहे है जो कि चिन्ता का विषय है, अभिभावक बच्चों को अच्छी संगत से जोड़ें। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निरंकारी बच्चें औरों से बेहतर हैं क्योंकि वह अपने माता पिता के साथ निरंकारी बाबा जी के मार्गदर्शन में सत्संग से जुड़कर मानवीय गुणों को अपना रहे है। आगरा की जोनल इंचार्ज बहन कान्ता ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, विनोद कुमार, उर्वशी त्रिपाठी के साथ गौरी खत्री, चाहत त्रिपाठी सहित बच्चों ने भाग लिया।

Read More