यमुना आरती का भव्य आयोजन

ब्रज खण्डेलवाल

आगरा : आज सांय एतमाउददौला व्यू पॉइंट पार्क पर शहरवासियों ने मदर'स डे के उपलक्ष्य में यमुना मैय्या की आरती कर मंगल कामना की कि आने वाले महीनों में भरपूर जल आपूर्ति हो और आगरा की जीवन रेखा के रूप में सबकी सुरक्षा हो.

 

यमुना आरती श्री नाथ जी निशुल्क जल सेवा के श्री बांके लाल माहेश्वरी जी ने की. सहयोग किया श्री मथुराधीश मंदिर के महंत श्री नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोरी ने.

आरती में भाग लिया सर्वश्री चन्द्र कांत त्रिपाठी, कुलसचिव केंद्रीय हिंदी संस्थान, श्री विनय पालीवाल, श्री जसवंत जैन, डॉ राजन किशोरी, प्रोफेसर प्रेम नाथ अग्रवाल, डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ सुनंदा, श्री शिशिर भगत, इको क्लुब के प्रदीप खण्डेलवाल, राजीव गुप्ता, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती पद्मिनी ऐय्यर, मनीष भरद्वाज, मनीष खण्डेलवाल, कुसुम भरद्वाज, संजय गर्ग, दिनेश शर्मा, सूर्य, तपस्या, राधेय गुरु, बल्लभ श्रोत्रिय, श्री कृष्ण मुरारी भगत, अशोक राठी, दीपक खरे, प्रेमेंद्र जैन. जल सेवक अमित माहेश्वरी, सरदार कुलदीप सिंह, अनुज राठी भी मौजूद रहे.

ब्रज खण्डेलवाल ने बताया की 'रिवर कनेक्ट अभियान' के तहत आरती के माध्यम से शहरवासियों की कोशिश पिछले ४० दिनों से जारी है. बड़ी संख्या में लोग नित आरती सेवा से जुड़ रहे हैं.

श्री बांके लाल माहेश्वरी ने कहा की यमुना मैय्या की पुरानी छवि और वैभव को वापिस लौटने के लिए सभी अग्रवासियों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, आरती एक बेहतरीन माध्यम है,वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने कहा. सीनियर फोटोग्राफर असलम सलीमी ने कहा की इस तरह के प्रोग्राम में सभी को जुड़ना होगा, यमुना सभी की है.

आज आरती में ५०१ डीप जल कर यमुना मैय्या को प्रेमपूर्वक स्मरण किया गया. महिला भक्तों ने आरती गाकर यमुना के योगदान का जिक्र किया.

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम

  1. गुरु की महिमा और बृज में मुड़िया पूनौ की धूम

  1. ऐसे पहुंची श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी...




Mediabharti