मथुरा

मथुरा। राज्यमंत्री स्तर दर्जा प्राप्त राज्य योजना आयोग उ0प्र0 सरकार के सलाहकार श्रीपति सिंह दिनांक 10 अप्रैल को प्रातः 9 बजे लखनऊ से कार द्वारा चलकर सांय 4ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहॅुचेंगे, तथा सांय 5 बजे से पार्टी के जिलाध्यक्ष एंव जन प्रतिनिधियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एंव स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि विश्राम करेंगे।  मंत्री जी 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे कार द्वारा मथुरा से बालाजी मेंहन्दीपुर दौसा राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे मथुरा वापस आयेंगे एंव सांय काल 18 बजे से 21 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री जी 12 अप्रैल को प्रातः 9 बजे कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

पुलिस लाइन में पकड़े गये टटलुओं के बारे मे ंजानकारी देते एसपी देहात एवं एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय मथुरा। छाता पुलिस ने मुखविर की सूचना पर टटलू गैंग द्वारा काटनें के लिए बिहार से बुलाये गये युवक को गैंग के कब्जें से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस ने टटलू गैंग के दो युवकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने बिहार से आये युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर टटलू गैंग के दोनो युवकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  इस सम्बन्ध पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना छाता पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शेरगढ़ रोड पर ग्राम बहरावली के पास टटलू गैंग के लोगों ने एक बिहारी युवक को कब्जें में कर रखा हैं। पुलिस ने सूचना को सटीक मानते हुए कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र दीखित, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को वहाॅ खडे हुए देखा तो दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनो युवकों को दवोच लिया। पुलिस ने वहाॅ खड़ें तीसरें युवक से पुछताछ की तो युवक ने बताया कि बिहार से यहाॅ आया है और इन्होंने सोने की ईट देने के बहाने उसे यहाॅ बुलाया और एक लाख रूपयें की नगदी भी इन्होंने उससे ले रखी हैं। पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लेकर उनके पास से एक वाइक जो चोरी की प्रतीत हो रही है व एक लाख रूपयें की नगदी बरामद की। पुलिस पुछताछ में पकड़ें गये युवकां ने अपने नाम मुबारक पुत्र दीनू निवासी धूलगढ़ी थाना शेरगढ़ मथुरा, सहगुल पुत्र फज्जर निवासी धूलगढ़ी थाना शेरगढ़ मथुरा बताया। पुलिस ने बिहार से आये युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। एएसपी ग्रामीण ने व्यक्तिगत तौर पर बदमाशों को पकड़नें वाली पुलिस टीम को दो हजार रूपयें की नगदी से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Read More

लूट के जेवर व नगदी सहित तीन गिरफ्तार मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के विश्व लक्ष्मी नगर में हुई लूट का खुलासा करते हुए इलाका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गए सोने के जेवर व नगदी सहित अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के तीन फरार साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात थाना हाइवे प्रभारी अरविन्द कुमार मय पुलिस बल के रात्रि गश्त कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 29 मार्च को विश्व लक्ष्मी नगर काॅलौनी में अधिवक्ता के यहां दिन दहाड़े हुई लूट के तीन आरोपी सिल्वर कलर की आल्टो गाड़ी में बैठकर गोवर्धन चैराहे पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने फोन पर सूचना दे स्वाट टीम के पुलिस बल को बुला लिया और गोवर्धन चैराहे पर पहुंच बताई गई आल्टो कार को घेर कर उसमें सवार तीन लोगों को थाना हाइवे लाकर पूछताछ की। इन बदमाशों ने पूछताछ में अपनी शिनाख्त वीरेन्द्र फौजी पुत्र राजाराम निवासी डकौरा, थाना होडल जिला पलवल हरियाणा तथा मथुरा जनपद के ही थाना सुरीर के गांव जरारा निवासी राधेश्याम पुत्र मानचंद तथा सुनील पुत्र भंवर सिंह निवासी नगला सुदामा थाना मांट मथुरा के रूप में की तथा अपने फरार साथियों के नाम अमित पुत्र वेदप्रकाश निवासी बस स्टैण्ड के पीछे पलवल हरियाणा तथा यहीं के निवासी उमेश पुत्र ओमप्रकाश एवं रवि बताए हैं। पुलिस इन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसपी सिटी के मुताबिक पकड़े गए तीनों लुटेरों से अधिवक्ता के यहां से लूटी गई दो सोने की जंजीर, दो अंगूठी तथा 45 हजार रुपए की नगदी बरामद करने के साथ ही तीन तमंचे व आधा दर्जन कारतूस बरामद किए गए हैं। इस लूट के खुलासे पर एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली थाना हाइवे पुलिस एवं स्वाट टीम के कर्मियों को पांच हजार रुपए का नगद ईनाम दिया है। पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों से मिली आल्टो गाड़ी भी चोरी की बताई जा रही है।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के कंजौली घाट के जगलों में एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ें होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर मृतक की शिकायत कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की अज्ञात स्थान पर हत्या कर यहाॅ शव को जलाकर ठिकाने लगाने कीशिश की गई प्रतीत हो रही हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर के गाॅव हरनौल में एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हरनौल में 25 वर्षीय विवाहिता की घर में सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी होने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए होने लगी। इस सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर आ इगई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर विवाहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी आ गये। मृतका के परिजन राजकुमारी की दहेज की खातिर ससुरालीजनों द्वारा हत्या करना बताया हैं। पुलिस मामलें की जानकारी करने मे जुटी हुई हैं।

Read More

देवी आटस में सांसद हेमामालिनी ने डीएम एसएसपी के साथ किसानों को बांटे राहत के चैक  गांव देवी आटस में पीडि़त किसानों को राहत राशि के चैक वितरित करती सांसद हेमा मालिनी, डीएम राजेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार आदि   मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के क्षेत्र में तूफानी दौरे व केन्द्र व प्रदेश से की गई सहायता राशि की माॅग को दोनो सरकारों ने गंभीरता से लिया हैं। जहाॅ केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार से नुकसान का आंकलन कर नुकसान की भरवाई के लिए केन्द्र में प्रस्ताव माॅग रही है वहीं प्रदेश सरकार ने भी इसें गंभीरता लिया और केन्द्र सरकार की सहायता राशि का बिना इन्तजार की अपने स्तर से ही जनपद में सहायता राशि की प्रथम किस्त जनपद को भेज दी हैं। जिसकें परिणाम स्वरूप पीडि़त किसानों को अब जिलाधिकारी के माध्यम से चैक वितरण किया जाना प्रारंभ हो चुका हैं। मथुरा के विभिन्न ब्लाको में राहत चैक वितरित किये गये मुख्य कार्यक्रम देवी आटस गोवर्धन विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमे सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी राजेश कुमार सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा एवं सपा के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने लगभग 118 लोगो को राहत चैक बांटे इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसानो पर आयी आपदा में सारा देश मोदी के नेतृत्व में एकजुट है मोदी ने कहा है कि राहत राशि में 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र का 25 प्रतिशत हिस्सा राज्य का होता है केंद्र सरकार अपने हिस्से का धन राज्य आपदा कोष में दे रहा है राज्य शीघ्र वितरण सुनिश्ति करे क्योकि मोदी ने मुआवजा का मानक 50 प्रतिशत से घटा कर 33 प्रतिशत कर दिया है अब 33 प्रतिशत नुकसानी वाले किसानो को भी मुआवजा मिलेगा सांसद ने बताया कि वह किसान फसली ऋण माफ करने व् किसानो का दुःख बयान करने के लिये आज शाम एक दर्जन किसानो के साथ वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलेंगी इस अवसर पर उन्होंने अखिलेश सरकार व जिला प्रशासन की सक्रियता को भी उचित बताया व् उसमे निरन्तरता पर बल दिया। चैक वितरण समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, रामकिशन पाठक, जनार्दन शर्मा, ज्ञानेन्द्र राणा, प्रदीप गोस्वामी, संजय गोविल, राजेश पिंटू, जुगल किशोर, नट्टू, मितुल पाठक, अनूप, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस द्वारा होलीगेट चैराहा से विकास बाजार तक पैदल मार्च निकाला व गान्धी प्रतिमा के समक्ष बिल को किसी भी कीमत पर पास नहीं होने देने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस कार्यालय से संकल्प रैली जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा के नेतृत्व में निकाली गयी जो विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर पंहुची और वहां जाकर कांग्रेसियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है। आपदा से पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को जितना धन आवंटित करना चाहिए था उतना धन आवंटित नहीं किया है। किसान भुखमरी के कगार पर पंहुच चुका है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। इसी को लेकर दिल्ली में 19 अप्रैल को एक महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसान विरोधी है। कांग्रेसी केन्द्र सरकार से ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि इस काले कानून को वापिस लिया जाये और पूर्व में कांग्रेस द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण कानून को ही बरकरार रखा जाये। उन्होंने गेंहू के समर्थन मूल्य पहले से अधिक किसानों को देने की मांग की। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य, बिहारी कांत तिवारी, रणवीर सिंह पांडव, महेन्द्र प्रताप गौतम, वीरेश चतुर्वेदी, पूरन कौशिक, अजय शर्मा एडवोकेट, ब्रजमोहन वाल्मीकि, उमेश शर्मा, विजय चतुर्वेदी, कीर्ति कौशिक, लता चैहान, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलेश चैधरी, ब्रजमोहन वाल्मीकि, भुगग्ल पहलवान, सिम्मी बेगम, कुमार कुमार, लता सिंह चैहान, राजरानी निमेष, दौलतराम गोला, अनीता चावला, देवकीनन्दन गौड़, विनोद शर्मा, शिखा चैधरी, ममता शर्मा, राजू फारूकी, विष्णु राजपूत, सुरेश चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, आशुतोष भारद्वाज, पूरन कौशिक, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस द्वारा होलीगेट चैराहा से विकास बाजार तक पैदल मार्च निकाला व गान्धी प्रतिमा के समक्ष बिल को किसी भी कीमत पर पास नहीं होने देने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस कार्यालय से संकल्प रैली जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा के नेतृत्व में निकाली गयी जो विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर पंहुची और वहां जाकर कांग्रेसियों ने संकल्प लिया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है। आपदा से पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को जितना धन आवंटित करना चाहिए था उतना धन आवंटित नहीं किया है। किसान भुखमरी के कगार पर पंहुच चुका है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। इसी को लेकर दिल्ली में 19 अप्रैल को एक महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसान विरोधी है। कांग्रेसी केन्द्र सरकार से ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि इस काले कानून को वापिस लिया जाये और पूर्व में कांग्रेस द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण कानून को ही बरकरार रखा जाये। उन्होंने गेंहू के समर्थन मूल्य पहले से अधिक किसानों को देने की मांग की। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य, बिहारी कांत तिवारी, रणवीर सिंह पांडव, महेन्द्र प्रताप गौतम, वीरेश चतुर्वेदी, पूरन कौशिक, अजय शर्मा एडवोकेट, ब्रजमोहन वाल्मीकि, उमेश शर्मा, विजय चतुर्वेदी, कीर्ति कौशिक, लता चैहान, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलेश चैधरी, ब्रजमोहन वाल्मीकि, भुगग्ल पहलवान, सिम्मी बेगम, कुमार कुमार, लता सिंह चैहान, राजरानी निमेष, दौलतराम गोला, अनीता चावला, देवकीनन्दन गौड़, विनोद शर्मा, शिखा चैधरी, ममता शर्मा, राजू फारूकी, विष्णु राजपूत, सुरेश चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, आशुतोष भारद्वाज, पूरन कौशिक, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Read More

किसानों की चैपाल को सम्बोधित करते डीएम राजेश कुमार एवं उपस्थित अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज मथुरा तहसील के ग्राम देवी आट्स तथा सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में अधिकारियों के साथ पहुॅचकर ओलावृष्टि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत सहायता राशि के चैकों का वितरण किया। जिलाधिकारी सर्वप्रथम आज ग्राम देवी आट्स में पहुॅचे तथा चैपाल लगाकर 116 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सकराया बाॅगर के ग्राम बाबूगढ़ में पहुॅचकर 120 किसानों को राहत चैकों का वितरण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि हमने स्वयं ग्रामों में मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है और जो भी फसल क्षतिग्रस्त हुई है उसी को आधार मानकर हमने रिपोर्ट तैयार करके शासन को पे्रषित की है और पूरे जनपद के किसानों की क्षति की भरपायी के लिये शासन को (331 करोड़) तीन सौ इकत्तीस करोड़ रूपये की धनराशि का माॅग पत्र (प्रस्ताव) भेजा गया जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में जो 55 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है उसको शीघ्र से शीघ्र जनपद के किसानों को वितरित की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी उन्हें आ रही हो तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से अवगत कराकर अपनी समस्या का निदान करा सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सहायता राहत धनराशि के समुचित वितरण पर सीधी निगाह रखने हेतु एक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है वहॅा भी किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। राहत राशि के चैक पाकर किसानों को भी राहत महसूस हुई और उन्होने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन ओलावृष्टि से प्रभावित तथा हुयी क्षति के साथ साथ उनके दुख दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री जी को भी जनपद के किसानों को हुयी क्षति के बारे में व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी ने उन्हें पूरी धनराशि जनपद के किसानों के लिये दिये जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे इस विपत्ति की घड़ी में अपना धैर्य न खोये तथा ऐसा कोई आत्मघाती कदम न उठाये जिससे कि उनके परिवार को कोई परेशानी न हो। सभी किसानों को सहायता राशि शीघ्र से शीघ्र से दी जायेगी। उन्होने जनपद के राजस्व अधिकारियोंध्कर्मचारियों की भी सराहना की कि इतने सूक्ष्म समय में क्षति का आकंलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी और उसी की बजह से सहायता राशि प्रशासन को इतनी जल्दी उपलब्ध हो सकी है जिसका वितरण आप लोगों को किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, विधायक प्रदीप माथुर, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार राजकुमार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

जली हुई फसल को आग बुझाने के बाद देखते ग्रामीण   गोवर्धन। पहले किसान इन्द्र ने लूटा अव आग की लप्टो में आकर जल गया। ये वाकया आज गाॅव पलसौ महरौली रोड के खेतों में देखने को मिला जहाॅ करीब 20 बीघा खेत में खडी फसल में आग लग गई। गाॅव के लोगों ने पहुॅच कर आग पर बमुश्किल कावू पाया वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी।  किसानों की फसल पर कहर बनकर टूटी आग की लपटों ने 20 पन्द्रह बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को राख कर दिया। खेतों में दूर दूर तक काली जमीन नजर आने लगी। किसानों पर कहर बन बरपी इस दर्दनाक घटना पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाडि़यां सूचना के बावजूद देरी से पहुंची और मदद नहीं कर सकीं। बेकाबू आग की लपटों पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के सैकड़ों हाथ मदद करने को खड़े हो गये और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फसल की बर्बादी का मंजर देख किसान मौके पर ही गश खाकर गिर पड़े। आग पर काबू पाने के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।  आज गोवर्धन के समीपवर्ती गांव पलसौं एवं मुखराई मार्ग पर किसानों के लिए बर्बादी के पल लेकर आया। दोपहर करीब चार बजे खेतों की तरफ से उठते धुंआ के गुबारों ने किसानों के हलक सुखा दिये। जो जहां था वहीं से खेतों की तरफ दौड़ने लगा। आग की विकराल लपटें देख अन्नदाता की चीख निकल पड़ी, किसान बेहोश हो गये। बेतहाशा भागते लोग हाथों में पानी के संसाधन लिए खेतों की तरफ दौड़ लगाते रहे। किसान रामजी लाल, राधा किशन एवं रामफल की फसल आग की लपटों से जलकर राख हो गयी वहीं आग आगे बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुये मदद को हाथ बढा दिये। कोई बाल्टी से लाकर पानी डालने लगा तो कोई मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। समीप लगे इंजनों से निकलती पानी की धार का रूख फसल बचाने को बेताब दिखा। टेªक्टर से जोत लगाकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। सूचना के बाद भी दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ी से पहले ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पा लिया। जगह जगह सुलगती चिंगारियों को गांव की बहू बेटी लगातार बुझाने का प्रयास करती रहीं। आग बुझाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, हाथों में आग बुझाने के लिए तरह तरह के बर्तनों को लिये काफी योगदान दिया। बच्चे हाथों से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को फसल बर्बादी की दास्तान सुनाने को ग्रामीण काफी संख्या में जमा हो गये। किसान फसल जलकर राख हो गयी। गरीबी की मार झेल रहे अन्नदाता की मुश्किलों में रोटी का संकट विकराल रूप धारण किये हुये है।

Read More