मथुरा

पाॅच लाख की नगदी, तीन तंमचें 9 मोवाइल, तथा कारतूस बरामद मथुरा। जनपद पुलिस अपराधियों को पकड़नें के लिए तरह तरह के प्रयास कर रही हैं। इसी श्रंखला में थाना हाईवें पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान बाबरियां गिरोह के सरगना सहित पाॅच सदस्यों को मय असलाह व नशीला पदार्थ के साथ बन्दी बनाया हैं।  इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में वाहन चैकिग कर अपराधियों को पकड़नें के निर्देश दिये गये हैं। इसी श्रंखला में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार मय फार्स के साथ क्षेत्र के नवादा चैराहा पर वाहन चैकिग कर रहें थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की वावरिया गिरोहो के लोग गुडगाॅव की ओर से आने वाले है इसी सूचना को सटीक मानते हुए पुलिस ने वाहन चैकिग कड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद चार लोग पैदल आते दिखाई दियैं जिन्हें पुलिस ने पुछताछ के लिए टोका तो वह लोग भागने लगें पुलिस ने हल्का वल प्रयोग कर पाॅचों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस पुछताछ में पकड़ें गये लोगसें ने अपने नाम करतार सिंह पुत्र कृष्णा निवासी ग्राम रामपुर आटा चक्की थाना रोजका जिला नूह मेवात हरियाणा, धर्मेन्द्र पुत्र रामस्वरूप, रघुवीर पुत्र रामस्वरूप, रामवीर पुत्र रामस्वरूप निवासीगढ़ उपरोक्त तथा भगवान सिंह पुत्र बालू निवासी नागढ़ पहाड़ी थाना टोडा भीम जिला करौली राजस्थान बताया। पकड़ें गये युवक से पुलिस ने तीन तंमचें 12 कारतूस, 5 लाख रूपयें की नगदी, 9 मोवाइल फोन, 30 लौकेट पीली धातू के, दो किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया हैं। पुलिस पुछताछ में उन्होंने बताया कि वह बावरिया है और गिरोह वनाकर लोगों से लुटपाट व डकैती डालते है, तथा लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर तथा नकली पीली धातू दिखाकर ठगी का कार्य भी करते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ें गये बदमाशों के विरूद्व जनपद में दर्जनों अपराध गंभीर मामलों में पंजीकृत है।  

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाॅव नगला जाती में एक महिला को ससुरालीजनों द्वारा प्रताडि़त किया जिससें महिला ससुरालीजनों से पीडि़त हो कूंए में कूद गई। जिससें उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र बच्चू सिंह निवासी चन्दावली थाना बलदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन श्रीमती के पति रिन्कू पुत्र निरंजन सिंह निवासी नगला जाती रिफाइनरी ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर प्रताडि़त कर आत्महत्या को मजबूर कर दिया।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी के आरोप में पकड़ें गये युवक द्वारा पुलिस की हवालत में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससें उसकी तवियत विगड़नें पर कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में गंभीर हालत में युवक को धौलीप्याऊ स्थित गोयल नर्सिग होम में भर्ती कराया गया हैं। वहीं सूचना पर पहुंचें आला अधिकारियों ने घटना की जाॅच की बात कहीं हैं।  मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस थाना जीआरपी पुलिस ने एक वाहन चोरी के मामलें में युवक जितेन्द्र कुमार को हिरासत में लेकर स्थानीय शहर कोतवाली पुलिस के हवालें किया था। शहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में पुछताछ कर रही थी कि तभी युवक ने पुलिस अधिकारियों से आॅख बचाते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जितेन्द्र के विषाक्त पदार्थ का सेवन करते ही कुछ देर उसकी हालत विगड़नें लगी। अचानक जितेन्द्र की तवियत विगड़तें देख स्थानीय पुलिस के हाथ पैर फुल गये। आनन फानन में पुलिस ने जितेन्द्र को गंभीर हालत में गोयल नर्सिग होम में भर्ती कराया हैं। वहीं कोतवाली सुत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा पुछताछ के दौरान की गई पिटाई से युवक की हालत विगड़ी हैं। क्योंकि पुलिस द्वारा बनाई गई कहानी में भरोसे करने लायक कुछ नहीं हैं। सूत्रों का कहना है जब जितेन्द्र को जीआरपी ने हिरासत में लेकर स्थानीय शहर कोतवाली पुलिस के सुर्पुद किया गया था और पकड़ें गये या हिरासत में लिये गये किसी भी युवक की पहलें जामा तलाशी लेकर हवालत में डालती हैं। तो फिर हवालत में जितेन्द्र के पास विषाक्त पदार्थ कहा से आ गया। वहीं इस मामलें में कोई भी पुलिस अधिकारी मुंह खोलनें को तैयार नहीं हैं। एक अधिकारी ने दवी जवान से मामलें की जाॅच की बात कहीं हैं।  

Read More

राया। थाना राया क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी बिचपुरी पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान एक लूट की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस पुछताछ में पकड़ें गये युवक ने वाइक को बल्देव क्षेत्र से लूटी गई बताया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह क्षेत्र में वाहन चैकिग कर रहे थे कि तभी एक वाइक सवार युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगा जिसमें पुूलिस ने हल्का वल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकड़ें गये युवक से पुलिस पुछताछ में युवक ने अपना नाम रवि वर्मा निवासी सादाबाद बताया। तथा उसके पास से बरामद वपाइक को पिछलें दिनों वल्देव क्षेत्र से लुटी हुई भी बताया। पुूलिस ने पकड़ें युवक का चालन कर जेल भेजा हैं।

Read More

बन्दरों के आतंक से मुक्ति को व्यापारियों ने किया बाजार बन्द मौके पर पहुंचें अधिकारियों ने दिया आश्वासन मथुरा। थाना वृन्दावन के गोबिन्द बाग में एक महिला को कपड़ें सुखाने के दौरान छत्त पर आये बन्दरों के झुण्ड ने महिला परा हमला वोल दिया जिससें घबड़ा कर महिला अपने घर की छत्त से नीचें कूद गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बन्द कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचें आला अधिकारियों ने क्षेत्र में बन्दर पकड़वाने का आश्वसन देकर जाम को खुलवाये हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोबिन्द वाग निवासीें धर्मशानाथ शास्त्री की 52 वर्षीय धर्मपत्नी अन्जली देवी प्रतिदिन की भांति छत्त पर कपड़ा सुखाने के लिए गई थी की इसी दौरान एक बन्दरों का झुण्ड आया जिससें अन्जली देवी द्वारा भगाने का प्रयास किया तो बन्दरों के झुण्ड ने महिला पर हमला वोल दिया। बन्दरों के एक तरफा हमलें से अन्जली देवी घबड़ा गई और वह बन्दरों के भय से छत्त से ही कूद गई। जिससें अन्जली देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को स्थानीय लोगों में हड़.कम्प मच गया। स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दोड़ पड़ें। घटना से आक्रोशित लोगों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर बाजार बन्द जाम लगा दिया। जिससें आवगमन में लोगों को दिक्कत होने लगी। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम कारियों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया तथा क्षेत्र में शीघ्र ही वन्दरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन के विरूद्व आक्रोश बना हुआ हैं।

Read More

मथुरा। पहले तो इज्जतदार आदमी की इज्जत तार तार कर दी और उस पर बलात्कार का आरोप लगा दिया। पुलिस ने भी कार्यवाही में इतनी जल्दी दिखाई कि एक प्रतिष्ठित कारोबारी को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन आज बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती अपने बयान से न्यायालय में पलट गयी। अब बताईये, एक इज्जतदार की इज्जत तो तार तार हो गयी। आखिर ऐसा क्यों हुआ? और आरोप लगाने वाले पर अब पुलिस क्या कार्यवाही करेगी? यह चर्चा का विषय है।  थाना गोविन्दनगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य वृन्दावन मार्ग पर स्थित होटल केएमवी के मालिक अशोक बिन्दल पर बीती दिनों दिल्ली की रहने वाली महिला प्रिया द्वारा लगाया गया रेप का आरोप 164 के बयान में बदल दिया है जबकि महिला की प्राथमिकी तहरीर के आधार पर गोविन्द नगर पुलिस घटना के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं बाद में महिला द्वारा किन कारणों के 164 के बयानों में हेरफोर किया है ये तो जांच का विषय है लेकिन घटना के बाद लोगों में यह चर्चा भी आम बनी है कि मामला जमीन से जुड़ा था जिसमें दबाव बनाने को अशोक बिन्दल को फंसाया गया है। घटना के विषय में एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि होटल मालिक पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली महिला द्वारा 164 के बयानों में इस किसी तरह घटना से इंकार किया है।

Read More

गोवर्धन। विगत दिनों गिरिराज तलहटी आये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तलहटी को हराभरा बनाने के लिये तलहटी में सघन वृक्षाबली कराने के निर्देश दिये थे। वही मुख्यमंत्री विशेष योजना के तहत वन बिभाग द्वारा गिर्राज तलहटी में सडक किनारे लगवाये गये कदम्व बृक्षों को सुरक्षित करने के लिये ट्रीगार्ड की टीम जुटी है। जतीपुरा गोवधर््न के मध्य सडक किनारे कच्चे परिक्रमा मार्ग के सहारे तलहटी में बन बिभाग के कर्मचारी कदम्ब एवं पैरीजाद के बृक्ष कतार बद्व रोप कर बृक्षों की दीर्घ आयु करने के लिये आठ फिट लम्बे भारी भरकम ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित करने में जुटे है। इस बिशेष वृक्षारोपण के निरीक्षण के लिये मुख्य बन संरक्षक बिष्णु सिंह भी बुधवार दोपहर तलहटी पहुॅचे और कार्य का निरीक्षण किया। वन रेज क्षेत्राधिकारी डीवी सिंह ने बताया कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 101 कल्प बृक्ष एवं कदम्ब बृक्षों को स्पर्श कर परिक्रमा में बन कर्मियांे द्वारा बृक्षारोपण कराया गया। मुख्यमंत्री बिशेष योजना के तहत पच्चीस कदम्ब बृक्ष बढा कर उनकी सुरक्षार्थ आठ फिट लम्वे ट्री गार्ड भी लगवाये जा रहे है।

Read More

मथुरा। भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के हित में युवक कांग्रेंस का विरोध निरन्तर जारी हैं। इसी क्रम में युवक कांग्रेंस कार्यकर्ताओं द्वारा विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में फरह, भैसा, बाद, भूडरसू, अगनपुरा, बरारी, झण्डी का नगरा, औरंगाबाद, दामोदरपुरा आदि गाॅव में भम्रण कर किसानों के हालातों को जाना और राष्ट्रपति के नाम पोस्ट कार्ड भेजों अभियान चलाया। जिसमें किसानों की आवाज को राष्ट्रपति तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि कार्यक्रर्ताओं ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का किसानों के बीच जाकर अवलोकन किया हैं। किसान पुरी तरह भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर पहलें से ही निराश था इस पर आयी आपदा ने उसेकं और झकझोर दिया हैं। वक्ताओं ने पूर्व के भूमि अधिग्रहण को ही लागू किये जाने की माॅग की। प्रतिनिधि मंडल में साहबूददीन ट्रोली वाले, जिलानी कादरी, दीपक करोतिया, आदिल खान, रिन्कू चैधरी, गोविन्द वघेल, सुनील वघेल, डा. राजाबाबू, निमाई पंडित, सुमित श्रीवास्तव, राजेश वाल्मीकि, महेश सोनी, विनेश चनवाल, दीपक चैहान, राजकुमार चैहान आदि थे। 

Read More

दबंगों की दहशत पर मौके पर पहुंची पुलिस और फैली सनसनी मकान पर कब्जे को लेकर दबंगों द्वारा फैंका बिखरा पड़ा सामान मथुरा। शहर के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के डीग गेट चैकी इलाके में वफ्फ के मकान पर कब्जा करने को लेकर लगभग आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने वहाॅ रह रहे दो किरायेदारों से जमकर मारपीट की और उनका समान घर से बाहर फैंक दिया। दिन दहाड़े पूरी गुण्डई के साथ कब्जा करने आये लोगों ने दहशत फैलाने के लिए तमचें से गोली भी चलाई। मामले की लिखित शिकायत पीडि़तों ने थाना पुलिस में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैै। मिली जारकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब एजाज उर्फ पप्पू बौडम पुत्र बाबू निवासी मटिया गेट थाना गोविन्द नगर ने अपने साथियों के साथ  नसीमबानों पत्नि शकील व दूसरें किरायेदार पप्पू केले पुत्र मजिद निवासी मेवाती मौहल्ला मथुरा के घर के किवाड़ तोड़कर, घर में घुसकर मारपीट की और घर का समान फैंककर, दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिग की। जिस जगह ये झगड़ा और मारपीट हुई उस जगह से डीग गेट पुलिस चैकी मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ पर नियंतत्र कर बलबाइयों को भागया। पीडि़त  नसीमबानो ने मीडिया नुमांइदों को बताया कि उसने पहले ही 24 फरवरी 15 को एसएसपी से मिलकर एजाज उर्फ पप्पू बौड़म पुत्र बाबू और उसके परिवार के लोग के खिलाफ तहरीर देकर अपने पति व बच्चों की जानमाल की हिफाजत की मांग की थी। जिसका मथुरा कोर्ट में मुकद्दमा विचारधीन है। समाचार लिखे जाने तक थाना गोविन्द नगर इंचार्ज ने नसीम बानों की तहरीर पर पप्पू, इमरान व चाॅद को हिरासत में लेकर उनके विरुद्व मुकद्मा दर्ज कर पीडि़ता के घर पर पुलिसकर्मी बैठा दिए है।

Read More

गोवर्धन। गौशाला शिलान्यास करने गोवर्धन धाम आये प्रदेश के नगर विकास मंत्री की सभा के दौरान सभा स्थल पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित तमाम स्थानीय नेता मौजूद रहे और सभी की चाह थी कि नगर विकास मंत्री आजम का स्वागत कर मुलाकत करे। लेकिन ऐसा नही हो सका और मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा को भी नही मिलने दिया। जिलाध्यक्ष ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि में पार्टी से मथुरा का जिलाध्यक्ष हॅू। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि चाहे आप कुछ भी हों वहाॅ नही जा पाओगे। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह की हनक इतनी दिखी जो मंच पर जाकर ग्यारह किलों फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यही नही बल्कि श्री खान का स्वागत मथुरा में उ0प्र0 विधान मण्डल नेता प्रदीप माथुर के निवास पर पहुॅचने पर गोवर्धन क्षेत्र के विधान सभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार तक ने श्रीनाथ जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया फिर क्यों पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा को मंत्री के मंच तक नही जाने दिया। जब की सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता आजम खाॅं से मिलने और उनके स्वागत के लिये काफी उत्साहित थे। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर कई घण्टों पहले ही आ चुके थे परन्तंु कार्यक्रम के मंच पर जिलाध्यक्ष के ना पहुंचने से उनके समर्थकों में निराशा थी तो उनके विरोधी खुशी जाहीर कर रहे थे।

Read More