मथुरा

मथुरा। केन्द्र की भाजपा में सत्ता आने के बाद देश व प्रदेश के साथ साथ अब जिला स्तर पर भी स्थानीय नेता अपनी पार्टियों को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। इसी क्रम में गोवर्धन विधान सभा सीट से रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ें रालोद नेता ठा0 मेघश्याम सिंह ने आज अपने दर्जनों साथियों व ग्राम प्रधानों के साथ पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। इससे जहाॅ भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रालोद के वरिष्ठ नेता तथा गोवर्धन विधान सभा सीट से रालोद की टिकिट पर चुनाव लड़नें वाले ठा. मेघश्याम सिंह ने आज कई ग्रामों के प्रधान व सैकडों समर्थकों के साथ रालोद से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल के समक्ष ग्रहण कर ली हैं। ठा0 मेघश्याम सिंह पहलें वह स्वयं जिलाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पहुंचे जहाॅ उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इसके पश्चात मौवाइल के माध्यम से दर्जनों ग्राम प्रधानों व समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई हैं। भाजपा की सदस्यता दिलातें हुए जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल ने कहा कि मेघश्याम रालोद के वरिष्ठ नेता हैं और गोवर्धन विधान सभा से विद्यायक का चुनाव भी लड़ चुके है इसी के साथ जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। इन्होंने भाजपा के प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी व पार्टी की विचाराधार में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। इससे पूर्व रालोद कोटें से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मालिक भी अभी कुछ दिन पूर्व रालोद की सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बताया जा रहा है की इस बार जनपद की भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत चुनावों को पूरे दमखम के साथ लड़नें चाहती है और इसी का यह परिणाम है कि भाजपा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी में शामिल कर अपनी ताकत वढ़ाना चाहती हैं। लेकिन भाजपा को यह नहीं पता की जो लोग अन्य पार्टीयों को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे है उनका अपना जनाधार कुछ नहीं है और जिस पार्टी को वह छोड़ कर आ रहे है उसी पार्टी के वोट बैंक के सहारे वह इस पद तक पहुंच सकें थे। अब वह लोग पद पाने के बाद भी पार्टी के वफादार नहीं हुए तो यह क्या गारन्टी है कि आने वाले दलवदलू नेता भाजपा के लिए कैसे वफादार हो जायेगे। 

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर स्थित आशा नगर कालौनी में नामजद युवक ने बद नियत से युवती का जबरन हाथ पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौपा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की आशा नगर कालौनी में संजीव पुत्र परसादी निवासी पाली थाना गोविन्द नगर मथुरा ने एक युवती को बदनियत से पकड़ लिया तथा उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया। युवक द्वारा युवती से जबरदस्ती करने पर युवती ने चीख पुकार की तो आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दवोच लिया और पकड़ें युवक की पहल जमकर धुनाई की तथा उसके बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवती के भाई राहुल पुत्र नरेन्द्र बाबू निवासी आशा नगर कालौनी जयसिंह थाना गोबिन्द नगर ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन क्षेत्र के मथुरा वृन्दावन रोड स्थित वात्सल्य ग्राम के पास एटीएम पर तैनात गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसनें गंभीर हालत में आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार हाकिेम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी महुअन थाना फरह मथुरा वृन्दावन रोड स्थित वात्सल्य ग्राम के पास बैक आॅफ बडौदा के लगें एटीएम पर तैनात हैं। गार्ड हाकिम सिंह एटीएम पर अपनी डुयूटी देने के बाद घर जाने के लिए वाहन का इन्तजार कर रहा था कि तभी वृन्दावन की ओर से आ रहें अज्ञात वाहन ने हाकिम सिंह में टक्कर मार दी घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गये। घटना को आसपास के लोग घटना सथल पर एकत्रित हो गये। लोगों ने जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल हाकिम सिंह को वर्मा नर्सिग होम में भर्ती कराया जहाॅ प्रातः काल हालत विगड़नें पर हाकिम सिंह को चिकित्सकों ने आगरा रैफर कर दिया।  लेकिन हाकिम सिंह ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के विश्व लक्ष्मी नगर कालौनी में आधा दर्जन बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाते हुए गोली मार दी जिससें गार्ड गंभीर रूप से घायल हो जिसें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार विश्व लक्ष्मी नगर कालौनी में सरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्ड 40 वर्षीय प्रेमसिंह विगत दिनों की भाति आज भी कालौनी की सुरक्षा में तैनात था कि प्रातः काल आधा दर्जन बदमाश कालौनी में घुस आये जिन्हें सुरक्षा गार्ड प्रेमपाल सिंह ने टोका तो बदमाशों ने गार्ड को निशाना बनाते हुए गोली मार दी जिससें गार्ड वहीं पर गिर पड़ा घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गये। साथी गार्डो ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना स्थानीय पुूलिस व लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल गार्ड को गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। यमुना को स्वच्छ बनाना है, मिलकर कदम बढ़ाना है के संकल्प से ओत प्रोत  लायंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के सदस्याओं ने यमुना प्रदूषण मुक्ति के संकल्प के तहत विश्राम घाट के निकट श्रंगार घाट पर विशाल चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में रेशनल के सदस्याओं द्वारा यमुना प्रदूषण के प्रति लोगों को जागृत व समाज में जन चेतना लेने के उददेश्य मण्डी रामदास से विश्राम घाट तक की शोभायात्रा निकाली।  तदोपरांत विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोचरण के मध्य सभी सदस्याओं द्वारा पंडित माखन लाल चतुर्वेदी के सनिध्य ने यमुना महारानी की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उसके बाद यमुना महारानी को 400 से अधिक चुनरी ओढ़ाई गई। कार्यक्रम के संदर्भ में अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया इस चुनरी मनोरथ का उददेश्य सभी सदस्याओं को मथुरा की सबसे बड़ी समस्या यमुना प्रदूषण के प्रति जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ी को इस प्रदूषण की समस्या से सामना ना करना पड़े। सचिव मोहित अग्रवाल ने सभी सदस्यओं को यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चैधरी, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, उज्वल अग्रवाल, संदेश मित्तल, जितेन्द्र गोयल, अमित अग्रवाल, नीरज तायल, अभय अग्रवाल, मनीष, सुप्रिया, तेजस्व, अंचल, तनू, नेहा, नितिन, दीपिका, पिंकल, ज्योति आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। माउंट लिट्रा जी स्कूल में 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण क्रिया कलाप कराये गए। बच्चों को अष्टांग योग आसन की विशेष जानकारी दी गई एवं प्रयोग कराया गया। यह सभी कार्यक्रम खेलकूद अध्यापक गोकुलेश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इसमें बच्चों ने बहुत की उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता एवं अपने जीवन को स्वस्थ्य रखने के दिव्य संदेश भी दिये गयें।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के तत्वाधान में एक विशाल पंचायत का आयोजन मांट स्थित गोपाल सिंह बाबू के निवास स्थान पर हुआ। जिसमें कन्हैया मल्लाह स्वामी घाट, ठाकुर देवेन्द्र सिंह व विनोद राघव माट के बीच चल रहें परिवारिक सम्पत्ति के विवाद को लेकर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में कन्हैया मल्हा ने कहा कि उक्त जमीन को लेकर एसडीएम माट के सहाॅ मामला विचाराधीन है। पंचायत ने मौहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने कन्हैया मल्हा को 3.5 लाख रूपयें वतौर सहायता देने के लिए विपक्ष ठा. विनोद राघव को फैैसला सुनाया हैं। इसी के साथ उप जिलाधिकारी के यहाॅ चल रहें वाद को समाप्त कराये जाने की भी फैसला सुनाया।

Read More

मथुरा। अमर शहीद डा0 केएल गर्ग की पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों0 डीएस चैहान ने कहा कि संसार में सक्षम व पूर्ण रूप से समर्थ व्यक्ति के लिए हजारों मार्ग है परन्तु जो अक्षम है उन्हें समर्थ बनाने के लिए जो लोग आगे आते है वह वास्तव में स्मरणीय है और यही कार्य डा0 केएल गर्ग ने किया। उन्होंने जब पीएचडी जैसी डिग्री बहुत वड़ी बात हुआ करती थी उस समय पीएचडी को महत्व दिया। बाबा वलराम दास ने कहा कि कल्याण करोति अपने नाम को सार्थक करते हुए जरूरतमन्दों के सर्वागीण विकास हेतु सेंकल्पित होकर सार्थक प्रयास कर रही हैं और सच्ची सेवा के साथ जरूरतमन्दों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण देकर नया जीवन देने का प्रयास किया जा रहा हैं। स्वामी महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि मानव जीवन वहीं धन्य है जो पीडि़त व साधन हीन के सेवा में प्रयत्नशील रहता हे। कार्यक्रम में अभिताभ कुलश्रेष्ठ, विद्यायक पूरन प्रकाश ने कहा कि मन्दिर में जाने से इतनी शान्ति नहीं मिलती जितनी दुसरों की सेवा करने से मिलती है। मथुरा रिफाइनरी के प्रबन्ध्क आर.के. प्रसाद, सीएस आर्य ने कहा कि कल्याण करांति एक ही छत्त के लिए विकलांगों का हर प्रकार की सुविधा प्रधान कर रही हैं।े संस्थान के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 4 फरवरी 1916 को जन्में डा0 केएल गर्ग एक धूूमकेतु की भांति पटरी पर और अपनी चमक विखेर कर धरा से ओझल हो गये। उन्होंने 34 वर्ष की अवस्था में कर्तव्य की वलि भेदी पर अपना प्राण उत्सर्ग कर दिये। कार्यक्रम में ललित अरोड़ा, एसके शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, चैं. दीनानाथ अग्रवाल, चम्पालाल भुवालिका, मूलचन्द्र गर्ग, जगदीश प्रसाद मित्तल, गिरधारी लाल शर्मा, हैल्प इंडिया के डायरेक्टर एके सिंह, पीपी सिंह, एसपी कश्यप, निरूपम भार्गव, जगदीश प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, सुदशर्सन वोहरा आदि ने केएल गर्ग को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कृत्रिम अंगों का वितरण भी किया गया। 

Read More

मथुरा। कांग्रेंस द्वारा दिल्ली में आयोजित 19 अप्रैल को किसान रैली को सफल बनाने को लेकर निरन्तर जनसम्पर्क किया जा रहा हैं। इसी क्रम में रैली में अधिक से अधिक भागीदारी किये जाने को लेकर शहर काग्रेंस कमेटी की एक बैठक पार्टी के शहर कार्यालय पर अध्यक्ष मलिक अरोडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष मलिक अराड़ा ने कहा कि दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली किसान मजदूर, विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ रैली में मथुरा जनपद की विशाल भागीदारी होगी। इसके लिए 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 8 अप्रेल को किसान मजदूरों के मुद्दे पर संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ता दोपहर 12 बजें शहर कार्यालय पर उपस्थित होकर विकास वाजार तक पदयात्रा कर राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया। 9 अप्रेंल को 17 के मध्य मथुरा विधान सभा व सभी विधान सभाओं के काग्रेंस मुख्यालय से पदयात्रायें निकाली जायेगी। प्रदेश कांग्रेंस कमेटी के सदस्य गिरधारी लाल पाठक ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश को काग्रेंस किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। हिन्दूस्तान में 70 प्रतिशत आवादी किसानों की है जो की हमारा अन्नदाता कहलता हैं। केन्द्र की मोदी सरकार किसान की जमीन छीनकर उधेगपतियों को देना चाहती हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। बैठक को महिला काग्रेंस की अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, पूर्व अध्यक्ष बिहारी कान्त तिवारी, सेवादल के शहर अध्यक्ष मनोज गोड़, कीर्ति कौशिक, सभासद दल के नेता ठाकुर बिहारी लाल, राजरानी निमेष, विजय चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, राजकुमार शर्मा, सन्देश पाठक, वीरेश चतुर्वेदी, ब्रजेश माथुर, राजू फारूकी, लता चैहान, प्रकाश भंडारी, लता शर्मा, डा0 जमुना प्रसाद, राजेश अग्रवाल, अजय शर्मा, उपकार सिंह, शिवचरण सारस्वत, इश्वर लौधी, मौं0 जिलानी कादिरी, अब्दुल रहमान, सहजाद वेग, कमला शर्मा, विष्णुू राजपूत, आरके शर्मा, विनेश चतुर्वेदी, ब्रजेश नेता, दौलतराम गौला आदि ने  किसानों को तुरन्त मुआवजा दिये जाने की माॅग की। 

Read More

सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा कस्बा गोवर्धन में स्वास्थ्य चेतना रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने धार्मिक नगरी गोवर्धन में स्वास्थ्य चेतना रैली निकाली। रैली को हनुमान आश्रम गोवर्धन के महान संत बाबा सियाराम दास तथा विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में जान है जहान है, संतुलित भोजन उचित व्यवहार, जीवन का यही है सार, बीमारी जब जाएगी, जीवन स्वस्थ बनाएगी, स्वच्छ बनो, स्वस्थ बनो जैसे नारों तथा नारे लिखी तख्तियों के द्वारा समाज में स्वास्थय के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंन्ध निदेशक हरीचंद सिंह ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। प्राचार्य केएल गोस्वामी ने व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ को आवश्यक बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है तथा स्वस्थ देश ही विश्व को सही दिशा दिखा सकता है। समारोह में शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, उप प्राचार्य रामबाबू सिंह, प्रशासक सगुन सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय संस्थापक बाबा कढ़ेरा सिंह, प्रहलाद सिंह, जी.एस. शर्मा, सुग्रीव सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read More