मथुरा

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद द्वारा 25 मार्च को यमुना जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाये जाने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट, प्रभारी अध्यक्ष गिरधारी लाल पाठक ने बताया कि इस अवसर पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर यमुना महारानी के जन्मोत्सव का आनन्द उठाते हैं। वहीं स्थानीय यमुना भक्त व समाज की पीठ भी यमुना पूजन कर यमुना माॅ का गुणगान करते है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा हरवर्ष की भांति भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो की 25 मार्च को सांय 4 बजे पूण्य तिथि विश्राम घाट से प्रारंभ सतीबुर्ज, दाउजी घाट, बंगाली घाट, आर्य समाज रोड, होली गेट, छत्ता बाजार होती हुई पुनः विश्राम घाट पहुंचेगी। शोंभायात्रा में दूर दराज से आये विभिन्न गणमान्य व्यक्ति व भागवत वक्ता और सन्त शामिल होगे। पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका मथुूरा से घाटों के आस पास सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने, तथा सभी सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाटों को चलाये जाने, तथा हरनौल स्केप से शुद्ध गंगाजल छोड़ें जाने की माॅग करने के साथ साथ अवधि रूप से लाइट व्यवस्था सुचारू रखनें तथा टेªफिक पुलिस की व्यवस्था कराये जाने की माॅ प्रशासन से की हैं।

Read More

निकाली जाएगी शोभायात्रा, गिर्राज जी को अर्पित किए जाएंगे 56 भोग मथुरा। सन्त काष्र्णि गुरू शरणानंद जी व संत सियाराम बाबा की प्रेरणा से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 के प्रथम चरण पूर्ण होने के अवसर पर 25 मार्च 2015 बुधवार को कृष्णगंगा घाट पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य यमुना छठ का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। उक्त संबध में जानकारी देते हुए पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि प्रातः से ही धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला प्रारम्भ हो जाएगी जिसके अन्र्तगत सर्व प्रथम प्रातः सात बजे से शीतला घाटी स्थित दाउजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई गउघाट कृष्णगंगा घाट पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रातः 9 बजे से यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक व चुनरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मां यमुना की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे व प्रसाद का आयोजन कृष्णगंगा घाट पर किया जाएगा। अशोक भगत, घनश्याम हौजरी व भागवताचार्य प्रभुदास जी ने संयुक्त रूप से बताया कि जहां सांय 4 बजे से भजन संध्या के माध्यम से भक्त मां यमुना का गुणगान करेगें वहीं सांय 6 बजे से गिर्राज महाराज व यमुना जी को छप्पन भोग अर्पित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन सांय 7 बजे होने वाले दीपदान के बाद भव्य महाआरती के साथ होगा। ऋचा शर्मा, पंकज पंडित, राजेश तिवारी, मुकेश ठाकुर, दीपक राज, मीरा गोस्वामी, लालनजी, बुलबुल, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश चैधरी, त्रिलोकी पंडित, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, केशव चतुर्वेदी, दीपक, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि ने धर्मप्रेमी जनता से उक्त कार्यक्रमों में समय से भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाड़ा शिवशक्ति व बोरपा गाॅव के सहयोग से जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर व दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में मेट पर कराई गई जिसमें 40 किलो से 96 किलो तक ललित, 45 में अर्जुन, 50 मोहित, 55 में विनीत, 60 में राजकुमार, 66 में रितिक सिरोही, 75 में अशोक, 84 में बल्देव, 96 में जग्गा प्रथम रहें। कार्यक्रम में नीलम, अर्चना, पूजा, भावना, महिला प्रथम, सभी खिलाडि़यों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह जयन्त व भूपेन्द्र मिश्रा, जर्नादन कोच आदि ने निभाई। आयोजक उम्मेद पहलवान ने सभी अतिथियों का पटुका ,माला, स्वाफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डा0 हरीओम चतुर्वेदी, अशोक पहलवान, मुदगल गुरू, विनोद मेजर, प्रीतम प्रमुख, एनपी शर्मा, निरोत्तम, यूपी केसरी आदि उपस्थित थे।

Read More

राधिका बिहार से हुई शुरूआत, अप्सरा पैलेस में गूंजे झूलेलाल के तराने, प्रतिभाशाली एवं रक्तदाता हुए सम्मानित, प्रतिष्ठान बन्द रख हुए एकत्रित मथुरा। सिन्धी समाज के प्रमुख सन्त व मार्गदर्शक झूलेलाल जी की जयन्ती पर समाज के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिन्धी समाज जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के अप्सरा पैलेसे में सामाज के विभिन्न प्रतिभाशाली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये तथा शहर की तिलक नगर कालौनी में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों ने एक दूसरे को झूलेलाल जयन्ती की बधाई दी। सिन्धी समाज के प्रमुख सन्त झूलेलाल जन्मोत्सव की शुरूआत सौंख रोड़ स्थित राधिका बिहार काॅलानी में रूपकिशोर पप्पू भाई के निवास से हुई। अमरलाल की ज्योति प्रज्वलित कर पूरी काॅलौनी में सर पर रखकर भ्रमण किया। तदोपरांत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के तत्वाधान मंे अध्यक्ष रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में झूलेलाल सिंधी धर्मशाला में भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन किया ंगया जो प्रसाद वितरण के साथ सम्मपनं हुआ। दोपहर होली गेट स्थित अप्सरा पैलेस में पंचायत द्वारा सामूहिक भण्डारा हुआ। तदोपरांत प्रसिद्व सिंधी कलाकर चंद्रकांत लालवानी ने अपने साथियों सहित सिन्धी लोकगीत व भजनों के माध्यम से झूलेलाल का गुणगान गाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें मुन्ने बच्चों ने तुलसीदास गंगवानी एवं जितेंद्र लालवानी के संचालन में अद्भुत नृत्य नाटिकायें प्रस्तुत की। स्वयं को राष्ट्रीय धारा के साथ जोडते हुए सिंधी समुदाय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी संस्कृति और सभ्यता एवं सिंधी बोली का अद्भुत प्रदर्शन किया। हेमा देवानी, चन्द्रा खत्री, ज्योति खत्री, गौरी निरंकारी के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी, बम बम भोले मस्ती में डोले, रख भरोसा झूलेलाल पर, गोविन्दा आला रे, श्याम तोहे रंग डालु, बन्दे है हम एक प्रभु के, जलवा है ये जलवा तथा चक दे इण्डिया सुन सभी तरोताजा हो गये। इस अवसर पर निरंकारी संत हरविन्द्र कुमार ने चैटीचण्ड पर्व की शुभकामनाएं दी। उनका स्वागत सिंधी पंचायत द्वारा किया गया। इस अवसर पर झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा सजातीय प्रतिभाशाली मेधवी छात्र छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों और रक्तदाता युवक युवतियांे को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं सिंधी गौरव के रूप में रक्तदान अभियान मंच के संयोजक किशोर स्वर्ण इसरानी तथा टीवी सिरियल के चमकते सितारे मुकेश फोटवानी भी नवाजे गये। झूलेलाल के जीवन पर शोध कर चुके लेखक किशोर ईसरानी ने बताया कि अवतरण के बाद भगवान झूलेलाल ने मात्रा 13 वर्ष तक की उम्र तक ही सिंधी समुदाय का मार्गदर्शन किया। संवत् 1007 सन् 951 ई0 को जन्में वरूणावतार झूलेलाल संवत् 1020 के भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी पर जल समाधि लेकर अंतध्र्यान हो गए। आज भी लाल साई की ज्योति जलती रहती है जो भगवान झूलेलाल की मौजूदगी का एहसास कराती है। इस अवसर पर समाज के सभी व्यापारियों भाईयों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखकर एकता का परिचय दिया वहीं अपने इष्टदेव की जयंती पर सिंधी समुदाय के लोगों ने सपरिवार श्रद्वापूर्वक भक्ति भाव से इस आयोजन में भाग लिया। पुरूष महिलायें व बच्चों के अभूतपूर्व समागम के कारण होली गेट क्षेत्र में खास चहल पहल रही क्योंकि वर्ष में इसी दिन समस्त सजातीय लोग सामुहिक रूप से मिलते है, एक दूसरे के गले मिलकर बधाईयां देते हैं। सजातीय लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समारोह की गरिमा को बढाया। सिंधी समुदाय के सबसे बडे पर्व चेटीचण्ड झूलेलाल जयंती के अवसर पर झूलेलाल पालिका बाजार तथा होली गेट वर विशेष सजावट की गयी। जबकि तमाम लोगों ने अपने घरों में भी रोशनी की। सुबह 8 बजे से देर रात्रि तक निरंतर समाज के लोगों का उत्साह बना रहा, झूलेलाल जन्मोत्सव की समाप्ति अमर ज्योत के यमुना मे विसर्जन के साथ हुई। इस अवसर पर समारोह में सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, उपाध्यक्ष तुलसीदास गंगवानी, महामंत्री बसंत मंगलानी, उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, मीडिया प्रभारी किशोर ईसरानी, जितेंद्र लालवानी, जीवतराम चंदानी, सुदामा खत्री, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवाणी, सुरेश मेठवानी, गोपाल दास भाटिया, मिर्चुमल, रामचंद एलआर, अशोक अंदानी, वासुदेव, लीलाराम लखवानी, विष्णु, रमेश नाथानी, अनिल मंगलानी, मनोज भाटिया, कन्हैया भाईजी, बंशीलाल, घनश्याम भाटिया, जगदीश भाटिया मोनू भाटिया, पंजवानी, योगेश खत्री आदि का योगदान रहा।

Read More

मथुरा। वृन्दावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत वृन्दावन नगर को शामिल किये जाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होने बताया कि श्रीधाम वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडास्थली होने के कारण बृज वृन्दावन एक धार्मिक तीर्थस्थल है, यहां के मठ-मंदिरों एवं उत्सवों को देखने के लिये प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश-विदेशों से यात्रीगण पर्यटक एवं श्रद्वालु भक्तगण दर्शनार्थ आते है। ब्रज क्षेत्र मथुरा वृन्दावन में प्रसिद्व होली महोत्सव, रथ का मेला, अक्षय तृतीया, श्रावण भादौ मेला, यमद्वितीया का मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी एवं कार्तिक महोत्सव नियम सेवा जो कि 40 दिनों तक चलती है। इस कार्तिक महोत्सव में देश एवं विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्वालु भक्तगण 40 दिन तक ब्रज में निवास कर मठ मंदिरों के दर्शन के साथ साथ मथुरा वृन्दावन की प्रतिदिन परिक्रमा भी करते हैं। वृन्दावन मथुरा बृज क्षेत्र में भक्तों एवं दर्शर्नािर्थयों की इतनी संख्या बढ जाती है कि नगर पालिकाओं द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाऐं काफी कम पड़ जाती हैं। बृज वृन्दावन क्षेत्र की दिनों दिन बढती हुयी देश विदेशों में आस्था को दृष्टिगत रखते हुये बृज क्षेत्र का विकास किया जाना अति आवश्यक है। नगर पालिकाओं द्वारा अपने सीमित संसाधनों के कारण मंदिरों के उत्सव त्यौहारों पर समुचित व्यवस्था आने वाले यात्री एवं पर्यटकों को उनकी इच्छाओं के अनुरूप प्रदान नहीं कर पाती है। भारत सरकार द्वारा हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत जिला प्रशासन एवं मथुरा नगर पालिका को 40 करोड़ रूपये की प्रथम किश्त के रूप में धनराशि प्राप्त हुयी है। बृज के क्षेत्र के अन्र्तगत वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, नन्दगांव, बल्देव, महावन, गोकुल का विशेष महत्व है। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अवलोकन करने के लिए देश विदेश से श्रद्वालु, भक्तगण, पर्यटक आते हैं। मथुरा नगर से भी श्रीधाम वृन्दावन का विशेष महत्व है जहां पर वर्षभर मंदिर मठों के उत्सव और त्यौहार चलते रहते हैं। जिसके कारण वृन्दावन नगर में विदेशी पर्यटकों के साथ साथ श्रद्वालु भक्तगणों का आवागमन लगा रहता है। उपरोक्त दृष्टि से श्रीधाम वृन्दावन के विकास के लिए हैरिटेज डेवलपमेन्ट एंड आॅगमेंटेशन योजना के अन्र्तगत शामिल किया जाना अति आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा दिये गये 40 करोड रूपये की धनराशि में से नगर पालिका परिषद वृन्दावन को भी धनराशि आवंटित किया जाना अति आवश्यक है।  

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल प्रदीप माथुर द्वारा अविलम्बनीय एवं तात्कालिक विषय जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के फैसले को पलटते हुए जाट आरक्षण रद्द किये जाने तथा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रभावी पैरवी न करने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सूचना दी गयी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की लचर पैरोकारी की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण कोटा खत्म कर दिया है। वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अन्तर है, जिस कारण ऐसा हुआ है। जाट आरक्षण कोटा रद्द होने से उत्तर प्रदेश समेत भारत देश के 13 राज्यों के जाट समुदायों को जो कि पिछड़े वर्ग में सम्मिलित हैं, के लाखों युवाओं को गहरा ध्क्का लगा है। इन 13 राज्यों में पिछड़े वर्ग के पिछड़े वर्ग के जाटों की आबादी करोड़ों में है, जिसमें उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त आरक्षण कोटा खत्म होने से उत्तर प्रदेश के लाखों ओ0बी0सी0 आरक्षित वर्ग के युवाओं को भारी नुकसान होगा तथा वह समाज की मुख्य धरा से नहीं जुड़ सकेंगे। पूर्ववर्ती केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार के कार्यकाल में जाटों द्वारा प्रदेश एवं देश के अन्य प्रांतों में कई वर्ष से लगातार आंदोलन करने, अनवरत धरना-प्रदर्शन करने, बार-बार रेल रोकने आदि तथा उनके पिछड़ेपन को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांध्ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सतत् प्रयासों के उपरान्त पिछले साल 04 मार्च, 2014 को जाटों को ओ0बी0सी0 आरक्षण दिलवाया था जो कि उ0प्र0 समेत देश के 09 राज्यों में वर्तमान में लागू था। जिसे वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेशवश प्रभावी पैरवी न करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जाट कोटा रद्द कर दिया है। वर्तमान केन्द्र सरकार राजनीति से प्रेरित होकर ऐसे कई कदम उठा रही है जो कि जन विरोधी है। इसलिए ऐसे मुद्दे पर जो कि व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है, पर केन्द्र सरकार को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जनहित एवं लोक महत्व के उक्त प्रकरण पर प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से प्रभावी पैरवी करने तथा उन्हें पूर्ववत् ओ0बी0सी0 आरक्षण का लाभ दिलाये जाने हेतु शीघ्र अनुरोध् किया जाना आवश्यक है। जाट आरक्षण खत्म किये जाने से उत्तर प्रदेश के करोड़ों जाट परिवारों समेत भारत देश के अन्य प्रांतों के जाटों में केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति व्यापक रोश एवं आक्रोष व्याप्त है। वह कभी भी इसका भारी विरोध करने को उतारू हो सकते हैं तथा सड़क पर उतर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदीप माथुर द्वारा उक्त सूचना पर सदन की सारी कार्यवाही रोककर चर्चा कराये जाने की मांग की गयी। उक्त प्रकरण पर सरकार के जवाब से संतुष्ट न होने पर प्रदीप माथुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकगण विरोध स्वरूप सदन का बहिर्गमन कर गये।  

Read More

मथुरा। संस्कार भारती द्वारा प्रयाग घाट पर ”नव संवत स्वागत महोत्सव आयोजित किया गया। यमुना जी के मध्य नावों पर बने मंच से जब अंर्तराष्ट्रीय कलाकार पं0 चेतन जोशी ने योग प्रक्रिया के अमल में लाये जाने वाले राग बसंत मुखारी को अपनी बांसुरी के स्वर दिये तो उपस्थित श्रोता कर्तलध्वनियों के साथ वाह-वाह कर उठे और गद्गद् होकर यमुना महारानी के जैकारे गुजंायमान हो उठे। बांसुरी पर ही उनका साथ कलाकार कपिल गुरवक्सानी और तबले पर विश्वजीत पाल ने दिया। उन्होंने सीता माता द्वारा रामजी के प्रथम दर्शन का वर्णन राग चैती में जनक ललित फुलवरिया ओ रामा के माध्यम से गाये जाने वाले भजन की धुन जब बांसुरी पर छेडी तो वातावरण अलौकिक हो उठा। इसी मध्य सूर्योदय की प्रथम रश्मि का उपस्थितों ने अध्र्य देकर नवसंवत का स्वागत किया व एक दूसरे को परस्पर नववर्ष की मंगल कामनाओं का आदान प्रदान किया। दीदी माँ साघ्वी ऋतम्भरा ने कलाकारों व संयोजकों का माल्यार्पण, शाल, व पट्का पहिनाकर स्वागत किया व अपने आर्शीवचनों में कहा कि आज समूची सृष्टि का जन्म दिवस है। ऐसे संस्कारों में निश्चित ही हमारी संतानों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। भारतीय व पाश्चात्य संस्कृति में बुनियादी अन्तर है जो यहा स्पष्टत परिलक्षित हो रहा है। बांसुरी की स्वर लहरियों में श्री कृष्ण की अनुभूति हुई है। उनकी पटुरानी यमुना मईया की दशा सुधारे हथिनी कुडं के द्वार खुलें, कान्हा की यमुना में अविरल निर्मल धरा बहे, मोक्ष दायिनी माता संकटों से मुक्त हो, हम सभी की यही अभिलाशा है। संस्कार भारती के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जो अपनी संस्कृति के उज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ध्येय गीत के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में संयोजक अमृत खण्डेलवाल व सह संयोजक सुधांशु गोयल ने चेतन जोशी का मोर मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। कलाकारांे को जिला संयोजक घनश्याम हरियाना, अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेन्द्र सक्सैना व प्रान्तीय मंत्री शिवकुमार गुप्ता ने सम्मान पत्रा भेंट किये। संचालन प्रान्तीय सह महामंत्राी शशांक तिवारी ने किया। कार्यक्रम मंे प्रख्यात सारंगी वादक हरिबाबू कौशिक, नरेन्द्र खण्डेलवाल, गोविन्द प्रसाद मित्तल, के.जी. माहेश्वरी, योगेश आवा’, भारत भूषण सिंघल, विशन कान्त मिलिंद, कृष्ण गोपाल सिंघल, श्याम खण्डेलवाल, कन्हैया लाल बंसल, अखिलेश अग्रवाल, मयूर कौशिक, रामप्रकाश, हृदेश शर्मा, शैलेश खण्डेलवाल, अनिल गुप्ता, रेखा माहेश्वरी, नीलम सक्सैना, चारु सिंघल, राज खण्डेलवाल, उमा शर्मा, विनीता निगम, सविता कुलश्रेष्ठ, अनुराध शर्मा, सुधा अरोडा, दीपिका गुप्ता आदि थे।

Read More

मथुरा। महर्षि गौतम जयन्ती एवं फाग महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय गौतम ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में रीजेन्सी गार्डन में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि गौतम समाज पिछड़ा नहीं है, वह तीव्रगति से अग्रसर हो रहा हैं। विशिष्ठ अतिथि एसके शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूज बताने के लिए एकता आवश्यक है अतः हमें समाज की एकता कायम रखनी होगी। सभा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष केके गौतम ने कहा कि सभा जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में निरन्तर आगे वढ़ रही हैं। अन्य वक्ताओं में पत्रकार राजकुमार गौतम, पन्नालाल गौतम, गिरीश चन्द्र गौतम, कुन्ज बिहारी गोतम, ऋषि गौतम, अवधेश गौतम, विष्णदेव गौतम, जगदीश प्रसाद चावला, डीडी गोतम, योगेश कुमार लेखपाल, खेमचन्द्र गौतम, हरीनिवास गौतम, हरीश्याम गौतम, वीरेन्द्र पाल गौतम,बंगाली प्रसाद गौतम, देवदत्त गौतम, डा. प्रामोद कुमार गौतम, कमलेश कुमार गौतम, कृष्णचन्द्र गौतम, भगवत स्वरूप गोतम, ज्ञानेन्द्र गौतम, भवनी शंकर गौतम, आदि थे। राष्ट्रवादी ब्राहमण समाज के जिलाध्यक्ष ललित कुमार सारस्वत, छित्तरमल पाठक, राजू पंडित, केलाश वावू शर्मा, आदि ने मतहर्षि गोतम के आर्दशों पर चलनें हेतु बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष केके गौतम व संचालन रामदेव गौतम ने किया।

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस अध्यक्ष आबिद हुसैन द्वारा चेयरमैन अनुशासन समिति उ0प्र0 काग्रेंस को भेजी गई। जिला काग्रेंस कमेटी अनुशासन समिति को प्रान्तीय नेतृत्व ने अपनी सहमति प्रदान की हैं। अनुशासन समिति में बांकेलाल राजपूत चैयरमैन, श्रीमती सावित्री सिंह एडवोकेट, ब्रजमोहन बाल्मीकि, सोहन लाल शर्मा, चैं0 भाव सिंह, हेम कुमार गुप्ता व हाजी नसीमुददीन कुरैशी को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता द्वारा दहेज नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार प्यारेलाल पुत्र निहाल सिंह निवासी अलीनगर कैगरा थाना टुण्डला फिरोजाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छिद्दी सिंह पुत्र दशरथ सिंेह निवासी चैकीपुरा थाना फरह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के साथ मिलकर दहेज में बाइक नहीं लाने पर राजकुमार 24 वर्ष के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससें वाल वाल बच जाने पर पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।  दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में इशू पुत्र मेटू निवासी ग्राम विशम्बरा थाना शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री के फरीदा के पति साजिद पुत्र हसन मौहम्मद निवासी रावल थाना पुन्हाना नूह मेवात हरियाणा आदि चार अन्य के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More