मथुरा। चैत्र नवरात्रो के चलतें जनपद के नरी सेमरी देवी मन्दिर पर लगनें वाले नरी सेमरी मेले के दूसरो दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों के भीड़ के दवाव के चलते जहाॅ महिला के साथ छेड़छाड़ व चेन स्नेचिग की घटनाएं घटित हुई वहीं सैकडों श्रद्वालुओं की जेवें साफ हो गई। श्रद्वालुभक्त प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसतें नजर आ रहें थे। वहीं प्रशासन द्वारा मेले को लेकर की गई सभी तैयारियां ध्वस्त हो दिखी जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पडा। छाता क्षेत्र के गाॅव नरी में नरी सेमरी के नाम से देवी माॅ का मन्दिर है इस मन्दिर पर वर्ष के चेत्र मास में नरी सेमरी मेले का आयोजन किया जाता हैं। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कई महिनें पहलें से ही मेले की तैयारियां की जाती हैं। मेले चेत्र नवरात्रों के साथ ही प्रारंभ हो गई। लेकिन मेले के दूसरे दिन भक्तों के भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियां घ्वस्त होती नजर आई, सुरक्षा व्यवस्था की स्थित यह रही की चैन स्नेचिंग गिरोह पूर्ण रूप से सक्रिय रहा जिसकी वजह से सैकडों महिलाओं के गलें से चैन तोड़ ली गई वहीं कई चैन स्नैचिंग करने वाले युवकों को पुलिस के हवाले किया गया लेकिन पुलिस ने पकड़ें गये युवकों के विरूद्व कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने से चैन स्नेचिंग व असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलन्द रहें। युवकों द्वारा महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं खुलेआम होती देखी जा रही थी कई युवतियों व महिलाओं के परिजनों को युवकों की मरम्मत करते हुए देखा गया। वहीं नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल ने चार्ज संभालतें ही पुरे मेले की कमान सभाल ली हैं। लेकिन उनकी क्षेत्र में हालकी नियुक्त को लेकर असमाजिक तत्वों व चैन स्नेचिंग और जेबकटी करने वालों की पौ वारह रही। बताया जाता कि थाना के स्टाफ द्वारा ही असमाजिक तत्वों से साठगाठ कर समकर धन उगाही की है उसके बाद उन्हें पुरे मेले में चैन स्नेचिंग व जेवकटी करने केे लिए उन्हीं पुरी छूट दी गई हैं। जिसकी जानकारी से नव नियुक्त छाता कोतवाल अनिभिज्ञ बने हुआ हैं।
Read More




