मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराने के लिये किये जा रहे कार्यों में और अधिक गति लाने के उदद्ेश्य पूरे जनपद मे निगरानी रखने तथा और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की गयी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह इन अधिकारियों की टीम ने पूरे जनपद में पाॅलीथिन पकड़ो अभियान विशेष रूप से चलाया। इन टीमों के अधिकारियों द्वारा मौके पर पाॅलीथिन का प्रयोग करते हुए पाये जाने पर पाॅलीथिन को जप्त करते हुए जुर्माने के बतौर धनराशि भी वसूल की तथा भविष्य में उन्हें चेतावनी दी कि वे आगे से पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे ताकि जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराते हुए इस तीर्थ नगरी को साफ सुथरा रखा जा सके। उन्होंने आमजन से भी यह अपील की है कि वे जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराकर शहर तथा नगर को साफ सुथरा रखने में अपना सहयोग दें। जनपद में देश विदेश से भारी संख्या में श्रृद्धालुजन आते है इसलिये हम सबका यह दायित्व है कि इस तीर्थ नगरी में गन्दगी न होने दें। यदि जनपद को हम पाॅलीथिन मुक्त करा लेगे तो साफ सफाई अपने आप दिखाई देने लगेगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, आमतजनों, के्रता विक्रेता तथा व्यापारियों से भी अपील की है कि इस कार्य में वे अपना महती सहयोग प्रशासन को प्रदान करें ताकि जनपद को पाॅलीथिन मुक्त कराने के प्रयास शतप्रतिशत सफल हो सके।
Read More




