मथुरा

मोदी का पूतला दहन कर जताया आक्रोश मथुरा। युवक काग्रेंस द्वारा दिल्ली में भट्टा पारसौल से भूमि अधिग्रहण के विरोध में किये गये प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज की युवक काग्रेंस ने कड़ें शब्दों में निन्दा की तथा इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतल दहन किया। युवक काग्रेंस कार्यकर्ता मथुरा लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतल दहन किया। इस अबसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बाल्मीकि ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है सरकार पूजी पतियों के इशारे पर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं। काग्रेंस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि युवक काग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में युवक काग्रेंस द्वारा दिल्ली में शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर रहें युवा वर्ग पर पुलिस प्रशासन ने मोदी सरकार के इशारे पर जिस तरह लाठी चार्ज कर अत्याचार किया है उसकी जितनी निन्दा की जाये कम हैं। मौं0 जिलानी कादरी, साबुदीन, मनोज गौड़, राजू फारूकी, निमाई पंडित, सुरेन्द्र गोस्वामी, उमेश भारद्वाज, ने कहा कि मोदी सरकार अब पतन के रास्ते पर चल पड़ी है और इसके द्वारा किसानों के विरोध में लाया गया भूमि अधिग्रहण इसके पतन का कारण बनेगा। पूतला दहन करने वालों में विपिन गोला, सकील कुरैशी, सलीम कुरैशी, दीपक करोतिया, रिन्कू चैधरी, डा. आशुतोष भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, मुकेश धनगर, जुगुन खान, आनन्द शर्मा, अबीब शाह, दिनेश साहा, दिनेश सलवाल, ताहिर खान, आदिल खान, अनिश कुरैशी, पवन शर्मा, रामकुमार सैनी आदि थे।

Read More

सिन्धंी पंचायत द्वारा अप्सरा पैलसे में होगे विधिवत कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा मथुरा। सिंधी समुदाय अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के प्रति भरपूर उत्साहित है। चैटीचण्ड पर्व झूलेलाल जयंती को मनाने की तैयारियां जोरो पर है। नव सम्वत के प्रारंभ पर, सिंधी जनरल पंचायत द्वारा वरूणावतार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव 21 मार्च शनिवार को अप्सरा पैलेस में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों के साथ झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी। मीडिया प्रभारी किशोर ईसरानी ने बताया कि सिंधी के लिये चेटीचण्ड चैत्र मास की चंद्र तिथि का विशेष महत्व है क्योंिक इस दिन वरूणदेव के अवतार डेरोलाल झूलेलाल ने हैदराबाद सिंध के नसरपुर में भक्त रतनराय घर संवत् 1007 में चैत्र शुक्ल दूज सन् 951 ई0 को जन्म लिया था। समूचे सिंधी समुदाय में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। सिंधी जनरल पंचायत की गत1 माह से तैयारियां चल रही है। पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने बताया कि चेंटीचण्ड पर शनिवार को सजातीय लोग अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर झूलेलाल जन्मोत्सव में सपरिवार भाग लेंगे। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे राधिका बिहार स्थित रूपचंद के निवास स्थान पर ज्योति प्रज्वलित कर झूलेलाल जन्मोत्सव की शुरूआत की जाएगी और झूलेलाल सिंधी धर्मशाला में भजन कीर्तन होगा। महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि तुलसीदास गंगवानी तथा जितेंद्र लालवानी के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे सेे अप्सरा पैलेस मे ंसांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन सत्संग का आयोजन होगा, तदोपरांत शाम 6 बजे से झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु शुरू होगी। देर रात्रि यमुना में लाल सांई की अमर ज्योति प्रवाहित कर झूलेलाल जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का समापन होगा। सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, उपाध्यक्ष तुलसीदास गंगवानी, महामंत्री बंसत मंगलानी, उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, मीडिया प्रभारी किशोर ईसरानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र लालवानी, किशनचंद भाटिया, जीवतराम चंदानी, सुदामा खत्री, झामान दास नाथानी, चंदनलाल आडवाणी, गोपालदास भाटिया, रामचंद एलआर, अशोक अंदानी, वासुदेव, लीलाराम लखवानी, विष्णु, रमेश नाथानी, अनिल मंगलानी, मनोज भाटिया, मिर्चूमल, सुंदरलाल खत्री, आत्माराम खत्री, बंशीलाल, जगदीश भाटिया, सुरेश, कन्हैया तैयारियों में जुटे है।  

Read More

मथुरा। सड़क व कामकाजी बच्चों के लिए कार्य कर रही समाज सेवी संस्था चेतना होम ने एक शिविर लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनवाये जाने का सरनहय कार्य किया हैं। इस शिविर में 130 बच्चे व उनके 48 माता पिताओं व स्टेक होल्डरों ने अपने आधार कार्ड बनाये। चेतना संस्था की सहायक जिला परिायोजना समन्वयक रीता ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चे व उनके माता पिता आधार कार्ड बनवाने की इस प्रक्रिया से बहुत खुश हैं। आधार कार्ड बनने से न सिर्फ इन बच्चों को एक पहचान मिली है बल्कि अब वे आसानी से किसी भी स्कूल व कालेज में अपना शिक्षा के लिए प्रवेश ले सकेगे। उन्होंने कहा कि सभी माता पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को संस्था द्वारा आयोजित शिविर में लेकर आरएं और उनका आधार कार्ड बनवाएं। चेतना संस्था के निर्देशक संजय गुप्तार ने सभी सड़क व कामकाजी बच्चों को आधर कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आगरा के हर बच्चें के पास उसका आधार कार्ड हों, इसी उद्देश्य को घ्यान में रखतें हुए संस्था द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्य में चेतना कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और आस पास की बस्ती के लोगों को आधार के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।

Read More

अग्रवाल क्लब परिवार ने मनाया रंगारंग कार्यक्रम महारास मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में स्थानीय होटल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में महारास का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अग्रशक्ति सदस्यों द्वारा आयोजित महारास की प्रस्तुति ने सभी को भगवान राधा कृष्ण व गोपियों के स्वरूपों के साथ झमूने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सदस्याओं द्वारा महारस के गीत कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे, चरणों में बैठाकर तार दे..., आत्मा परमात्मा के मिलन का मधुमास है यही महारास..... आदि पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्थापक अजयकांत ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सभी सदस्यों को भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की लीलाओं के बारे में जागरूक करना है।  वहीं अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल ने बताया की भगवान श्रीराधा कृष्ण ने जीवन में प्रेम का संदेश दिया और महारास भी प्रेम का ही संदेश देता है। महारास में दीपिका, शुचि, प्रीति, राधा, कृृतिका, डौली ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ एक लघु नाटिका का चित्राण किया गया जिसमें में भविष्य में बेटी ना होने लिगं अनुपात में होनेवाली गिरवट से आने वाली विभीषका के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि बेटी एक नहीं दो कुल को रोशन करती हैऔर समाज के हर वर्ग को बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में सदस्यों के मनोरजंन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें में विजयी प्रतिभागियोंको संस्थापक अजयकांत गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र-रश्मि, सुमित-प्रियंका, प्रदीप-प्रीति, मनीष-गुजंन, करन-लवली, तनु-नेहा, मनोज-रचना, मुकेश-सीमा, कपिल, पलक अग्रवाल, कौशल, निकिता अग्रवाल, नितंाशु, मेघा अग्रवाल, सुघांशु, कृतिका अग्रवाल, जतिन दीप्ति अग्रवाल, मनीष, नीलम गुड़ेरा, संजीव, बरखा गर्ग, नितिन, मोहिनी, राहुल, अमृता, सुमित, पारूल अग्रवाल, वरूण, नेहा गर्ग, रूपकृष्ण, सरज गर्ग, अवनीश, भावना आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के आव्हान पर ठा0 नवल सिंह पहलवान जैत की प्रथम पूण्य तिथि पर सर्वदलीय श्रद्वाजंलि समारोह का आयोजन ठा0 खजान सिंह जसावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सर्वदलीय सरदारी कार उनके पुत्र जगदीश डीलर ने सभी का स्वागत कर सम्मान किया। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूुत महासभा के संस्थापक सदस्य ब्रज गौरव व ब्रज केसरी की उपाधि से सम्मानित करते हुये उनके पुत्र जगदीश डीलर ने उनकी प्रतिमा लगवाये जारने के प्रस्ताव को सहज ही स्वीकृति देते हुए अपने पिता की हरवर्ष पूण्य तिथि मनाये जाने की घोषणा की। क्षत्रिय धर्म सम्मेलन व अखण्ड रामायण का पाठ कराते रहने का अश्वासन दिया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि ठा0 नवल सिंह पहलवान 103 वर्ष तक के जीवन में उन्हें कभी कोई तकलीफ नहीं हुई उन्होंने संस्थान के माध्यम से सर्व समाज के लिए हमेशा सघर्ष किया। श्रद्वाजंलि सभा में ठा0 खजान सिंह जसावत ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में ठा0 नवल सिंह पहलवान ने अपने जीवन जीनें के तौर तरीके के तथा जिन आर्दश और सामाजिक संस्कारों के साथ अपना जीवन यापन किया यह हम सर्वसमाज के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। श्रद्वाजलि सभा में काग्रेंस नेता एवं छाता सुगर मिल सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष ठा0 मोहन सिंह जैत, श्याम बिहारी, राजेन्द्र सिंेह, संजीव कुमार सिंह, ठा0 राजकुमार तरकर, ठा0 सतेन्द्र सिंेह लोहई, ठा0 हुकुम सिंह, ठा0 मेघश्याम सिंह, ठा0 पवन सिंह, डा0 चरन सिंह, दिलीप सिंह, लीला पहलवान, महावीर सिंह राजावत, नेत्रपाल सिंह, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह, बिजेन्द्र सिंह, आदि ने अपने भावभीनी श्रद्वाजंलि दी।  

Read More

मथुरा। मथुरा में जेसीआई के सभी चपर्टरों ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत जेसीआई इंडिया आह्वान पर मथुरा में शोचालय बनवाने का संकल्प लिया। इसी संदर्भ में स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के उपाध्यक्ष अर्पित हाथी ने सभी क्लबों को इस कार्य में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। जेसीआई मथुरा कालिन्दी के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि अग्रवाल ने की। इस अवसर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जोन 2 से मंडलाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उददेश्य समाज में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि गंदगी की रोकथाम हो सके। इस अवसर पर जेसी सुदांशु गुप्ता ने कहा कि शोचालय का निर्माण उन्हीं जगह पर हो जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो ताकि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से रश्मि अग्रवाल, अंशुल गर्ग, विकास अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, डौली अग्रवाल, रिचा गर्ग, रश्मि शोरा वाला, अमला खण्डेलवाल, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में आस्था पाठ प्रिया माहेश्वरी, संचालन दीपा गर्ग व आभार पायल गुप्ता द्वारा किया गया।

Read More



Mediabharti