मथुरा। कानून के रक्षक सिपाही ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही के वाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं वहीं आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार एटा जेल में तैनात प्रमोद कुमार मूल रूप से थाना राया के ग्राम सोनई का रहनें वाला है लेकिन उसनें अपना मकान मोतीकुन्ज एक्सटेन्स में बना रखा है उक्त मकान में उसकी पत्नी व बच्चें रहते थे। वह छुटटी पर आता जाता रहता था। विगत दिवस सिपाही प्रमोद छुटटी पर आया हुआ था कि रात्रि में उसका अपनी पत्नी मधू 35 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते प्रमोद ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और रात्रि में चुपचाप ही फरार हो गये। प्रातः काल बच्चों ने माॅ को मृत अवस्था में पडा देखा तो बच्चों की चीख निकल गई। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर आ गये और उन्होंने घर में मधु का शव पड़ा देख दंग रह गये। पडोसियों ने घटना की सूचना थाना हाईवें पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मय फोर्स के मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के सन्दर्भ में बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात्रि में पापा और मम्मी में की बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और सुवह वह घर से गायव है। पुलिस इसी से अनुमान लगा रही है कि प्रमोद ने ही अपनी पत्नी मधु की गला घोट कर हत्या की और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी सिपाही प्रमोद की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।
Read More




