मथुरा

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता तथा विधायक मथुरा, वृन्दावन प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंट करके उनके मथुरा आगमन के दौरान मथुरा वृन्दावन के विकास के लिये निर्माण कार्याें की घोषणा करने के लिये आग्रह किया। इनमें प्रमुख रूप से यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा यमुना पुल तक, यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन कट यमुना पुल तक, तथा एन0एच0 02 से गोवर्धन तक 4 लेनिंग तथा 5 किलोमीटर तक बीएमएसबीडीसी, सदृढीकरण तथा चैड़ीकरण, डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण, मथुरा को नगर निगम तथा वृन्दावन को ए ग्रेड की नगर पालिका बनाये जाने, वृन्दावन मंे घाटों का निर्माण तथा जीर्णाेद्वार कराये जाने तथा मथुरा वृन्दावन में यमुना नदी पर स्थित पौराणिक महत्व के घाटों का निर्माण जीर्णोंद्वार एवं गोकुल बैराज के पास यमुना नदी के दोनों ओर रिवर साइड डवलपमेंट के तहत सौन्दर्यीकरण एवं विकास आदि महत्वपूर्ण कार्य शामिल किया गया हैं। 

Read More

     वृंदावन में विधवा महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जतीपुरा में रुद्रकुण्ड का किया लोकार्पण, मथुरा में राजकीय संग्रहालय भी देखा गोवर्धन में रूद्रकुण्ड में पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री मेधावी छात्राओ को लैपटाप प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री इस्काॅन मंदिर में निराश्रित नारियो को साडी भेट करते मुख्यमंत्री मथुरा में रेडियो टैक्सी योजना का उद्घाटन करते हुए मुंख्यमंत्री राजकीय संग्रहालय मथुरा का अवलोकन करते हुए मुंख्यमंत्री विकास कार्य व योजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए मुंख्यमंत्री मथुरा। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने मथुरा दौरे के दौरान वृंदावन में विधवा महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा करने की सौगात दी है जिसके तहत विधवा महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ ही वृंदावन में जिन आश्रय सदनों में विधवा महिलाएं रह रही हैं उनकी देखरेख और मरम्मत के लिए भी मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि देने की घोषणा की है। वृंदावन में इस्काॅन मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न आश्रय सदनों से आई विधवा महिलाओं से मिले और साडि़यां बांटने के साथ ही ये घोषणाएं कीं। इसके साथ ही सीएम ने मथुरा के लिए कई और महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मथुरा के गिरिराज धाम गोवर्धन में धार्मिक महत्व के रूद्रकुण्ड का विधिवत लोकार्पण किया। यहां उन्होंने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एंव टैªफिक को नियंत्रित करने हेतु गिरिराज जी के चारों ओर परिक्रमा मार्ग का निर्माण, ब्रज क्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए कोसी से नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख होते हुए मथुरा तक तथा मथुरा राया मार्ग को यमुना एक्सपे्रस वे के लिये फोर लेन, कोसी नन्दगाव मार्ग से कोकिलावन पहुॅच मार्ग को फोर लेन, तीर्थ यात्रियों व पर्यटको की सुविधा एवं सहायता हेतु पर्यटक पुलिस का गठन तथा मथुरा गोवर्धन मार्ग को आबादी क्षेत्र में नालों सहित फोर लेन कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर मथुरा वृन्दावन के विकास के लिए इस क्षेत्र के लोगो ने सरकार से सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसे इस सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह पौराणिक पुण्य स्थल है जहां न केवल अपनी बल्कि प्रदेश और देश की समूचे विश्व में उज्जवल छवि बनेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास अभी दो साल का समय और है, यहां के सौन्दर्र्यीकरण और विकास के लिए धन की कोई कमी आडे नही आने दी जायेगी। श्री यादव ने  धर्म के नाम पर राजनैतिक लाभ लेने वाले लोगो से सावधान रहने के लिए लोगो से अपील की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इण्टर के 10-10 मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरण करके उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने इन घोषणाओं को जनोपयोगी बताया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने वृन्दावन के इस्कान मंदिर में 12 निराश्रित महिलाओं को साडी भेंट की। उन्होंने वृन्दावन में निराश्रित महिलाओं के आश्रम में पेयजल, विद्युतीकरण की व्यवस्था, यू0पी0 रोडवेज की बसो में मुफ्त यात्रा, एक एम्बुलेन्स की व्यवस्था के अलावा आश्रम हेतु एक करोड रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस्कान संस्था के कार्यो की मुक्तकंठ प्रशंसा की। उन्होंने इस मौके पर इस्कान गुरूकुल में शिक्षा दी़क्षा ग्रहण करने वाले छात्रो को बधाई दी। उन्होंने मथुरा वृन्दावन में तीर्थयात्रियो, पर्यटको की सुविधा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली और सुन्दर सडकों का निर्माण कराने के लिए मण्डलायुक्त तथा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को निर्देश दिये। इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष पंच गौर प्रभू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री यादव ने मथुरा में राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेडियो टैक्सी योजना के तहत 10 सुसज्जित टैक्सियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर राधाकुण्ड में 88.28लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन सुविधा केन्द्र, वृन्दावन में 15 करोड 3 लाख रूपये लागत से बनने वाली मल्टीलेबिल पार्किंग, 4 करोड 83 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मुक्ताकाशीय रंगमंच आडिटोरियम, जतीपुरा गोवर्धन में 77.43 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन सुविधा केन्द्र का शिलान्यास तथा 3 करोड 63 लाख रूपये की लागत से तैयार सदर तहसील अनावासीय भवन, 14.56 लाख रूपये की लागत से गोवर्धन में तैयार वाटर एटीएम का शिलालेख का अनावरण कर के लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय संग्रहालय का भी अवलोकन किया, इस मौके पर उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय के निदेशक डा0 ए0के0 पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें संग्रहालय के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के आगमन पर मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, परिवहन आयुक्त के0 रविन्द्र नायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत कर अगवानी की। समाजवादी पार्टी के भी वरिष्ठ नेतागण इस मौके पर उपस्थित रह मुख्यमंत्री द्वारा मथुरा भ्रमण के दौरान की गयी घोषणाऐं  बुधवार को अपने मथुरा दौरे के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने 25 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से जनपद भर में कराए जा रहे तमाम विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही सिंचाई आदि की कई घोषणाऐं भी की। जिसके तहत उन्होंने ब्रज गंगा पे्राजेक्ट के तहत पर्यटन को बढावा देने, सिंचाई जल तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए शाहपुर में यमुना नदी पर बैराज बनाकर यमुना का पानी आगरा कैनाल में डालने, गंगा का पानी मांट ब्रांच, हाथरस फीडर से भुरेका एवं हरनौल स्केप से यमुना में डालने की कार्ययोजना की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने वृन्दावन में निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रमों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था तथा एक करोड रूपये की आर्थिक मदद, एक एम्बुलेन्स तथा यू0पी0 रोडवेज की बसो में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिये जाने की घोषणा की। श्री यादव ने इस मौके पर मथुरा में रेडियो टैक्सी योजना का शुभारम्भ तथा करीब 25 करोड 30 लाख रूपये की लागत से जतीपुरा गोवर्धन, राधाकुण्ड में जन सुविधा केन्द्र, वृन्दावन में मल्टीलेबिल पार्किंग, मुक्ताकाशीय रंगमंच आॅडिटोरियम का शिलान्यास तथा सदर तहसील तथा वाटर एटीएम गोवर्धन का लोकार्पण किया। तहसील की घोषणा पर झूमे ब्रजवासी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन तहसील की घोषणा किये जाने पर गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने उन्हें उनके यहां आगमन पर आभार पत्र सौंपा। श्री यादव ने इस मौके पर तहसील निर्माण की अधूरी बाकी पड़ी प्रक्रिया को भी आगामी मंगलवार में कैबिनेट की बैठक में पास कराने की घोषणा कर दी। मुंख्यमंत्री की इस लोकलुभावन घोषणा को सुनते ही कुण्ड के चारों ओर मौजूद श्रोता और दर्शकगणो ने गिरिराज महाराज की जयकारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Read More

पुलिस जुटी रही मुख्यमंत्री की अगुवानी में, दौसेरस में बेखौफ बदमाशों करते ही रहे गैंगवार पूरा गांव छावनी मंे तब्दील  दोनांे पक्षों की रिपोर्ट दर्ज  5-6 लोग हिरासत में  दौसेरस गांव में व पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च करती एसएसपी मंजिल सैनी दहल  एक गैंग के परिवार की महिला से जानकारी लेती एसएसपी मंजिल सैनी मीडिया को घटना की जानकारी देती एसएसपी मंजिल सैनी मथुरा। लगातार गैंगवारों की घटनाओं से थर्राये जनपद के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव दौसेरस में आज दो पक्षों के बीच उस समय गैंगवार छिड़ गयी जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांव से मात्र 7 किमी दूर ही एक कुण्ड का लोकार्पण कर लौटने की तैयारियों में जुटे थे। हालांकि इस गैंगवार से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तो कतई प्रभावित नहीं हुआ लेकिन पुलिस महकमे में जरूर खलबली मच गयी। गैंगवार की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने पहले तो मुख्यमंत्री को भलि भांति विदा किया और इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी दहल भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच गयी। गैंगवार की इस घटना को टटलु गैंग के दो गैंगों की वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरम्भ कर दी है और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। विदित हो कि जनपद में राजेश टौंटा और ब्रजेश मावी के गैंग में पहले जेल गैंगवार हुई और फिर हाईवे पर कमजोर छोड़ी गयी पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगवार में टौंटा की हत्या कर दी गयी। इसी बीच एक नयी गैंगवार में शहर की सघन बस्ती क्षेत्र में कचहरी जाते वर्चस्वशाली तोले बाबा की हत्या जैसी बड़ी घटनाओं का पुलिस अभी तक पूरी तरह पर्दाफाश नहीं कर पायी इसी बीच गैंगवार की चैथी घटना जनपद के थाना गोवर्धन के गांव दौसेरस में उस समय घटित हुई जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस गांव से मात्र 6-7 किमी दूर जतीपुरा में एक कुण्ड के लोकार्पण समारोंह में भाग ले रहे थे। इस बारे में विस्तृत प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना के गांव दौसेरस में शमीम मेव व मिश्रा मेव के दो बड़े गैंग इस मेवात क्षेत्र में लम्बे समय से संचालित हैं। ये दोनो ही गैंग अवैध हथियारों की तस्करी, चैथ वसूली, वाहन चोरी, नकली सोने की ईंट बनाकर लोगों को ठगने आदि के गैर कानूनी काम करते हैं। ये दोनों ही गैंग अपने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर लम्बे समय से लड़ते चले आ रहे है। सन 2004 में इन दोनों ही गैंग के लोगों ने गांव में पंचायत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन मामला सुलझने की बजाय और भी उलझ गया। पंचायत में मिश्रा गैंग के लोगों ने शमीम मेव के पिता भागमल की जमकर बेइज्जती कर दी थी और बाद में जिस पर शमीम के पिता भागमल की हत्या कर दी थी। जिस पर शमीम ने मिश्रा गैंग के दो लोगों की हत्या कर दी। इसी तरह से कई बार दोनों गैंगों में कई बार भिड़ंत हो चुकी है और आधा दर्जन से अधिक सदस्य दोनों ओर से मौत के मुंह में समां चुके हैं। विगत जनवरी 2014 में भी हिस्ट्रीशीटर शमीम मेव के भाई तैयब पुत्र भागमल की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मिश्रा गैंग पर आरोप लगा था। तभी से मिश्रा गैंग के लोग गांव छोड़ कर भाग गये और हरियाणा के गांव पुन्हाना में रहने लगे वहां भी शमीम गैंग के लोगों ने मिश्रा गैंग के लोगों पर दो तीन बार जानलेवा हमला किया था। इसी का बदला लेने के लिये मिश्रा गैंग के लोग विगत दो दिन पूर्व वापिस गांव लौटे थे। आज अपरान्ह करीब 12 बजे बुधवार को एक बार फिर दोनों गैंग आमने सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर अवैध हथियारों से करीब 100 भी अधिक राउण्ड फायरिंग की गई। जिसमें शमीम गैंग के जैकब पुत्र पहलवान तथा मिश्रा गैंग के जफर पुत्र कलुआ एवं मोटा पुत्र हसन निवासी दौसेरस को गोली लगने से मौत हो गयी। दोनों गैंग के कई अन्य लोग भी इस फायरिंग में घायल हुए हैं। जो निकट ही स्थित राजस्थान सीमा में प्रवेश कर यहां से फरार हो गए। ठीक इस घटना के समय सूबे के मुख्यमंत्री यहां से करीब 6-7 किमी दूर जतीपुरा में एक कुण्ड का लोकार्पण कार्य कर रहे थे। मुख्यमंत्री की आगुवानी में लगा पुलिस महकमा घटना की सूचना पर भी पहले मुख्यमंत्री की विदाई का ही इन्तजार करता रहा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस दौसेरस पहुंच गयी। इन दोनों ही गैगों के मुखबिर इतने तेज है कि यदि कभी भी पुलिस कभी भी गांव की ओर देखना भी शुरू कर दे तो तुरन्त सूचना पहुंच जाती है। इसलिये दोनों ही गैंग के बदमाश तब तक आपस में फायरिंग करते रहे जब तक कि उन्हें पुलिस के आने की सूचना नहीं मिल गयी। पुलिस आने की सूचना मिलते ही दोनों ही गैंग के बदामाश पास ही लगी राजस्थान सीमा का फायदा उठा कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी दहल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर तथा सीओ छाता, आठ थानों का पुलिस फोर्स एवं पीएसी की दो गाडि़यां पहुंच गयी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शमीम गोवर्धन थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस से भी इसकी कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। राजस्थान पुलिस ने शमीम को एक अपराध के मामले में गिरफ्तार किया था जहां उसे जेल की सजा हुई थी। पूर्व मंे शमीम पैरोल पर जेल से रिहा हो गांव आया था और फिर वापिस नहीं लौटा। तभी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Read More

पालिकाध्यक्षा ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 को सपफल बनाने के लिए कृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में घाटों के रखरखाव के लिए नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता के नेतृत्व में कमेटियों का गठन किया गया। चक्रतीर्थ घाट, असकुंडा घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट, चिंताहरण घाट, कृष्णगंगा घाट आदि घाटों के लोगों को 11 सदस्यीय टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता का स्थानीय निवासियों ने पटुका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डेढ साल से यमुना भक्त इस मुहिम में लगे हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि अगर यह मिशन इसी तरह चलता रहा तो यमुना पुनः ब्रज की धरती पर कल कल बहती दिखाई देगी। उनका यह प्रयास है कि शहरवासी किसी भी कीमत पर यमुना में अपनी नालियों को प्रवाहित न कर सकें। उन्होंने अपील की है कि समाजसेवी लोगों को दलगत राजनीति से हटकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे स्वंय पालिका के कर्मचारियों को आवश्यकता पडने पर इस कार्य में लगाएंगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने यमुना को शुद्व कराने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि पतित पावनी मां यमुना सभी की मां है, और सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस कार्य में आकर अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मथुरा के घाटों का, दूसरे चरण में गोकुल के तथा तीसरे चरण में वृंदावन के घाटों का जीर्णोद्वार कराकर उन्हें प्राचीन रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्षा से सफाई के लिए कर्मचारियों की मांग की जिस पर उन्होनें स्थानीय लोगों को पूर्ण आश्वासन देने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि अब इस मिशन में केवल 296 दिन शेष है और दिन प्रतिदिन यह मिशन और अधिक बडा रूप लेता जा रहा है। इसी मुहिम का असर है कि वर्तमान में गोकुल में एक भी नाला यमुना में नहीं गिरने दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वादे बातें सब बेकार, यमुना शुद्वि अबकी बार, यमुना के वास्ते, खाली कर दो रास्ते के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान मुकेश ठाकुर, गुडडू गौतम, पंकज पंडित, दीपक गौड, ऋचा शर्मा, राजेश शर्मा, ललित देशमां, ऋषि भारद्वाज, हरि सिंह, हरीश शर्मा, विष्णु छर्रा, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, हरिमोहन, केशव चतुर्वेदी, दीपक, गोविन्द शर्मा, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित, नीरज शर्मा, लोकेश शर्मा, अजय गौड, गज्जू गोस्वामी, नवीन सारस्वत आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति मथुरा की एक बैठक डीग गेट स्थित अम्बेडकर भवन पर आहूत की गई। जिसमें 2015 के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह के अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव किया गया। समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बैचैन सिंह दिनकर को अध्यक्ष व ताराचन्द्र प्रधान को महामंत्री चुना गया। इस बैठक में डालचन्द्र निगम अघ्यक्ष, जिला जाटव महासभा मथुरा, बाबूलाल सागर, गोपाल प्रसाद निर्मल, श्याम सिंह बौद्व, एचएल वर्मा, मौहरपाल, अशोक केसोरिया, त्रिलोकी नाथ कर्दम, सन्तोष कुमार सिंह, अशोक प्रिया, एमपी सिंह, मोहन सिंह कर्दम, भानू प्रताप सिंह, अशोक कुमार बोद्ध, मोती सिंह निमेष, टीआर प्रभार, दुष्यन्त राहुल, धर्मसिंह, गणेशीलाल आजाद, केसी गौतम, केपी सिंह, डा0 बीडी सतसंगी, प्रवीन भास्कर, दीपक कुमार, हीरा चक्रवर्ती, महेश काजू, राजीव चैहान, डा0 बीएस आनन्द, राजीव आनन्द, विजय सिंह आजाद, अनिल कुमार दिनकर, देवेन्द्र कुमार, कमल सिंह, सतीश चन्द, ईश्वरी प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह सम्राट, संजय कुमार, डा. एसपी सिंह बाल्मीकि, नितिन कुमार, राजवीर सिंह, जगदीश सिंह मौर्य, नेंमसिंह, जगन प्रसाद, अमर सिंह कर्दम, पौहप सिंह, रामजीलाल, दारासिंह, दीपक कुमार, प्रमोद वाल्मीकि, प्रमोद विद्यार्थी, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। दस से लेकर पचास लाख तक का पुरस्कार पाने के लिए जनपद के 22 वार्डो में साफ सफाई की जंग छिड़ जाएगी। पालिका प्रशासन इनमें न केवल अतिरिक्त कर्मचारी मुहैया कराएगा, बल्कि अन्य संसाधन भी देगा। तीन सबसे स्वच्छ वार्डो का चयन इन्हीं में से होना है। यह बात पालिका परिसर में हुई एक बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष द्वारा की गई। विदित हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार नगर के तीन वार्डो को सबसे स्वच्छ वार्ड के तौर पर पुरस्कार से नवाजा जाना है। इनमें तीसरा पुरस्कार दस लाख, दूसरा पच्चीस लाख और पहला पचास लाख का है। खास बात यह है कि यह धनराशि सफाई कर्मचारियों में ही वितरित होनी है। पालिका प्रशासन ने किन्हीं तीन वार्डो में एक साथ काम न शुरू कराकर थोड़ी होशियारी से काम लिया है और प्रतियोगी भावना पैदा करने के लिए नगर के 22 वार्डो का चयन किया है। इन सबमें एक साथ सफाई अभियान शुरू होगा और हर महीने सबसे स्वच्छ वार्ड छांटे जाएंगे। योजना में तीन वार्डो का चयन करके जुलाई बाद शासन को रिपोर्ट देनी है। पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया है कि जो वार्ड सबसे स्वच्छता की श्रेणी में शुमार होंगे, उनमें सोडियम लाइट आदि भी पालिका लगवाएगी। इनमें सफाई का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

Read More

मथुरा। नव सम्वत की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला 19 व 20 मार्च को डा0 हैडगेवार पार्क दीनदयाल नगर में परम्परागत रूप से नव आकर्षण, नवसज्जा तथा नव उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक लालचन्द्र वासवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सवंत 2072 की पूर्व संघ्या पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप युवकों व युवतियों में संस्कृति के प्रति प्रेेंम को दर्शानें हेतु इस दो दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर लालचन्द्र ने नववर्ष मेला समिति के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे सरंक्षक हरिदास बजाज, सुरेश चन्द्र अग्रवाल करांची वाले, अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अरोड़ा, घनश्याम लौधी, डा0 सीएल डुल्लू, महामंत्री राजीव कृष्ण अग्रवाल, मंत्री अजय शर्मा, योगेश उपाध्याय, यादवेन्द्र अग्रवाल, कोषाघ्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रचार प्रमुख आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, सहप्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी, यतेन्द्र सिसौदिया, मेले को भव्यता करने व सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रशासनिक सम्पर्क, मंच एवं हवन, मेला सुरक्षा, अर्थ सग्रंह, आतिथ्य, मेला संयोजन, मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अलावा मेले के उद्देश्यों को जनजन तक पहुंचाने की दृष्टि से विशेष प्रचार प्रसार समिति बनायी गयी। जिसमें अजय चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, योगेश पंकज, राजीव पाठक, अक्षय भारद्वाज, आदि को विशेष व्यवस्था दी गयी। बैठक में हरवीर सिंह, सिद्धार्थ लोधी, विकास वाष्र्णेय, अनुपम गौतम, हेमन्त अग्रवाल, विष्णुदास अग्रवाल, डा0 जमुना शर्मा, श्रीमती दीपा अ्रवाल, श्रीमती मेघ सिंह, विशाल बहादुर, कोमल सिंह ठेकेदार, आदि को मेले की प्रमुख व्यवस्थाओं में जोड़ा गया हैं।  

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव सकरवा से बहिन को परीक्षा दिलाने जा रहें भाई बहन की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससें भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव सकरवा निवासी 35 वर्षीय बबलू अपनी बहिन वन्दना को परीक्षा दिलानें बरसाना के इन्टर कालेज में अपनी बहिन वन्दना को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार बबलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं वन्दना गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वन्दना को ईलाज के लिए मंगला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक बबलू के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

पुलिस को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने की फायरिंग, फाड़ी वर्दी मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गांव खायरा में मंगलवार सुबह अपहृत युवती की बरामदगी को पहुंची बलदेव पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान गांव में बदमाश आने की खबर उड़ते ही ग्रामीणों ने पुलिस को बदमाश समझकर फायरिंग कर दी इतना ही नहीं पुलिस टीम की ग्रामीणों ने जमकर मजामत करने के साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से बचकर पुलिस गांव से भाग आई और आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर छाता सर्किल का पुलिस फोर्स पहुॅच गया। गांव में पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र में करीब 5 माह पूर्व एक आलू व्यापारी राजू की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप बलराम नामक युवक पर लगा जो जेल में बंद है। वहीं करीब ढ़ाई माह पूर्व बलराम की प्रेमिका गायब हो गई तो उसके अपहरण का आरोप युवती के पिता ने बलराम के दोस्त बताए जाने वाले युवक जीतू और हिंमाशु पर युवती के अपहरण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में जीतू ने सरेंडर कर दिया जबकि हिमांशु अभी भी फरार था। बलदेव पुलिस की मानें तो हिमांशु युवती को लेकर हिमाचल प्रदेश चला गया था कई दिनों से उसकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिल रही थी। सोमवार की शाम को बलदेव थाना पुलिस को सूचना मिली कि हिमाशु युवती को लेकर थाना छाता क्षेत्र के गांव खायरा में हत्यारोपी राजू की बहन के घर पर रुका है। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर दबिश देने पहुॅची। इस दौरान पुलिस ने गांव में विनोद पांडे के घर की तलाशी ली। इसी दौरान गांव में बदमाश आने की अफवाह फैल गई और ग्रामीण पुलिस को ही बदमाश समझकर कार्रवाई के विरोध में उतर आए और ग्रामीणों ने पफायरिंग कर दी। कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी जिसमें उनकी वर्दी भी फट गई। मामला बढ़ता देख पुलिस टीम अपने बचाव के लिए किसी तरह गांव से जान बचाकर भाग आई। बाद में मामले की जानकारी होने पर आलाधिकारी छाता सर्किल के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुॅच गए और पूरे मामले की जांच में जुट गए। बाद में ग्रामीणों ने भी पुलिस पर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने वाले ग्रामीणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष बलदेव का कहना है कि ग्रामीणों ने युवती और आरोपी हिमांशु को छिपा दिया था। पुलिस अपना काम कर रही थी लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं गांव में हुई फायरिंग को लेकर उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा गांव में फायरिंग नहीं की गई।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम नगला गांठौली में नामजदों ने घर में घुसकर एक 14 वर्षीय युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार गिरीश कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी लाल धोबी निवासी गांठौली थाना गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही हेमन्त पुत्र खिल्लू धोबी ने घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बहन मन्जु के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़ छाड की। जिसका विरोध करने पर नामजद युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गय। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More