मथुरा

ब्राह्मण सेवा संघ एवं स्वरूप किशोरी शरण सरकार ने दिया अभियान को समर्थन 15 मार्च की पदयात्रा की जनजागरूकता के लिये मथुरा में निकाली रैली यमुना भक्त जनसम्पर्क करते हुए मथुरा। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में अब सिर्फ 4 दिन शेष है अभियान के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रचार को तूफानी गति दे दी गई है। अभियान के प्रचार के चलते अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसभा, बैठक, सघन जन संपर्क कर लोगो को अभियान से जोडा जा रहा है। अभियान के चल रहे प्रचार रथों के द्वारा गांव गांव जा ब्रजवासीयों को जाग्रत किया जा रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संस्कृति सचिव आचार्य रमेश कृष्ण शास्त्री द्वारा कोसी के ओर पास के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया गया। उन्होने क्षेत्रवासियों से यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने की अपील करते हुये कहा कि हर कुर्बानी के तैयार होकर हम सभी को पदयात्रा में चलना होगा। ब्रज में यमुना लौटे अब इस हठ के साथ यमुना भक्तों द्वारा अब यमुना मुक्ति के लिये होने वाले रण की तैयारियों में लग गये। रण में यमुना भक्तों ने अपने हथियारों और धार दे तेज करने प्रारम्भ कर दिये। यमुना भक्तों द्वारा अब इस जंग के लिये अपने तरकस में तीर भरने प्रारम्भ कर दिये है। यमुना मुक्तिकरण अभियान ने 15 मार्च की पदयात्रा व 14 मार्च की तैयारियों को अभियान द्वारा मूर्त रूप देना प्रारम्भ कर दिया है। साधु सन्तों, भागवताचार्यो, ब्रजवासियों, यमुना भक्तों, वैष्णवों के द्वारा यमुना के निर्मल स्वरूप को देखने की चाह अब प्रबल हो चुकी है। यमुना भक्तों के हृदय में यमुना मुक्ति के लिये जल रही ज्वाला अब ब्रज वृन्दावन में यमुना के अविरल स्वरूप के दर्शन कर ही शान्त होगी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों रूप अब मूर्त रूप देना प्रारम्भ कर दिया गया है। अभियान के निहाल सिंह जी द्वारा गोवर्धन में स्वरूप किशोरी सेवाकुंज आश्रम के स्वरूप किशोरी शरण सरकार से मुलाकात की उन्होने अभियान को समर्थन साथ ही उन्होने खुद अभियान के प्रचार से जुड कर 15 मार्च को कोसी से होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को लेकर अभियान के प्रचार रथ के साथ प्रचार करते हुये कई महन्त, महामण्डेलेश्वर से मुलाकात अभियान में सम्मिलित होने का आह्वन किया और एकल विद्यालय अभियान के अध्यक्ष कैप्टन हरिहर शर्मा को अभियान में सम्मिलित किया गया। 10 मार्च मंगलवार को ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के समर्थन में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संत, मंहत, श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता एवं विप्र वर्ग ने एक स्वर से यमुना मुक्ति आन्दोलन को समर्थन दिया साथ ही 14 को कोसी में होने वाली महापंचायत व 15 मार्च को चलने वाली पदयात्रा में भारी संख्या बल के साथ सम्मिलित होने का निर्णय भी सर्व सम्मति से ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा लिया गया। वृन्दावन के गोधूलिपुरम स्थित वैष्णव कृपा निकेतन में आयोजित संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता करते हुये पं. चन्द्र लाल शर्मा ने कहा कि मांॅ यमुना हमारी माँ है, माँ अपने बच्चों का लालन पालन त्याग एवं वात्सल्य से करती ह तो पुत्रों का भी कर्तव्य है कि रूग्ण अथवा क्षीण होने पर अपनी माँ की सेवा में प्राण प्रण से जुट जायें। डाॅ. राम कृपाल त्रिपाठी एवं महेश बाबा ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी आपसी मतभेद भुलाकर इस आन्दोलन को सफल बनायें तथा कृष्ण प्रिया कालिन्दी को प्रदूषण रूपी कालियनाग से मुक्त करायें। इस अवसर पर डाॅ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी एवं अशोक शर्मा अज्ञ ने अपने मर्म स्पर्शी एवं जोशीले काव्य पाठ द्वारा यमुना मैया की पीड़ा से उपस्थित जनों के हृदय को झकझोर दिया। सभा के अन्त में 14 मार्च को कोसी पहुॅच कर आन्दोलन में भाग लेने की घोषणा की गई। सभा में आचार्य आनन्द वल्लभ गोस्वामी, रामजीवन शर्मा, प्रिया शरण, भक्तमाली, स्वामी शेषानन्द, डाॅ ब्रजकिशोर गोस्वामी, चन्द्रमणी पाण्डेय, पं. मदन मोहन, जगदीश प्रसाद मिश्र, विमल चैतन्य, सत्यभान शर्मा, सुरेश उपाध्याय पुराणाचार्य, जानकी शरण, राममूर्ति सारस्वत, कपिल देवाचार्य, ब्रह्मर्षि श्यामसुन्दर उपाध्याय, महंत वृन्दावन दास, आनन्द बिहारी गोस्वामी, दामोदर शास्त्री, सुरेश बाबू द्विवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 11 मार्च को मथुरा नगर में पदयात्रा में शामिल होने के लिये आम जनता के जागरण हेतु एवं 15 मार्च की पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये मथुरा वासियों से अपील करने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा श्री गोपाल मन्दिर से गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर डाॅ0 पुरूषोत्तम लाल जी के नेतृत्व में मथुरा के हृदय स्थल मध्य शहर, गोपाल शर्मा, शीतला पाहसा, रतन कुण्ड, राजा पहेसा, गली पी पंच, चैबच्चा, मानिक चैक आदि क्षेत्रों में व्यापक जन सम्पर्क एवं जन जागरण किया गया। रैली में चल रहे यमुना भक्तों द्वारा शहर के लोगो से यमुना ब्रज में पुनः वापस लाने के 15 मार्च के निर्णायक आन्दोलन में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। इस अवसर पर अभियान के श्याम चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, भाकियू भानू के महेन्द्र राजपूत, कुन्ज किशोर, यदुनन्दन लाला बाबा, मकरन्द बाबा, रामदास चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अमित चतुर्वेदी, अनिल शास्त्री, आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।

Read More

चैमुहाँ ब्लाक में पदयात्रा में भाग लेगें हजारो ब्रजवासी मथुरा। अभियान के चैमुहाँ ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम भगत के द्वारा चैमुहा में बैठक की गई और पदयात्रा में चैमुहा ब्लाक की सशक्त भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। लोगो द्वारा हजारों की संख्या में पदयात्रा में चलने की बात कही गयी। इसके साथ ही प्रचार रथ द्वारा सिहाना, शिववाल, कहेरा, पेरखू आदि गांवो में प्रचार किया गया। अभियान के लाल दास बाबा के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा राया, ककरेठिया, हवेली, गढी, भैंसारा, पिता का नगला, आदि गांव में जन संपर्क किया गया। लाल दास बाबा द्वारा ग्राम वासियों से 15 मार्च को चलने का आह्वन किया गया। सभी ब्रजवासियों ने एक स्वर में कहा कि यमुना मैया को मुक्त कराना हमारा धर्म है और हम इसे निभायेगे।

Read More

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा हेतु तैयार होते चलित मंच व अन्य वाहन वृन्दावन, मथुरा, जतीपुरा, गोवर्धन, बरसाना, कोसी, आदि जगह ठहरेगें पदयात्री कोसी में महापंचायत के मंच व पण्डाल लगना हुआ प्रारम्भ मथुरा। 14 मार्च को कोसी में होने वाली यमुना मुक्तिकरण अभियान की होने वाली महापंचायत में हजारों की संख्या में आने वाले किसानों, ब्रजवासियों, और यमुना भक्तों के ठहरने के लिये हिन्दु इण्टर कालेज कोसीकलाँ में 30000 लोगो की क्षमता वाला पण्डाल लगाया गया है। 14 मार्च को होने वाली महापंचायत के लिये हिन्दू इण्टर काॅलेज कोसी में पडाव स्थल 30 बाई 50 का मंच बनाया गया है जिसमें 350 से अधिक व्यक्ति बैठ सकते है। अभियान द्वारा महापंचायत की तैयारियों को पण्डाल व मंच का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। पड़ाव स्थल पर पदयात्रियों के लिये सभी समुचित व्यवस्था की गई है जिसमें भोजन, ठहरने, पीने के लिये आर. ओ वाटर का ट्रक, मोबाइल शौचालय, आदि की व्यवस्था कर दी गयी है। सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में आने वाले यमुना भक्तों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गयी है। जिनमें कोसी में महापंचायत स्थल पर 30000 लोगो की क्षमता वाले पण्डाल लगाये गये है। इसके अलावा अन्य यमुना भक्तों की की ठहरने की व्यवस्था मानमन्दिर बरसाना, माताजी गौशाला, कोसी में गैस्ट हाउस, वृन्दावन, मथुरा, जतीपुरा, गोवर्धन के आश्रमों और गैस्ट हाउसों में व्यवस्था की गई है। पदयात्रा में चलने वाले मुख्य चलित मंच, सहायक मंच, मीडिया वाहन, मोबाइल कार्यालय, सभा या काॅन्फ्रेन्स वाहन, स्टूडियों वाहन एवं अन्य कार्यो में प्रयोग होने वाले ट्रक अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅच गये है जिनकी सज्जा का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। ये सभी कार्यो में प्रयोग होने वाले ट्रक 11 मार्च को कार्यालय पहुॅचे गये है। जिनमें मंच, मिडिया, कार्यालय, स्टूडियो, आदि के कार्य मे प्रयोग करने के लिये उनकों तैयार किया जा रहा है साथ ही उनकी सज्जा कर एक पूरा सुसज्जित कार्यालय साथ चलेगा।

Read More

यमुना पूजन करते गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम लाल व अन्य मथुरा। गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ पुरूषोत्तम लाल द्वारा यमुना भक्त अपने उद्देश्य में सफल हो और यमुना की निर्मल धार पुनः ब्रज में आये संकल्प पूर्ति के लिये चलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की सफलता के लिये श्री विश्राम घाट पर पूजन किया गया। 12 मार्च को प्रातः चतुर्वेदी समाज व यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों की उपस्थिती में भव्य यमुना पूजन और अर्चन किया गया। जिसमें सभी ने यमुना मैया से पदयात्रा की सफलता की प्राार्थना की। पूज्य श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज द्वारा यमुना पूजन किया गया। उन्होने चतुर्वेदी समाज से यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने की अपील करते हुये कहा कि हम यमुना पुत्र कहलाते है और इस कथन को सत्य करने का अवसर है। हमें यमुना की रक्षा के लिये हर कुर्बानी के लिये तैयार होकर पदयात्रा में सम्मिलित होना पडेगां। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, यदुनन्दन लाल बाबा, मकरन्द बाबा, देवो पन्डित, महेश पंडित, विजय पण्डा, रामदास चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अनिल शास्त्री आदि  उपस्थित रहे।

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के आशीर्वाद एवं परम सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में यमुना को अविरल एवं निर्मल बनाने तथा हथिनी कुण्ड से माॅ यमुना को मुक्त कराने हेतु हजारों जनसैलाब के साथ सड़क पर उतर चुका है। पहले दिन यानि 12 मार्च को दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ़ से यमुना रक्षक दल की पदयात्रा शुरू हुई जिसका पहला पड़ाव वाटा चैक रहा तथा दूसरे दिन यानि आज 13 मार्च को यह पदयात्रा वाटा चैक से दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिसका पड़ाव बड़कल रहा। हजारों यमुना भक्त एवं हजारों की संख्या में किसान सड़क पर उतरे तो यमुना भक्तों एवं किसानों की लम्बी कतार लग गयी। चारों तरफ यमुना मैया के जयकारे लगने लगे। सरकार को यमुना भक्तों की इस विशाल पदयात्रा से घबरा रही है। वहीं चंडीगढ़ में यमुना रक्षक दल द्वारा निकल रही इस पदयात्रा को लेकर मुख्यमंत्रियों की लगातार बैठक चल रही है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि वह हथिनी कुण्ड से पानी छोड़े तथ यमुना में गिर रहे गंदे सीवर बंद हो। कल दशहरा ग्राउण्ड में यमुना रक्षक दल की इस पदयात्रा को इनेलो की तरफ से समर्थन मिला। हाईवे पर हजारों की संख्या में यमुना भक्त एवं किसान तथा सैकड़ो टैक्टर तथा गाडि़यों लगातार यात्रा के साथ है। आम आदमी पार्टी के आभास चंदेला ने कहा कि जिले के जिले के भू-जल स्तर सुधारने के लिए यमुना को स्वच्छ जल होना बहुत जरूरी है। वर्तमान में जिले के लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं अगर यमुना में पर्याप्त जल हो तो जिले में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं जिला वासियों ने इस पदयात्रा को अपना समर्थन दिया तथा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुये। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि प्रदूषित हो रही यमुना के कारण किसानों को फसलों पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव एवं  राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि सरकार यमुना की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, और उन्होने सरकार से मांग करते हुये कहा कि सरकार को गंगा मन्त्रालय के साथ माँ यमुना का नाम जोड़कर गंगा-यमुना मन्त्रालय बनाया जाये।  मथुरा-वृन्दावन में यमुना का अस्तित्व समाप्त हो गया है। दिल्ली की गंदगी सीधे तौर पर यमुनंा में आ रही है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना में गिर रहे नालों की वजह से किसानों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। जिससे अनेकों बीमारियां तथा फल- सब्जियां एवं फसलें नष्ट हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र दुबे एवं प्रदेश महासचिव जन्ट सिंह यादव ने भी माँ यमुना को हथिनी कुण्ड से छोड़ने की मांग की। इस यात्रा में संरक्षक के रूप में स्वामी स्वतन्त्रतानन्द सरस्वती एवं नारायण स्वामी ने की। वहीं आज पूर्वांचल सभा के लोगों ने इस पत्रयात्रा को समर्थन दिया एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। पदयात्रा की व्यवस्था में ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, कुँवर सिंह, प्रदेश सचिव हरिशंकर शास़्त्री, प्रवीण चैधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा युवा महामंत्री विवेक शर्मा ने की। प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, जिला महासचिव गौरव शर्मा, डोरीलाल वर्मा, हुकुम सिंह राणा, बांकेविहारी, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी, प्रणय शर्मा, ललित गौतम, राहुल चैधरी, कार्तिक अरोड़ा, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, राहुल चैहान, वीरेन्द्र प्रधान, हरि सिंह, सहित दर्जन भर पदाधिकरी उपस्थित थे।  कल दिनांक 14 मार्च को श्री श्री रविशंकर एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी यमुना रक्षक दल के साथ पदयात्रा करेंगी। आर्ट  आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी जी कल दिनांक 14 मार्च को यानि यमुना रक्षक दल के तीसरे पड़ाव से यमुना रक्षक दल के साथ पदयात्रा करेंगी। श्री श्री रविशंकर जी पूर्व में ही यमुना रक्षक दल के इस आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन दे चुके हैं और उन्होने कहा है कि मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूँ और इस पदयात्रा में भी शामिल होऊंगा। वहीं मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी 14 मार्च को इस पदयात्रा में शामिल होंगी।   

Read More

    ब्रज में यमुना लौटे अब इस हठ के साथ यमुना भक्तों द्वारा अब यमुना मुक्ति के लिये होने वाले रण की तैयारियों में लग गये। रण में यमुना भक्तों ने अपने हथियारों और धार दे तेज करने प्रारम्भ कर दिये। यमुना भक्तों द्वारा अब इस जंग के लिये अपने तरकस में तीर भरने प्रारम्भ कर दिये है। यमुना मुक्तिकरण अभियान ने 15 मार्च की पदयात्रा व 14 मार्च की तैयारियों को अभियान द्वारा मूर्त रूप देना प्रारम्भ कर दिया है। साधु-सन्तों, भागवताचार्यो, ब्रजवासियों, यमुना भक्तों, वैष्णवों के द्वारा यमुना के निर्मल स्वरूप को देखने की चाह अब प्रबल हो चुकी है। यमुना भक्तों के हृदय में यमुना मुक्ति के लिये जल रही ज्वाला अब ब्रज वृन्दावन में यमुना के अविरल स्वरूप के दर्शन कर ही शान्त होगी।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों रूप अब मूर्त रूप देना प्रारम्भ कर दिया गया है।  कोसी में महापंचायत के मंच व पण्डाल लगना हुआ प्रारम्भ  14 मार्च को कोसी में होने वाली यमुना मुक्तिकरण अभियान की होने वाली महापंचायत में हजारों की संख्या में आने वाले किसानों, ब्रजवासियों, और यमुना भक्तों के ठहरने के लिये हिन्दु इण्टर कालेज कोसीकलाँ में 30000 लोगो की क्षमता वाला पण्डाल लगाया गया है। 14 मार्च को होने वाली महापंचायत के लिये हिन्दू इण्टर काॅलेज कोसी में पडाव स्थल 30 बाई 50 का मंच बनाया गया है जिसमें 350 से अधिक व्यक्ति बैठ सकते है। अभियान द्वारा महापंचायत की तैयारियों को पण्डाल व मंच का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। पड़ाव स्थल पर पदयात्रियों के लिये सभी समुचित व्यवस्था की गई है जिसमें भोजन, ठहरने, पीने के लिये आर. ओ वाटर का ट्रक, मोबाइल शौचालय, आदि की व्यवस्था कर दी गयी है।  वृन्दावन, मथुरा, जतीपुरा, गोवर्धन, बरसाना, कोसी, आदि जगहों में ठहरेगें यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के पदयात्री यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में आने वाले भारतीय किसान यूनियन भानू के किसान भाइयों, पुष्टिमार्गिय वैष्णव, ब्रजवासी, पूज्य साधु सन्त की ठहरने की व्यवस्था कर दी गयी है। जिनमें कोसी में महापंचायत स्थल पर 30000 लोगो की क्षमता वाले पण्डाल लगाये गये है। जहाॅ सभी व्यवस्थायें की गई है । इसके अलावा अन्य यमुना भक्तों की की ठहरने की व्यवस्था मानमन्दिर बरसाना, माताजी गौशाला, कोसी में गैस्ट हाउस, वृन्दावन, मथुरा, जतीपुरा, गोवर्धन के आश्रमों और गैस्ट हाउसों में व्यवस्था की गई है।  यात्रा में चलने वाले मंच, मिडिया, वाहनों पहुॅचे अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय सज्जा की तैयारियां हुयी प्रारम्भ यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने वाले मुख्य मंच, सहायक मंच, मीडिया वाहन, मोबाइल कार्यालय, सभा या काॅन्फ्रेन्स वाहन, स्टूडियों वाहन एवं अन्य कार्यो में प्रयोग होने वाले ट्रक अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅच गये है जिनकी सज्जा का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उपरोक्त सभी कार्यो में प्रयोग होने वाले ट्रक 11 मार्च को कार्यालय पहुॅचे गये है जिनमें मंच, मिडिया, कार्यालय, स्टूडियो, आदि के कार्य मे प्रयोग करने के लिये उनकों तैयार किया जा रहा है साथ ही उनकी सज्जा कर एक पूरा सुसज्जित कार्यालय साथ चलेगा।  15 मार्च की पदयात्रा को लेकर भारतीय किसान यूूनियन ( भानू ) के किसान कार्यकर्ताओं ने की दघेंटा गांव में महापंचायत  यमुना समस्या से जहाँ एक ओर ब्रजवासियों और यमुना भक्तों की आस्था पर कुठाराघात पहुॅच रहा है वही यमुना किनारे बसने वाले करोडों किसानों की आजीविका कृषि को भी भारी नुकसान पहुॅच रहा है। यमुना का मुद्दा किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं बल्कि वह राष्ट्र का विषय है। यमुना जल को अविरल और स्वच्छ बनाने के लिये किसानों द्वारा भी हुंकार भरी जा रही है। 15 मार्च कोसी से चलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू की दघेंटा गांव में भाकियू भानू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व महापंचायत की गई। जिसमें हजारों किसानों द्वारा भाग लिया गया। यमुना समस्या को हल करने के लिये इस बार किसानों ने करो या मरों की हुंकार भरते हुये उन्होने सरकार को सतर्क करते हुये कहा कि इस बार 15 मार्च को किसान, ब्रजवासी, यमुना भक्त निर्णायक आन्दोलन के लिये दिल्ली के लिये कूच करेगे। भाकियू भानू के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा इस बार किसान और यमुना भक्त कोरे सरकारी वादों के झांसों में नही आने वाले है। इस बार हमें यमुना कि निर्मल धार ही चाहिये।  इस पंचायत में भाग लेने ओर पास गांव के हजारों ब्रजवासी किसानों ने भाग लिया। सभी उपस्थित किसानों द्वारा एक स्वर में हाथ उठाकर यमुना मैया की रक्षा के लिये संकल्प लिया। सभी ने एक मत होते हुये यमुना मैया की अविरलता और निर्मलता को आवश्यक बताया और पदयात्रा में सहभागिता करने का भी संकल्प लिया।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश सचिव चै. जगदीश रावत एवं जिलाध्यक्ष ठा. रीतराम सिंह ने सभी किसानों से जोशीले अन्दाज में आह्वन करते हुये कहा कि यमुना को मुक्त कराने के लिये साधु-सन्तों, भागवताचार्यो, के सानिध्य में हम सभी को मौका मिला है कि यमुना मैया के लिये कुछ कर गुजरने के लिये मौका मिला है। इस अवसर को हमें जाने नहीं देना है और यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में हम सभी को बढचढ कर भाग लेना होगा।  भाकियू भानू के जिला प्रभारी रोहतान सिंह सरपंच, जिलाउपाघ्यक्ष रामगोपाल सिंह, एवं देवेन्द्र पहलवान ने कहा कि श्री रमेश बाबा महाराज के आदेशानुसार हम सभी को आन्दोलन में सहभागिता करनी होगी। उन्होने आगे जानकारी देते हुये कि भारतीय किसान यूनियन भानू के हजारों कार्यकर्ता आन्दोलन में भाग लेगे।  भाकियू भानू के जिलाउपाघ्यक्ष कुन्ती भोज ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये बताया कि आज पंचायत में सैकड़ो किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण कर किसान अधिकारों एवं यमुना की रक्षा का संकल्प लिया।  इस अवसर पर हरपाल सिंह, बच्चू सिंह, राम जी लाल, भिक्की लाल, सत्यवीर, गनेशी लाल, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, विजय सिंह, रामवीर, जयवीर सिंह, प्रताप सिंह, नबाब सिंह, गिर्राज सिंह, सूरज मल, रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।  ब्राह्मण सेवा संघ ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन  10 मार्च मंगलवार को ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के समर्थन में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संत, मंहत, श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता एवं विप्र वर्ग ने एक स्वर से यमुना मुक्ति आन्दोलन को समर्थन दिया साथ ही 14 को कोसी में होने वाली महापंचायत व 15 मार्च को चलने वाली पदयात्रा में भारी संख्या बल के साथ सम्मिलित होने का निर्णय भी सर्व सम्मति से ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा लिया गया।  वृन्दावन के गोधूलिपुरम स्थित वैष्णव कृपा निकेतन में आयोजित संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता करते हुये पं. चन्द्र लाल शर्मा ने कहा कि मांॅ यमुना हमारी माँ है, माँ अपने बच्चों का लालन पालन त्याग एवं वात्सल्य से करती ह तो पुत्रों का भी कर्तव्य है कि रूग्ण अथवा क्षीण होने पर अपनी माँ की सेवा में प्राण प्रण से जुट जायें।  डाॅ. राम कृपाल त्रिपाठी एवं महेश बाबा ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सभी आपसी मतभेद भुलाकर इस आन्दोलन को सफल बनायें तथा कृष्ण प्रिया कालिन्दी को प्रदूषण रूपी कालियनाग से मुक्त करायें।  इस अवसर पर डाॅ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी एवं अशोक शर्मा ‘‘अज्ञ’’ ने अपने मर्म स्पर्शी एवं जोशीले काव्य पाठ द्वारा यमुना मैया की पीड़ा से उपस्थित जनों के हृदय को झकझोर दिया। सभा के अन्त में 14 मार्च को कोसी पहुॅच कर आन्दोलन में भाग लेने की घोषणा की गई।  सभा में आचार्य आनन्द वल्लभ गोस्वामी, रामजीवन शर्मा, प्रिया शरण, भक्तमाली, स्वामी शेषानन्द, डाॅ ब्रजकिशोर गोस्वामी, चन्द्रमणी पाण्डेय, पं. मदन मोहन, जगदीश प्रसाद मिश्र, विमल चैतन्य, सत्यभान शर्मा, सुरेश उपाध्याय पुराणाचार्य, जानकी शरण, राममूर्ति सारस्वत, कपिल देवाचार्य, ब्रह्मर्षि श्यामसुन्दर उपाध्याय, महंत वृन्दावन दास, आनन्द बिहारी गोस्वामी, पं. दामोदर शास्त्री, सुरेश बाबू द्विवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  14 मार्च की अभियान की महापंचायत व 15 मार्च की पदयात्रा की जनजागरूकता के लिये मथुरा में निकाली रैली  दिनांक 11 मार्च को मथुरा नगर में पदयात्रा में शामिल होने के लिये आम जनता के जागरण हेतु एवं 15 मार्च की पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये मथुरा वासियों से अपील करने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा श्री गोपाल मन्दिर से गोपाल वैष्णव पीठाधिश्वर श्री श्री 108 डाॅ. पुरूषोत्तम लाल जी महाराज के नेतृत्व में मथुरा के हृदय स्थल मध्य शहर, गोपाल शर्मा, शीतला पाहसा, रतन कुण्ड, राजा पहेसा, गली पी पंच, चैबच्चा, मानिक चैक आदि क्षेत्रों में व्यापक जन सम्पर्क एवं जन जागरण किया गया। रैली में चल रहे यमुना भक्तों द्वारा शहर के लोगो से यमुना ब्रज में पुनः वापस लाने के 15 मार्च के निर्णायक आन्दोलन में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी, भारतीय किसान यूनियन भानू के मथुरा शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, श्री कुन्ज किशोर जी, श्री यदुनन्दन लाला बाबा, मकरन्द बाबा, रामदास चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अमित चतुर्वेदी, पं. अनिल शास्त्री, आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।  यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की सफलता के लिये गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ. पुरूषोत्तम लाल जी महाराज करेगे आज यमुना पूजन 15 मार्च कोसी से दिल्ली तक यमुना मुक्ति के लिये जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की सफलता के लिये श्री गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ. श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज के द्वारा अभियान के पदाधिकारियों एवं चतुर्वेदी समाज के साथ श्री विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये यमुना भक्तों से आवह्न किया गया है। उपरोक्त जानकारी अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी जी द्वारा की गई। 

Read More



Mediabharti