मथुरा

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाॅव बाद में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता के उपर मिट्टी का तेल डोलकर हत्या करने की कोशिश करने की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राकेश तौमर पुत्र केशव सिंह निवासी पोरसा थाना पोरसा भुरैना मध्य प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री श्रीमती निधि उम्र करीब 22 वर्ष के पति विपिन पुत्र बाबूसिंह निवासी गाॅव बाद थाना रिफाइनरी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज की खातिर उसके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर हत्या करने का प्रयास किया।

Read More

मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के तत्वाधान में देतोरा ग्राम स्थित अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डाॅ0 जागृति सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थितों को महिला दिवस की महता बताई। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के मानसिंह राजपूत ने कहा कि महिला दिवस का बुनियादी अर्थ हर वर्ग की महिला के स्तर को ऊंचा उठाना है तथा उसकी आवाज को समाज के हर कोने तक मुखर करना है। मुख्यातिथि डाॅ0 जाग्रति सिंह ने महिलाओं के साथ हो रही छेडछाड पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक स्त्री होते हुए ऐसा कहना वाकई दिल पर पत्थर रखने जैसा है, लेकिन आज के हालातों को देखकर तो यही कहा जा सकता है। मानती हूं कि सारे पुरुष और समाज के सभी लोग एक जैसी सोच वाले नहीं होते और वे नारियों को वह सम्मान देते हैं जिनकी वे हकदार हैं, पर जिस तरह एक सड़ी हुई मछली सारे तालाब को गंदा कर डालती है उसी तरह ऐसा कुत्य करने वाले पुरुष सारे सभ्य वर्ग के लिए एक कलंक हैं। जिसे मिटाना इन्हीं सभ्य लोगों का कर्तव्य है। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री के उपसंपादक ब्रम्हानंद राजपूत ने कहा की सिर्फ नाम के लिए महिला दिवस मना लेना ही काफी नहीं है। सही मायने में महिला दिवस तब सार्थक होगा जब असलियत में महिलाओं को वह सम्मान मिलेगा जिसकी वे हकदार हैं। इसके साथ ही ब्रम्हानंद राजपूत ने कहा कि समाज को संकल्प लेना चाहिए कि समरसता की बयार भारत में बहे, भारत के किसी घर में कन्या भूण हत्या न हो, मातृशक्ति अपनी गरिमा और गौरव का परिचय देगी। विश्व के मानस पटल पर प्रखर भारत की तस्वीर तभी प्रकट होगी जब हमारी माताएं बहनें अपने गौरव को पहचानेंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर ब्रज लेजर के डायरेक्टर अरबसिंह राजपूत ने कहा कि हमारा समाज तभी तरक्की कर सकता है जब महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी तथा पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। इस अवसर पर हरि प्रसाद, भगवान सिंह, पूरनसिंह, प्रभाव सिंह, आनंद, नरेश, पवन, मोरध्वज, सुख देवी, अनार देवी, कम्पूरी देवी, राम दुलारी, मीना, मुन्नी देवी, फूलन देवी, मीरा, ओमवती, लक्ष्मी, मीना, कल्लन देवी, निर्मला, राधा, कमलेश, राजकुमारी सहित अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिती थीं। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के प्रख्यात रंगजी मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्म महोत्सव का मेला प्रारंभ हेा गया है। इस अवसर पर दस दिनों तक ठाकुरजी की सवारी निकाली जाएगी। जिसका दीदार करने के लिए दूर दराज जिलों के अलावा दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं एकत्रित हो रहे है। रविवार को मंदिर प्रांगण और आसपास की सड़कों पर मेले में दुकानें और झूले आदि सज गई है। ब्रह्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को पूर्ण कोठी, सिंह की सवारी के दर्शन होंगे। मंगलवार को सूर्यप्रभा और हंस की सवारी निकाली जाएगी। बुधवार को श्री गरुड़ जी और हनुमान जी की सवारी निकलेगी। इसी दिन रात में यहां छोटी आतिशबाजी होगी। इसी प्रकार आगामी गुरुवार को शाहजी और कल्पवृक्ष, शुक्रवार को पालकी और सिंह शार्दुल, शनिवार को कांच के विमान में हाथी पर सवार होकर ठाकुरजी होली का आनंद लेंगे। रविवार को प्रभु की रथ की सवारी निकाली जाएगी। इसके बाद अगले सोमवार को घोड़ा की सवारी और आतिशबाजी की जाएगी। मंगलवार को पालकी और यमुना स्वरूपणी पुष्करणी में स्नान और चंद्रप्रभा की सवारी निकाली जाएगी। दसवें दिन बुधवार को पुष्प विमान निकलेगा।

Read More

मथुरा। संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज का 25 वां द्विदिवसीय तिरोभाव महोत्सव वृंन्दावन नगर के वंशीवट स्थित संकीर्तन भवन में मनाया गया। इस संगोष्ठी में संतों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि महाराज ने कभी धन का स्पर्श नहीं किया। संगोष्ठी के बाद फूलों की होली हुई जिसे देखने को श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संगोष्ठी में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि संत प्रभुदत्त ब्रह्माचारी वृंदावन के महान संतो में थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा में व्यतीत किया। संत हरिबोल बाबा और राम गोपाल शास्त्री ने कहा कि संत प्रभु दत्त ब्रह्माचारी ने कभी ध्न का स्पर्ष नहीं किया। रविवार दोपहर बाद संकीर्तन भवन में श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों ने संगीतमय गीतों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। जिसे देखने को श्रद्वालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर आचार्य बद्रीश, देवकी नंदन, प्रिया शरण, प्रेम प्रकाश, पुरुषोत्तम शरण, राम गोपाल शास्त्री, विनय त्रिपाठी, आचार्य मंगेश, उमाशंकर पांडेय, अंगद पांडेय, प्रवीन और भक्तमाल दास भक्तमाली उपस्थित रहे।

Read More

मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है- मुतीउर्रहमान मथुरा। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उ0प्र0 काग्रेंस कमेटी द्वारा 12 मार्च को चक्का जाम एवं रेल रोक आन्दोलन किया जायेगा। उक्त सन्दर्भ में शहर कांग्रेंस कार्यालय पर आगरा मंडल प्रभारी विद्यायक वंशी पहाडि़या व प्रदेश उपाध्यक्ष मुर्तीउर्रहमान ने पत्रकार वार्ता में दी। श्री पहाडि़या ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूजीपतियों की हिमायती व किसान व गरीब विरोधी सरकार हैं, इसी लिए केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, तथा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढा रही हैं वहीं खाद के दामों में आये दिन वृद्वि करती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान जनता से झूठें वायदें करके जनता को गुमराह किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता प्राप्त करने के बाद चुनाव में किये गये सभी वायदों को भूल गये। श्री पहाडि़या ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार को दस महिने होने के बाद भी अभी तक विदेशों में जमा काला धन वापस नहीं आया और नाहि जनता के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रूपयें आये, अन्तर्राष्टीय वाजारों में तेल की कीमत आधी हो जाने के बाद भी केन्द्र सरकार ने पेटेल व डीजल के दाम कम नहीं किये। केन्द्र की भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने के बजाय रेल किराया में 14.5 प्रतिशत की वृद्वि कर जनता की कमरतोड़ कर रख दी। जो भाजपा सत्ता से वाहर एफडीआई का विरोध् करती रही वहीं भाजपा अब एफडीआई का समर्थन कर रही हैं। वहीं पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाघ्यक्ष मुर्तीउर्रहमान ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता को मुर्ख बनाने में लगी हैं। वहीं राज्य सरकार भी उसके नक्शे कदम पर चलकर जनता के साथ धोखा कर रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह घ्वस्त पड़ी हुई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भाई भतीजेंवाद में फंस कर ट्रान्संफर और पोस्टिंग में व्यस्त हैं। सरकारी तंत्र पुरी तरह निरंकुश हो गया हैं। देश व प्रदेश की जनता अब केन्द्र की भाजपा सरकार से मात्र दस महिनें में ही उबनें लगी है वहीं प्रदेश में फैलें जंगल राज से तुरन्त मुक्त होनें के लिए काग्रेंस की ओर मुंह ताक रही हैं। इसी लिए हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेंस ने सभी जनपदों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं। इसी श्रंखला में जनपद में 12 मार्च को चक्का जाम व रेल रोका आन्दोलन करने जा रही हैं। इसी के तैयारियों का जायजा लेने मंडल प्रभारी ने आज शहर कार्यालय पर बैठक ली हैं। इस अवसर पर कांग्रेंस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा सहित अन्य काग्रेंस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Read More

थाना गोवर्धन में मुंशी के पुत्र शोक के कारण नहीं मनी होली मथुरा। होली के अवसर पर कड़ी मेहनत के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ले अपने सहपुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को पुलिस लाइन में होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिले। शुक्रवार को दुल्हैंडी के अवसर पर जनपद भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अफसर और कर्मचारी शनिवार को सुबह से ही लाइन में एकत्रित होने लगे थे। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडे, एसपी देहात अजय कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार, एएसपी प्रीती प्रिय दर्शिनी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सभी थानों के एसओ, एसआई, सिपाही आदि ने होली खेली। गुलाल लगाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इधर 165वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ बाद परिसर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सीमा सुरक्षा बल परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्षा व वाहिनी के कमांडेंट भानु प्रताप सिंह चैहान की पत्नी राजकुमारी चैहान की अध्यक्षता में अधिकारियों, अधीनस्थों व जवानों के परिवारों ने होली पर्व मनाया। वहीं थाना गोवर्धन में तैनात एक मंुशी जी के पुत्र के निधन की खबर से थाने के पुलिसकर्मियों ने इस बार थाने में होली न मनाने का फैसला लिया। सभी पुलिसकर्मी मुंशी जी के पुत्र शोक को लेकर होली के पर्व पर भी  खुश नहीं दिखे। 

Read More

  टैक्स में कमी होने तक कोई भुगतान न करने का लिया निर्णय मथुरा। छावनी परिषद के लोगों ने सफाई कर बढ़ाने को लेकर आज एक बैठक की जिसमें सातों सिविल काॅलौनियों के लोगों ने भाग ले टैªक्स वृद्वि का बहिष्कार करते हुए ऐलान किया कि हम कोई भी गृहकर एवं सफाई कर अदा नहीं करेंगे। रविवार को यहां एक बैठक कर गृहकर एंवं सफाई कर में हुई बेतहताशा वृद्वि को वापस करने की मांग छावनी परिषद के प्रशासन से की डेढ़ सौं से अधिक लोगों ने की है। विदित हो कि छावनी परिषद ने सफाई कर को बढ़ाकर 12.5 फीसद कर दिया था, तब से ही स्थानीय नागरिक इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बैठक में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष केपी सिंह और सभासद मदन मोहन कनौजिया भी मौजूद रहे। उपाघ्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि विगत 12 दिसंबर 2011 को सफाई कर समाप्त करने का बोर्ड प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। साल 2013 में भी उनके बोर्ड कार्यकाल में नगर पालिका के समान एक जैसे टैक्स करने का प्रस्ताव किया गया था। पालिका क्षेत्र में गृहकर 7.5 फीसद है, जबकि छावनी क्षेत्र में गृहकर 5 फीसद और सफाई कर 12.5 फीसद है। उक्त प्रस्ताव में कहा गया था कि गृहकर बढ़ाकर पालिका की ही तरह 7.5 फीसद कर दिया जाए और सफाई कर समाप्त कर दिया जाए, लेकिन इस पारित प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि पिछले साल छावनी प्रशासन ने जब नागरिकों को टैक्स नोटिस भेजे थे, तब भी उनके साथ बोर्ड सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने जनता के मघ्य आगामी बोर्ड बैठक में कोई ठोस निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि टैक्स कमी होने तक कोई भुगतान नहीं करेगा। सभासद मदन मोहन कनौजिया ने कहा कि वह जनता के निर्णय के साथ हैं और अपनी पूरी ताकत लगाकर टैक्स दरों में कमी कराएंगे। बैठक में चंदन वन, मोती कुंज, मोती कुंज एक्सटेंशन, रेलवे कालोनी, हनुमान नगर, राजाराम पंट्टी और मयूर विहार के कर्नल बने सिंह, राज बहादुर सिंह, हरी सिंह धनगर, चरण सिंह बघेल, प्रभात कुमार शर्मा, राधेश्याम उपाघ्याय, नरेंद्र राठौर, कैप्टन मलिक व अन्य मौजूद रहे।  

Read More

    प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ कैमारवन वृन्दावन में स्वामी श्री गिरीशानन्द जी महाराज जो वर्तमान में श्रीमद् भागवत के अन्ताराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अद्वितीय विद्वान एवं ब्रह्मलीन स्वामी श्री अखण्डानन्द जी महाराज के परम कृपापात्र हैं। उन्होने यमुना रक्षक दल के प्रमुख संरक्षक आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज से आन्दोलन संबधी गंभीर मन्त्रणा की। उन्होने कहा कि सबसे पहले हमें हथिनी कुण्ड से यमुना जी को स्वतन्त्र प्रवाह के रूप में निकलवाना होगा। यदि हमें यमुना जल ही नहीें मिलेगा तो हम नालों की कब तक सफाई करते रहेंगे। स्वामी जी ने यमुना रक्षक दल के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आन्दोलन के संरक्षकत्व के रूप में स्वामी विज्ञानाचार्य के प्रति पूरी श्रद्धा विश्वास व्यक्त किया एंव आन्दोलन को लक्ष्य तक पहुँचाने में हर प्रकार से सहयोग का समर्थन दिया और सभी संत समाज एवं यमुना प्रेमी भक्तों से इस आन्दोलन को सहयोग करने के लिये निवेदन किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने कहा कि प.पू. स्वामी श्री गिरीशानन्द जी महाराज विश्व स्तर के विद्वान संत हैं। इन्होने अपने अथक परिश्रम एवं सूझ-बूझ के माध्यम से  जबलपुर ( म.प्र. ) में नर्मदा जी को प्रदूषण मुक्त कराया है एवं ग्वारी घाट क्षेत्र को तीर्थ क्षेत्र घोषित करवाया है। ऐसे पूज्य संतों का समर्थन यमुना रक्षक दल के लिये एक वरदान साबित होगा। गोपाल सहस्त्रनाम में श्री कृष्ण के लिये लिखा है ‘‘  यमुना तीर संचारी‘‘ अर्थात जब यमुना जी का जल स्वच्छ होगा तभी श्रीकृृष्ण उसके किनारे पर भ्रमण करेंगे। आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी जो वर्तमान में आन्दोलन के मुख्य सुत्रधार हैं के परम सान्निध्य में यमुना रक्षक दल के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने की। जिसमें 11 मार्च के वाहन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक विचार किया गया।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, प्रदेश सचिव हरिशंकर शास्त्री, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, युवा महासचिव मुनेन्द्र कुमार, प्रचार सचिव साध्वीर गीता, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, कुँवर सिंह निषाद, नगर महामंत्री श्यामसुन्दर सागर, धर्मेन्द्र आनन्द, फरह अध्यक्ष हरि सिंह, राहुल यादव, प्रेम सिंह प्रधान, कृष्णदेव चैधरी आदि उपस्थित थे। यमुना भक्तों ने 11 मार्च को चलने का लिया संकल्प  राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, कुँवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी ने आज गोवर्धन, मोरा, डरावली, महमूदपुर, सनसौ में 11 मार्च का आह्वान किया वहीं जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने छाता, रनवारी, अकबरपुर, सिहाना, कोकिला में यमुना भक्तों 11 मार्च को बसों द्वारा चलने का आह्वान किया। सभी यमुना भक्तों ने बसों की व्यवस्था के साथ 11 मार्च को इस यात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।  दिनांक 9 मार्च को जलसंसाधन मंत्री उमा भारती के निवास पर आन्दोलनकारी देंगे दस्तक यमुना रक्षक दल के आन्दोलन को अब कुल 3 दिन शेष रह गये हैं। ‘‘11 मार्च- संसद मार्च‘‘ की तैयारी पूरी तरह कर ली गई है। कल दिनांक 9 मार्च को यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा सहित पूरी दिल्ली की टीम जलसंसाधन मंत्री उमा भारती के निवास पर दस्तक देगी। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एवं समाज सुधारक गोविन्दाचार्य जी से दिल्ली प्रदेश हरदयाल कुशवाह ने भेंट कर यमुना रक्षक दल की पदयात्रा में सम्मिलित होने का निमन्त्रण दिया। समाज सुधारक गोविन्दाचार्य जी ने कहा कि मेरा यमुना के इस आन्दोलन के पूरा पूरा समर्थन है और मैं इस यात्रा में अवश्य भाग लूँगा।  इस मौके पर टिल्लन रिक्षारिया, मदनलाल गौतम, राजामंशूरी, शिकुमार प्रेमी, प्रमोद रवि आदि उपस्थित थे।

Read More

    यमुना बचाने की अलख अब गांव गांव पहुॅच चुकी है। यमुना मैया की रक्षा के लिये प्रत्येक गांव व ब्रजवासी अपनी इस यज्ञ में आहूति देना चाहता है। इसी क्रम में 15 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के लिये अकबरपुर के गोपाल मन्दिर में एक जनसभा आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। इस जनसभा में भाग लेने पहुॅचे यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ का ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा यमुना हमारी आस्था और जीवन दोनो के लिये आवश्यक है। यमुना को मुक्त कराना हमारा धर्म भी और आवश्यकता भी इसलिये हम सभी को भारी संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेना होगा। उन्होने उपस्थित सभी ग्राम वासियों को यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प दिलाया ।  इस अवसर पर  अभियान के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिसौदिया, गोवर्धन सिंह, रामनरेश सिंह, विद्या सिंह, अमर ंिसह, सौदान सिंह, लाखन सिंह, चन्द्रभान, भानू भगत, कन्हैया बाबा,  आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  यमुना के लिये श्री मद् भागवत कथा का आयोजन , अभियान के केन्द्रीय कार्यालय से आज निकलेगी कलश यात्रा  यमुना मुक्त हो इसके सभी ब्रजवासियों, वैष्णवों और यमुना भक्तों द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। यमुना मुक्ति के लिये भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ 9 मार्च को दोपहर 12 बजे यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से किया जायेगा। पूज्य श्री रामकिशोर शरण जी महाराज द्वारा यमुना मुक्तिकरण को लेकर कथा की जायेगी।  यदुवंशी समाज के द्वारा भी अभियान के प्रचार-प्रसार में आ रही तेजी,  ब्रजवासी दिख रहे उत्साहित  यमुना मुक्तिकरण अभियान का चल रहे प्रचार प्रसार में आयी तेजी से अभियान को गति मिल रही है। अभियान की 25 गाडि़यों द्वारा समस्त  ब्रज मण्डल में 15 मार्च से चलने वाली पदयात्रार के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पर पहुॅची 52 गांवों की प्रचार टीम जिसमें गोपाल जी 52 गांवो के उपाध्यक्ष, अभियान के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर सतेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी, विपती नम्बरदार, आगरा मंडल प्रभारी चन्द्रपाल नेता, सोरन नम्बरदार, नेत्रपाल मुकदम, गजेन्द्र नेता, उपस्थित थे। उन्होने बताया कि यदुवंशी सजाज के सारे गांवों से 15 मार्च को भारी संख्या में यमुना भक्त निकलेगें और हर गांव से कम से कम 1 टैक्टर साथ आयेगा। उन्होने आगे बताया कि ब्रजवासियों में अपार उत्साह है और वे यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने के लिये उत्साहित है। प्रचार की जानकारी देते हुये बताया कि  उनके द्वारा आजनौख, खायरा, जलालपुर, कोसी देहात, सुल्तानपुर, खरौंट, सुपाना, बुखरारी, बरका, धनौता, रूप नगर, बुध गढी, फूल गढी, भीम गढी, राजा गढी, सहजाद पुर, विशम्बरा, पैगाम, शेरगढ आदि गांवो में प्रचार किया गया।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रचार सचिव रमेश कृष्ण शास्त्री द्वारा कोसी और होडल क्षेत्र में प्रचार किया गया। उनके द्वारा सभी क्षेत्र वासियों से भारी संख्या में  पदयात्रा में सम्मिलित होने का आह्वन किया। अभियान के राज शर्मा जी द्वारा अपनी प्रचार बाइक से कई क्षेत्रों में प्रचार किया गया। उनके द्वारा भी लोगो को अभियान के विषय में जानकारी देते हुये । यात्रा में चलने वालों के पंजीकरण भी किये गये। अभियान की 25 गाडियों में सभी गाडियों विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर रही हैं। किशन दास के नेतृत्व में डीग कामा का क्षेत्र देखा जा रहा है। वहाॅ से भी यमुना भक्त हजारों की संख्या में सम्मिलित होने के लिये पंजीकरण करा रहे है। 

Read More

    कृश्ण के स्वरूप ने दीदी माँ में किए जसोदा मैया के दर्षन मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित साध्वी ऋतंभरा जी के वात्सल्य ग्राम में होलिका -दहन के पष्चात् विषाल परिसर सांस्कृतिक सुरभि से महक उठा और चारों ओर होली का रस - रंग बिखर गया। वात्सल्य ग्राम के मुक्ताकाषीय मंच पर इन्द्रधनुशी रंगों की छटा विहँस रही थी। दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी और देष - विदेष से आये श्रद्धालु असत्य पर सत्य के विजय पर्व होली के हर्शोल्लास से अभिभूत थे। मुक्ताकाषीय मंच पर होली सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध कवि उमाषंकर राही ने संविद गुरुकुलम् तथा वात्सल्य ग्राम के अन्तर्गत संचालित संस्थाओं द्वारा संस्कारयुक्त षिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं का परिचय दिया। कार्यक्रम का षुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम की निर्देषक अन्तर्राश्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार और कोरियोग्राफर श्रीमती वन्दना सिंह द्वारा साध्वी दीदी माँ ऋतंभरा जी का आषीर्वाद प्राप्त कर ठाकुर बाँके विहारी की झाँकी और द्वारा जलते दीपकों की थाली हाथ में लिए स्तुति - गायन से हुआ और अगले चरण में यमुना मैया की वन्दना प्रस्तुत की गई। राधिका गोरी से बिरज की छोरी से  कार्यक्रम का अगला दृष्य था जिसमें नटखट बाल  कृश्ण मैया जसोदा से मनुहार कर रहे थे- मैया कराइ दै मेरौ ब्याहु राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से जसोदा मैया से मनुहार करते -करते बाल कृश्ण के स्वरूप स्वतः स्फूर्त प्रेरणा से मंच से उतर कर दीदी माँ की गोद में आकर बैठ गये और उनसे विवाह कराने की मनुहार करने लगे। दीदी माँ ने भाव - विभोर हो बाल-कलाकार को अंक में भर लिया। इसी श्रृंखला में बरसाना-नन्दगाँव की लठमार होली और ब्रज गोपिकाओं द्वारा कृश्ण को ’नर ते स्याम बनाई दिये नारी’ के दृष्यों ने दर्षकों को आनन्दित कर दिया। कार्यक्रम में ’जेहर नृत्य’ आदि राधा-कृश्ण की अनेक माधुर्यमयी लीलाओं के अनन्तर बरसाने की मोर कुटी पर राधा को रिझाने के लिए कृश्ण द्वारा मोर बनकर किये नृत्य की कलाकारों ने मयूर-नृत्य के रूप में प्रस्तुति की तो वात्सल्य ग्राम मोर की कुहुक के साथ दर्षकों की तालियों से गूँजता रहा। ’मयूर नृत्य’ की प्रस्तुति ने जहाँ दर्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं 108 दीपकों से जगमगाते चरकुला नृत्य ने कलाकार के कला-कौषल से आष्चर्यचकित कर दिया। मनों बजनी चरकुला सिर पर रखकर, दोनों हाथ छोड़कर स्वर - ताल पर कुमारी रीना ने नृत्य किया तो दर्षकों ने तालियाँ बजाकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राधा - कृश्ण की फूलों की होली से हुआ जिसमें कृश्ण ने राधा को विभिन्न रंगों के पुश्पों से ढक दिया और जब राधा की सखियों और कृश्ण के सखाओं ने परस्पर पुश्प वर्शा को तो इन्द्रधनुशी छटा बिखर उठी। दीदी माँ इस दिव्य - अलौकिक दृष्य से भक्ति - विभोर हो मंच पर आईं और उन्होंने राधा - कृश्ण पर फूलों की वर्शा की। इसके साथ ही देष - विदेष से आये भक्तजनों ने भी फूल बरसा कर आनन्द की अनुभूति की। कार्यक्रम संयोजक थे उŸार प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी नित्यानन्द महाराज, संजय भैया, ललित मिŸाल, ए0 के0 राय, साध्वी स्वरूप दीदी सहित देष के विभिन्न स्थानों से आये भक्तजन उपस्थित थे।

Read More