मथुरा

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि जाट रेजिमेंट की 20वीं बटालियन द्वारा ‘‘जाने अपनी सेना को‘‘ के उदेद्श्य से साइकिल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 14 मार्च 2015 से 25 मार्च 2015 तक चलाया जाएगा, 12 सदस्यीय इस अभियान में 01अधिकारी 01 जेसीओ और 10 जवान शामिल है, जो अलवर से नगर भरतपुर, मथुरा, शेरगढ़, होडल मढ़कोला, दहारूहोड़ा, पटोदी और बहरोड़ होते हुय अलवर पहुॅचेंगा।  यह अभियान दल पूरी तरह से आत्मानिर्भर होगा। फिर भी यात्रा के दरम्यान किसी तरह की आवश्यक सहायता की जरूयत पडती है तो सम्बन्धित पडाव स्थल के सम्बन्ध में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस साइकिल अभियान में आने वाले जवानों को सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  

Read More

अब लोकल ट्रेन में आटोमेटिक डोर शुरू मुंबई।सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता वर्षों से माँग करते आ रहे थे कि मुंबई की लोकल ट्रेन में आटोमेटिक बंद होने वाले दरवाजे लगाये जाय। जिससे प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। जिसके लिए ३० जनवरी २०१३ को मालाड स्टेशन परिसर में एक दिन की भूख हड़ताल किया था। तब लोगों को यह माँग बेतुकी लगती थी, लेकिन मनमोहन गुप्ता की दूर की सोच का ही नतीजा है कि आज लोकल ट्रेनों में औटोमेटिक दरवाजे लग रहे है। और जिसके लिए 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने मोदी सरकार को रेलवे को धन्यवाद दिया है। और मनमोहन गुप्ता ने कहा है," सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है। आज सरकार जनता के हित के में सोच रही है।आज लोकल ट्रेनों में औटोमेटिक दरवाजे लग रहे है जिसके कारण हजारों परिवार बर्बाद होने से बच जाएंगे। क्यूकि यदि आज परिवार का कमाने वाला घायल हो जाता है या मर जाता है तो उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।"    

Read More

कोसी में उमड़ा यमुना भक्तों का समुद्र,  आज दिल्ली की ओर बढेगी यमुना भक्तों की सुनामी यमुना की अविरलता के लिये अब ब्रजवासियों को सरकारी को दी गई समय समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है। दिल्ली की ओर बढने के लिये ब्रजवासी और यमुना भक्त आतुर है। 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा से एक दिन पूर्व 14 मार्च को कोसीकलाँ के हिन्दू इण्टर काॅलेज में यमुना मुक्तिकरण को लेकर महापंचायत की गई। जिसमें हजारों की संख्या में साधु-सन्तों, किसानों, ब्रजवासियों, एवं यमुना भक्तों ने भाग लिया। यमुना महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में प्रमुख साधु- सन्तों द्वारा भाग लिया गया। महापंचायत में उपस्थित सैकडों पूज्य साधु- सन्त, महामण्डलेश्वर द्वारा महापंचायत के मंच से हुंकार भरते हुये कहा कि अब की बार शुद्ध यमुना की धार। यमुना महापंचायत के सभी सन्तों, किसानों ब्रजवासियों ने ऐलान करते हुये कहा कि सरकार से आशा तो करते है मगर अबकी बार बिना यमुना लिये  दिल्ली से नहीं लौटेगें।  महापंचायत की शुरूआत गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज और महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे चतुः सम्प्रदाय के श्री महन्त फुलडोल बिहारी दास जी महाराज द्वारा यमुना माँ की स्तुति और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। महापंचयात की शुरूआत करते हुये संचालन कर्ता भागवत व्यास मृदुलकान्त शास्त्री ने प्रख्यात भागवताचार्य देवकी नन्दन ठाकुर जी को प्रथम वक्ता के रूप में आमन्त्रित किया। अपने सम्बोधन में श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी ने कहा जिस प्रकार विश्वामित्र आदि ऋषियों के यज्ञादि की रक्षा के लिये राम -लक्ष्मण को जाना पड़ा आज उसी प्रकार अपनी यमुना मैया की रक्षा के लिये समस्त ब्रजवासियों, साधु-सन्तों एवं देश विदेश के यमुना भक्तों को दिल्ली कूच करना पड़ रहा है।  आन्दोलन के प्रणेता विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि जल्द ही आप को सफलता की बधाई देने आयेगें। इस बार आन्दोलन का नेतृत्व सच्चे यमुना भक्त और ब्रजवासियों के हाथ में है। इसलिये यमुना जी अपने अविरल और निर्मल स्वरूप के साथ शीघ्र ही ब्रज में पधारेगी। इसी के साथ बाबा ने यह भी कहा कि यमुना जी के आने तक यह आन्दोलन जारी रहेगा।  श्री गीता मनीषी पूज्य ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी मैनीफेस्टों में गंगा सफाई को सम्मिलित किया था उसके बाद साधु-सन्तों, ब्रजवासियों एवं यमुना भक्तों के मांग पर उन्होने यमुना सफाई की भी हाँमी भरी परन्तु ब्रजवासियों स ेअब और अधिक इन्तजार है। हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे परन्तु उस पर यमुना को मुक्त और शुद्ध करने के लिये ँमी भरी परन्तु ब्रजवासियों स ेअब और अधिक इन्तजार है। हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे परन्तु उस पर यमुना को मुक्त और शुद्ध करने के लिये प्रेरित कर रहे कि वह यमुना भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये यमुना जल्द मुक्त करें। आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी ने यमुना की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि वह अपने समस्त अनुयायियों के साथ अभियान के पूर्ण रूप से साथ है। उन्होने सरकार से 6 माह के भीतर यमुना को शुद्ध करने की मांग की। उन्होने साथ ही श्री रमेश बाबा महाराज को भरोसाा दिलाया कि उनका आन्दोलन सफल होगा।  आंतक विरोधी दस्ता के प्रमुख श्री मनिन्दर विट्टा जी ने कहा कि आप सभी के उत्साह और उमंग को देख बडी प्रसन्नता हो रही हैं। यमुना जैसी धार्मिक और सांस्कृतिक ़नदी के लिये किया जा रहा आन्दोलन बिलकुल सही है और मैं इस आन्दोलन के पूरी तरह साथ हूँ।  सुदर्शन चैनल के चीफ सुरेश चैहान ने कहा जहाँ यमुना है वहाँ कृष्ण है जहाँ कृष्ण है वहाँ सुदर्शन है। इसलिये यमुना के लिये जा रहे इस आन्दोलन में सुदर्शन चैनल 24 घंटे अपनी सेवा देगा।  भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिह ने हुकार भरते हुये कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती भारतीय किसान यूनियन भानू का एक भी कार्यकर्ता दिल्ली से वापस नहीं लौटेगे। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि अभी भारतीय किसान यूनियन भानू के कई हजार और कार्यकर्ता और आयेगें। इस बार आन्दोल निर्णायक होगा। अब की बार यमुना की धार का नारा हम सत्य सिद्ध करके ही रहेगे।  गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर डाॅ श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज ने कहा कि चतुर्वेदी समाज यमुना पुत्र होने के नाते अन्तिम सांस तक यमुना के लिये संघर्ष करेंगा।  प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री संजीवकृष्ण ठाकुर जी ने उन्होने ब्रजवासियों से अपील की ब्रजवासियों अब नहीं निकलोगे तो कब निकलोंगे। यह निर्णायक आन्दोलन है और इस आन्दोलन में हम सभी को पूर्ण शक्ति लगा देनी है। आज इस मंच पर एक ही उद्देश्य के लिये सभी पूज्यनीय संतो, राजनैतिक व्यक्तियों और गणमान्य लोगो देख प्रसन्नता हो रही है। इस बार हमें भगवन कृपा और सन्तों के आर्शीवाद से सफलता मिलेगी।  उ0प्र0 के पूर्व कृषि मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण,  छाता क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह एवं योगेश द्विवेदी ने यमुना जी के इस आन्दोलन में हम पूर्ण रूप से साथ है और हम अपने समर्थकों से साथ उपस्थित रहेंगें। महामण्डलेश्वर श्री चित्प्रकाशानन्द जी, महामण्डलेश्वर श्री नवल गिरी जी महाराज, महन्त श्री प्रह्लाद दास जी महाराज ने कहा कि यमुना महारानी श्री कृष्ण की चतुर्थ पटरानी है और आज उनकी ही कृपा से हम सभी उनकी सेवा के लिये एकत्रित हुये। यदि उनकी कृपा रही तो हम सभी अपने उद्देश्य में अवश्य  सफलता प्राप्त करेगें।  पूज्य श्री हरिबोल बाबा, श्री आदित्या नन्द जी महाराज , श्री गौर गोपाल दास जी, पूज्य श्री देवस्वरूपा नन्द जी, श्री बद्रीश जी महाराज, श्री रामस्वरूप ब्रह्मचारी, श्री बृजबिहारी दास जी महाराज ने कहा कि किसानो और ब्रजवासियों के इस जनसमूह को देख लघु कुम्भ के जैसा नजारा लग रहा है।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराम सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशमपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेन्द्र शास्त्री, उपाध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार उर्फ राजू भैया, सुरेन्द्र प्रधान, आदि उपस्थित रहे।  

Read More

अत्याधुनिक पंजीकरण कैम्प में यमुना भक्त मथुरा। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध रंगनाथ मन्दिर के ब्रह्मोत्सव के अवसर पर आयोजित मेले में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा राघव भारद्वाज व लकी पंडित के नेतृत्व में यात्रा पंजीकरण कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में अभियान द्वारा बडी प्लाज्मा स्क्रीन के माध्यम से अभियान की डाॅक्यूमेन्ट्री दिखाई गई साथ पदयात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तों के पंजीकरण फार्म भरें गये। इस अवसर पर वृन्दावन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम भी कैम्प पर पहुॅचे और उन्होने पदयात्रा में सम्मिलित होने का पंजीकरण कराया। सैकड़ो की संख्या में लोगो द्वारा पंजीकरण कराया गया। ब्रजवासी तीर्थपुरोहित पण्डा सभा के अध्यक्ष नन्द कुमार पाठक ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ यात्रा में चलने का पंजीकरण कराया। इस अवसर पर उद्यन शर्मा, योगेन्द्र ब्रजवासी, ब्रजेश गुप्ता, सुजीत वाष्र्णेय, शाहरूख खान आदि उपस्थित रहे।

Read More

गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती में ब्रज में वसन्त पंचमी से प्रारम्भ होकर चैत्र कृश्ण नवमी तक मनाई जाने वाली 50 दिनों की होली-परम्परा में होली महा महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। होली महा महोत्सव के अन्तर्गत ब्रज में 50 दिनों अवधि की होली, होली के पारम्परिक, तथा होली के आदर्ष स्वरूप पर निबन्ध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, टेसू के फूलों से बनाये रंग के छीटों तथा चन्दन तिलक से होली खेलने, कैमीकल युक्त रंग-गुलाल का प्रयोग न करने, होली खेलने में  अषालीन व्यवहार न करने, एक मिनट भी बिजली तथा पानी का दुरुपयोग न करने के संकल्प के साथ होली-रसिया गायन, होली नृत्य, होली-चित्रकला एवं रंगोली आदि की विविध प्रतियोगिताएँ हुईं। होली महोत्सव समापन समारोह में षिक्षक-षिक्षिकाओं ने पानी की फुहार, मनी बैक, पेपर डान्स, ब्हिसिल राउन्ड आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। श्रीमती रष्मि षिखा, श्रीमती मधुलिका, श्रीमती भावना, अनिल चतुर्वेदी, रवि षर्मा आदि ने गीत-संगीत-नृत्य की प्रभावी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। समापन-समारोह के प्रारम्भ में ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने वसन्त पंचमी से मन्दिरों में भगवान् के श्रृंगार में गुलाल का प्रयोग तथा रंगभरनी एकादषी से रंग चलने, होली के सर्वप्रथम मानसरोवर मेले, बरसाना-नन्दगाँव की होली, दाऊजी - जाव - बठैन के हुरंगे, मुखराई, अहमल कलाँ, बछगाँव, ऊमरी, नगरी रामपुर सबला का नगला तथा सौंख में होने वाले चरकुला नृत्य के इतिहास से अवगत कराया। षैक्षिक निदेषक के0 जी0 माहेष्वरी ने बताया कि प्राचीन काल में मनाया जाने वाला मदन महोत्सव आज  रुपान्तर के साथ होली के रूप में रंग-उमंग-तरंग का प्रतीक पर्व है। मनोरंजक उपहार समापन - समारोह में प्रतियोगिताओं के सफल प्रतियोगियों को मनोरंजक उपहार प्रदान किये गये। एक प्रतियोगी को बड़े से कार्टन में चूहेदानी देते हुए उद्घोशणा की गई कि इससे घर के चूहे पकड़ कर चाहें तो प्रिय पड़ोसी के घर छोड़े जा सकते हैं। एक प्रतियोगी को मंडी में मिलने वाला सबसे बड़े आकार का कट्ठू, दूसरे प्रतियोगी को गोभी का फूल, तीसरे को लौकी तथा चैथे प्रतियोगी को मिर्चों की माला दी गई और दर्षकों ने देखा तो सभी खिलखिला उठे। अन्त में ज्ञानदीप की प्रधानाचार्या निधि भाटिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देष में मनाये जाने वाले पर्व मात्र उत्सव नहीं हैं, उनकी पृश्ठभूमि में प्रेरणात्मक संदेष निहित है। समापन समारोह का संचालन सुचित्रा गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल तथा षिखा चाहर द्वारा किया गया।      

Read More

यमुना रक्षक दल की आज बल्लभगढ़ से शुरू हुई विशाल पदयात्रा -बल्लभगढ़ से आरम्भ हुई यमुना भक्तों की विशाल पदयात्रा मथुरा। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यमुना रक्षक दल द्वारा बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउण्ड मैदान से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं विभिन्न क्षेत्रों से हजारों यमुना भक्त पदयात्रा में शामिल हुये हैं। यात्रा के आगे आगे यमुना प्रचार रथ यमुना मैया के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। रथ के पीछे पीछे यमुना भक्त भजन कीर्तन करते हुयें बडे जनसैलाब के रूप में आगे बढ़ चले जा रहे थे पदयात्रा से पूर्व बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउण्ड पर सुरेन्द्र सिंह चैहान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, श्री हुकुम सिंह राणा, ने यात्रियों का जोशीला स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, संरक्षक सवमी स्वतन्त्रता नन्द सरस्वती महाराज ने किया। रास्ते में जगह जगह पदयात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के किसान अपनी पारंपारिक वेशभूषा में आकर्षक का केन्द्र बने हुये थे। यात्रा का प्रथम पड़ाव वाटा चैक रखा गया जहाँ रात्रि विश्राम के साथ साथ विराट कवि सम्मलेन की व्यवस्था की गयी है। कल दोपहर 12 बजे यात्रा वाटा चैक से  प्रारम्भ होकर बड़कल, फरीदाबाद पर पहुँचेंगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ये जन जन के हित की लड़ाई है। यमुना नही ंतो हमारी संस्कृति नहीं, ब्रज नहीं, प्रयाग नहीं। सवमी स्वतन्त्रता नन्द जी ने कहा कि मोदी जी जल्दी से जल्दी नमामि गंगे प्रोजेक्ट में यमुना को भी शामिल करें। यात्रा के पड़ाव पर दल के उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया, भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह, श्रीमती सीता अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव,  साध्वी गीता, विकास प्रयास के अध्यक्ष विकास चैधरी, प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी, जिलामहासचिव गौरव शर्मा, हरियाणा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा आदि ने सम्बोधित किया । यात्रा की की व्यवस्था नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ,जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की। इस अवसर पर कुँवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी, राहुल चैहान, हरि सिंह, हरिशंकर शास्त्री, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, प्रणव अग्रवाल आदि ने यात्रा में देखरेख की व्यवस्था की। 

Read More

मथुरा। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति मथुरा का होली मिलन समारोह महाविद्या रामलीला मैदान के पास साधना स्थल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  गोपाल प्रसाद प्रेस वाले द्वारा की गई तथा श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मथुरा एवं प्रसिद्व साहित्य व शिक्षाविद् मोहन स्वरूप भाटिया मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री राधाकृष्ण के विग्रह पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रामनाथ सारस्वत ने गणेश वन्दना एवं नरेन्द्र मोहन सक्सैना ने ईश वन्दना प्रस्तुत की। हास्य परिहास के मध्य माधव चतुर्वेदी, शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, आरसी भाटिया, रतन लाल वाष्र्णेय, सुरेश गौतम, हरीश चन्द्र धनगर, एचआर सगर, पीएल शर्मा, पायल सक्सैना द्वारा काव्य पाठ किया गया। कु0 भूमिका पाराशर तथा अस्मिता पाराशर के ग्रुप ने होली के लोकगीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया व लठामार होली का प्रदर्शन किया और दर्शकांे झूमने पर मजबूर कर दिया। समिति द्वारा आयोजित ‘‘हम कौन है, हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है’’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरूस्कृत किया गया। प्रथम पुरूस्कार घनश्याम पाण्डेय, द्वितीय पुरूस्कार श्रीमती माया गर्ग, तृतीय पुरूस्कार सतीष चन्द्र अग्रवाल को तथा सभी अन्य प्रतिभाागियों को सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक श्रीचन्द्र भूषण मिश्रा थे। इस अवसर पर श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष पालिकाध्यक्षा मथुरा द्वारा गोविन्द नगर में 24 न0 ट्यूबैल के निकट वरिष्ठ नागरिकों के लिये डे केयर सैन्टर निर्माण किये जाने की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ नागरिकांे के लिये उपयोगी सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायेंगी। संस्था के महासचिव जगदीश अस्थाना द्वारा समिति द्वारा किये गये कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा अध्यक्ष नन्द किशोर, वार्ले वालों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एस0एस0 जौहरी द्वारा आगन्तुकों को होली की शुभकामनायंे दी गई।

Read More

हाईवे जाम करते कांग्रेसी मथुरा। देश व प्रदेश सरकार की जनविरोधी व दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला व शहर कांग्रेंस कमेटियों के संयुक्त तत्वाधान में जगह जगह पहुंच कर हाईवें को जाम किया। वहीं कई स्थानों पर टेªनों को रोका गया। रेल व जाम की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और काग्रेंसियों से मार्ग को सुचारू कराया इसके पश्चात उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।  प्रदेश नेंतृत्व के आव्हान पर आज जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन व शहर काग्रेंस के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा व महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व सैकडों की संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता जोशीलें नारे लगातें हुए शहर के मंडी चैराहा स्थित राष्टीय राजमार्ग पर पहुंचें जहाॅ हाईवें पर अवरोध डालकर कर काग्रंसियों ने हाईवें को जाम कर दिया। जाम करीब 1 घण्टें तक लगा रहा। जाम की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंची और काग्रेंस नेताओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। इसके पश्चात काग्रेंसियों का जत्था शहर के भूतेश्वर स्थित रेलवें सटेंशन पर पहुंचें जहाॅ भी काग्रेंसियों ने दिल्ली की ओर से आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने खड़ें होकर रेलवें टैªक जाम कर दिया गया। जिसके कारण महाकौशल एक्सप्रेंस करीब आधा घंटें तक बीच में ही खड़ी रही। जिसकी सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस न कार्यकर्ताओं का तितर वितर कर काग्रेंस पदाधिकारियों को समझा बुझा कर रेलवें मार्ग को सुचारू कराया इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ता मोदी सरकार व प्रदेश की सपा विरोध नारेवाजी कर रहें थे। इसके पश्चात उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को राष्ट्रपति के के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सभालनें में विफल साबित हुई हैं। प्रदेश में जगल राज कायम है, महिला के साथ आये दिन बलात्कार की घटनाऐं हो रही हैं, किसानों को गन्नें का मूल्य नहीं दिया जा रहा हैं, सरकार माफियाओं को अपना संरक्षण दिये हुए हैं। इसी के साथ श्री हुसैन ने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आतंकवादियों की सरंक्षक बनी मोदी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया हैं। जम्मू कश्मीर की भाजपा सहयोगी सरकार ने पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था को जोखिम में डाल दिया हैं। प्रदेश महामंत्री व जनपद प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जब पुरी दूनिया आतंकवाद के खिलाफ है तब मोदी सरकार के सरंक्षण में आतंकवादियों को रिहा कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा हैं। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि काग्रेंस पार्टी अब जनता के हित के लिए सडकों पर उतर आई है और केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरूद्व काग्रेंस अब जनता के साथ हैं। काग्रेंस जनता की मूल भूत समस्याओं को सड़कों पर उतरकर एवं गलत नीतियों का पर्दाफाश करेगे। भोगल पहलवान, भाव सिंह, आशुतोष भारद्वाज, बांकेलाल राजपूत, ब्रजमोहन वाल्मीकि, विनोद कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल शर्मा, श्याम बिहारी पालीवाल, इकरार कुरैशी, कमलेश चैधरी खेमचन्द्र सिसोदिया, चन्द्रिका प्रसाद, चैं0 भगवान सिंह वर्मा, महेश प्रधान, उषा माहौर, बबलू चैहान, लता चैहान, कुश कुमार, ठा0 प्रताप सिंह, सोहन लाल शर्मा, चैं0 भगवान सिंह बर्मा, बिहारी कान्त तिवारी, दिनेश पाठक, कुं0 नरेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, अनुप चतुर्वेदी, डा0 राधा प्रताप सिंह, कीर्ति कौशिक, अजय शर्मा, उमेश शर्मा, बिहारी लाल, यतेन्द्र मुकदम, एमएम शर्मा, योगेश त्रिपाठी, भारत यादव, देवकी नन्दन गौड़, विजय चतुर्वेदी, जेपी शर्मा, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजरानी निमेष, ममता माथुर, निशान्त अहमद, कृष्ण कुमार गोस्वामी आदि ने चक्का जाम में भाग लिया।

Read More

मथुरा। आगरा में आयकर विभाग द्वारा विगत दिवस मारे गई छापें मार कार्यवाही के बाद आज आयकर विभाग की करीब आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने शहर के चैैक बाजार क्षेत्र में एक स्वर्णकार के यहाॅ पहुंच कर छापेमार कार्यवाही की। आयकर टीम आने की सूचना से शहर के उधोगपतियों में खलवली मंच गयी। वहीं चैक बाजार क्षेत्र के सर्राफ अपनी दुकानें के शटर गिराकर भाग खड़ें हुूए। इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहीं। टीम की यह कार्यवाही करीब तीन घंटें तक की गई। इस दौरान आयकर से सम्बन्धित वहीं खातों की जाॅच की गई वहीं सूत्रों का कहना है कि लाखों रूपयें की कर चोरी पकड़ में आने का अनुमान हैं। समाचार लिखें जाने तक आयकर विभाग की कार्यवाही जारी थी। वहीं आगरा से भी सर्राफ एसोसियेशन के पदाधिकारी भी आयकर कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें।

Read More

मथुरा। थाना मर्गोरा में दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़ता के पिता हरपाल सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी गढ़ी सामन्ता नौहझील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री रेनू के पति देवेन्द पुत्र छिद्दीलाल निवासी नगला देविया थाना मर्गोरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में मारूति कार नहीं लाने पर उसके हत्या कर शव को जला दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More