मथुरा

खेलकूद से शरीर, मन, समाज और राष्ट्र का विकास होता है- पूरन प्रकाश कौशिक क्रिकेट टीमों के बीच टाॅस कराकर खेल का शुभारम्भ कराते युवा ब्राम्हण नेता पूरन कौशिक गोवर्धन। गिरिराज तलहटी के गांव आन्यौर में आज श्री गिरिराज क्रिकेट क्लब आन्यौर द्वारा आयोजित कराये जा रहे विशाल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के सचिव एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने किया। श्री कौशिक ने इस मौके पर जतीपुरा और मथुरा की टीमों के बीच टाॅस करा कर खेल का आरम्भ कराया। खेल के शुभारम्भ के मौके पर गिरिराज महाराज को नमन कर अपने सम्बोधन मे श्री कौशिक ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताओं से शारिरिक विकास होता है और शारिरिक विकास से स्वस्थ्य मन और दिमाग का विकास होता है स्वस्थ्य मन और दिमाग से समाज का और समाज के विकास से देश का विकास होता है। इसलिये ऐसे आयोजन सदैव होते रहने चाहिए। इस मौके पर श्री कौशिक ने युवाओं के बेहतर प्रयासों से प्रसन्न होकर टूर्नामेन्ट आयोजकों को पुरूष्कार देने की भी घोषणा की। वहीं इस अवसर पर मुकेश कौशिक, नरहरि कौशिक, राकेश ठाकुर, राम गोपाल, बाके शर्मा, सोनू बाबू, धर्मबीर, महेश, मोहन, ओम प्रकाश, प्रधान चन्दन सिंह, प्यारेलाल, सन्त नारायण दास, किशन सिंह, गोविन्द सन्दीप कौशिक, जगदीश आदि के अलावा सैंकड़ों की तादात में दर्शकगण उपस्थिति रहे।  

Read More

15 मार्च को चलने का लिया संकल्प यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रचार रथों से ब्रजवासियों में आ रही जागरूकता बटेश्वर से चली पदयात्रा के वृन्दावन पहुंचने पर स्वागत करते यमुना भक्त मथुरा। संत वन्दन दास गिरी के सानिध्य में वटेश्वर से वृन्दावन तक चल रही पदयात्रा बुधवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय वृन्दावन पहुॅची। ढोलक, झांझ, मंजीरो और हारमोनियम की धुन पर नाचते गाते पदयात्रियों ने ब्रज के प्राकृतिक सौन्दर्य और पौराणिक महत्व से अवगत होते हुये अपनी अपने पड़ावो को तय किया। केन्द्रीय कार्यालय पहुॅचे सैकड़ो पदयात्रियों ने 15 मार्च की पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया। वन्दन दास गिरी कार्यालय पहुच अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह से मिले। सुनील सिंह द्वारा सभी पदयात्रियों का स्वागत और अभिवादन कर उनसे 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। सभी ने संकल्प लेते हुये भारी संख्या में 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आश्वासन दिया। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी को हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में दिल्ली के लिये कूच करना होगा और सरकार पर दबाब बनाना होगा। यमुना की स्वच्छता में जुटे यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रचार रथ गांव गांव जा ब्रजवासियों को यमुना की हकीकत से रूबरू करा रहे है। यमुना में स्वच्छ निर्मल धार पुनः हिलोरे मारे अब यह चाह ब्रज के प्रत्येक ब्रजवासी के अन्दर पनपने लगी है। अभियान के प्रचार रथों द्वारा गांव गांव जा लोगो को अभियान से जोड़ 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया जा रहा है। मानमन्दिर के राधाकिशन पंडित जी के नेतृत्व द्वारा अभियान के प्रचार रथ द्वारा डाहरौली, सेही, पलसों, महरौली, जानू, मुरसेरस, धौसेरस, मलसराय, सकरवा, नीमगांव आदि गांवो में सघन संपर्क कर लोगो को अभियान के सम्बन्धी प्रचार सामग्री वितरित की गयी। फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ ने ब्लाक के दर्जनों गांव में संपर्क किया। फरह के चैयरमैन मुरारी शर्मा ने अभियान को समर्थन दिया इसके साथ साथ रमेश सिंह जिला पंचायत, ठा हरेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख, लाल सिंह दौलतपुर द्वारा भी अभियान को समर्थन देते हुये भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया। अभियान को मथुरा शहर व गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के किशनदास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा कई गांवो में जा प्रचार सामग्री वितरित की गई और पदयात्रा में चलने वाले लोगो के नाम अंकित किये गये।

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र गोविन्द नगर इलाके के बैरागपुरा के पास बीस दिन पूर्व हुई एक सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से लूटी गयी तीन किलो चाॅदी एक तमंचा दो कारतूस व चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। वही इसके दो अन्य साथियो की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाशो ने हथियारो के बल पर सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर घायल कर लाखो रूपया मूल्य के सोने चाॅदी के आभूशण लूट लिये थे। एसपी सिटी शैलेष पान्डेय का कहना है कि पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है।  

Read More

मथुरा। परियोजना अधिकारी डूडा ने अवगत कराया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय अभी तक राजीव भवन में संचालित था जिसे जिलाधिकारी अध्यक्ष महोदय की अनुमति से लक्ष्मीनगर जमुनापार स्थित आजीविका केन्द्र के नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है, भवन में शहरी मिशन मैंनेजमेंन्ट यूनिट सीएमएमयू का कार्यालय स्थापित किया गया है, अब डूडा कार्यालय का पत्राचार जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय महावन बल्देव रोड़ लक्ष्मीनगर आजीविका केन्द्र या बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र भवन के पते पर कराने का कष्ट करें।

Read More

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछडे वर्गाें हेतु संचालित शिक्षण एंव मार्गदर्शन केन्द्र के एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण का नवीन सत्र 01 अप्रैल 2015 से आरम्भ हो रहा है। कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में समूह ‘ग‘ परीक्षाओं की सघन तैयारी हेतु टंकण एवं आशुलिपि के अतिरिक्त कम्प्यूटर, सामान्य हिन्दी, गणित, सामान्य अग्रेंजी, सचिवीय पद्वति तथा तर्कशक्ति योग्यता (रीजिनिंग) सम्बन्धी सघन प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट है उच्च शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों का वरीयता प्रदान की जायेगी, आयु सीमा दिनांक 01.04.2015 को 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए आवश्यक है। प्रवेश के लिए इच्छुक उक्त वर्ग के अभ्यर्थी दिनांक 20 मार्च तक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जमा करा सकते हैं, आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय, आई0टी0आई0 परिसर वृन्दावन रोड़ मथुरा में कक्ष संख्या 07 में उपलब्ध है। प्रवेश हेतु साक्षात्कार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेत दिनांक 22 मार्च व अन्य पिछड़े वर्ग अभ्यर्थियों हेतु दिनांक 23 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, आई0टी0आई0 परिसर वृन्दावन रोड़ मथुरा में सम्पन्न होगा।  

Read More

मथुरा। जिला सेवायोजन अधिकारी शिवराम शर्मा ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय स्थित राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस वृन्दावन के प्रांगण में दिनांक 27 व 28 फरवरी 2015 को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सिक्युरिटी स्किल काउंसिल आॅफ इंडिया (सिक्युरिटी एण्ड इंटेलीजेंस) लि0 नई दिल्ली द्वारा 100 रिक्तियोें हेतु सिक्युरिटी गार्ड का चयन किया जायेगा। इस अभ्यर्थी को न्यूनतम हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण एंव शारीरिक योग्यता ऊचंाई 167.5 सेमी0 बजन, 50 किग्रा0 चेस्ट 80 से 85 सेमी0 व आयु 18 से 40 वर्ष तक होना अनिवार्य है, शिवशक्ति ग्रुप आॅफ कंपनीज, रूड़की (उ0प्र0) द्वारा 40 रिक्तियों पर सेल्स असिंस्टेंट का चयन किया जायेगा, अभ्यर्थी न्यूनतम इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो (ग्रेजुएट को वरीयता) व आयु 21-28 वर्ष होनी चाहिए। जीवन बीमा निगम लि0, मथुरा द्वारा अभिकर्ता एवं सलाहकार का चयन किया जायेगा, इस हेतू अभ्यर्थियों को न्यूनतम इण्टरमीडिएट व आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। जैडबीआर आगरा द्वारा बोडाफोन, एमटीएस, एलएमएम, मैक्स विजया, बजाज, टाटाडोकोमो आदि मल्टीनेशनल कंपनियों हेतु ग्रेजुएट व अन्डर ग्रेजुएट 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थियों में से कस्टमरकेयर एक्जीक्युटिव एण्ड टेलीसेल्स आफीसर्स हेतु 700 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा, राधिका बायोटैक्नालाजीज, प्रा0लि0 आगरा द्वारा बीएससी (कृषि, बायो, मैंथ), बीए, एमबीए, एमएससी (कृषि), 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थियों में 100 सेल्स एग्जीक्युटिव एंव 30 सेल्स आफीसर्स का चयन किया जायेगा। गिन्नीफिलामेंन्टस प्रा0लि0 छाता, मथुरा द्वारा 8 वीं से 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण लगभग 20 फे्रश एप्रेंटिस मशीन आपरेटर का चयन किया जायेगा, इस हेतु अभ्यर्थी को अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेाना आवश्यक है, पात्र विकलांग अभ्यर्थी भी उक्त चयन में भाग ले सकते हैं।  

Read More

मथुरा। जाटव धर्मशाला उद्वार समिति का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम प्रशासन से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन देकर नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने की माॅग की। ज्ञापन में कहा गया कि कस्वा बलदेव में जाटव समाज उद्वार समिति की एक धर्मशाला है। धर्मशाला में बनी दुकानों के आगे टीन शैड डाले हुए हैं। गत दिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व श्री भगवान पांडेय टीसी व श्याम सुन्दर पांडेय सफाई नायक मनीशी शर्मा आपरेटर, सुनील पांडेय चैकीदार एक राय होकर धर्मशाला पहुंचें और पंचायत की जेसीपी से तीन शैटों को तोड़ डाला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर नगर पंचायत इसें अतिक्रमण मानती है तब भी पहलें नगर पंचायत द्वारा इसें लेकर नोटिस दिया जाना था लेकिन वह भी उन्हें नहीं दिया गया। नगर पंचायत द्वारा उक्त अभियान बदलें की भावना के तहत जाटव समाज को पीडि़त करने के लिए किया गया हैं। प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन से उक्त अभियान को लेकर कार्यवाही की माॅग की हैं।  

Read More

वृंदावन। भागवत मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बिहारीपुरा स्थित ठा0 राधा सनेह बिहारी मंदिर परिसर में होली महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 5 मार्च तक होगा। सचिव अतुल कृष्ण गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा शोभयात्रा के साथ होगा। एक मार्च को रंगभरी पिचकारी होली, दो मार्च को लड्डू होली, तीन मार्च को फूलों की होली, चार मार्च को जलेबी होली और पांच मार्च को अबीर गुलाल की होली में भागवत प्रवक्ता आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी भक्तों पर भक्ति के साथ रंग भरे रसों की बौछार करेंगे। छह मार्च को हवन यज्ञ के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Read More

मथुरा। केन्द्रीय पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा के मथुरा भ्रमण के दौरान अग्रवाल क्लब परिवार ने पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग के नेत्तृव में पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग व अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग ने बृज के विकास के लिए मंत्री के साथ विभिन्न सुझावों पर परिचर्चा की। ब्रज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन धरोहरों को सहजने के लिए प्रयास के लिए विस्तृत चर्चा की। वहीं इस अवसर पर पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री द्वारा यमुना को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कठोर कानून बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब परिवार के सदस्यों द्वारा ब्रज को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए ब्रज क्षेत्र में एयरपोर्ट की मांग भी की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, तनुज सिंघल, अशोक अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि ने पर्यटन एंव संास्कृतिक मंत्री महेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More

दंगल के विजेता बाल केसरी अकिंत व भीम केसरी श्याम सुन्दर के आयोजकगण मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में सुरीर के नगला वरी में जिला बाल केसरी व भीम केसरी के खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ भाजपा के युवा नेता राजेश चैधरी ने फीता काटकर व युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर राजेश चैधरी ने कहा कि मल्ल विद्या ब्रज की प्रमुख पहचान है और वह केन्द्र की सरकार से ब्रज के पहलवानों को सुविधाएं दिलानें का पूरा प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि ब्रज प्राचीन काल से मल्ल विद्या का केन्द्र रहा है। यहाॅ के पहलवान, नूरा कुश्ती को लड़ना बन्द करें यह कुश्ती हमारी कला को खत्म करती जा रही हैं। कुश्ती को बढावा देने के साथ ब्रज के पहलवानों को मथुरा का नाम राष्ट्र में रोशन करने की ओर बढ़ना चाहिए। दंगल में बाल केसरी का खिताब ग्राम नगला माना निवासी अंकित पहलवान ने जीता, व कपिल पहलवान द्वितीय रहें। वहीं जिला भीम केसरी का खिताब लाजपत नगर निवासी श्याम सुन्दर पहलवान ने जीता, दूसरे स्थान पर राममूर्ति पहलवान नौहझील रहें। सभी पहलवानों को आयोजक इन्जी0 सीपी ठाकुर ने गुर्ज शील्ड, व पटुका, मेडल, प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। निर्णय की भूमिका में भगवान सिंह कोच, भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेश आचार्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी ब्रजरत्न अशोक पहलवान, डा0 हरिओम चतुर्वेदी ने की।   

Read More