मथुरा

मथुरा। बाजना स्थित आर्केडियन पब्लिक स्कूल में गतवर्षों की भाॅंति सोमवार को ‘‘आर्केडियन अंलकार’’ मेधावी छात्रा अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा0 अशोक अग्रवाल बाल रोग विशेषज्ञ, डा0 जीपी पाण्डेय प्रधानाचार्य डी0पी0एस0 रिफाइनरी नगर मथुरा एवं डा0 राजीव अग्रवाल चिरायु हाॅस्पीटल मथुरा पधारे। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राऐं अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथिगणों ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और माॅं सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संस्थान के शिक्षकगण द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके भेंट करके अभिनन्दन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ नन्हें मुन्नें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। जिनमें मूक एकांकी, केजरीवाल का इन्टरव्यू, महारास और होली की लीला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी मेधावी छात्र छात्राओं को एकेडमिक एक्सीलेंस, परफेक्ट अटैन्डेन्स, आउट स्टैण्डिंग परफाॅर्मेन्स इन स्पोटर््स तथा मोस्ट इम्प्रूव्ड आदि अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्केडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एफ0आर0 खान ने अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्ध्यिों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डा0 अशोक अग्रवाल द्वारा बच्चों के प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा डा0 जी0पी0 पाण्डेय प्रधानाचार्य डी0पी0एस0 रिफाइनरी नगर मथुरा ने माता और पिता के अभिनन्दन में अत्यनत मार्मिक कविता काा वाचन कर अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया और विद्यालय का भारती भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। विद्यालय के प्रबन्धक संजय पाठक ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथिगण का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों की क्रियाशीलता की प्रशंसा करते हुए, उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र रोहित सिंघल, कक्षा 11 की छात्रा गोरी चैधरी, निशांत कक्षा 5 और तनवी कक्षा 3 ने किया। ------------------------------------------------       बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली में भी सुनाई देगी यमुना की पीड़ा   मथुरा। जीवन दायिनी यमुना के जल में उसके तल पर बह रहा प्रदूषित जल ब्रज धरा में जहर घोल रहा है। साधु सन्त, यमुना भक्त, समाजसेवी, और ब्रजवासी अब जाग उठे है। मान मन्दिर, मद् पुष्टिमार्ग एवं भाकियू भानू के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्ति को उठी आवाज अब चहुँओर गूँजने लगी है। यमुना मुक्त हो शुद्ध हो अब यह नारा केन्द्र की राजनीती की में खलबली पैदा करने लगा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान को यमुना भक्त 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा कर भविष्य के पटल पर स्वच्छ यमुना निर्मल यमुना की लकीर खींच कर ही वापस लौटेगें। ये आन्दोलन इस बार अद्वितिय और अद्भुत होगा। यमुना मुक्ति को लेकर जगह जगह आयोजन किये जा रहे है। अभियान के प्रचार रथ गांवो में जाकर यमुना मुक्ति को अलख जगा रहे है। अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क कर अभियान से लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मंें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान द्वारा यमुना मुक्ति की इस मुहिम के प्रचार को तेजी देते हुये बरसाना में रंगीली होली के अवसर पर बरसाने में सैकड़ो छोटे बडे बैनर और फैलक्स लगाये गये हैं। अभियान के 200 से अधिक कार्यकर्ता बरसाना में प्रचार के लिये सक्रिय किये गये है। अभियान द्वारा बरसाना की मुख्य जगहों पर अभियान के सूचना केन्द्र बनाये गये है। इसके साथ ही हजारों पम्पलेट, स्टीकर वितरित किये जायेगें। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाने में आने वाले लाखों भक्तों से 15 मार्च को पदयात्रा में आने का आवह्न कर पदयात्रा के विषय में जानकारी दी जायेगी।

Read More

मथुरा। विधान सभा में उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने अपने विधान सभा क्षेत्र मथुरा से संबंधित जनपदीय स्टेडियम में लाॅन टेनिस खेलने क प्राविधान के मुद्दे को उठाया, जिसे अध्यक्ष विधान सभा ने स्वीकृत कर शासन को कार्यवाही हेतु संदर्भित कर दिया। मथुरा स्थित जनपदीय स्टेडियम में स्थान न होने के कारण उसमें लाॅन टेनिस खेलने का कोई प्राविधन न होने तथा स्थानीय जनता की प्रबल माॅग पर इस संबंध में उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों जिसमें कि पूर्व में जिला योजना में इसका प्राविधान कराया गया था किन्तु तत्कालीन ब0स0पा0 सरकार में कोई कार्य न हो पाने के कारण वर्तमान में मथुरा वृन्दावन रोड पर 100 शैया हाॅस्पिटल के पास जहां पर 03 से 05 एकड़ भूमि उपलब्ध है, पर प्रमुख सचिव, खेलकूद, उ0प्र0 शासन, निदेशक खेलकूद उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी मथुरा को आदेश प्रदान कर उक्त ग्रामसभा की भूमि इस कार्य के लिए ली जा सकती है और इस पर लाॅन टेनिस के 03 कोर्ट, दर्शक दीर्घ, वेटिंग रूम, ट्यूबवेल की बोरिंग, प्रकाश की व्यवस्था तथा मार्ग इत्यादि बनाकर एक अच्छा लाॅन टेनिस स्टेडियम बनाया जा सकता है। इसलिए प्रदीप माथुर ने जनहित में प्राथमिकता के आधर पर मथुरा जनपद में लान टेनिस का 03 कोर्ट का स्टेडियम बनाये जाने हेतु आगणन बनाये जाने तथा आगणन अनुसार धन आवंटित कर कार्य कराये जाने हेतु। मथुरा कोे पूर्ववर्ती केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार में पर्यटन विभाग के मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अन्तर्गत विकास हेतु चयनित करवाया था जिसमें अन्य मदों के अलावा मथुरा स्थित विश्राम घाट से कंस किले तक के घाटों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लगभग रुपये 14 करोड़, गोकुल के घाटों की मरम्मत एवं चिन्ताहरण महादेव, महावन में घाटों के निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा धनराशि अवमुक्त की गयी थी। यह धनराशि वित्त विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा अभी तक निर्गत नहीं किया गया है। प्रकरण 02 वर्ष से लंबित है और सिंचाई विभाग, मथुरा को अभी तक हस्तान्तरित नहीं की गयी है। जहाॅ एक ओर उक्त घाटों के निर्माण में विलम्ब हो रहा है वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री के दामों में वृद्वि होने के कारण उक्त परियोजना की लागत लगभग 30 करोड़ की करीब पहुॅच गयी है, जिसमें अवशेष लगभग 16 करोड़ सिंचाई विभाग द्वारा दिया जाना है। ऐसी स्थिति में उक्त मद हेतु पूर्ववर्ती यू0पी0ए0 सरकार द्वारा जारी लगभग 14 करोड़ की धनराशि तत्काल सिंचाई विभाग, मथुरा प्रखण्ड को स्थानान्तरित किया जाना अति आवश्यक है। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर 130 रनों से विजय तथा क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के उपलक्ष्य में प्रदीप माथुर ने सदन के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दिये तथा तीसरी बार विश्व कप विजेता बने, के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन द्वारा कृष्णा नगर स्थित बिजली घर बगीची पर महान विभूति महात्मा सन्त गोर्डेय जी की 139वी जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम पंचायत सदस्य संजय कुमार ने गोर्डेय जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। इसा अवसर पर संजय ने कहा कि सन्त गोर्डेय बहुजनों के महात्मा थे। उनके द्वारा देश के कौने कौने में समाज सुधार के लिए अलख जगाई गई। कार्यक्रम में डा0 जगदीश मौर्य ने कहा कि सन्त गोर्डेय ने महात्मा बुद्व के बताये धम्म मार्ग पर चलकर 1933 से 1956 तक बाबा सहाब अम्बेडकर के नेतृत्व में महाराष्ट के जन जन में अन्ध विश्वास छुआ छूत, असमानता के खिलाफ सघर्ष किया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष लुकेश राही ने गोर्डेय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्याप्त असमानता और शोषण के विरूद्व उन्होंने लोक कल्याण हेतु जगह जगह धर्मशाला, कूआ, जलाशय आदि का निर्माण किया। कार्यक्रम में विनोद नागर, जगदीश मौर्य, दिनेश मिस्त्री, हेमराज सिंह, चोखेलाल प्रधान, राजूबहादूर सिंही, शिब्बों ठेकेदार, गोबिन्द सरन, प्रेम सिंह, सौदान सिंह, राजू गुर्जर, उमेश शर्मा, मुकीम खान, ब्रजलाल, आदि ने अपनी पुष्पाजंलि अर्पित की।

Read More

मथुरा। रक्तदान महादान की प्रेरणा के ओत प्रोत लाॅयन्स क्लब आफ मथुरा रेशनल के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों द्वारा 29 यूनिट ब्लड का दान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया की समय समय पर क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है एंव क्लब सदस्यों द्वारा शिविर में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के कन्वेनर संदेश मित्तल ने बताया रक्तदान शिविर का उददेश्य लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार के समय सही समय पर रक्त प्राप्त हो सके। रक्तदान करने वालों में अघ्यक्ष विकास अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कोषाघ्यक्ष नितिन चैधरी, उपाध्यक्ष दिलीप तार वाले, मीडिया कार्डिनेटर अनुज गोयल, कपिल गोयल, मनोज गर्ग, बृजेश अग्रवाल, शुची अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, अमर, कपिल पीएलए, योगिता तायल, नीरज तायल, शेखर अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, संदेश मित्तल, दुर्गेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ वाषर्््णेय, शिवम गर्ग, नितिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, विपिन गिरेवाले, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी अमिताभ पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह और सुशीला शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर सम्पूर्ण हुआ।

Read More

मथुरा। कालिन्दी जेसीज ने स्थानीय होटल में डिस्को धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया। सदस्याओं के मनोरंजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में सदस्याओं ने बढ़कर चढ़ कर प्रतिभाग किया। गीत संगीत के इस कार्यक्रम में चाकलेट खाओ प्रतियोगिता, बैलून डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सदस्यों के आकर्षक डिस्को हाउजी प्रतियोगिता भी रखी गयी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, सचिव डौली अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा प्रिया माहेश्वरी, रूपली गर्ग, मीना अग्रवाल, अमला खण्डेलवाल, मीरा अग्रवाल, साधना सरीन, नीता सिंघल, किरन चुग, नीशू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैली शाह व कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव डौली अग्रवाल द्वारा दिया गया।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के केसी घाट पल्सर बाइक सवार अज्ञात बदमाश एक विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए उससे हजारों रूपयें की नगदी को लूट ले गये। घटना की रिपोर्ट विदेशी महिला ने अज्ञात चोरों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार केसियन रैजोना सिटीजन आफ रसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह केसी घाट पर यमुना स्नान करने गई थी की तभी अज्ञात चोर आये और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगनें तथा छेड़खानी भी की, तथा उससे पास से हजारों रूपयें की नगदी को लूट कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज से होली खेलने के लिए मंडी चैराहा से भक्त बुधवार को हर साल की भांति रवाना हुए। उस्फार स्थित मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्त गुरूवार को गोरखटीले पर पहुंचेंगे। उसके बाद गोगा मेड़ी जाएंगे। शुक्रवार को बाबा के भक्त बाबा जाहरवीर से होली खेलेंगे। सुरेश चन्द्र भगत, अजीत पहलवान, सुरेश, अशोक बंसल, श्याम सुंदर, मुकुट अग्रवाल, निकेतन आदि यहां से रवाना हुए।

Read More

मथुरा। उ0प्र0 विधान सभा सत्र में गोकुल क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश ने महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद मथुरा में जाम की स्थित से निजात दिलानें हेतु दो किलो मीटर बाईपास बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। विद्यायक पूरन प्रकाश ने कहा कि जनपद मथुरा से जयपुर नेशनल नम्बर 33 है जो कि भरतपुर से बुलन्दशहर मथुरा होते हुए मुरादाबाद हाथरस, अलीगढ के साथ साथ राया कस्वें को भी जोड़ता हैं। कस्वा राया की स्थिति है कि एक तरफ रेलवें लाइन है दूसरी ओर मुख्य बाजार बना हुआ है जहाॅ प्रतिदिन चार से पाॅच घंटें तक यातायात जाम रहता है जिसके चलते अनेक दयनीय स्थित में पहुंचें मरीजों को उपचार के लिए अपने स्थल तक पहुंचनें में विलम्ब होता है और कभी कभी तो वह मार्ग में ही दम तोड़ देते है इसी के साथ साथ अनेकों लोगों को नियत समय पर नहीं पहुंचनें से बहुत से कीमती कार्यो से हाथ धोनो पड़ता हैं। इस सब को देखतें हुए राया में वाईपास बनाये जाने की माॅग की हैं। दूसरे प्रश्न में वि़द्यायक पूरन प्रकाश ने बलदेव जुगसना, सादाबाद, मार्ग, के जीर्ण झीण सडकों का मुददा उठाया। विद्यायक ने कहा कि सडकों की दयनीय हालतों के चलते प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाए निरन्तर हो रही हे। ब्रज क्षेत्र होने के चलते हजारों यात्री भी इस क्षेत्र से गुजरतें है इसके बावजूद प्रशासन इस ओर से मुंह फेरे हुए हैं। श्री प्रकाश ने विभिन्न यमुना भक्तों द्वारा यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु चलायें जा रहें आन्दोलन की ओर भी प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि यमुना के लिए प्रदेश सरकार के पास योजना विचाराधीन है लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा हे। उन्होंने उक्त योजना के क्रियान्वयन कराये जाने की माॅग की। विद्यायक पूरन प्रकाश ने पुलिस के सरक्षण में जनपद में होने वाले बालू खान माफियाओं को सहयोग देने का मामला भी उठातें हुए इसकी जाॅच कराये जाने की माॅग की।  

Read More

गोकुल, एटा, सौंख, पाली खेड़ा, सिहाना में चलाया यमुना भक्तों ने सम्पर्क अभियान यमुना भक्तों की बैठक को सम्बोधित करते कार्यकर्ता मथुरा। गोकुल में परमहंस आश्रम में बाबा कमलदास की अध्यक्षता में सभी संतों की बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों संत समाज उपस्थित थे। बैठक में यमुना मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इसी दौरान यमुना मुक्ति व शुद्धीकरण के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। नागा बाबा अखण्डानन्द सरस्वती ने कहा कि हमें अपने जीवन एवं आगे के भविष्य को बचाने के लिये तथा माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिये यमुना के इस आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा। संत जयकृष्ण दास कहा कि यह अभियान व्यक्ति विशेष का न होकर पूरे समाज, प्रदेश एवं देश के यमुना के प्रति सद्भाव रखने वाले समस्त भक्तों का होना चाहिये। हम मनुष्यों का परम कर्तव्य होना चाहिये कि कालिन्दी की कालिमा को धबलिमा में परिवर्तित करा के ही सुख शान्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे। वृन्दावन के ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र में स्थित उडि़या बाबा आश्रम में दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी। महन्त सत्यदास जी ने यमुना जी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यमुना जी का निर्मल एवं अविरल होना हम सभी ब्रजवासी एवं संतो ंके लिये अत्यन्त आवश्यक है। यमुना जी के स्वस्थ हुये बिना कृष्ण भक्ति की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लगभग 20 वर्ष पूर्व में हम लोग यमुना के जल को पीते थे किन्तु आज इतनी भयावह स्थिति है कि पीना तो दूर आचमन करने की भी इच्छा नहीं होती। पूरे विश्व में यमुना जी को बड़ी श्रद्धा और सद्भाव की दृष्टि से देखा जाता है अतः केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अविलम्ब परिणाम भूत कदम उठाने चाहिये। स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज बनेगा। वहीं गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य ए.एस विज्ञानाचार्य के समक्ष श्री ब्रह्म विद्या मन्दिर संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन के विद्वान प्रचार्य डाॅ0 रिपुसूदन मिश्र ने सैकड़ो छात्रों के साथ इस आन्दोलन को परिणाम दिलाने की दिशा में पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर आश्रम से वृन्दावन दास, यमुनाचरण दास, तुलसी चरण दास, एवं रिकू चैधरी आदि लोगों ने भी दल की कमर्ठता पर पूरा समर्थन दिया। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, सियाराम यादव एवं अजयपाल सिह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा आज एटा, पाली खेरा, मानानगला, उचांगाँव, सांखी, जमालपुर, नरी, कांेकेरा, बझेरा, सिहाना सहित दर्जनों गाँवों में 11 मार्च के लिये प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चू सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। भारतीय विकास ट्रस्ट के बैनर तलें नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा पाॅच दिवसीय पुूस्तक मेला 24 फरवरी से 28 फरवरी तक भूतेश्वर तिराहा के पास पैट्रोल पम्प पर आयोजित किया गया हैं। जो कि प्रातः 10 बजे से सांय सात बजे तक खोला जा रहा हैं। मेले में आने वाले लोगों को पुस्तक खरीद पर 10 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक छुट प्रदान की जा रही हैं।

Read More