मथुरा

मथुरा। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और उनके विचारों से लोग इस कदर प्रभावित हो रहे है की कही उनके प्रशंसक उनकी मूर्ति लगाकर पूजा करते नजर आते है तो कही कोई उनसे मिलने के लिए नंगे पांव चलकर और भोजन तक त्यागकर उनसे मिलने के लिए अपने सर और दाढ़ी तक को नहीं कटवाने की शपथ उठा लेता है। जी हाँ अब हम आपको मिलबाते है प्रधानमंत्री मोदी के उस भक्त से मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही से शपथ लिए था की अगर मोदी पीएम बने तो वो मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि में कृष्ण के दर्शन करेगा और फिर यही से नंगे पांव अन्न त्याग कर मथुरा से पैदल चलकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा और अपने जैसे गरीब लोगो की तरफ मोदी का ध्यान देने की विनती भी करेगा। जब तक मोदी से नहीं मिल लेता तब तक न तो अन्न ग्रहण करेगा और न पैरो में चप्पल पहनेगा और नहीं अपने सिर और दाढ़ी के बाल ही काटेगा। हाथो में देश की शान तिरंगा लिए और नंगे पांव चलता फिरता चेहरे पर बड़ी हुयी दाढ़ी बाला ये शख्स है उत्तर प्रदेश के इलाहबाद के गांव मुहमदाबाद का रहने वाला मान सिंह। जो आज मथुरा में भगवान कृष्ण के दरवार में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर उनके दर्शन को आया है और उसने यही से शुरु की है प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की अपनी शपथ की शुरुआत। आज ये मथुरा से पैदल ही निकल पड़ा है मोदी से मिलने के लिये। मोदी की बातों और उनके व्यतित्व से ये इस कदर प्रभावित है की इसने मोदी से मिलने के मथुरा दिल्ली तक पैदल नंगे पांव चलकर बिना अन्न ग्रहण किये ही उनसे मिलने का प्रण लिया है। मानसिंह का कहना है की जब तक में मोदी से नहीं मिल लेता तब तक न अन्न ग्रहण करूँगा और न पैरों में चप्पल पहनुँगा और नहीं में अपने सिर के बाल और दाढ़ी के बाल ही काटूंगा फिर चाहे मुझे इसके लिए कितने ही दिन क्यों लग जाये। मोदी से मिलने के लिए ही मेने भगवान कृष्ण से मनौती भी मांगी। मोदी हर वर्ग के लोगो की बात करते है तो फिर हम जैसे गरीब लोगो के लिए वे क्या कर रहे है। इसके लिए में उनका ध्यान गरीबों की तरफ भी कराने की कोशिश करूँगा।

Read More

राधाकुण्ड कें रडुआ महादेव मन्दिर पर लगे भव्य छप्पन भोग राधाकुण्ड। श्रीधाम राधाकुण्ड के रडुआ महादेव मन्दिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कस्बावासियों ने भव्य फूल बंगला और अलौकिक छप्पन भोग लगाया। महामंत्री रमेश चन्द्र झालानी व कोषाध्यक्ष राजू ने संयुक्त रूप से बताया कि करीब सन् 1974 में शिव की पत्नी पावर्ती देवी की मूर्ति को चोरी कर ले गये थे। सोमवार को रडुआ महादेव मन्दिर पर लगे छप्पनभोग के दर्शनों के लिए कस्वा राधाकुण्ड के आस पास के गांव के भक्तों की भी भीड़ लग गई। सांय होते ही रडुआ महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी। कस्वा के सभी भक्तों के सहयोग से हुआ अन्नकूट छप्पन भोग दर्शनों के राधाकुण्ड मुखराई, बसौंती, जुल्हैंदी कोहन्ई के सक्ड़ों भक्तों ने अन्यकूट प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजू सेई वाले, रमेशचन्द्र झालानी, मुकेश झालानी,राधे हलवाई, तारा पंछी, गिर्राज जाट, निर्भय गोस्वमी, कुन्जविहारी गोस्वामी, अनिल सेठ, भोला दुवे, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार, गिर्राज जोशी, डा. विष्णु रावत, सुरेश जोशी जगन्नाथ पंडित आदि भक्त  मैजूद थे।  

Read More

श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सच्चा मूल- सोमदत्त दीक्षित गोवर्धन आन्यौर परिक्रमा मार्ग के सीताराम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश शोभायात्रा में भक्तगण गोवर्धन। गिरिराज तलहटी स्थित सीताराम आश्रम में आज नगर मे निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा के साथ ही रसमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा आरम्भ से पूर्व निकाली गयी शोभायात्रा भजन संकीर्तन करते हुए बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई। गिरिराज दानघाटी मंदिर से शुरू होकर चली शोभायात्रा परिक्रमा मार्ग से होते हुए निकाली गई और अन्त में गिरिराज तलहटी स्थित सीताराम आश्रम पहुंची। जहां श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कथा व्यास सोमदत्त दीक्षित महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन का सच्चा मूल और परम ब्रम्ह की शाश्वत उपासना माध्यम है। ये भगवान का साकार स्वरूप और लौकिक संसार से अलौकिकता का पथ प्रदर्शक धर्मग्रन्थ है। भक्त को तीर्थ के अंदर आकर कभी दोष नहीं देखना चाहिए। हमेशा संतो के चरणों में ध्यान लगायें। संत किसी को कष्ट नहीं देते हैं। संत ठाकुर दास बाबा ने हमेशा ब्रजवासियों की कुटिया में रहकर भजन ध्यान किया। उनके गौ सेवा भाव के लिए हम ब्रजवासियों को संकल्पित रहना चाहिए। कथा के आयोजक राम अवतार सिंगला परिवार ने आरती उतारकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कथा में संत नृत्यगोपाल दास, नवरतन बाबा बद्रीनाथ वाले, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सपा और कांगे्रस के दो नेताओं के व्यक्तिगत हितों के चलते मथुरा को नगम निगम बनने का मामला फाइलों से बाहर नहीं निकल पा रहा है। नगर विकास विभाग की मानें तो अभी मामला अधर में है। पार्टी के स्थानीय दो नेताओं के श्रेय लेने के चक्कर में फाइलें लंबी हो गयी हैं।

Read More

नकल माफियाओं में मचा हड़कम्प गोवर्धन। यूपी बोर्ड इण्टर मीडियट की परीक्षा के दौरान डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आन्द्रा बान्सी व एसडीएम सदर राजेश कुमार ने गोवर्धन क्षेत्र के आदर्श इण्टर काॅलेज अडंीग, दीन दयाल इण्टर काॅलेज अडीग, राधा माधव व राष्टीªय विद्यालय गोवर्धन के परीक्षा केन्द्र पर ताबडतोड छापे मारे। जिसमें आदर्श इण्टर काॅलेज के पीछे से एक नकल माफिया को पकड कर गोवर्धन पुलिस को सोंप दिया है।  आज मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काफिले के साथ गोवर्धन क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रो पर नकल विहीन परीक्षा कराने एवं नकल माफियाओं पर शिकंन्जा कसने के मूड में दिखाई दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अंडीग के आदर्श इण्टर काॅलेेज में परीक्षार्थियों के प्रत्येक कमरे की तलाशी व शिक्षकों के आईडी प्रूफों की जाॅच की और केन्द्र व्यवस्थापक को शांति पूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिये तो वही विद्यालय के आगे पीछे घूमने बाले नकल माफियाओं की वीडियोंग्राफी कराने के निर्देश गोवर्धन थाना प्रभारी सूर्यभान सिह को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी का काफिला दीनदयाल इण्टर काॅलेज पहुॅचते तव तक सूत्रों ने विद्यालय प्रबन्धक को जिलाधिकारी के काफिले की सूचना दे दी। जहां जिलाधिकारी के पहुॅचने से पहले नकल बाहर फिक चुकी थी। लेकिन जिलाधिकारी व सीडीओं ने कमरे ज्यादातर परीक्षार्थियों की काॅपियाॅ एक दूसरे से मिलती झुलती नजर आई। इसके बाद टीम में सीडीओ आन्द्रा बान्शी और एसडीएम सदर राजेश कुमार गोवर्धन के राधामाधव परीक्षा केन्द्र पहुॅचे जहाॅ परीक्षा केन्द्र का जायजा लेकर राष्टीªय विद्यालय पहुॅचे और परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया तो कमरे की दीवाल कटी मिली तो सीडीओ आन्द्रा बान्शी ने केन्द्र व्यवस्थापक को दीवाल के बारे पूछे जाने उचित जवाव न दिये जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक रजनी कुमारी श्री वास्तव के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिये है।

Read More

मथुरा। लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाला सावधान इंडिया फाइट बैक नाउ दर्शकों को भारत में हो रहे अपराधों से अवगत कराने वाला लोकप्रिय शो है। इस बार सावधान फाइट बैक नाउ इंडिया का होली पर विशेष एपिसोड शूट करने के लिए ब्रजभूमि पहुंचे। इसकी शूटिंग वृंदावन में मशहूर मंदिरों प्रेम मंदिर और वैष्णों देवी मंदिर व मथुरा में किशन गंगा घाट वृंदावन दरवाजा पर की गई है। इस क्षेत्र में लाइफ ओके का प्रसिद्व शो सावधान इंडिया फाइट बैक नाउ पहली बार आया है। होली पर विशेष एपिसोड की कहानी इस बार सावधान इंडिया फाइट बैक नाउ में एक एनआरआई लड़की बरखा होली का त्यौहार मनाने के लिए ब्रजभूमि पर आ रही है। वह अकेले आकर एक लाॅज में रूकती है और लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन जाती है। लेकिन वह यहां किसी उद्देश्य से आई है। कुछ महीनों पहले इस स्थान पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई थी। लेकिन इस केस की गुत्थी उलझी ही रही, जिसे सुलझाने के लिए अब वह यहां आई है। बरखा के पिता ने कभी भी केस को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उन्हें डर था कि ये अज्ञात लोग उनके परिवार को खतरा पैदा न करें। बरखा जो एक जर्नलिस्ट है, अब इस केस को सुलझाने की बीड़ा उठाती है, जिसके लिए वह एक अंडरकवर आॅफिसर की मदद लेती है। अब देखना यह है, कि होली पर किस प्रकार उसकी निर्दोश बहन को न्याय मिलेगा।  

Read More