यमुना अभियान के प्रचार रथ घूम घूम लोगो को बता रहे यमुना की व्यथा
रसिया दंगल में गा गाकर सुनाया यमुना मैया का दर्द
रसिया दंगल में गीतों के द्वारा यमुना की व्यथा बताते गायक
मथुरा। भाकियू भानू की वृन्दावन नगर ईकाई द्वारा विगत रात्रि वृन्दावन नगर पालिका चैराहे पर रसिया दंगल का आयोजन किया। जिसमें यमुना मैया के दर्द को रसिया के कलाकारों द्वारा गाकर लोगो को सुनाया गया। रसिया दंगल में एक तरफ विजेन्द्र शर्मा हाथरस वाले और दूसरी तरफ टीएन शर्मा लल्लू भजना अखाडे के गायक कलाकार रहे। रसिया कार्यक्रम का शुभारम्भ संत हरिबोल बाबा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश गौतम, योगेश द्विवेदी, उद्दयन शर्मा, मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह, महासचिव हरेश ठेनुआ रहे। आयोजक भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष भगवान दास चैधरी, ओमप्रकाश पचैरी थे। रसिया दंगल में गायक कलाकारों द्वारा यमुना मैया के दर्द को पंक्तिबद्ध और लयबद्ध कर लोगो को सुनाया गया इसके साथ ही 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की निर्णायक पैदल मार्च में भाग लेने की अपील भी गई। उपस्थित हजारों लोगो में उत्साही गीत सुन उत्साह और उमंग की लहर दौड गयी और सभी ने 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया। मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कहा कि यमुना के लिये जनजागरण के कार्यक्रम आवश्यक है और और 15 मार्च को बडी संख्या में दिल्ली के लिये कूच करनी होगी। इस अवसर पर नीरज शर्मा, राघव भारद्वाज, राजस्थान पत्रिका के विनोद व्यास, राजू ठेकेदार, ओमी रस्सी वाले, कमल बैग वाले आदि उपस्थित रहे।
यमुना मुक्तिकरण अभियान के 8 प्रचार रथ जिले के अलग अलग ब्लाक में घूम घूम कर प्रचार कर रहे है। यमुना भक्त ब्रजवासियों को यमुना महारानी की व्यथा से परिचित करा रहे है साथ ही यमुना को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न भी कर रहे है। महासचिव के नेतृत्व में आज ग्राम डाँगौली, छारी, बिजौली, बालकिशन गढी, मांट आदि गांव में प्रचार किया गया। ग्राम छारी के राजकुमार उर्फ राजू भैया को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया। अभियान के अन्य प्रचार रथों द्वारा मथुरा शहर, मथुरा ब्लाक, छाता ब्लाक, गोवर्धन ब्लाक, फरह ब्लाक, मांट आदि ब्लाकों में प्रचार रथों द्वारा प्रचार किया गया।
Read More