क्लीन गोवर्धन, ग्रीन गोवर्धन का संकल्प लिया
अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत छात्र
स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं
गोवर्धन। बरसाना रोड स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में विशेष सफाई अभियान को लेकर क्लीन गोवर्धन व ग्रीन गोवर्धन का संकल्प दौहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक कृष्णकांत जोशी ने श्री गिर्राज जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक नृत्य में डिस्को दीवाने की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा दी गई महारास की प्रस्तुति में ब्रज की संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। फाल्गुन मास में उड़ते रंग गुलाल व फूलों ने सभी को होली में मदमस्त कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रीन गोवर्धन व क्लीन गोवर्धन को लेकर लघुनाटिका की प्रस्तुति दी गई जिसमें पौराणिक स्थली गोवर्धन के पौराणिक महत्व को समझाते हुए स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर दीपक कैश्योरैया को छठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरूस्कृत किया है। प्रबंध निदेशक कृष्णकांत जोशी ने कहा कि जहां भगवान श्रीकृष्ण स्वयं प्रकट होकर लीलाएं की हैं और उनकी लीलाओं का अनुसरण करने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भक्त आते हैं तो हमारा दायित्व व कर्तव्य है कि उस स्थली का स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। विद्यार्थियों का संदेश है कि सभी का सहयोग अनिवार्य है। अध्यक्षता समाजसेवी राधाचरन कौशिक ने की। संचालन ज्ञानेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर सह प्रबंधक ब्रजकिशोर पाठक, प्रधानाचार्या जयश्री पाठक, बसपा नेता हिमांशु, सूरज, सियाराम शर्मा, सत्यभानु चैधरी, आदि थे।
Read More