रेस्ट हाउस व बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन कर राहत वाहन किया जनता को समर्पित मथुरा। उत्तर मध्य रेलवें के महाप्रबन्धक महेश मंगल एवं उनके साथ आये मुख्य विभागाघ्यक्षों की टीम ने आगरा पलवल रेलवें लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने आगरा कैन्ट स्टेशन पर बेसिक प्रशिक्षण केन्द (केरिज एण्ड वेगन) एवं रेस्ट हाउस का उद्घाटन कर स्वयं चलित दुर्घटना राहत वाहन को आम जनता के लिए समर्पित किया। निरीक्षण को आये महाप्रबन्धक ने मय टीम के साथ निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्थाओं, कर्मचारी सुविधाओं जैसी सरंक्षा से जुड़ें विभिन्न पहलुओं का गहन से अवलोकन करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये। मथुरा आगमन के दौरान रेलवें गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में महाप्रबन्धक महेश मंगल ने बताया कि रेल प्रशासन मंडल में विकास कार्यो के लिए दृढ़ सकल्पित है और निरन्तर विकास कार्यो को कराकर यात्री सुविधाओं में वृद्धि के लिए विभिन्न सूविधाए जैसे यात्रियों को जल्द टिकिट उद्देश्य पूर्ति हेतु मंडल में 55 स्टेशनों पर यूटीएस सात पर पीआरएस, आठ पर पीआरएस कम यूटीएस एवं नौ स्टेशन पर जेटीवीएस द्वारा टिकिट जारी करने की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें 18 स्टेशनों पर एसटीवीएस के द्वारा टिकिट वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वाइटीएसके का कार्य भी प्रगति पर है जो कि ग्राहकों को सुविधा जनक प्रोद्योगिकि प्रणाली एवं माल भाड़ा ग्राहकों के लिए भी अत्यन्त सुविधा जनक है। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा हेतु शुरू की गई हैल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केटरिंग हैल्पलाइन 05622421026 है जिसपर यात्री अपनी शिकायत एसएमएस के माध्यम से 09717630982 पर दर्ज करा सकते हैं। खान पान सम्बन्धी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1800111321 यात्रियों की सूविधा हेतु हेल्प लाइन 18001111322 तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु हेल्प लाइन नम्बर 1800001805315 की सूविधा प्रदान की गई हैं। इसी क्रम में उन्होंने मथुरा को भी भविष्य में चल रही परियोजनाओं में मथुूरा जक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर शेड निर्माण कार्य, वृन्दावन रोड आझई छाता स्टेशनों पर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य, मथुरा एवं अलवर खण्ड को एकल लाइन से डवल लाइन, वृन्दावन रोड से पलवल खण्ड पर चैकी लाइन का निर्माण कार्य, मथुरा अलवर खण्ड में छत्तीस एवं मथुरा अछनेरा खण्ड में चार, लेवल क्रासिंग गेटों पर सब-वे का निर्माण जिससें सडक दुर्घटनाओं में कमी के साथ साथ रेल संचालन पर विपरीत प्रभाव न पड़ें इसके लिए मन्जूरी दी हैं। वहीं अछनेरा मथुरा जक्शन पर विद्युतीकरण का कार्य भी कराया जायेगा। इसके अलावा आगरा छावनी से लेकर मथुरा जक्शन के मध्य तीसरी लाइन भी डाली जायेगी। वहीं अब लोगों को प्लेटफार्म नम्बर 1 से 3 पर जाने के लिए स्वचलित सीढि़यों का तोहफा भी दिया गया हैं। इस मौके पर महाप्रबन्धक ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।
Read More




