मथुरा

मथुरा। पंश्चिम बंगाल व बिहार के राज्यपाल श्री केसरी नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री बांके बिहारी माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी प्रातः मथुरा पधारे और सर्व प्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता स्व0 रामप्रसाद कमल के निवास पर पहुंचे और उनके परिवारीजनों से मुलाकात की, तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी माहेश्वरी के निवास पर पहुंचे राज्यपाल ने श्री माहेश्वरी से लम्बी वार्ता की। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नववर्ष मेला समिति के योगेश आवा व राजीव कृष्ण बलदेव अग्रवाल ने राज्यपाल को 19-20 मार्च को होने वाले नव सम्वतसर मेले में आने को आमंत्रित किया इस अवसर पर रवि माहेश्वरी, अशोक टेंटीवाल, राजीव कृष्ण अग्रवाल, गौर सरन सर्राफ, राजेश चैधरी, योगेश आवा, बलदेव अग्रवाल, अजय शर्मा, प्रणत पाल सिंह, देवेन्द्र शर्मा, आदि मौजूद थे।   

Read More

15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में अब केवल 1 माह शेष रह गया है। श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में अभियान के पदाधिकारियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगो  को जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जीवनदायिनी यमुना पुनः अपने यौवन के साथ ब्रज के घाटोें की शोभा बढायें, पुनः उसके निर्मल जल की कल-कल ध्वनि भक्तों के कानों में गुंजायमान हो, फिर से चांदी से रेत पर लोटकर भक्त स्वयं को धन्य महसूस करें इन सभी कल्पनाओं पुनः साकार करने के लिये अब ब्रजवासी एवं यमुना भक्तों द्वारा जी जान लगा कर यमुना मुक्ति के लिये प्रयास किये जा रहे है। दिल्ली में 18 फरवरी का संकल्प वाहन रैली व 22 फरवरी को होने वाले विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह और राधाप्रिय जी दिल्ली पहुॅचे। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों केी समीक्षा की। यमुना मुक्तिकरण अभियान के दिल्ली प्रदेश के संयोजक राजीव भाटिया जी ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर यहा जोर शोर से तैयारियां चल रही है। 18 और 22 फरवरी के कार्यक्रमों को लेकर हजारो पम्पलेट बांटे जा रहे है। इन दोनेा कार्यक्रम में दिल्ली से भारी संख्या में लोग भाग लेगे।  श्री मद् भागवत कथा और महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में लोगो से किया यमुना के लिये जागरूक  इसी क्रम में खायरा में चल रही श्री मद् भागवत कथा में उपस्थित सैकड़ों ब्रजवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने सभी से यमुना की रक्षा के लिये 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया। उन्होने बताया कि आज यमुना तल पर बह रहे जहरीले जल के कारण ब्रज में विभिन्न प्रकार की बिमारियां जन्म ले रही है इस के कारण हमारी आस्था और जीवन दोनो खतरे में है।  भागवताचार्य श्री हेमन्तकृष्ण गोस्वामी ने भी भक्तों यमुना महात्म का विस्तृत वर्णन करते हुये 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिये चलने का आह्वन किया। इस अवसर पर लच्क्षीराम जी, सीताराम जी, देवकी नंदन जी, तेजराम जी, मुकेश पहलवान, बांके बिहारी, मदनलाल जी, आदि उपस्थित रहे।  श्री शिवचरन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी को आमन्त्रित किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर उपस्थित हजरों छात्रों व क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि यमुना का प्रदूषण मुक्त हो निर्मल होना हमारे लिये ही नहीं अपितु हमारी आने वाली पीढियों के लिये लाभकारी होगा। आज यमुना में बह रहे विषैले जल के कारण कान्हा के ब्रज में बिमारीयों ने घर कर लिया है जिससे हर कोई पीडि़त है।  मथुरा में युवाओं को किया जायेगा संगठित  अभियान से युवा शक्ति को जोड़ आन्दोलन को धार को दी जायेगी। मथुरा शहर से युवाओं को आन्दोलन से जोड़ने के लिये अभियान के पदाधिकारी युवाओं की बैठक कर यमुना मुक्ति की मुहिम से जोड़ा जायेगा। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रिय सचिव पंकज शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान में युवाओं की सशक्त भागीदारी को लेकर 15 फरवरी को उनके निवास चैबिया पाड़े में 12  बजे से युवाओं की एक बैठक आयोजित की जायेगी शहर के युवा भाग लेगे जिसमें मुख्य रूप से चतुर्वेदी समाज के युवा भारी संख्या में उपस्थित रहेगे।  मथुरा सांसद हेमा मालिनी से मिले यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी , 16 फरवरी को मथुरा में आयोजित की जायेगी विचार संगोष्ठी 14 फरवरी शनिवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डी.पी. चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, जिलाकार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, महेन्द्र राजपूत आदि  द्वारा राधाअशोक में मथुरा सांसद हेमा मालिनी से मिले। अभियान के पदाधिकारियों द्वारा माननीय सांसद महोदया को अभियान के विषय में अवगत कराते हुये यमुना मुक्ति के लिये कार्य करने को कहा । सांसद महोदया ने कहा कि मैनें संसद में यमुना की मुक्ति के लिये आवाज उठाई थी और मैं आपके इस अभियान के साथ हूॅ। यह ब्रज का आन्दोलन है और हम सभी चाहते है कि यमुना महारानी अपने पुराने निर्मल स्वरूप में हमे सभी को दर्शन दे।  मथुरा कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि मथुरा नगर ईकाई द्वारा 16 फरवरी को चित्रकूट आश्रम मसानी में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें मथुरा नगर पालिका सभासद, जनप्रतिनिधि, और समाजसेवाी भाग लेगें और आन्दोलन को मजबूती देने के लिये विचार विमर्श किया जायेगा।  भारतीय किसान यूनियन भानू और अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जा लोागो से मिल किया जा रहा जन संपर्क भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के पदाधिकारियों द्वारा बरारी में जन सभा की गई जिसमें 15 मार्च की पदायात्रा में भाग लेने के लिये सभी ग्राम वासियों से आवह्न किया गया। इस अवसर पर भाकियू भानू के प्रदेश महासचिव हरेश ठेनुआ, एड. बच्चू तरकर, रतन सिह पहलवान ने अपने विचार व्यक्त किये सभी किसानों भाइयों से भारी संख्या में भाग लेने का आवह्न किया ।  फरह क्षेत्र में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार में आज उनके द्वारा पूज्य साधु सन्तों से भेंट कर यमुना आन्दोलन की जानकारी दी । शनिवार को अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा रणमोचन आश्रम के श्री श्री 1008 श्री अखण्डानन्द जी महाराज, महात्यागी आश्रम के श्री श्री 1008 श्री श्यामसुन्दर दास महाराज, श्री श्री 108 श्री ग्वारिया बाबा, गोकुल के पूज्य श्री मुरारी बाबा से मिल आन्दोलन की विस्तृत जानकारी दी। इस पर सभी सन्तों ने कहा कि श्री यमुना महारानी को ब्रज में लाने का कार्य सराहनीय है हम स्वयं यमुना को मुक्त कराने के लिये दिल्ली चलेगें।  अभियान के गोवर्धन क्षेत्र में किशनदास बाबा के नेतृत्व में चल रहे प्रचार के अन्तर्गत शनिवार को पैठा, कुटियागढी पुरा, आशा का नगला, पारसौली, नगला बेरू में जन संपर्क किया गया।       

Read More

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये तथा 11 मार्च को मथुरा से विशाल वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल निरन्तर तीव्र गति से संघर्ष कर रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 14 फरवरी को गोकुल में प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी के नेतृत्व में गोकुल में सभा की गई। जिसमें गोकुल के सभी गाँव तथा महावन के सभी लोग सभा में सम्मिलित थे। प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी ने 11 मार्च को होने वाली यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण  वाहन यात्रा का आह्वान करते हुये सभी ब्रजवासियों एवं यमुना भक्तों से इस आन्दोलन में भाग लेने की अपील की। उन्हाने आगे कहा कि यमुना की दुर्दशा अब कतई बर्दास्त नहीं, अबकी बार केन्द्र सरकार पर यमुना की शुद्धि एवं हथिनी कुण्ड सेे जल छोड़े के लिये पूरा दबाव बनाया जायेगा। माँ यमुना को मुक्त करना सभी का परम कर्तव्य बनता है, सभी को यमुना के इस आन्दोलन में निःस्वार्थ से बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। यमुना को लाना है, ब्रज को बचाना है। सभी ग्रामवासियों एवं यमुना भक्तों ने यमुना रक्षक दल का पूर्ण सर्मथन करते हूये 11 मार्च को दिल्ली चलने का संकल्प लिया एवं कहा कि यमुना के लिये हम सभी डट कर मुकाबला करेंगे। यमुना ब्रज की धरोहर है। सभी ने यमुना जी के नारे लगाते हुये वाहन यात्रा में भाग लेने का पूर्ण समर्थन दिया । इस अवसर पर राहुल चैहान, संजय शर्मा, वीरू शर्मा, अर्जुन पण्डित, गोरेलाल, खालौ पहलवान, मुंशी पटेल ( चेयरमैन प्रतिनिधि) आदि उपस्थित थे।  2. - दिल्ली में गठन से पहले ही यमुना  रक्षक दल के 11  मार्च की पदयात्रा से सकपकाई  आम आदमी पार्टी, वृन्दावन  भेजा  विधायकमंडल  कल दिनांक 13 फरवरी को  आम आदमी पार्टी ने यमुना  रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संत जय कृष्ण दास  और यमुना आंदोलन  के  प्रेरक एवं संचालक आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस .विज्ञानाचार्य जी महाराज से मिलने  वृन्दावन  आये। आम आदमी पार्टी से नव निर्वाचित विधायक दिनेश मोहनिया विधायक संगम विहार और अजय दत्त विधायक अम्बेडकर नगर  विधायक मंडल ने आचार्य प्रवर  से मिलकर आम आदमी पार्टी का यमुना  और दिल्ली के पानी समस्या को लेकर अपना मत रखा  साथ ही साथ आचार्य प्रवर  से आम आदमी पार्टी  की सरकार के लिए आशीर्वाद लिया   यमुना  रक्षक दल के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रवि के साथ चैधरी भवर चैधरी देवी सिंह और विष्णु  आदि ने यमुना  रक्षक दल के आगामी यात्रा में सहयोग का वादा किया। युमना रक्षक दल के  दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष   हरदयाल कुशवाहा  ने कहा है की हम दिल्ली और केंद्र सरकार से किसी भी तरह का टकराव  नहीं चाहते हम सब बस यमुना मैया का पवित्र जल मथुरा वृन्दावन से लेकर संगम तक चाहते है अगर ऐसा नहीं हुआ तो निश्चय ही हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, जी और  आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के दिशा निर्देशो में 11 मार्च को मथुरा से वाहनों द्वारा एक लाख यमुना भक्त व ब्रजवासी चलकर 14 मार्च को  दिल्ली में कुछ भी कर सकते है और  इसकी जिम्मेदार ये दोनों सरकार होंगी। 3. बल्लभगढ में यमुना रक्षक दल कार्यालय पर हुई यमुना रक्षक दल की बैठक- बल्लभगढ ( हरियाणा) में यमुना रक्षक दल कार्यालय पर यमुना रक्षक दल की बैठक की गई। जिसमें बल्लभगढ एवं फरीदाबाद जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में कल दिनांक 15 फरवरी को फरीदाबाद जिले में होने वाली महापंचायत के विषय में चर्चा की गई, इसके साथ ही 11 मार्च हो होने वाली वाहन यात्रा के विषय में विचार विमर्श किया गया।  इस अवसर पर संदीप चाहर, अमवीर सिंह पचेरा, गौरव शर्मा, रविन्द्र फौजदार, डोरीलाल वर्मा, सूरज मलिक, आशोक शास्त्री, सुनील यादव, पवन कुमार, अजयपाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

धारावाहिक महाकुंभ की नायिका पायल राजपूत का मानना है कि उनके लिए प्यार एक मजबूत भावना है और वैलेंटाइन डे जरूर मनाना चाहिए।  पायल कहती हैं कि लड़के और लड़कियों के बाहर जाने में कोई बुराई नहीं है। हमारे देश में ऐसा अक्सर नहीं होता है और ईमानदारी से कहें तो लड़कों की बजाय लड़कियों को आगे आकर इस दिन की योजना बनानी चाहिए।  पायल ने बताया कि उनके लिए सबसे अच्छी डेट वह होगी जब वह अपने साथी के साथ एक निर्जन आईलैंड पर जाएं। इस बार वह अपने बॉयफ्रेंड के लिए शॉपिंग करेंगी और उसके साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगी। लड़कों को भी ख्याल रखे जाने की जरूरत होती है।

Read More

विजयी प्रतियागियो को भाजपा प्रदेशअध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित फरहः भाषण और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में अपने विराट ज्ञान और कौशल का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। मौका था पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस का।   दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में बुघवार को आयोजित तरुण वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बरारी की छात्रा विमलेश तरकर प्रथम, दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के विनोद गोला द्वितीय और सविमं दीनदयाल धाम के प्रियांशु कुलश्रेष्ठ तृतीय रहे, जबकि किशोर वर्ग में दीनदयाल धाम इंटर काॅलेज के धनश्याम तरकर प्रथम, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर काॅलेज फरह की गीताजंली द्वितीय और सविमं बरारी की शिवानी तरकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में सरस्वती शिक्षा मंदिर दीनदयाल धाम के छात्रों ने सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में उज्जवल तोमर प्रथम, छायांक तरकर द्वितीय और मनीष पाठक तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतियोगियांें को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मानव संशाधन राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक दिनेशजी, दीनदयाल स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश, मंत्री डाॅ. रोशनलाल, मेला समिति मंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल, मुरारीलाल शर्मा, सीपी शर्मा, मनीष गुप्ता, ज्ञानेन्द्र शर्मा, महेश दीक्षित, राजदर्शन पचैरी, भवानी शंकर पचैरी, सतीष पचैरी आदि मौजूद रहे।  प्रतियोगिता के नियार्णक रीना सिंह, कमलेश चैहान, मुकेशजी, नरेंद्रपाल सिंह तोमर, जीआइसी की प्रधानाचार्य रहे। प्रतियोगिता में करीब 239 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया।   

Read More

मुंबई। मालाड (पश्चिम) के रेलवे स्टेशन परिसर में टॉयलेट के पानी फैलने से और कचरे जमा होने के कारण यहाँ के लोग परेशान है और बीमारी फैलने खतरा बढ़ रहा है। मालाड स्टेशन पर स्थित टॉयलेट से पानी निकालकर पूरे स्टेशन परिसर में कई दिनों से फ़ैल रहा है और रेलवे स्टेशन ब्रिज के पास और टॉयलेट के पीछे काफी कचरा जमा है और उसके पास पानी भी जमा है, जिससे वह बिमारी फ़ैल सकती है, लेकिन रेलवे प्रशासन इसपर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। ऐसा कहना है सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता का। इसके लिए उन्होने रेलवे में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाया है। मनमोहन गुप्ता कहते है, " रेलवे के कर्मचारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे है और मोदी सरकार के स्वक्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ा रहे है। आखिर सरकार और सरकारी कर्मचारी ऐसी चीजों को अनदेखा कैसे कर सकते है?कई दिनों से पूरे स्टेशन परिसर में गन्दा पानी भरा है और कचरा जमा है और लोग तकलीफ झेल रहे है। मैं सरकार और रेलवे से निवेदन करता हूँ कि परिसर साफ़ किया जाय और रेलवे स्टेशन के टॉयलेट को ठीक किया जाय, जिससे स्टेशन परिसर में गन्दा और बदबूदार पानी ना फैले।"        Sanjay Sharma Raj

Read More

फरहः कस्बा के थाने में स्थापित महादेव मंदिर में भोलाचोदस पर 17 फरवरी को विशाल छपपन भोग और फूल बंगला का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम को भजन संध्या और रसिया दंगल का मुकाबला भी होगा।  भोले बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी रामभरोसी सिंघल ने बताया महाशिवरात्रि पर थाने वाले महादेव मंदिर में शाम चार बजे से 21 वां छप्पन भोग और फूलबंगला लगेगा जबकि शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं रात दस बजे से अटल अखाडा बीके मधुआ राया और बैरगलाल बीधाबाबू अलीगढ़ के मध्य रसियों का मुकाबला होगा। दूसरे दिन 18 फरवरी को छप्पनभोग प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण होगा। उन्होंने भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। 

Read More

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण हेतु तथा 11 मार्च को विशाल वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने की चाह में यमुना रक्षक दल निरन्तर अभियान चलाये हुये है। आज दिनांक 11 फरवरी को यमुना रक्षक दल ने 11 मार्च के लिये आगरा, मथुरा एवं दिल्ली तक 11 मार्च को होने वाली विशाल वाहन यात्रा के लिये पर्चा, पम्पलेट तथा स्टीकर इत्यादि बाँटे साथ ही शहरों तथा गाँवों में भी जनसभायें एवं रैलिया की तथा लोगों से 11 मार्च को वाहन यात्रा में शामिल होने के लिये अपील की। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने दिल्ली के महरौली, खानपुर, संगमविहार, सरिता विहार आदि जगहों पर जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा यमुना की इस पदयात्रा में भाग लेने के लिये अपील की बल्लभगढ, फरीदाबाद में संदीप चाहर, गौरव शर्मा तथा रविन्द्र फौजदार, पलवल में कंवर राजेश सिंह, होडल में छतर सिंह, चैमुहा, अकबरपुर, छाता, नरी, में डाॅ0 राजवीर सिंह, राधेश्याम भगत, मूलचन्द्र सिसोदिया, फरह में हरि सिंह ने, गोकुल में आशीश गोस्वामी ने जनसभायें की तथा आगरा में हरिओम बाबा ने 11 मार्च की वाहन यात्रा का आह्वान करते हुयेे अभियान चलाया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत ने जयकृष्ण दास ने मथुरा में वाहन यात्रा का आह्वान करते हुये कहा कि इस आन्दोलन में युवाओं की भागीदारी अहम रहेगी। यह वाहन यात्रा 50 किलोमीटर लम्बी रहेगी। लाखों लोग संसद भवन के लिये कूच करेंगे। यमुना रक्षक दल को मिला बुन्देलखण्ड का समर्थन - यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये तथा यमुना रक्षक दल को अपना समर्थन देने के लिये आज दिनांक 11 फरवरी को बुन्देलखण्ड के प्रमुख समाजसेवी गोविन्द मठ पधारें। सभी ने यमुना रक्षक दल एवं इस पदयात्रा में भाग लेने का अपना पूर्ण रूपेेण समर्थन दिया। प्रदेश सचिव दिनेश पाठक ने कहा कि यमुना को शुद्ध एवं मुक्त कराने के लिये पूरा बुन्देलखण्ड इस आन्दोलन के साथ है। हम इस आन्दोलन में पूरी शक्ति लगा देंगे। दिल्ली से अब यमुना मुक्त करा की ही वापस आयेंगे।   इस अवसर पर यमुना रक्षक दल युवा मोर्चा के महासचिव मुनेन्द्र यादव भज्जू, हरिश्चन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, बलवीर यादव, परशुराम यादव, किशोरी लाल यादव, घनश्याम यादव, सन्तराम यादव, सियाराम यादव, राधाचरण दास, सुशाील कुमार यादव आदि उपस्थित थे। 

Read More

यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पर यदुवंशी समाज के 52 गांवो के प्रधान गोपाल सिंह ने यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना पूरा समर्थन देते हुये कहा कि 11 गांव की पंचायत, 22 गांव पंचायत तथा 52 गांव की जब पंचायते हुयी थी तभी हम सभी ने यमुना मुक्तिकरण अभियान को खुला समर्थन दे दिया था। आज केन्द्रीय कार्यालय पर ग्राम प्रधान कमहीं के साथ वहाँ की सरदारी को लेकर अपना समर्थन व्यक्त करने आये हैं और हमारे सभी गांव जानते है कि श्री रमेश बाबा के संकल्प में ही हम सभी ब्रजवासियों का हित है। इसलिये हम और हमारा यदुवंशी समाज हजारों की संख्या में यमुना मैया को मुक्त कराने 15 मार्च को पदयात्रा में चलेगा।  अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि यदुवंश शिरोमणी भगवान श्री कृष्ण की पटरानी माँ यमुना को बचाने के लिये यमुना के हर ब्रजवासी बच्चे को उसकों मुक्त कराने के लिये 15 मार्च को साथ चलना है होगा। इस बार की पदयात्रा निर्णायक होगी इस बार बिना यमुना मुक्त कराये यमुना भक्त नहीं हटेगें।  कमहीं गांव के प्रधान बच्चू सिंह ने कहा कि हमारे गांवो में बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा है अतः  यमुना आन्दोलन को लेकर बहुत उत्साह और उमंग है एवं पदयात्रा में चलने के लिये गांव का बच्चा बच्चा चलने के लिये तैयार है।  इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह, विपती सिंह, अर्जुन सिंह, देवी मुकदम, रामहरि सिंह,  मध्यप्रदेश मुरैना के करहधाम में मची यमुना मुक्तिकरण की धूम  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित करह धाम में चल रहे वार्षिकोत्सव में उमड़ी लाखों की अपार भीड़ में जिसमें यमुना मुक्तिकरण अभियाान की टीम भाग लेने पहुॅचे जहाँ उनके द्वारा धार्मिक नदी यमुना की स्थिति से भी श्रद्धालुओं को अवगत कराया साथ ही अभियान द्वारा यमुना को मुक्त कराने को निकाली जा रही 15 मार्च 2015 को निकाली जा रही पदयात्रा के विषय में जानकारी दीं। वार्षिकोत्सव में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में से सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र ब्रज की रासलीला बनी हुयी है। वार्षिकोत्सव में चल रही रासलीला के रासाचार्य के आवह्न पर अभियान के संगठन महामंत्री मुक्खी सिंह व सांस्कृतिक सचिव रमेश चन्द्र शास्त्री ने उपस्थित जन सैलाब से 15 मार्च से चलने वाली पदयात्रा में कोसी पहुॅचने का आवह्न किया और बताया कि हमारे आराध्य श्री कृष्ण हैं और उनकी पटरानी श्री यमुना जी है। हम सभी श्री कृष्ण के उपासक है, ब्रजप्रेमी है और यमुना भक्त है तो ब्रज में बिना यमुना के हम सुख से कैसे बैठे है ? हमारी माँ यमुना हथिनी कुण्ड पर कैद है  और जो यमुना ब्रज में बह रही है उसमें केवल दिल्ली और उससे आगे पड़ने वाले गन्दे नालों का गन्दा जल ही बह रहा है। उठो जागो और चलों यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ। इसके बाद में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने 15 मार्च को जायेगे, यमुना जी को लायेगें आदि नारों से पूरे पण्डाल को गुंजायमान कर दिया।  नौहझील और फरह क्षेत्र में किया जन संपर्क श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के नेतृत्व में यमुना को मुक्त कराने के लिये चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा नौहझील और फरह क्षेत्र में जन संपर्क किया गया। नौहझील क्षेत्र में अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ द्वारा सुल्तानपुर, तेहरा, सुरीर, टैंटी गांव, मीरपुर, आदि गांव में जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक चलने वाली पदयात्रा में चलने की अपील की गई । राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि अब समय आ गया है कि यमुना के लिये निर्णायक आन्दोलन किया जाये और इस आन्दोलन में ब्रजवासियों की भारी संख्या में सहभागिता की आवश्यकता है इसलिये अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में चलना होगा। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह, भोला बाबा, जयदेव सिंह, लाखन, डाॅ ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रधान, राजवीर आदि उपस्थित रहे।  दूसरी तरफ फरह ब्लाक में अभियान के फरह ब्लाक के पदाधिकारी, ठा. गिरधारी लाल व सतीश उपाध्याय द्वारा शाहेपुर, करनपुर, ववरौत, ढामाखेमा, सनौरा, बरारी, वबरौत, मगदूम आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया और लोगो से 15 मार्च को चलने का आवह्न किया गया। 

Read More

समाजसेवी किशन चन्द्र काका का फाइल फोटो गोवर्धन। कस्बे के प्रमुख समाजसेवी दसविसा निवासी किशन चंद काका के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हृदयगति रूक जाने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन को समाजसेवियों ने समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति बताया है। काका जी पूर्व में राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने अनेकों समाजसेवा के हित में कार्य किये हैं। उनके निधन पर भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र स्वरूप, राकेश प्रमोद, राम भरोसी पाठक, बुद्धन शर्मा, भगवान दास लंबरदार आदि ने शोक व्यक्त किया है।  

Read More