मथुरा

हैलीकाॅप्टर में दुल्हन को विदा कर ले जाता दूल्हा धर्मेन्द्र गोवर्धन। कस्वे में नव युगल सात फेरो के बाद एक दूजे के तो हुए ही वही एक नव युगल ने अपने सपने अपनी धर्मपत्नी को उड़न खटोले में विदा कर ले जाकर पूरे किये। जिसे देखने के लिये दूर दराज से आये सैंकड़ों लोगों का हुजूम हैलीपैड पर हैलीकाॅप्टर देखने के लिये उमड़ पड़ा।  सपने किसी किसी के पूरे होते है ये बात सभी जानते है लेकिन जिसके भी सपने पूरे होते है उन्ही में से है ये नव युगल जोड़े जिन्होंने कभी सपनो में सोचा था कि शादी होने के पश्चात अपनी जीवन साथी को उड़न खटोले में बिदा करा कर ले जाऊंगा तो दूल्हा बने धर्मेन्द्र का आज सपना साकार हुआ जहाँ आज धर्मेन्द्र अपनी धर्म पत्नी राजवती को उड़न खटोले में बिठा कर अपने गांव नगरिया बिदा करा कर ले गए। कस्बे के डीएची इण्टर काॅलेज के मैदान पर उतरे हैलीकाॅप्टर में डीग अडडा पर आयी बरात के दूल्हा दुल्हन की जोरदार विदाई की गयी।

Read More

खंडेलवाल वैश्य सेवा सदन ट्रस्ट समिति के मूर्ति स्थापना समारोह में निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग गोवर्धन। खंडेलवाल वैश्य सेवा सदन ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में निकाली गई कलश शोभायात्रा में भक्ति की धारा प्रवाहित हो गई। बैंडबाजे के साथ कलश शोभायात्रा खंडेलवाल सेवा सदन से शुरू होकर झांकियों के बीच मानसी गंगा, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा, बड़ा बाजार मोदी खाना, हाथी दरवाजा होकर निकाली गई। इस मौके पर समाज की महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों के बीच सजधज कर कलश धारण किये चल रही थीं। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल श्री राधाकृष्ण कृष्ण, नृसिंह भगवान की झांकी शामिल थी। महोत्सव में शिवलाल खंडेलवाल, सतीश चंद खंडेलवाल, शरण बिहारी खंडेलवाल, महेश चंद खंडेलवाल, किशोरी लाल, विष्णु, प्रफुल्ल, प्रदीप, विनोद, गिरधारी सेठी, योगेश खंडेलवाल आदि थे।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गांव मुडेसी में तीन बच्चों का पिता आज सुबह घर में बेहोश मिला। घटना के बाद युवक की पत्नी भी फरार हो गयी। संदिग्ध घटनाक्रम में उलझे मामले के बीच बेहोश युवक के बहनोई ने उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल मंे भर्ती करा दिया। युवक को प्राथमिक इलाज देते हुए स्वर्ण जयंती से आगरा रैफर किया गया जिसे परिजन जिला अस्पताल ले आये। जहां उसकी हालत चिंता से बाहर बतायी गयी है।  मिली जानकारी के अनुसार मुडेसी का रहने वाला विजेन्द्र पुत्र विपती राम उम्र 25 वर्ष की शादी सन 2007 मंे फरह के सलेमपुर की रहने वाली मोहिनी पुत्र किशन सिंह से हुयी थी। विवाहित जोड़े पर तीन बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि विजेन्द्र की जमीन पर भी कुछ लोगों की दृष्टि लगी है। आज सुबह अचानक विजेन्द्र का बेहोश हालत में मिलना व सिर में लगी चोटों के साथ घर से पत्नी का फरार होना मामले में उलझन बढ़ा रहा है। हालांकि अभी तक हाइवे थाने में किसी तरह का मामला नहीं पहुंचा है।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चैकिग के दौरान उप निरीक्षक लाखन सिंह ने चोरी की बाइक सहित बलराम पुत्र शेष नारायण तिवारी निवासी खुर्जा थाना डेरापुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से एक चोरी की बाइक तथा एक तंमचा, 315 वोर व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ बिना कागजात की बाइक को बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक चोरी की प्रतीत हो रही हैं। वहीं पकड़ा गया युवक किसी बारदात को अन्जाम देने की फिराक में था। जो उससे पहलें की पकड़ा गया।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के विवाह समारोह से अज्ञात चोर वैग में रखें सोने चादी के आभूषण व नगदी व कागजातों को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राकेश चतुर्वेदी पुत्र स्व0 कैलाश नाथ चतुर्वेदी निवासी 591 ताजपुरा हनुमान गली छत्ता बाजार थाना कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की शहर के मुकुन्द उत्सव से अज्ञात चोर उसके वैग में रखें सोने चादी के जेवरात व 50 हजार रूपयें की नगदी व अन्य जरूरी कागजात को चोरी कर ले गये। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चोर की तलाश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

Read More

पत्रकार वार्ता कर धन्यवाद सभा की जानकारी देते सपाई गोवर्धन। सूबे की समाजवादी सरकार द्वारा गोवर्धन को तहसील बनाये जाने के उपलक्ष्य में मथुरा जिले के समाजवादी व्यापार सभा द्वारा कस्वा गोवर्धन में बुधवार को विशाल धन्यवाद सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राज कुमार मामा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी और आयोजन स्थल का जायजा लिया। गोवर्धन को तहसील बनने के बाद जहाँ तमाम राजनेतिक पार्टियो ने अपना अपना श्रेय लिया था लेकिन वर्तमान सूबे की समाजवादी सरकार द्वारा गोवर्धन को तहसील बनाने पर जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ साथ गोवर्धन क्षेत्र के लोगो में हर्ष का माहौल है तो वही समाजवादी कार्यकर्ताओ ने सपा सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए बुधबार को गोवर्धन कस्वे के डीग अड्डा स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पम्प के प्रांगण में धन्यवाद सभा का आयोजन किया है। जिसका जायजा लेने समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मामा मंगलवार को गोवर्धन पहुचे। जहाँ उन्होंने ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और प्रेसवार्ता कर बुधवार को होने बाले आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सभा जनपद भर से कार्यकर्ता जुटेंगे और सपा सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूर्व में गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी किया है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी द्वारा मथुरा जनपद का विकास किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आम जनता को सरकार की उपलब्धियों को भी बताएंगे। कार्यक्रम में अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार करेंगे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार करेंगे। अन्य अतिथियों में विधायक विक्रम सिंह राठी, जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा होंगे। कार्यक्रम में व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र कुमार कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष राम पुरोहित, रितू सक्सैना, सुरेश पंडित, ठाकुर लाल, सत्यनारायण, सोनी मुखिया आदि थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि, होली के त्योैहार के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा पालिथिन प्रतिबंधन के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने विद्युत तथा पुुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया हैॅ कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में विद्युत चोरो पर शिकंजा कसा जाये और विद्युत चोरी हर हाल में रूकनी चाहिये अवैध विद्युत तथा कटिया धारकों के खिलाफ सक्त कार्यवाही अम्ल में लायी जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि विद्युत चैकिंग के लिए जितनी भी पुलिस बल की आवश्यकता पडेगी वे उन्हे उपलब्ध करायेंगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा ेिक आगामी त्यौहारों देखते हुए भीड भाड वाले जगह पर विद्युत पोलो की टेपिंग कराई जाये तथा रात्रि के समय निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिचिश्त की जाये। इसी प्रकार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गहरे कुण्डों के बैरीकेटिंग गोताखोर तथा नावों की व्यवस्था सुनिचित करें और मन्दिरों के आप पास सफाई व्यवस्था सुनिचित करते हुए जलापूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था भी पूर्ण रखे। उन्होंने जनपद के समस्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, अन्य विभागीयं, पुलिस अधिकारियों तथा मंदिर प्रबंधकों के साथ हुयी बैठक में निर्णय लिया गया कि इन त्यौहारो के अवसर पर समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्व पूर्ण करें ताकि शांति तथा कानून व्यवस्था में व्यवधान न हो और सभी श्रृद्धालु आराम से पूजा अर्चना तथा दर्शन आदि कर सके। प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित किया गया कि बरसाना, गोकुल, बल्देव, फालेन, नन्दगाॅव, कोसी सहित अन्य सभी स्थानों पर आयोजित होने वाले होली मेले में श्रृद्धालुओं के आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में बसे चलायी जाये लेकिन यह ध्यान रहे की बसो की छतो पर यात्री न बैठे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने अधिकारियो सहित सभी क्षेत्राधिकारियो व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अराजक तत्वों पर सर्तक निगाह रखी जाये ताकि वे किसी अनहोनी घटना को अंजाम न दे सके। यह भी ध्यान रखे कि श्रृद्धालुओ कि आवागमन हेतु जाम की स्थिति पैदा न हो आवश्यकता के अनुसार यातायात व्यवस्था बनायी रखी जाये। उन्होंने मंदिर प्रबंधको व सचिव को भी कहा है कि शांति तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में वे अधिकारियों का सहयोग करें। उप जिलाधिकारियों से भी कहा गया है कि वे इन त्यौहारो पर क्षेत्राधिकारी के साथ भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाये समय से पूर्ण कर ले। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह समस्त उप जिलाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंव विभागीय आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोवर्धन की तहसील घोषणा पर सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया गोवर्धन को तहसील बनाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में मुख्यातिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार व अन्य डीग अड्डा पर आयोजित सभा में तहसील बनाये जाने पर धन्यवाद सभा में बैठे ग्रामीण गोवर्धन। गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने पर डीग अड्डा पर समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सभा में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। सपा सरकार की ओर से गोवर्धन की जनता को तहसील की सौगात देकर जनहित का कार्य किया है। गोवर्धन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व में तहसील की घोषणा करके गये थे, लेकिन बाद में बसपा सरकार आने के बाद महावन को तहसील बना दिया। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा सरकार के आने के बाद मुख्यमंत्री ने मथुरा जनपद के विकास के लिए सभी रास्ते खोल दिये हैं। गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया है। यहां के किसान व आम जनता को दूर मथुरा तहसील के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सपा सरकार की ओर से सिंचाई के लिए नहर, नालों व रजवाहों में विशेष पानी छोड़ा जा रहा है। खाद व बीज की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। किसानों के हम सदैव तत्पर हैं। अगर किसी किसान को समस्या है तो तुरंत अवगत करायें। उन्होंने बताया कि गोवर्धन विधान सभा की क्षतिग्रस्त सडक़ों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा कर दी गई है जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। सपा सरकार द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए कच्चे फुटपाथ का चैड़ीकरण, पूरे 21 किमी. परिक्रमा मार्ग में रोशनी के लिए मिनी हाईमास्क व सौर ऊर्जा लाइट लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा झूठे वादों के साथ बाजीगरी करती है। दिल्ली में हार का परिणाम पूरे देश में भाजपा की हार का कारण बनेगा। आने वाले विधानसभा 2017 में मथुरा जनपद से पांच सीट सपा जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ता जुट गये हैं। हमारी जनहितकारी नीतियां ही चुनावों में सफलता दिलाएंगी। वहीं सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा ने कहा कि सपा सरकार व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्वर है। व्यापारियों का उत्पीडऩ सपा सरकार में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे समूचे जनपद के व्यापारियों के लिए हमेेशा तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने की। संचालन राजकुमार मामा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, राम पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन रमन सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह कुंतल, रामकिशोर बसोंती, मानपाल प्रधान मुखराई, महेश प्रधान, तारा पटेल हल्लू पटेल, रामस्वरूप, नंदो चैधरी, कुंदन ठाकुर, पंकज ठाकुर, दुर्गा पांडेय, रीतेश कुंतल, मोहम्मद राजू अन्जाना आदि थे।  

Read More

सिद्धी विनायक काॅलेज की सातवीं खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ शिक्षकगण गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम सात दिनों के खेल में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज 11 फरवरी को सुबह 11 बजे बी0ए0 द्वितीय वर्ष एवं बी0ए0 तृतीय वर्ष के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस बी0ए0 तृतीय वर्ष ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके पांच बल्लेबाज दस रन पर ही आउट हो गये, फिर बल्लेबाज बनवारी ने टीम को संभालते हुए 24 रन की पारी का योगदान करते हुए टीम का स्कोर 68 रन पर पहुंचाया। बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने गेंदबाजी में बलदेव 6 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्षन किया। बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 69 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज विष्णु 24 रन, अजय 14 बनाये लेकिन टीम 4 रन से मैच हार गयी। इस मैच में बनवारी ने 2, विजय पाल ने 2 तथा रामवीर ने 2 विकेट लिये तथा मैच में मैन आॅफ द बनवारी को घोषित किया गया। टूर्नामेंट के अंत में मैन आॅफ द सीरिज विषाल यादव को प्रदान की गयी। मैच के अंम्पायर संजीव चैहान व विशाल शर्मा रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक नन्दकिशोर शर्मा व श्रीमती मधु शर्मा ने रोमांचक मैच भरपूर आनन्द लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, विपुल शर्मा, सतीष शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, प्रगति सारस्वत, नेहा मिश्रा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाष चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, योगेश, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के नेतृत्व में यमुना को मुक्त कराने के लिये चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा नौहझील और फरह क्षेत्र में जन संपर्क किया गया। नौहझील क्षेत्र में अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ द्वारा सुल्तानपुर, तेहरा, सुरीर, टैंटी गांव, मीरपुर, आदि गांव में जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक चलने वाली पदयात्रा में चलने की अपील की गई । राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि अब समय आ गया है कि यमुना के लिये निर्णायक आन्दोलन किया जाये और इस आन्दोलन में ब्रजवासियों की भारी संख्या में सहभागिता की आवश्यकता है इसलिये अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में चलना होगा। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह, भोला बाबा, जयदेव सिंह, लाखन, डाॅ ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रधान, राजवीर आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ फरह ब्लाक में अभियान के फरह ब्लाक के पदाधिकारी, ठा. गिरधारी लाल व सतीश उपाध्याय द्वारा शाहेपुर, करनपुर, ववरौत, ढामाखेमा, सनौरा, बरारी, वबरौत, मगदूम आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया और लोगो से 15 मार्च को चलने का आवह्न किया गया।   

Read More