मथुरा

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अन्तर्गत नगला भल्ला से अज्ञात व्यक्ति 16 वर्षीय किशोर को बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार वलदेव क्षेत्र के नगला भल्ला निवासी भूरा पुत्र गंगा चरण का 16 वर्षीय पुत्र रवि किसी कार्य से बाजार गया था जिसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया। जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो आसपास के लोगों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके जाने जाने की बात बताई। काफी खोजबीन के बाद भी जब रवि नहीं मिला तो उसके पिता भूरा सिंह ने इसकी सूचना थाना बलदेव पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी हें। वहीं दूसरी ओर बलदेव दाउजी मन्दिर के पास से एक युवक किशोरी को प्रेंम जाल में फंसाकर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। किशोरी के परिजन ने अपने सगें सम्बन्धियों सहित किशोरी व युवक की तलाश में लग्रें हुए हैं। सूचना मिलनें तक उक्त मामलें में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

Read More

गोवर्धन। थाना गोवर्धन में दहेज से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित चार अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व उत्पीड़न कर फांसी पर लटाकाये जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती कविता पत्नी जसवन्त पुत्री स्व0 सुजान सिंह निवासी नीमगाॅव थाना गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति जसवन्त सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी रानैरा थाना शेरगढ़ ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की नगदी तथा एक मारूति कार नहीं लाने पर उसका शारीरिक शोषण किया तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से रस्सी का फंदा गलें में लगा दिया। जिससे व मुश्किल बचकर उसनें जान बचाई तो सभी ससुरालीजनों ने पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामलें की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ़ व सुरीर पुलिस ने अपने अपनें क्षेत्रों में हरियाणा से लाई गई शराब के साथ सुरेश पुत्र गजाधर निवासी मांट व इन्दल सहित एक अन्य को तथा शेरगढ़ पुलिस ने सुखपाल पुत्र पूरन निवासी भगत नगरिया व महिला गीता देवी सहित एक अन्य को लगभग 150 पाउआ देशी शराब सहित बन्दी बनाया हैं। पुलिस ने सभी का चालन कर जेल भेजा हैं।

Read More

गांव आन्यौर में जनसभा को सम्बोधित करते सपा नेता ठा0 मुकेश सिकरवार गोवर्धन। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 11 फरवरी को आयोजित किये जा रहे तहसील स्थापना के शंका समाधान आयोजन की तैयारियो को लेकर आज गांव आन्यौर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रसिया दंगल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही श्री सिकरवार ने इस मौके पर उपस्थित लोगों सपा सरकार की विभिन्न योजनाओं और पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने श्री सिकरवार का माला दुपटटा ओढ़ा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर हरिओम सिंह राजवत को युवजन सभा का विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर रनवीर सिंह चाहर, कृष्ण मुरारी कौशिक, जीतेन्द गुर्जर, ओम प्रकाश दरोगा, रास बिहारी यादव, नीशू, सुनील, दिलीप, बबलू, वंशीवाला, ठा0 महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिकरवार, राजकुमार सिंकरवार, ठा0 खुशीराम, हीरालाल, पूरन बाबा, बदन सिंह, खैमो, भगवान, खजान सिंह, सोहन लाल, चन्दन, गिरिराज, लछमन, रमेश, दुर्गपाल, प्रकाश, भोलू, बल्देव, बंगाली बाबू, संजय शर्मा, भगवतानन्द, राजकुमार मामा, पुष्पेन्द्र कौशिक, नरोत्तम सैनी, राजकुमार लवानियां, कृष्ण चन्द्र कौशिक आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन। थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि में  बाइक सवार युवक की बाइक ट्रक में जा घुसी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सुनील कुमार पुत्र नत्थीलाल निवासी वृन्दावन की बाइक अचानक आगे चल रहें ट्रक में जा घुसी जिससें सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उक्त मामलें में मृतक के पिता ने घटना को हत्या बताते हुए सुनील के साथी वाइक चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

वार्षिक खेलकूद स्पर्धा नवो नमुखखेल प्रतिभाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिलना चाहिए। वृन्दावन पब्लिक स्कूल के विशाल खेल प्रांगण में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तृतीय चरण एवं समापन पर भाव व्यक्त करते हुए डा0 ओम ने कहा कि वृज वृन्दावन में भी खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी आभाव नहीं है। आवश्यकता इस बात की है, इन खेल प्रतियोगिताओं नमोनमुख खिलाडि़यों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए, तथा इस दिशा में सी0बी0एस0ई0 के विद्यालय महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में श्याम-बलराम हाउस की टुकडि़यों ने प्रारम्भ के बाद हाई जम्प, कबड्डी, खो-खो क्रिकेट, बाॅलीबाॅल, डीसकस थ्रो, में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए अपने हाउस को विजयी बनाने के लिए कई बार वातावरण को सवाभोर कर दिया। इन प्रतियोगिताओं के संयोजक रूप् में भारत भूषण उपाध्याय, निशा रानी, रितु शर्मा, सीमा पाहूजा,  रागिनी श्रीवास्तव, मेघा शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। आज समापन एवं अन्तिम चरण में समन्वय के रुप में आरती शर्मा ने संयोजन किया। परिणामों में 100 मी0 रेस-बाॅयज कुलदीप प्रथम, श्रीनारायण एवं आकाश द्वितीय, शंकर तृतीय, गल्र्स-ज्योति प्रथम, ब्रष्पी द्वितीय, दीपांषी तृतीय। 200 मी0 रेस-बाॅयज विष्णु प्रथम, शंकर द्वितीय, कुलदीप तृतीय, गल्र्स-ज्योति प्रथम, ब्रष्पी द्वितीय, अंजली तृतीय। लौंगजम्प-ज्योति प्रथम, ब्रष्पी द्वितीय, उमा तृतीय। बाॅयज- शंकर प्रथम, विष्णु एवं मानव द्वितीय, श्रीनारायण तृतीय। शॅाटपुट-गल्र्स प्ग्.ग्प्प् रिमझिम अग्र0 प्रथम, दिक्षा द्वितीय, अंकिता सारस्वत तृतीय। बाॅयज-कक्षा-प्ग्अजय बाबू प्रथम,  वैभव अरोड़ाद्वितीय, अर्पित गौतम तृतीयकक्षा-ग्दर्शनप्रथम, अमन द्वितीय, शंकर पाल तृतीय।  कक्षा-ग्प्विपुल प्रथम, कनिष्क अग्र0 द्वितीय,भगवान सिंह तृतीय। रिलेरेस 4×400 गल्र्स/बाॅयज-बलराम हाउस, टेकआॅफबार-बलराम हाउस, कबड्डी-गल्र्स/बाॅयज- श्याम हाउस, खो-खो-गल्र्सबलराम हाउस, वाॅलीबाॅल-बलराम हाउस, बासकेट बाॅल-गल्र्स/बाॅयज- श्याम हाउस।  

Read More



Mediabharti