मथुरा

मथुरा। यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये तथा यमुना रक्षक दल को अपना समर्थन देने के लिये आज दिनांक 11 फरवरी को बुन्देलखण्ड के प्रमुख समाजसेवी गोविन्द मठ पधारें। सभी ने यमुना रक्षक दल एवं इस पदयात्रा में भाग लेने का अपना पूर्ण रूपेेण समर्थन दिया। प्रदेश सचिव दिनेश पाठक ने कहा कि यमुना को शुद्ध एवं मुक्त कराने के लिये पूरा बुन्देलखण्ड इस आन्दोलन के साथ है। हम इस आन्दोलन में पूरी शक्ति लगा देंगे। दिल्ली से अब यमुना मुक्त करा की ही वापस आयेंगे। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल युवा मोर्चा के महासचिव मुनेन्द्र यादव भज्जूए हरिश्चन्द्र शर्माए सुनील कुमारए बलवीर यादवए परशुराम यादवए किशोरी लाल यादवए घनश्याम यादवए सन्तराम यादवए सियाराम यादवए राधाचरण दासए सुशाील कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शादी समारोह में आये युवक को कार ने रौंद दिया जिससें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज मोड़ के पास लक्ष्मी गार्डन में शादी समारोह में भाग लेने आया देवी सिंह पुत्र गोपाल निवासी सेलखेड़ा बलदेव शादी में भाग लेने के वाहन रात्रि करीब दस बजें घर जाने के लिए बाहन का इन्तजार कर रहा था कि तभी कार संख्या डीएल 12 सी 0610 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए देवी सिंह में टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर मारकर भागते कार का ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन कार चालक ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सका। लेकिन ग्रामीणों ने कार का नम्बर नोट कर लिया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचें थाना प्रभारी सदर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने अज्ञात कार चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

डॉण् एचआर केशवमूर्ति स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने 9 फरवरी को जयपुर में राष्‍ट्रीय डी.वॉर्मिंग पहल की शुरुआत की। डी.वॉर्मिंग इसके तहत मानव और पशुओं को राउंड वॉर्मए हुक वॉर्मए फ्लूक और टेप वॉर्म जैसे परजीवी कृमियों से बचाने के लिए एंटी हेलमिंटिक दवा दी जाती है। स्‍कूली बच्‍चों के सामूहिक डी.वॉर्मिंग अभियान के तहत हेलमिनथिएसिस की रोकथाम और उपचार के लिए इस दवा का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसमें मिट्टी के संपर्क से पैदा होने वाला हेलमिनथिएसिस भी शामिल है। बच्‍चों का उपचार मेबेनडेजॉल और एलबेनडेजॉल से किया जा सकता है। एलबेनडेजॉल की एक गोली से बच्‍चों को परजीवी कृमियों से बचाया जा सकता हैए जो बच्‍चे की आंतों में रहते हैं और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य तथा शारीरिक विकास के लिए आवश्‍यक पोषण तत्‍वों को अपना आहार बनाते हैं। यह गोली संक्रमित और गैर संक्रमित बच्‍चों के लिए सुरक्षित है तथा इसका स्‍वाद बहुत अच्‍छा है। हेलमिंथ्‍स यह परजीवियों का एक समूह है जिन्‍हें कृमि के रूप में जाना जाता है। इनमें सिस्‍टोसोम्‍स और मिट्टी के संपर्क से पैदा होने वाले हेलमिंथ्‍स शामिल हैं। यह संक्रमण विकासशील देशों के आम संक्रमणों में से एक है। मामूली संक्रमण पर प्रायरू ध्‍यान नहीं जाताए लेकिन गंभीर कृमि संक्रमण होने पर पेट में दर्दए कमजोरीए आयरन की कमी से पैदा होने वाली रक्‍त अल्‍पताए कुपोषणए शारीरिक विकास का रुकना आदि जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। संक्रमणों के कारण मानसिक कमजोरी हो सकती है तथा ऊतकों का नुकसान भी संभावित हैए जिसके लिए शल्‍य चिकित्‍सा आवश्‍यक होती है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की सिफारिशें कृमि संक्रमण को कम करने के लिए महामारी क्षेत्रों में रहने वाले स्‍कूल जाने की आयु वाले बच्‍चों के इलाज के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने समय आधारित औषध उपचार की सिफारिश की है। संगठन का कहना है कि पूरी दुनिया में स्‍कूल जाने की आयु वाले संक्रमित बच्‍चों की संख्‍या लगभग 600 मिलियन हैए जिनकी डी.वॉर्मिंग करने से स्‍कूलों में उनकी उपस्थिति बढ़ेगीए उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक होगा और वे सक्रिय होंगे। अधिकतर प्रकार के कृमि मुंह से लेने वाली दवा से मर जाते हैं। यह दवा बहुत सस्‍ती है और उसकी एक ही डोज दी जाती है। इस तरह देखा जाए तो डी.वॉर्मिंग उपचार कठिन और महंगा नहीं है। इसे स्‍कूलों के जरिए आसानी से किया जा सकता है और उपचार के बाद बच्‍चों को बहुत फायदा होता है। पूरी दुनिया में अभी भी हजारोंए लाखों बच्‍चे ऐसे हैं जिन्‍हें कृमि संक्रमण का जोखिम है। इनके उपचार के लिए स्‍कूल आधारित डी.वॉर्मिंग उपचार की नीति बनाई जानी चाहिए ताकि स्‍वास्‍थ्‍यए शिक्षा और विकास में तेजी आ सके। सरकार की पहलें राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत स्कूल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में यह प्रावधान किया गया है कि वर्ष में दो बार निर्धारित अवधि में राष्‍ट्रीय दिशा निर्देशों के आधार पर डी.वॉर्मिंग की जाएगी। बिहार में विश्‍व की सबसे बड़ी स्‍कूल आधारित डी.वॉर्मिंग पहल की शुरुआत की गई थी। दिल्‍ली सरकार ने भी इसी तरह के अभियान चलाए थे। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के आंकड़ों के अनुसार 1 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 24 करोड़ बच्‍चों को आंतों में पलने वाले परजीवी कृमियों से प्रभावित होने का जोखिम है। नई योजना के तहत एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के स्‍कूल पूर्व और स्‍कूली आयु के बच्‍चों ;पंजीकृत और गैर पंजीकृतद्ध के डी.वॉर्मिंग करने का स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लक्ष्‍य निर्धारित किया है। पहले चरण के दौरान असमए बिहारए छत्‍तीसगढ़ए दादर एवं नागर हवेलीए हरियाणाए कर्नाटकए महाराष्‍ट्रए मध्‍य प्रदेशए राजस्‍थानए तमिलनाडु और त्रिपुरा जैसे 11 राज्‍योंध्केंद्रशासित प्रदेशों के 14 करोड़ बच्‍चों को रखा गया है। दूसरे चरण के दायरे में लगभग 10 करोड़ बच्‍चों को रखा गया है। 10 फरवरी 2015 को राष्‍ट्रीय डी.वॉर्मिंग दिवस पर पहले चरण की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सभी लक्षित बच्‍चों को एलबेनडेजॉल की गोलियां दी जाएंगी। तदनुसार एक से दो वर्ष के बच्‍चों को इसकी आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्‍चों को इसकी पूरी गोली खिलाई जाएगी। जो बच्‍चे बच जाएंगे उन्‍हें 14 फरवरी 2015 तक इसके दायरे में लाकर डी.वॉर्म किया जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत को पोलियो मुक्‍त करने के बाद अब बच्‍चों में व्‍याप्‍त आंत में पलने वाले परजीवी कृमियों का इलाज करके देश को कृमि मुक्‍त भी बनाया जाएगा। उन्‍होंने स्‍कूली अध्‍यापकों सहित सभी सांसदोंए विधायकोंए स्‍थानीय निकायों के प्रतिनिधियोंए आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सरकार के इस अभियान का समर्थन करें ताकि भारत को कृमि मुक्‍त देश बनाया जा सके। इस पहल के लिए जरूरी है कि इसके साथ स्‍वच्‍छता और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार किया जाए तथा सुरक्षित पेयजल को उपलब्‍ध कराया जाए ताकि कृमि का जोखिम कम हो सके। इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालयए मानव संसाधन विकास मंत्रालयए पंचायती राज मंत्रालय और जल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय की सक्रिय भागीदारी और साझेदारी आवश्‍यक है। आशा की जाती है कि डी.वॉर्मिंग पहल से प्रधानमंत्री के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा किया जा सकता है। इस छोटी परंतु आजमाई हुई पहल का स्‍वास्‍थ्‍यए शिक्षा और विकास जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। ;लेखक पत्र सूचना कार्यालयए कोलकाता में निदेशक हैंद्ध

Read More

जिस पतित पावनी यमुना के स्पर्श मात्र से लोग सात जन्तों के पापों से  मुक्त होने की आस्था मन में धारण कर यमुना का पूजन- अर्चन करते है। विश्व में सर्वाधिक यमुना महत्व जिस मथुरा में है उसी मथुरा में यमुना की स्थिति खराब है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के मथुरा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गोकुल बैराज पहुॅचे जब वहाॅ की भयावह स्थिति देख यमुना भक्त आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन किया। हिन्दुवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ओखला से मथुरा के लिये 101 क्यूसेक और मांट की हारनौल नहर से 160 क्यूसेक जल छोडा जता है और आगरा के लिये गोकुल बैराज से 1100 क्यूसेक जल छोड़ा जाता है। जब आने वाला जल 261 क्यूसेक के लगभग है और जाने वाला जल 1100 क्यूसेक है तो बाकी 839 क्यूसेक जल यमुना तल पर बहने वाला पानी केवल नाले का ही है। गोकुल बैराज से जो जल नगरवासियों को पीने के लिये दिया जाता है वह अत्यन्त दूषित है उसको केवल क्लोरीन और फिटकरी से ट्रीट करके दिया जाता है जो कई बीमारियों की जड़ हैं। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान महेन्द्र राजपूत, राजशर्मा, राजेन्द्र सक्सैना है।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के द्वारा सांखी में की गई जन सभा, अभियान के अन्य पदाधिकारियों ने भी किया गांवों मे जा जन संपर्क  ़श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलायी जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर दिन रात एक कर  मेहनत की जा रही है । अभियान के पदाधिकारियों व कार्याकर्ताओं द्वारा के गांव- गांव जा जन संपर्क किया जा रहा है । इसी क्रम में अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री , सहसंयोजक  सुनील सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा साखी गांव में जन सभा की गई। सभा में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा ऐतिहासिक पदयात्रा होगी और इस में ब्रज के प्रत्येक ब्रजवासी का होना आवश्यक है। इसलिये ब्रजवासियो अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये सभी कमरकस लो और 15 मार्च की पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये तैयार हो जाइये। इस अवसर पर आचार्य श्री रमेश कृष्ण शास्त्री, बुद्दन पहलवान, मेघश्याम, श्री चन्द, चन्द्रपाल, ठा. भूपेश, चरन सिंह, श्याम सुन्दर, लल्लेश, भगवत शास्त्री , बिहारी लाल, बाबा रामगिरी महाराज, नेत्रपाल शर्मा, मनोहर जी आदि उपस्थित रहे।  दूसरी ओर अभियान के राष्ट्रीय सचिव राज शर्मा द्वारा रिफानरी क्षेत्र के गेट नं 9, बी.डी.एफ प्लान्ट  आदि क्षेत्र मे्रं नुक्कड़ सभा कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। लोगो ने यमुना की रक्षा के लिये संकल्प लेते हुये पदयात्रा में भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर सुरेन्द्र, प्रताप, गुड्डु, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के राधाकिशन पंडित द्वारा ततारपुर, देवपुरा, धरावती, पाली, कुजेरा, भरनाखुर्द, पेलखू,आदि गांवो में प्रचार रथ द्वारा प्रचार किया गयां सभी गंांव में प्रचार सामग्री वितरित कर लोागे से 15 मार्च की पदयात्रा के लिये आवह्न किया गया। इस अवसर पर गोपाल, ईश्वर दास, रामेश्वर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।       

Read More

जिस पतित पावनी यमुना के स्पर्श मात्र से लोग सात जन्तों के पापों से  मुक्त होने की आस्था मन में धारण कर यमुना का पूजन- अर्चन करते है। विश्व में सर्वाधिक यमुना महत्व जिस मथुरा में है उसी मथुरा में यमुना की स्थिति खराब है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के मथुरा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गोकुल बैराज पहुॅचे जब वहाॅ की भयावह स्थिति देख यमुना भक्त आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन किया। हिन्दुवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ओखला से मथुरा के लिये 101 क्यूसेक और मांट की हारनौल नहर से 160 क्यूसेक जल छोडा जता है और आगरा के लिये गोकुल बैराज से 1100 क्यूसेक जल छोड़ा जाता है। जब आने वाला जल 261 क्यूसेक के लगभग है और जाने वाला जल 1100 क्यूसेक है तो बाकी 839 क्यूसेक जल यमुना तल पर बहने वाला पानी केवल नाले का ही है। गोकुल बैराज से जो जल नगरवासियों को पीने के लिये दिया जाता है वह अत्यन्त दूषित है उसको केवल क्लोरीन और फिटकरी से ट्रीट करके दिया जाता है जो कई बीमारियों की जड़ हैं। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान महेन्द्र राजपूत, राजशर्मा, राजेन्द्र सक्सैना है।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के द्वारा सांखी में की गई जन सभा, अभियान के अन्य पदाधिकारियों ने भी किया गांवों मे जा जन संपर्क  ़श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलायी जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर दिन रात एक कर  मेहनत की जा रही है । अभियान के पदाधिकारियों व कार्याकर्ताओं द्वारा के गांव- गांव जा जन संपर्क किया जा रहा है । इसी क्रम में अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री , सहसंयोजक  सुनील सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा साखी गांव में जन सभा की गई। सभा में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा ऐतिहासिक पदयात्रा होगी और इस में ब्रज के प्रत्येक ब्रजवासी का होना आवश्यक है। इसलिये ब्रजवासियो अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये सभी कमरकस लो और 15 मार्च की पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये तैयार हो जाइये। इस अवसर पर आचार्य श्री रमेश कृष्ण शास्त्री, बुद्दन पहलवान, मेघश्याम, श्री चन्द, चन्द्रपाल, ठा. भूपेश, चरन सिंह, श्याम सुन्दर, लल्लेश, भगवत शास्त्री , बिहारी लाल, बाबा रामगिरी महाराज, नेत्रपाल शर्मा, मनोहर जी आदि उपस्थित रहे।  दूसरी ओर अभियान के राष्ट्रीय सचिव राज शर्मा द्वारा रिफानरी क्षेत्र के गेट नं 9, बी.डी.एफ प्लान्ट  आदि क्षेत्र मे्रं नुक्कड़ सभा कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। लोगो ने यमुना की रक्षा के लिये संकल्प लेते हुये पदयात्रा में भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर सुरेन्द्र, प्रताप, गुड्डु, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के राधाकिशन पंडित द्वारा ततारपुर, देवपुरा, धरावती, पाली, कुजेरा, भरनाखुर्द, पेलखू,आदि गांवो में प्रचार रथ द्वारा प्रचार किया गयां सभी गंांव में प्रचार सामग्री वितरित कर लोागे से 15 मार्च की पदयात्रा के लिये आवह्न किया गया। इस अवसर पर गोपाल, ईश्वर दास, रामेश्वर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।       

Read More

समाज के अंत और शिखर के गठजोड़ से बनेगा सशक्त समाज दीनदयाल धामः एकात्ममानववाद के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल ने दीन-दुखियों की सेवा को ही नारायण की सेवा बताते हुए समाज से सेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा, दीन-दुखियों की सेवा के प्रति समाज के साधन-संपन्न लोगों को और उदार होना होगा।  प्ंा. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के पूर्व दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चै. बाबूलाल ने सेवा के भाव को सर्वोपरि बताते हुए हर सहयोग का भरोसा दिया। र्कायक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने लधुता से प्रभुता तक का उदाहरण दिया, तो दीनदयाल उपाध्याय की सोच और सेवा का भाव व्यक्त करते हुए असहाय को सहारा देने के लिए किए जाने वाले काम का महत्व बताया। स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशन लाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की ग्राम स्वाबलंबन की सोच को समाज हित में बताते हुए कहा, समाज के अंत पर विराजमान मानव के उत्थान और समाज के शिखर पर बैठे लोगों के झुकने पर बनने वाले गठजोड़ से समाज का भला होगा।  स्माज सेवा को अग्रणी कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने हर समय दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प लेते हुए संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कामों की चर्चा करते हुए वंचितों के सहयोग के लिए उदार मन लोगों से आगे आने का आह्वान किया।  इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यापर्ण करके की। संचालन करते हुए स्मृति महोत्सव सतिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने दीनदयाल धाम में संचालित सेवा के कार्यों से परिचित कराया। अतिथियों का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह तरकर, जन शिक्षा समति के प्रदेश निरीक्षक गोपी नाथ अग्निहोत्री, मनीष गुप्ता और नारायण पाठक और महेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संयोजक नवीन मित्तल ने आभार जताते हुए ऐसे ही सेवा के भाव भरे कार्यक्रम सदैव संचालित किए जाने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में डाॅ. रमेशपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा ब्रज प्रदेश के मंत्री हरनेश गौतम, राजवीर सिंह, निरंजनजी, अजय कुमार, सतीश पचैरी, भीकम चंद दुबे आदि मौजूद रहे।   -------------------- दीनदयाल धाम में बिखरी निशक्तजनों के चेहरों पर मुस्कान  दीनदयाल धामः अंत्योदय के चेहरे पर मंगलवार को उसके उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में मुस्कान बिखेरी गई। शरीर और अन्य अंगों से लाचार मानव को सशक्त बनाया गया। जीवन को चलायमान रखने वाले उनकरण देकर शारीरिक मजबूती प्रदान की गई।  दीनदयाल धाम स्थित मधुकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टाई साइकिल, कैलीपर्स और कृत्रिम पैर के अलावा व्हील चेयर आदि वितरित करके विकलांग और निशक्तजनों से रोजी- रोजगार पाने को दिशा में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति और कल्याणं करोति मथुरा के साथ डाॅ. केएल गर्ग मेमोरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल और विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम के साथ स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल, अशोक कुमार टैंटीवाल, सुनील शर्मा, नवीन मित्तल, कारिंदा सिंह, मनीष गुप्ता, महीपाल सिंह, महेश दीक्षित आदि ने 67 शारीरिक अक्षम, विकलांग और निशक्तजनों को टाईसाइकिलें, कैलीपर्स, वैशाखी, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर आदि उपकरण भेंट किए। इस मौके पर स्मारक समिति के उपाध्यक्ष बांकेबिहारी माहेश्वरी, प्रचार मंत्री श्रवण मिश्र, आरके वर्मा, रामसनेही, अर्जुन सिंह मीना, सुदर्शन बेहरा, शिवांग आदि ने सहयोग किया।  ---------------- श्रद्धांजलि सभा और बौद्धिक विकास प्रतियोगिता आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आएंगे दीनदयाल धामः पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली में श्रद्धांजलि सभा होगी, तो छात्रों के बौद्धिक विकास से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।  पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने बताया, अंत्योदय के उपासक पं. दीनदयालजी के बलिदान दिवस पर बुधवार सुबह सेवा केंद्र परिसर स्थित मधुकर सभागार में सुबह दस बजे से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और 11 बजे से भाषण प्रतियोगिता को आयोजन होगा। उन्होंने बताया, दोपहर सवा बजे से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मानव संसाघन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव कुमार वालियान पं. दीनदयाल उपाध्याय को भावाजंलि अर्पित करेंगे। स्मारक समिति ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।  ---------------------- चित्र परिचयः दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, स्मारक समिति के पदाधिकारी और अन्य।  चित्र परिचयः पंत्र दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में निशक्तजनों को टाईसाइकिल वितरित करते फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, स्मारक समिति के पदाधिकारी और अन्य।   

Read More

थाना गोवर्धन मे भिड़ते किन्नरों के दो समुदाय गोवर्धन। कस्वा में किन्नरों के दो गुट आमने सामने आ गये। जिसमें एक गुट के दो किन्नरों को चोट आयी है। घटना की शिकायत किन्नरों के एक गुट ने थाना गोवर्धन में की। पुलिस पर भी मामला दर्ज करने को लेकर गुस्साये किन्नर उग्र हो उठे और थाने के सामने जाम लगा दिया।  मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन में अपनी बिर्त यानी उगाही को लेकर कजरी उर्फ कालू और सौनियाॅ माया गुट के किन्नर रात्रि को थाना क्षेत्र के गाॅव नीमगाॅव में बिर्त उगाते समय आमने सामने आ गये। जिसमें सोनियाॅ माया गुट के दो किन्नरों ने कजरी उर्फ कालू ग्रुप के किन्नरों की जमकर मजामत कर डाली। जिसमे दोनों गुटों के दो किन्नर घायल हो गये। जिसकी शिकायत पीडित किन्नर गुट ने थाने में की। लेकिन कोई कार्यबाही नही की तो किन्नरों ने रात्रि को थाने में जमकर हंगामा किया। लेकिन अर्द्ध रात्रि को पीडित गुट के किन्नर शांत होकर थाने से चले गये। लेकिन सुबह होते ही किन्नर दुबारा थाना पहुॅचे जहाॅ काफी समय तक थाने में हंगामा करते रहे और देखते ही देखते किन्नरों ने उग्र रूप अपना लिया और अपने कपडे उतारकर थाने के सामने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जहाॅ रोड जाम होते ही वाहनों सहित लोगों की बडी संख्या में भीड जुट गई। लेकिन थाना प्रभारी सूर्यभान की कडी मशक्कत के बाद जाम खुला और आरोपी किन्नर को पुलिस थाने ले आई और थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह एक दुसरे पक्ष को सुना और दोनो के बिर्त उगाही के कागजात देखने लगे। तभी एक गुट के तानाशाह किन्नरों ने दूसरे गुट के कागजात पुलिस के सामने ही फाड दिये। ये हंगामा थाने करीव चार पाॅच घन्टे तक चलता रहा। लेकिन देर शाम तक थाना प्रभारी सूर्यभान की सूज वूझ के कारण दोनों गुटों के किन्नरों के बीच राजीनामा कर दिया गया।

Read More

दो दिवसीय गिरिराज जी के पड़ाव पर धार्मिक स्थलों पर पहुंचे श्रद्धालु गोवर्धन में गौ रक्षा एवं यमुना बचाओ की मुहिम में जन जागरूण करते बटेश्वर से आये संत स्वामी वंदन गिरि महाराज व अन्य भक्तगण गोवर्धन। बटेश्वर धाम आगरा से संत स्वामी गिरि महाराज के निर्देशन में 9 वीं पदयात्रा में तलहटी के पड़ाव पर यमुना सौंदर्यीकरण एवं गौ रक्षा के संकल्प के साथ जनजागरण किया गया। इस मौके पर पदयात्रा में चल रहे सैकड़ों लोग शामिल थे। यात्रा में चल रहे संत गिरि महाराज ने बताया कि ब्रज की शोभा में यमुना, गिरिराज जी व वृंदावन शामिल हैं। लेकिन वर्तमान में यमुना जी विलुप्त हो गई हैं। यमुना जी को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। गिरिराज जी की धार्मिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में है। सरकार का भी तीर्थ स्थलों की ओर ध्यान नहीं है। इन्हीं तीर्थ स्थलों से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक ब्रजवासी को जागना होगा। ब्रजवासी अधिकार पूर्वक यमुना बचाओ मुहिम में शामिल होकर साधु संतों का साथ दें। गौ रक्षा के लिए एक गाय को गोद अवश्य लें। संचालन साध्वी कुसुम शर्मा ने किया। इस मौके पर महावीर दास महाराज, सियाराम दास, शिव दयाल, आनंद बाबा, अन्जनी झा, गुलाब दास, कन्हैया दास, जगदीश भगत, मोहन देवी, सुमनलता, पूनम कुमारी, रोहनी देवी, पर साध्वी वत्सला, साध्वी रामा, ब्रजवाला, जगदीश सरकार, कन्हैया भगत जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Read More

गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग जतीपुरा मोड़ पर सिंडीकेट बैंक के समीप मिष्ठान विक्रेता की दुकान का शटर का लॉक तोडक़र अज्ञात चोर नगदी चुराकर ले गये। चोरों ने रविवार की देर रात्रि गुल्ला हलवाई की दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान के अंदर रखे तेरह हजार रूपये निकाल लिये। सुबह आकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा मिला। घटना के संबंध में गुल्ला सिंह ने थाने में तहरीर दी है।

Read More

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने अवगत कराया है, कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 06 दिसम्बर 2014 की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एंव कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली टीएस ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषय वस्तु एवं प्रकरण के संबंध में मासिक रूप से आयोजित कराया जाये। आलोक में कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया है कि धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, वसूली वाद आदि वादों को प्रमुखता प्रदान करते हुए कराया जाये। माह फरवरी 2015 हेतु दिनांक 22 फरवरी 2015 को आयोजित मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में उक्त विशिष्ट विययों के साथ साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह योग्य आपराधिक वादों, उपभोक्ता फोरम वाद, भूमि अधिग्रहण वादों, मोटरदुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, सिविल वादों, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, श्रम मामले, माध्यस्थम प्रकरणों, नगर पालिका, नगर निगम टैक्स वसूली मामलों आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विद्युत अधिनियम के अन्र्तगत सुलह योग्य वाद, अतिंम रिर्पोट, धारा 446 द,प्र,सं, संबंन्धी मामले, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट संम्बंधी मामले, उत्तराधिकारी संम्बध्ंाी मामले, आयुध अधिनियम के उपयुक्त प्रकरण, बीमा संम्बन्धी वाद, समस्त चालानों, मोबाइल कम्पनी, केबल नेटवर्क संम्बन्धी प्रकरण, प्री लिटिगेशन प्रकरण, मनरेगा प्रकरण, शिक्षा का अधिकार संम्बन्धी प्रकरण, जलकर एंव ग्रहकर, रेलवे दावे, राशन कार्ड बी,पी,एल कार्ड जाति एंव आय प्रमाण पत्र संम्बन्धी प्रकरण आदि का भी निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया जा सकता है। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए हैं उन्हें भी वाद पूर्व सुनवाई स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। यदि आपका अन्य कोई भी वाद आलम्बित हो तथा सुलह समझौते के आधार पर उसका निस्तारण कराना चाहते हो तो कृपया सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी से सम्पर्क कर उक्त वाद मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करायें।

Read More