मथुरा। 28 जनवरी को गोकुल के चिन्ता हरण आश्रम में नागा बाबा अखण्डानंद जी के सानिध्य में यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के लिये महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होगें।
Read More
मथुरा। 28 जनवरी को गोकुल के चिन्ता हरण आश्रम में नागा बाबा अखण्डानंद जी के सानिध्य में यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के लिये महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होगें।
Read More
मथुरा। विगत शनिवार को राया ब्लाक के उपकृषि निदेशक परिसर (शोध) में आयोजित किसान मेला एवं प्रर्दशनी में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक ने अपनी स्ट्राल लगाकर मेले में आये हुए किसान भाईयों को जन धन योजना के.सी.सी व अन्य नई ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। ग्रामीणों केा बैंक में खाता खोलने से होन वाले लाभ के बारे में जानकारी दी तथा यह भी बताया माह में एक बार रूपे कार्ड का प्रयोग करने पर ही 1 लाख रूपये के दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। छः माह तक लेने देन करने पर महिलाओं को 5 हजार रूपये के ऋण की सुविधा भी हंै। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर किसानों को बैंकों की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
Read More
मथुरा। कलैक्ट्रेट व परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण के पश्चात रायफल क्लब से दौड का आयोजन भी हुआ। इस दौड में पुरूष एवं महिला तथा बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पुरूष वर्ग के लिए पॅंाच कि0मी0 तथा महिला वर्ग के लिए तीन कि0मी0 लम्बी दौड को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गयेगा। दौड में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरूषकार वितरण किया गया तथा अन्य सान्त्वना पुरूष्कार भी बच्चों को भी दिये एंव मिष्ठान आदि वितरित कर उनका हौसला बढाया गया। इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी राजकुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी तथा बच्चों के अभिवावक आदि उपस्थित थे।
Read More
सूनी वसन्त पंचमी: भारतीय संस्कृति में विद्या और वाणी की अधिश्ठात्री देवी के रूप में सरस्वती की मान्यता है। विद्यालयों में वर्श भर में केवल एक दिन सरस्वती जी के प्राकट्य दिवस वसन्त पंचमी पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती जी की वन्दना एवं पूजा - अर्चना कर विद्या का वरदान प्राप्त किया जाता है। उŸार प्रदेष षासन द्वारा इस वर्श बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस को सरस्वती जी के जन्म दिवस से अधिक वरीयता दिये जाने के कारण सार्वजनिक अवकाष घोशित किये जाने पर अधिकांष विद्यालय बन्द रहे और छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती जी की पूजा - अर्चना नहीं हो सकी। ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, षैक्षिक निदेषक के.जी. माहेष्वरी, श्रीमती प्रेमा भाटिया तथा प्रषासनिक अधिकारी आषीश भाटिया ने विद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। ज्ञानदीप षिक्षा भारती के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा है कि 46 वर्शों में यह पहला अवसर था जब कि ज्ञानदीप में वसन्त पंचमी पर छात्र - छात्राओं द्वारा विद्यालय में ’या कुन्देन्दुु तुशारहार धवला या षुभ्र वस्त्रावृता’ के स्वर गूँजे और न ही - ’ष्यामा ष्याम सलोनी सूरत कौ सिंगार बसन्ती ऐ’ रसिया - गीत पर लोक नृत्य से वासन्ती वातावरण का आनन्द छाया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक कारणों से की गई छुट्टियों से अकारण विद्यार्थियों की पढ़ाई की क्षति होती है। उŸार प्रदेष के पूर्व मुख्य मंत्री गोविन्द बल्लभ पन्त, डा0 सम्पूर्णानन्द, कमलापति त्रिपाठी आदि के जन्म दिवस पर छुट्टियाँ नही होती हंै। नेताजी सुभाश चन्द्र बोस जैसे महान् क्रान्तिकारी के जन्म-दिन पर छुट्टी नहीं होती है। देष के किसी भी महापुरुश के जन्म दिन पर छुट्टी करने की अपेक्षा विद्यालयों में उनके योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना सार्थक हो सकता है।
Read More
अपने आवास पर गरीब असहायों को कम्बल वितरित करते बसपा विद्यायक राजकुमार रावत एवं अन्य गोवर्धन। गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र के विद्यायक राज कुमार रावत ने आज कस्बा स्थित अपने आवास वृन्दा निवास पर बुलवा बुलवा कर गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया। इस मौके पर उनके आवास बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विद्यायक श्री रावत ने इस अवसर पर बताया कि गरीब, दीन-दुखियों और असहायों की सेवा से बड़ा संसार में कोई धर्म और कर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के दुख दर्दों को दूर करने के लिये ही जनप्रतिनिध बने है और हर सम्भव प्रयास कर वे समाज के हर तबके के लोगों के दुख दर्द निवारण के प्रयासों में जुटे रहते है। इस मौके पर बसपा के मण्डल कोर्डिनेटर दारा सिंह आजाद, जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, राजकुमार शर्मा उर्फ राजू भैया मोटर वाले, बबलू गुर्जर, ओम प्रकाश, मौहम्मदइ फारूखी आदि उपस्थित रहे।
Read More
मथुरा। वृन्दावन विकास योजना के अंतर्गत वृंदावन स्थित केशीघाट पर बनाए जा रहे अर्द्धचंद्राकार पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने शासन प्रशासन को लिखे पत्र में की है। पालिकाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, आयुक्त आगरा मण्डल आगरा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी मथुरा को बताया कि पिछली सरकार द्वारा वृन्दावन समग्र विकास योजना के तहत नगर में विकास कार्य कराए गए जिसके अंतर्गत यमुना पर अर्द्धचंद्राकार पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पिछली सरकार द्वारा इस संबंध में पुरातत्व सर्वेक्षण विकास से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिस कारण पुल का निर्माण कार्य नहीं हो सका। नगर के विकास में सहायक यह महत्चपूर्ण योजना वर्तमान में ठप पड़ी है, अगर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इसमें स्वीकृति दे देता है, तो इसका निर्माण कार्य सहजता से हो सकेगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि केशीघाट से परिक्रमा मार्ग को जाने वाला मार्ग सकरा है। जिसमें श्रद्वालु को आवागमन एवं परिक्रमा लगाने में परेशानी होती है। अगर इस पुल का निर्माण हो जाएगा, तो सहजता से श्रद्वालु परिक्रमा दे सकेंगे।
Read More