मथुरा

राया। कस्बे में गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं स्कूलों ने प्रभातफेरी निकाली और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय, नेहरूपार्क और कटरा बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ध्वजारोहण किया एवं कर्मचारी व सम्मानित नगरवासियों को 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें। वहीं नगर की जनता से विकास कार्यो में सहयोग बनाये रखनें की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल ने नगर की एक सामाजिक संस्था के बैनर तले गरीब लोगों को रिक्शा भेंट किये गये। जिससे कि कस्बे के वे गरीब लोग अपनी आजीविका कमा कर समाज और कस्बे की मुख्य धारा से जुड़ सकें। श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल महाविद्यालय पर संस्थापक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती प्रेमलता इंटर कालेज पर जगदीश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। मनकामेश्वरी इंटर कालेज पर पूर्व पंचायत अध्यक्ष सुभाष बाबू अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया यहां पर रंगारंग एवं सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर के कार्यक्रम ने लोगों को मनमोह लिया। रामस्वरूप नागर बाल निकेतन पर भूपेन्द्र वशिष्ठ और मनोज नागर ने सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। लाला अम्बा प्रसाद जूनियर हाईस्कूल पर किशन कुमार सर्राफ ने ध्वजारोहण किया। सनराईस किड्स प्ले स्कूल पर विनीत बंसल ने ध्वजारोहण किया। राया बाल मंदिर में सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया यहां पर रंगारंग एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय इंटर कालेज राया पर भाजपा नेता कृष्णकुमार शर्मा मुन्ना भैया ने ध्वजारोहण किया। सोफिया इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कालेज पर साकिर खान ने ध्वजारोहण किया। सुन्दरलाल अंगूरी देवी उमा विद्यालय पर इंजीनियर डीसी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इण्डियन इंटर कालेज पर अतर सिंह ने ध्वजारोहण किया। युवा कांग्रेस कार्यालय राया पर बल्देव विधान सभा अध्यक्ष सरबन अहमद ने ध्वजारोहण किया। थाना राया पर थाना प्रभारी संजीव कुमार चैहान ने ध्वजारोहण किया। राया स्थित रेलवे स्टेशन पर प्रभारी इन्द्रमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। डाकघर राया पर डाकघर प्रभारी गिन्नी बाबू ने ध्वजारोहण किया। अग्रवाल धमार्थ चिकित्सालय राया पर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।

Read More

बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कुंवर सिंह निषद का स्वागत करते आयोजक रविकान्त वर्मा एवं प्रतिभा प्रदर्शन करते बाॅडी बिल्डर्स राया। कस्बे के प्रमुखतम बजरंग हैल्थ क्लब के तत्वाधान में पहली बार बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कस्बे के बजरंग हैल्थ क्लब के नागल रोड मां क्रिया वाली गली स्थित जिम के विशाल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में कस्बा राया का जीतू रावत ने मिस्टर राया का खिताब जीता। रनअप विजेजा जुबैद कुरैशी एवं बैस्ट पोजर का खिताब बसन्त ने जीता। वहीं हैवी वेट विजेता आकाश पहलवान रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान रविकान्त वर्मा उर्फ बाबा ने किया। संचालन मानवेन्द्र सिंह चैधरी ने किया। इस मौके पर हैल्थ क्लब के कोच एवं पूर्व बाॅडी बिल्डिंग चैम्पियन श्री कान्त उर्फ लाला ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भाजयुमों के हरेन्द्र चैधरी, यज्ञदत्त कौशिक, प्रवीन चैधरी, मानवेन्द्र चैधरी, अखिल, मयूर शर्मा, योगीराज आदि उपस्थित रहे।  

Read More

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र गोवर्धन। मतदाता जागरूकता दिवस पर 25 जनवरी को छात्र छात्राओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा देश के मतदाता मतदान करें, इसका आव्हान किया गया तथा छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में मतदाता को जागरूक करते हुए दिखाया गया एवं छात्र आकाश शर्मा बी0ए0 प्रथमवर्ष ने एक शानदार गायन प्रस्तुति करते हुए देश के सभी मतदाताओ को जागरूक होने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम की प्रेरणा राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत डा0 प्रतिमा के0आर0 काॅलेज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़ कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया दिनांक 28, 29 जनवरी 2015 को जनपद मथुरा निरीक्षण हेतु पधार रहे है। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 28 जनवरी 2015 को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी है। दिनांक 29 फरवरी 2015 को नोडल अधिकारी व्दारा डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम का निरीक्षण एवं जिला एवं तहसील स्तरीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा।

Read More

     कलैक्ट्रेट व परेड ग्राउण्ड में डीएम ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, दिलाई शपथ जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सैनानी भंवर सिंह का किया डीएम ने सम्मान देश तथा संविधान के प्रति रहे वफादार- जिलाधिकारी राजेश कुमार कलैक्ट्रेट पर झण्डे को सलामी देते डीएम राजेश कुमार, परेड ग्राउण्ड मंे परेड की सलामी लेते डीएम राजेश कुमार, कलैक्ट्रेट पर शपथ ग्रहण कराते डीएम राजेश कुमार, पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करती एसएसपी प्रशिक्षु सीओ को स्मृति चिन्ह भेंट करते डीएम एवं डीजे विप्रा कार्यालय पर झण्डे को सलामी देते उपाध्यक्ष व अन्य, परेड का निरीक्षण करते मुख्यातिथि डीएम राजेश कुमार, परेड में सलामी दिलाती प्रशिक्षु आईपीएस प्रीति प्रियदर्शिनी मथुरा। जनपद भर में गणतन्त्र दिवस की 66 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 66 वाॅं गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट प्रांगण एव पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी और जनपद के एक मात्र जीवित बचे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने आज प्रातः कलक्टेªट प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी देकर राष्ट्रगान किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सविंधान तथा देश के प्रति वफादार रहने की शपथ दिलाई। झण्डारोहण के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियो को गणतंत्र की दिवस की बधाई देते हुए उन्होने कहा कि आज हमारा देश दुनिया की महाशक्तियों में शामिल है तथा विकास की ओर निरंतर अग्रसर है और इसका असली श्रेय शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों तथा हमारी जांबाज सेना को है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के एक मात्र वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भंवर सिंह शर्मा का शाॅल उडाकर नारियल देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मान किया। श्री भंवर सिंह शर्मा ने अपने संबोधन में सभी से अपील की कि वे देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहकर उसकी रक्षा करें और देश को आगे बढाये। जिलाधिकारी ने अपने ओजस्वी भाषण में अमेरिका के शक्तिशाली राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे देश के शक्तिशाली होने कारण ही उन्होने गणतंत्र के दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनाना स्वीकार करके हमारे देश का गौरव बढाया है जो एक शुभ संकेत है। उन्होने यह भी कहा कि आज हम सभी का यह दायित्व है कि विश्व की सबसे बडंी लोकतंात्रिक व्यवस्था बनाये रखने हेतु हम संविधान का पूर्ण रूप से पालन करें और उसमें दी गई व्यवस्था के अनुसार ही हम अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से पूर्ण करें ताकि देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता रहे। उन्होने कहा कि हम अपने मन और वचन के भाव को स्वच्छ रखें तथा किसी प्रति ईष्र्षा न रखे, किसी दूसरों के अधिकारों का हनन न होने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के लोग रहते है और हमें देश की एकता एंव अखण्डता बनाये रखने के लिए हमेशा दूसरों धर्मो का सम्मान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम अपने मन को स्वच्छ रखेगें तो हमेशा ही दूसरों का कल्याण होगा और देश की एकता भी मजबूत होगी। स्वच्छता का जिक्र करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी जी का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि वे हमेशा मन तथा वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश गाॅंधी जी दिया करते थे। उन्होने कहा कि आज ब्रज की धरा को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी का यह दायित्व है कि हम पौलीथिन का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर अपने आगे आने वाली भावी पीढी को प्रदूषण मुक्त बनाकर अच्छा प्रर्यावरण उन्हें सोंपे।  जिलाधिकारी ने पुलिस लाईन में भी ध्वजारोहण किया तथा परेड ग्राउण्ड में घूमकर पुलिस जावानों की टुकडियों की सलामी ली। पुलिस के जावानों तथा संास्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, सलामी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैंजिल सैनी भी उनके साथ थी। अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिहं सचान ने भी अपने सबांेधन में भी देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहकर कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की ताकि देश हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर होकर और शक्तिशाली हो सके। नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम देश तथा संविधान के प्रति वफादार रहेगें, तो आने वाली पीढी भी सही दिशा में प्रगति कर सकेगी। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, कर्मचारी व कलक्टेªट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर शर्मा ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी तथा ईमानदारी से अपना कार्य करने का पाठ पढाया। गिरधारी लाल शर्मा द्वारा देश भक्ति का कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलक्ट्रेट गरिमा तथा सतेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी कौशिक, जिलाधिकारी के पीए हरदेव चतुर्वेदी, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द्र अग्रवाल, सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के जिलामंत्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने किया।

Read More

मथुरा। गणतंत्र दिवस समारोह की खुशी के बीच जनपद के कोसीकलां में एक दुखद हादसा हो गया। यहां सोमवार को कोसीकलां क्षेत्र में कोटवन राजमार्ग से सटी रेलवे लाइन पर रेल की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ भारी संख्या मे लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा से कोटवन राजमार्ग होते हुए चार युवक ऑल्टो कार से ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे। युवक रास्ते में अपनी कार रोककर वहां से गुजर रही ट्रेन का फोटो लेने लगे और अचानक इस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम याकूब, इकबाल और अफजल थे। ये तीनों युवक क्रमशः मुरादनगर, फरीदाबाद और दिल्घ्ली के रहने वाले थे। कार में सवार चैथा युवक अनीस जो मितरोल निवासी है, हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शव और कार को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी है।  

Read More

मथुरा। थाना कोसीकला पुलिस ने क्षेत्र की गैस एजेन्सी के पास से उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह यादव ने अवैध रूप से शराब लेकर जाते दुष्यन्त पुत्र रतन सिंह निवासी गडि़या राजापुरी कस्वा व थाना होडल जनपद पलवल को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 250 पाउच अवैध शराब के बरामद किये हैं।  

Read More

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के गाॅव दहगाॅव में बोस पुत्र फूल सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम के ही हरवीर पुत्र रामसिंह की घेराबन्द कर दवोच लिया और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये  

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अन्ना फार्म हाउस के पास बाइक ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूपी 85 0863 के चालक राजकुमार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें 22 वर्षीय गोपाल में टक्कर मार दी जिससें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान गोपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोपाल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना की रिपोट्र मृतक के भाई रामवीर पुत्र जवाहर लाल निवासी बिजौली थाना मांट मथुरा ने बाइक चालक राजकुमार पुत्र रामस्वरूप के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

मथुरा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 को सम्पन्न बनाने हेतु प्रयुक्त किये गये भारी वाहनों के मालिको को सूचित किया जाता है कि वे अपने वाहनों के किराये का भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय राजीव भवन, मथुरा में कार्य दिवस में रिलीज आदेश एवं आर0सी0 की छायाप्रति साथ लाकर एक सप्ताह के अंदर प्राप्त कर लें।    

Read More