मथुरा

’एसोसियेशन आॅफ एफीलियेटेड स्कूल्स’ की आकस्मिक बैठक संघठन अध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें जिला प्रशासन द्वारा ठण्ड के कारण बढ़ाये जाते रहे अवकाशों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर हो रही अपूरणीय क्षति के सम्बन्ध में विचार - विमर्श किया गया। बैठक में विषय प्रवर्तन करते हुए श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के प्राचार्य डा. अजय शर्मा ने कहा कि मौसम के कारण छुट्टियों के आदेश के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की उपेक्षा भी नहीं की जानी चाहिए। आर्केडियन पब्लिक स्कूल बाजना के प्रबन्धक संजय पाठक का मत था कि अनिवार्य छुट्टियाँ ही की जानी चाहिए। अमरनाथ विद्या आश्रम के उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल बाजपेयी ने कहा कि इस विषय पर गम्भीरता से चिन्तन आवश्यक है कि किन छुट्टियों की अनिवार्य आवश्यकता है। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी ने सुझाव दिया कि छुट्टियाँ सुविधा के लिए हों न कि आदेश पालन की औपचारिकता के लिए हों। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रबन्धक जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने यह विचार व्यक्त किया कि जिला प्रशासन तथा विद्यालयों के मध्य समन्वय आवष्यक है। बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य के. बी. जैड ने कहा कि छुट्टियाँ हो जाने से प्रैक्टीकल परीक्षाएँ और बोर्ड परीक्षाएँ प्रभावित हो रही हैं। प्रमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती शिक्षा मन्दिर के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह के इस मत का समर्थन किया गया कि समय से छुट्टियों की सूची प्राप्त न होने से अभिभावकों को सही उŸार देना कठिन हो जाता है। सैन्ट पाॅल स्कूल की प्रबन्धिका श्रीमती जूलियट राव ने कहा कि जिला प्रशासन को वह प्रक्रिया अपनानी चाहिए जिससे सभी सम्बन्धित व्यक्तियों को यथा समय छुट्टियों के आदेश की जानकारी हो सके। बैठक में माउन्ट हिल अकेडमी के जितेन्द्र शर्मा,सरस्वती विद्या मन्दिर छाता के अशोक जैन, एम. डी. जैन पब्लिक स्कूल कोसी के एन. के. शर्मा, विद्या देवी जिन्दल पब्लिक स्कूल कोसी के फादर पिन्टो, माॅर्डन एकेडमी इन्टरनेशनल के आर. के. गर्ग, सरस्वती विद्या मन्दिर माभई के प्रमोद वर्मा, मदन मोहन कलावती सरस्वती विद्या मन्दिर यमुना पार के के. के. द्विवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित एस. पी. एस. इन्टरनेशनल एकेडमी कोसी, हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर आदि शिक्षा संस्थाओं के अन्य प्रबन्धक तथा प्रधानाचार्यों एवं के. जी. माहेश्वरी ने भी एक स्वर से कहा कि ठण्ड के कारण अवकाशों से शैक्षिक हित प्रभावित न हांे।  बैठक में ज्ञानदीप शिक्षा भारती के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि जिला प्रशासन के समक्ष इस भ्रान्ति का निवारण होना चाहिए कि यदि कोई विद्यालय अवकाश में विद्यालय खोलता है तो उसमें कोई निहित स्वार्थ होता है। ऐसा तभी होता है जब कि उस विद्यालय को अवकाश की जानकारी नहीं होती है अथवा विद्यालय की अपरिहार्य शैक्षिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए विद्यालय खोला जाता है। बैठक के अन्त में निर्णय लिया गया कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी मथुरा से भेंट कर ज्ञापन देते हुए माँग की जाय कि भविष्य में छुट्टियाँ घोषित करने से पूर्व संघठन के पदाधिकारियों को भी विश्वास में लिया जाय और सभी शिक्षण संस्थाओं को विधिवत सूचना भेजी जाय।   

Read More

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने संदिग्ध चोरी के चार टैक्टर, एक ट्राली तथा फर्जी दस्तावेजो समेत पांच लोगो को पकड़ा। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने गांव सहार के नहर पुल से आजाद पुत्र छुट्टन मेव निवासी कावान का वाँस थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान समेत पांच लोगो को चोरी के संदिग्ध चार आयशर, स्वराज व महेन्द्रा कंपनी के टैक्टर, एक टैक्टर ट्राली तथा फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र व दस्तावेजो के साथ पकड़ा।  

Read More

मथुरा। जनपद पुलिस ने असला व मोटर साइकिल समेत अलग अलग स्थानो से तीन लोगो को पकड़ा। थाना राया के अंतर्गत सादाबाद तिराहे से उपनिरीक्षक दिनेश पाल सिंह ने ताजु नुरूद्दीन निवासी ऊंचा गांव थाना सादाबाद जनपद हाथरस व सकीम को एक 315 वोर के तमंचा मय चार जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल संख्या यू0पी0 85 एक्स 2338 समेत पकड़ा। इधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली घाट से फरह थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने गोपाल यादव पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी कम्पूघाट को एक 315 वोर के तमंचा व 4 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा।  

Read More

मथुरा। जेनर्म के तहत जल निगम एवं एल0एन0टी0 के पेटी ठेकेदारो द्वारा शहर में ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वृहद नालो का निर्माण अभी तक पूर्ण नही किया गया। अधिकांश सैकड़ो नालो का निर्माण अधूरा पड़ा है। साथ ही एक नाले को दूसरे से नही जोड़ा गया है। छावनी केन्द्र के पिछवाड़े के नालो को भी अधूरा छोड़ दिया गया है। नालो की यही स्थिति मसानी लिंक रोड, गोकुल रेस्टोरेन्ट के बराबर लघु उद्योग क्षेत्र शिवाजी नगर में भी दो हिस्सो में रोड के सहारे सहारे दीप गैस गोदाम तक नाला बनाया गया। वहीं दीप गैस गोदाम से आगे दूसरी साइट मे भी नाले का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन उनका आपस में मिलान नही किया गया। नालो का निर्माण पूर्ण न होने की वजह से उनमें मलवा कीचड़ युक्त सडक़ का पानी भरजाने से लबालब गंदगी में भरे पड़े है। अधूरे पड़े नालो की तरफ न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने। इधर, नालो के निर्माण में घटिया सामग्री एवं पीला ईटो का जमकर प्रयोग किया गया। ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत शासन के पैसे का उपयोग सही तरीके से नही किया गया। नालो के निर्माण के साथ उसे ऊपर से आर0सी0सी0 द्वारा बंद नही किया गया। बल्कि सम्पूर्ण नालो को खुला छोड़ देने से शहर के अनेक हिस्सो में महिलाऐं एवं बच्चे गिरकर अपनी जान गवां बैठे है। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी ध्यान दें।  

Read More

मथुरा। जनपद पुलिस ने अलग अलग स्थानो से देशी व अंग्रेजी शराब समेत दो लोगो को पकड़ा। कस्बा बलदेव के हनुमान जी तिराहे से उप निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने लखन पुत्र रूप सिंह निवासी नगला बाला थाना महावन को देशी शराब के 48 पउआ समेत पकड़ा। इधर, थाना मांट के अंतर्गत वृन्दावन मार्ग से उप निरीक्षक विपिन भाटी ने बलवीर उर्फ बल्लो पुत्र डगूर सिंह निवासी कस्बा मांँट मूला को अंग्रेजी शराब की आठ बोतल के साथ पकड़ा।  

Read More

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, रविवार को होगा विशाल भण्डारा भव्य फूलबंगले में छप्पन भोग व जागरण दर्शन शनिवार को मथुरा। मां भुवनेश्वरी देवी दरबार भक्त मंडल शंकर गली धौली प्याऊ मथुरा के तत्वाधान में मां श्री भुवनेश्वरी जी व श्री भुवनेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव ओपी मिश्रा भगतजी पीठाधीश्वर के संरक्षण में शनिवार को मनाया जा रहा है। भगत जी के अनुसार चैदह लोक नौ खण्ड सात दीपों की ब्रह्माण्ड नायिका राज राजेश्वरी ब्रह्माण्डेश्वरी मां श्री भुवनेश्वरी जी का पंचामृत अभिषेक शनिवार सुबह 8 बजे होगा। शनिवार पूर्वान्ह 12 बजे विशाल कलश यात्रा पुलिस चैकी धौलीप्याऊ से प्रारंभ होकर शंकर गली भुवनेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। विशाल कलश यात्रा में बैण्ड बाजों की धुनों के साथ महिलाएं अपने सिर पर कलश रख मां की असीम कृपा प्राप्त करेंगी। भव्य कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 4 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य छप्पन भोग के दर्शन फूलबंगले के साथ भक्तों को होंगे। रात्रि नौ बजे से ब्रह्माण्डेश्वरी मां भुवनेश्वरी महायज्ञ एवं जागरण होगा। रात्रि में बबली एण्ड पार्टी द्वारा देवी के भजनों का गुणगान किया जाएगा। 25 जनवरी रविवार को 12 बजे कन्या लांगुरा पूजन तथा विशाल भंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर सायं सात बजे तक जारी रहेगा। पीठाधीश्वर भगतजी ने धर्मप्रेमी एवं भक्तजनों को वार्षिकोत्सव में सादर आमंत्रित किया है। मां भुवनेश्वरी देवी भक्तमंडल समिति के विशेष सहयोगी विपिन बिहारी अग्रवाल कुशकगली वाले, राम कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल जगन्नाथपुरी वाले, विनय भरतिया चूड़ीवाली गली स्वामी घाट एवं अजय कुमार अग्रवाल टौंटी वाले, केशव देव, राकेश तथा समस्त भक्त मंडल समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

Read More



Mediabharti