मथुरा

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया रोड पर टाटा मैक्स ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के नगला घूरे निवासी प्रमोद कुमार मथुरा आने के लिए वाहन के इन्तजार में खड़ा था कि तभी मथुरा की ओर से आ रही टाटा मैक्स ने प्रमोद में टक्कर मार दी जिससें प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए मथुरा पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट घायल के परिजनों ने पुलिस में मैक्स के अज्ञात चालक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।  

Read More

सपा के नवनियुक्त विद्यानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते वरिष्ठ सपाई राम पुरोहित व अन्य कार्यकर्ता गोवर्धन। वरिष्ठ समाजवादी नेता ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार को सातवीं बार गोवर्धन विद्यानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने पर आज जतीपुरा में कस्बावासियों उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया। कस्बावासियों ने श्री सिकरवार का फूलों की माला दुपटटा ओढ़ा और स्वाफा बांध कर भव्य स्वागत किया। कस्बे के राधाकृष्ण गैस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सभा की अध्यक्षता करते हुए ठा0 रघुवीर सिंह काका ने कहा कि श्री सिकरवार सपा के कर्मठ लगनशील और जुझारू नेता है वे जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याऐं सुनकर उनके समाधान को तत्पर रहने वाले नेता है। वहीं श्री सिकरवार ने स्वागतकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे इससे पहले भी मथुरा वृन्दावन एवं गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र के 6 बार अध्यक्ष रह चुके है। पार्टी ने इस बार भी मेरे कार्य व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझे गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष चुना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के लिये सदैव उनके दरवाजे खुले है वे हर किसी की जनसमस्या के लिये 24 घण्टे संघर्ष करने को तत्पर मिलेंगे। उन्होंने इस मौके पर किसानों समस्याओं का भी पूर्णतः निराकरण कराने का वादा किया। वहीं जतीपुरा निवासी वरिष्ठ समाजवादी नेता राम पुरोहित ने श्री सिकरवार के विधान सभा अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केवल मुकेश सिकरवार ही पार्टी को गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र मंे मजबूत दिशा और दशा प्रदान कर सकते है अन्य कोई नहीं। पूर्व में इसका उदाहरण भी सपाई देख चुके है। सभा में रनवीर सिंह चाहर, कृष्ण मुरारी कौशिक, हीरालाल, ओमी ठाकुर, रतन सिंह मास्टर, ठा0 महेन्द्र सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, भगवतानन्द, ठा0 दिनेश सिंह, हरिओम, उमाशंकर, रास बिहारी यादव, नीशू, गिरिराज ठाकुर, भरत सिंह, पप्पू, गब्बर सिंह, हुकम सिंह, चेतन सिंह, देवेन्द्र सिंह, बृजबिहारी चैधरी, कान्हा बघेल, विनोद ठाकुर, गिरिधारी लाल आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। 22 जनवरी को यमुना रक्षक की टीम ने ग्राम परखम में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसमें 11 मार्च की पदयात्रा के साथ आगामी एक फरवरी को होने वाले जंतर मंतर पर एकदिवसीय धरने में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने की अपील की गई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास नें कहा कि यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने के लिये सबको निः स्वार्थ भाव से 11 मार्च की पदयात्रा में भाग लेना होगा। इस अवसर पर परशुराम गुर्जर को परखम गाँव का अध्यक्ष बनाया गया।  वहीं दल की आर0पी0 के निवास पर हुई यमुना रक्षक दल की बैठक हुई जिसमें आर0पी0 सिंह ने कहा कि आगामी एक फरवरी को जंतर मंतर पर ज्यादा से ज्यादा लागों को भाग लेना होगा। उन्होने कहा कि यमुना लड़ाई का मुख्य केन्द्र दिल्ली होगा। हथिनी कुण्ड और दिल्ली मुख्य समस्या है उन्होने जल संसाधन मंत्री उमा भारती के बयान का स्वागत करते हुये कहा कि हमें विश्वास है कि वर्तमान सरकार यमुना के कि लिये काम करेगी। बैठक में गिरिवर सिंह, राधाबल्लभ शर्मा, छात्र नेता प्रदीप सिंगर, श्रीदास प्रजापति, लव श्रीवास्तव, सोहन लाल आचार्य, सूखा भगत, मुखी गुर्जर, राजेश, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे। 

Read More

समापन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए मथुरा। मुस्कराता हुआ चेहरा उद्यमी का गुण है अपने स्वरोजगार का प्रांरभ छोटी ईकाई के रूप मे कर अपनी मेहनत से उसे बडा बनाता है। यह उद्गार सिंड आर सेटी चैमुहाॅ के 30 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के पूर्व निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने कहा। उन्होने युवतियो को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी स्वयं की पहचान बनाने के लिये कार्य करना चाहिये। सौदर्य सेवा के व्यवसाय मे अपार संभावनाएॅ है। यह ग्राम व शहर दोनो ही स्तर पर छोटी सी लागत से प्रांरभ किया जा सकता है। इस अवसर पर सफल प्रशिक्षार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द कुमार ने युवाओ के लिये भविष्य मे प्रांरभ होने वाले प्रशिक्षणो की जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जनपद के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो कम से कम हाईस्कूल पास हो। 15 दिवसीय फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, 10 दिवसीय डेयरी वर्मी कम्पोस्ट, स्कूटर मोटर साईकिल मरम्मत प्रशिक्षण के लिये आवेदन कर सकते है। संस्थान द्वारा निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था के साथ प्रांरभ उपरोक्त कार्यक्रमो मे बीपीएल अभ्यर्थियो को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षिका मंजू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी।  

Read More

मथुरा। धीरेन्द्र प्रताप सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है, कि दिनांक 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर जनपद के दो सर्वश्रेष्ट कार्यकर्ताओं को लखनऊ में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होने बताया है कि के0आर0 गल्र्स महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता एवं स्वीप को आर्डीनेटर श्रीमती प्रतिमा गुप्ता तथा राजकीय इन्टर काॅलेज मथुरा के कैम्पस एम्बेसडर वेद प्रकाश को 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जायेगा।  

Read More

मथुरा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 उमाशंकर शर्मा ने जनपद के समस्त प्राचार्य, निदेशक, प्रधानाचार्य महाविद्यालय, इन्जीनियरिंग, मैनेजमैंन्ट, मेडीकल संस्थान, आई0टी0आई0 एंव इन्टर मीडियेट संस्थाओं को सूचित किया है, कि विशेष सचिव, न्याय एंव अधिकारिता मत्रांलय भारत सरकार द्वारा समस्त पात्र दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के आधार नम्बर अनिवार्य किया गया है। अतः आप अपनी शिक्षण संस्था में कैम्प लगवाकर अध्ययनरत छात्र छात्राओं के आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे की प्रत्येक पात्र छात्र छात्राओं को आधार कार्ड दिनांक 31 मार्च 2015 तक उपलब्ध हो सके और वर्ष 2015-16 से छात्रवृत्ति हेतु भरने वाले आॅनलाईन आवेदन पत्रों में आधार नम्बर लिन्क किया जा सके।

Read More

मथुरा। जनपद के राया, कोसी छाता के बन्द पड़ें बस अड्डों को शासन ने अब नीलामी किये जाने के आदेश दिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार उ0प्र0 सड़क परिवहन निगम ने जनपद मथुरा के राया, छाता, कोसी बस अडडों की नीलामी करने के आदेश जारी किये हैं। इस तरह के आदेश रोडवेज विभाग के आरएम को प्राप्त हो चुके हैं। नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र अपनाई जायेगी।

Read More

मथुरा। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था एवं जाॅच अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी को दिन में करीब 3.30 बजे जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसके फलस्वरूप बन्दी पिन्टू उर्फ अक्षय सोलंकी की मृत्यु हो गयी तथा बन्दी राजेश टोंटा, राजकुमार व दीपक मीणा घायल हो गये। इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये है। इसी प्रकार दिनांक 17 जनवरी को ही जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी में घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हालत गम्भीर होने के कारण रात्रि 11ः00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। घायल बन्दी राजेश उर्फ टोंटा को आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात्रि करीब 11.30 बजे दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने एम्बुलेन्स में जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किये जिससे घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य कई व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, उक्त दोनों प्रकरणों की जाॅच अधोहस्ताक्षरी को सौपी गयी है। इसके सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि इन घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना साक्ष्य, ब्यान अधोहस्ताक्षरी जाॅच अधिकारी के कक्ष में 10 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा सकते है।  

Read More

पुलिस छावनी में तब्दील दानघाटी मंदिर गोवर्धन। गिर्राज दानघाटी मंदिर सुरक्षा कर्मियों के घेरे में है जहाँ देश में आंतकी हमले की आशंकाओें को लेकर दानघाटी मंदिर की सुरक्षा जिले के पुलिस अधिकारियोे ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रभु दर्शन को उमडने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये मंदिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। और मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर से श्रद्धालुओं की जाॅच कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश की खुफिया एजेन्सियों ने धार्मिक स्थानो सहित स्कूल हवाई अडडे रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चैंकिग कर आतंकवादी संगठनों पर नजर बनाये रखने के लिये सभी राज्यों को हाईअलर्ट जारी किया है। बही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ताजमहल देखने के आगरा आ सकते है उनके आगमन को लेकर मथुरा आगरा अलीगढ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दिल्ली मींटिग की गई है जिसमें धार्मिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली मीटिंग से लोटने के बाद ही मथुरा के पुलिस अधिकारियों ने जिले भर के धार्मिक स्थानों को हाईअलर्ट जारी कर मंदिर देवालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वही गोवर्धन का गिरिराज दानघाटी मंदिर पीएसी जवानों के सुरक्षा घेरे में है जहाॅ थाना प्रभारी द्वारा मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर लगा कर श्रद्धालुओं की चैंकिग कर प्रभु दर्शन कराये जा रहे है।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के गाॅव महौली में हुई मारपीट की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश से पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र रवीन्द्र गौतम निवासी निवासी गाॅव महौली थाना हाईवें ने रिापोर्ट दर्ज कराई है कि हनीफ पुत्र नामालूम निवासी पुष्पबिहार कालौनी थाना हाईवें ने अपने आध दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी हैं।  

Read More