मथुरा। नामजद आरोपियो ने घरो में घुसकर महिलाओ व लड़कियो के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। थाना नौहझील के अंतर्गत गांव चिण्डौली में वहीं के निवासी जगदीश सिंह पुत्र छीतर सिंह अपने तीन अन्य साथियो के साथ अपने ही गांव के निवासी रामवीर पुत्र प्यारे लाल के मकान में घुस गया। आरोपियो ने घर की महिलाओ व लड़कियो के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये ईट पत्थर फेंककर पथराव कर दिया। वहीं आरोपी जगदीश सिंह ने घर में घुसकर उसके परिवारीजनो पर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपने ही गांव के निवासी रिंकू पुत्र गिर्राज समेत चार लोगो के विरूद्ध थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना जमुनापार के अंतर्गत गांव रामनगर में स्थानीय निवासी बच्चू सिंह पुत्र शीशपाल अपने एक अन्य साथी के साथ अपने ही गांव के निवासी कान्हा पुत्र लक्ष्मण सिंह के मकान में घुस गया। आरोपियो ने गृह स्वामी के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हमलाकर दिया। यही नही आरोपी जाते जाते ईट पत्थर मारकर घर का सामान भी तोड़ फोड़ गये। पीडि़त गृह स्वामी ने घटना की रिपेार्ट दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना जमुनापार में दर्ज करा दी है। कोतवाली छाता के अंतर्गत निवासी कस्बा छाता व उसके एक अन्य साथी ने महावीर सिंह पुत्र छिद्दी सिंह निवासी गांव रहेडा थाना बरसाना के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी। घटना की रिपोर्ट महावीर सिंह के भाई ने आरोपियो के विरूद्ध कोतवाली छाता में दर्ज करा दी है। इधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आजाद नगर निवासी राहुल पुत्र शिवदत्त व उसके आधा दर्जन अन्य साथियो ने अपने ही पड़ौसी ओम प्रकाश पुत्र प्रेमसिंह की पुत्री के साथ अश्लील हरकत कर दी। लडक़ी द्वारा मना करने पर आरोपियो ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट पीडि़त लडक़ी के पिता ने सभी आरोपियो के खिलाफ न्यायालय का आदेश प्राप्त कर कृष्णा नगर पुलिस चैकी में दर्ज करा दी है।
Read More




