मथुरा

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेती सीडीओ एवं अन्य सम्बन्धिकारी कर्मचारीगण मथुरा। जिला पंचयात अध्यक्ष अनूप कुमार चैधरी की अध्यक्षता में जनपद मथुरा की जिला विकास योजना वर्ष 2015-16 के अनुमोदन के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिला पंचयात के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्य पूर्ण कराये जाने, सडकों की मरम्मत, समय से विद्युत आपूर्ति न होने, राशन कार्ड तथा आधार कार्ड बनाने में की जा रही लापरवाही, नहरों की सफाई तथा उन्हें समय से चलाये जाने के संबंध में अवगत कराते हुए समस्याओं की निराकरणों की माॅंग की गई जिस पर जिला पंचयात अध्यक्ष ने अधिकारियों से समस्याओं को समयबद्ध तरीकें से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर छाता के विद्यायक तेजपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ऐ0के0 वाजपेयी सहित सभी विभागीय अधिकारी सभी उपस्थित थे।  

Read More

दो गिरफ्तार, एसएसपी ने दिया 11000 का इनाम पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे मंे जानकारी देते एसपी देहात शगुन गौतम एवं सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव मथुरा। पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बरसाना के गांव हाथिया में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री चलती हुई पकड़ी है। पुलिस ने इस दौरान दो हथियार बनाने वालों के साथ भारी मात्रा में रायफलें और तमंचे कारतूस आदि के साथ साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये है। एसएसपी पुलिस टीम को 11 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है।  पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात शगुन गौतम ने बताय कि विगत रोज मुखबिर की सूचना पर एसपी देहात शगुन गौतम व क्षेत्राधिकारी छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेत्त्व में थाना प्रभारी बरसाना बबलू सिंह वर्मा एवं 5 अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही में पुलिस ने थाना बरसाना के गांव हाथिया में पलसौं रोड पर जंगलों की ओर एक झोंपड़ी में हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मार कर मौके से भागने का प्रयास करते दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके कब्जे से एक एक तमंचा मय दो दो जिन्दा कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के भारी मात्रा मंे उपकरण बरामद हुए। पुलिस इस अवैध हथियारों की फैक्ट्री से 5 बन्दूकें देशी 12 बोर, 4 रायफल देशी 315 बोर, एक एसबीएमएल बन्दूक, दो फैक्ट्री मेड पौना 315 बोर सहित एक दर्जन अवैध असलाह एवं 4 कारतूस जिन्दा बरामद किये है। वहीं पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अरशद मेव पुत्र आसू मेव निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा एवं शहनूर मेव पुत्र कासिम मेव निवासी गांगरी थाना जुरहेरा जिला भरतपुर राजस्थान बताया है। वही पुलिस पार्टी की इस सफालता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने पुलिस टीम को 11 हजार रूपये की इनाम देने की घोषणा की है।  

Read More

मथुरा। आज यमुना रक्षक दल के मथुरा व वृन्दावन के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में जन सम्पर्क अभियान चलाया। मथुरा के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में लोगों 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा में हजारों लोगों को इस अभियान में जोड़ा। इसी तरह वृन्दावन के सभी कार्यकर्ताओं पूरे नगर में यह अभियान चलाया। इस अवसर राम कथा वाचक देवमुरारी बापू ने कहा कि वह कथा के माध्यम से पूरे ब्रज के लोगों कों यमुना के प्रति जगायेंगे और 11 मार्च 2015 को होने वाली इस पदयात्रा के हजारों लोगों को जोडेंगे। उन्होने कहा कि ब्रज में यमुना को लाना जरूरी है, इसके लिये हम इट्रावा से दिल्ली तक गाँव गाँव जायेंगे। आर0पी0 सिंह व सोहन लाल आचार्य ने बताया कि 31 जनवरी 2015 तक गाँव गाँव में टीम गठिक कर दी जायेगी। साथ ही मथुरा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव  रूपकिशोर यादव, नगर अध्यक्ष अरून चतुर्वेदी, महासचिव गोंपाल पाण्डेय, शरद वर्मा, गोलू शर्मा, विवके शर्मा, राजू पेंटर, अनिल चतुर्वेदी, आदि ने चैक बाजार से लेकर बंगाली घाट तक जनसम्पर्क किया और बताया कि मथुरा में 45 वार्डो में 15 जनवरी तक कमेटी गठित कर दी जायेगी। इसके साथ ही यमुना रक्षक दल का ंकार्यालय ब्रज कला केन्द्र में  मथुरा में खोला जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मुनेन्द्र यादव भज्जू, रवि यादव, गोपाल, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने अवैध रूप से तंमचा रखनें के आरोप में वीरेन्द्र पुत्र नेम सिंह निवासी नगला गड़ थाना सुरीर को एक तंमचा व कारतूस सहित बन्दी बनाया हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें में विवाहिता ने दहेजी लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाकर हत्या किये जाने के प्रयास करने का आरोप लगातें हए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामूला दर्ज कर कार्याही शुरू कर दी है।ं  मिली जानकारी के अनुसार रेखा यादव पुत्री बांके लाल यादव निवासी देव नगर थाना हाईवें ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति जोकेन्द्र यादव पुत्र राम गोपाल निवासी नगला महारी सिकन्दराऊ हाथरस ने अपने आध दर्जन अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेिज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे भी बच जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Read More

आज दिनांक 25 दिसम्बर को गोविन्द मठ वृन्दावन में बुन्देली साहित्य कला अकादमी एवं युवा कवि प्रकाशमंच के तत्वाधान में आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में तथा यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्तिकरण सत्याग्रह व पदयात्रा के लिये कवि सम्मेलन व यमुना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दिल्ली से पाँच मुख्य कवियों ने भाग लेकर यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण के लिये अपने विचार प्रकट किये साथ ही अपने पंक्ति व कविता के माध्यम से यमुना आन्दोलन व यमुना शुद्धिकरण के लिये एकमतता दिखाई। इस अवसर आगरा के हरिओम बाबा को राष्ट्रीय प्रचारक बनाया गया तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दासजी ने सभी कवियों के साथ 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना बचाओं की पदयात्रा के लिये आह्वान किया। साथ ही सभी  कवियों ने संकल्प किया कि पूरा दिल्ली शहर यमुना के इस आन्दोलन में साथ रहेगा।  इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व कवि हरदाल कुशवाह ने एक कविता के माध्यम से समबोधित करते हुये कहा कि- ‘‘जो मिला उससे बेहतर चाहिये, यमुना को साफ करने के लियें एक मेहतर चाहिये। बच्चों और बड़ों को समाज और आज को सफाई के गुण उपयोग सिखाता हूँ, जागरण हेतु सफाई दिवस, सप्ताह, पखवाड़ा छोड़, सफाई पंच वर्ष का प्रोगं्राम है, किन्तु अटल सत्य तो यह आज तक इस गन्दगी इस यमुना के ढेर को न मिटा पाया हूँ न पीछा छुडा पाया हूँ, मित्रों जो भी बना हूँ बस अब तक मेहतर नहीं बन पाया हूँ।‘‘ साथ ही यमुना रक्षक दल की प्रचार सचिव विष्णुप्रिया ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर दिल्ली से अध्यक्ष दिल्ली एन0सी0आर0 महामीडिया प्रभारी टिल्लन रिक्षारिया, वी0एल शर्मा दिल्ली एन0सी0आर0 समन्वय समिति, मदनलाल राज अध्यक्ष शिक्षक समिति, रमाकान्त पूनम अध्यक्ष कवि एवं वृद्ध जन समिति, शिकुमार प्रेमी, वी0के0 गुप्ता अध्यक्ष शोध व अनुसंधान समिति, झासी से गिरिवर सिंह, इलाहबाद से सियाराम यादव, राकेश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रमेश सिसोदिया राष्ट्रीय महासचिव, राजेश सिंह राष्ट्रीय सचिव, आचार्य सोहनलाल राष्ट्रीय सलाहकार, श्रीदास नगर अध्यक्ष वृन्दावन, 

Read More