मथुरा

मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने दहेज लोभी  पति व ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रेनु पत्नी मनोज निवासी अपना नगर थाना हाईवें ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति मनोज कुमार पुत्र कृष्णा कुमार निवासी अपना नगर थाना हाईवें ने अपने आधा दर्जन अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग करने तथा माॅ पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभी ससुराजीनों के विरूद्व जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा की ओर से पदाधिकारियों ने की तैयारी गोवर्धन तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव से पूर्व गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करते श्रीगिर्राज सेवा मंडल के पदाधिकारी गोवर्धन। अनूठे श्रंगार व भव्यता के लिए चर्चित श्रीगिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 26 दिसंबर शुक्रवार को होने वाले छप्पन भोग दशनों के लिए विभिन्न प्रकार के वैष्णव पद्धति से बनाये व्यंजन तैयार किये गये हैं। सर्दी की ठिठुरन के बीच आकर्षक श्रंगार में श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे गिरिराज जी को छप्पन भोग व्यंजन लगाये जाएंगे। गोविंदाभिषेक दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, पंचामृत से मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। लता पताकाओं के श्रंगार के मध्य विराजमान गिरिराज महाराज का प्रतीकात्मक सुरभि गाय के रूप में दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सस्वर गोपाल सहस्त्रनाम पाठ किया। इस मौके पर मयंक अग्रवाल ने बताया कि तलहटी में शरदोत्सव के रूप में मनाये जा रहे छप्पन भोग महोत्सव में दो सप्ताह पूर्व से तैयार की जा रही ग्यारह टन सामग्री का प्रभु के समक्ष भोग लगाया जाएगा। गिरिराज तलहटी को प्राकृतिक स्वरूप देने के लिए कलकत्ता से विशेष कारीगर बुलाये गये हैं। सजावट के लिए रजनीगंधा, गुलाव, चमेली, गुलमोहर, गेंदा आदि के फूलों से तलहटी सजायी गई है। कार्यक्रम का आधुनिक विद्युत डेकोरेशन से सजाने के लिए दिल्ली से कारीगर बुलाये गये हैं। छप्पन भोग दर्शन दोपहर 12 बजे से आरती उतारकर शुरू होंगे। इस मौके पर पवन अग्रवाल, श्याम माहेश्वरी, महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, अजय गोयल, नितीश अग्रवाल, विष्णु अगवाल आदि थे।

Read More

108 गांवों एवं हजारों लोगों का निजी भण्डारा व परिक्रमा में उमडेगा भक्तों का सैलाब  संकरी राहों वाले संकुचित राधाकुण्ड का आयोजन खुफिया ऐजेन्सियों की मुसीबत राधाकुण्ड। आतंकी हमलों की संभावना के मद्देनजर देश के साथ मथुरा में हमलांे की कड़ी आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाऐं कड़ी कर दी है। वहीं विभिन्न सुरक्षा एजेन्सी भी हमलों की प्रबल आशंकाओं के चलते यहां के धार्मिक व औधोगिक क्षेत्रों पर कड़ी निगाह बनाये हुए है। सुरक्षा एजेन्सियों ने विश्व विख्यात गिरिराज धाम गोवर्धन को भी आतंकी हमलों की आशंका का क्षेत्र मानकर व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था परखी व जांची है इसके लिये यहां के दानघाटी जैसे प्रमुख मन्दिर आदि स्थल सुरक्षा उपकरणों से लैस किये गये है। इसके बावजूद सुरक्षा बलों की परेशानी यहां तब बढ़ सकती है जब गिरिराज धाम में 31 दिसम्बर और 01 जनवरी को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के जत्थे के साथ यहां अनकों धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की बाढ़ सी आयी होगी। इसी भीड़ भाड़ के दौरान यहां के कस्बा राधाकुण्ड मंे नववर्ष पर आयोजित होने वाले 108 गांवों के लोगों और देश भर के हजारांें धर्मानुयाईयों का होने वाला एक निजी भण्डारा सुरक्षा एजेन्सियों के लिये बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। यहां जारी हाई अलर्ट के बीच आयोजित हो रहा ऐसा विशाल भण्डारा न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर भारी आशंकाऐं खड़ी कर रहा है बल्कि ऐसे आयोजन के औचित्य पर भी सवाल खड़े कर रहे है जो संसार के किसी भी धर्म मंे कभी भी कहीं भी न तो बताया गया है और न ही कहीं लिखा पड़ा गया है। जी हां गिरिराज धाम के कस्बा राधाकुण्ड में नववर्ष के मौके पर एक ऐसा ही धार्मिक आयोजन होने जा रहा है जो न तो कभी हिन्दू धर्म के ग्रन्थ पुराणों में पढ़ा गया है और न ही कभी सुना गया है। यहां धर्म के ज्ञाता एक धर्माचार्य जी इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की अहलादिनी शक्ति राधारानी के स्वरूप कुण्ड राधाकुण्ड का 108 टन फलों का छप्पन भोग लगाने जा रहे है। हिन्दू धर्म में सिर्फ गिरिराज महाराज के छप्पन भोग तो अब तक पढ़े, देखे और सुने जाते रहे है लेकिन इन धर्माचार्यों ने तो हिन्दू धर्म में ही एक ऐसा नया इतिहास जोड़ दिया जो भले ही धार्मिक भावनाऐं पैदा करे या न करे लेकिन धार्मिक बहस जरूर आरम्भ कर रहा है। सवाल ये भी पैदा होता है कि जिस छप्पन भोग का वर्णन भी हिन्दू धर्म में कभी नहीं मिला वो विशाल आयोजन धार्मिक कहलाया जाये या सिर्फ भौतिक शक्ति प्रदर्शन का एक स्वरूप कहा जाये। बताया गया है अभी तक शासन प्रशासन से इस आयोजन के लिये भी कोई अनुमति नहीं ली गयी है। इसके बावजूद इस आयोजन का जोरदार प्रचार प्रसार किया जा रहा है यदि सुरक्षा कारणों और हाईअलर्ट के चले शासन प्रशासन इस कार्यक्रम को अनुमति नही देता है तो क्या ये आयोजन रोका जायेगा और फिर बिना अनुमति के ही क्यों इस आयोजन का इतना व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यदि प्रशासन इस आयोजन के लिये अनुमति देता भी है तो हाईअलर्ट के दौरान इस बड़े आयोजन की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाआंे के लिये प्रशासन क्या इन्तजाम करेगा। वहीं इस कथित धार्मिक आयोजन के नाम पर लाखों भक्तों की आस्था के केन्द्र राधारानी के सार्वजनिक कुण्ड को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया जायेगा जिससे भक्तों को राधाकुण्ड के प्रति वास्तविक धार्मिक आस्था के आचमन, स्नान आदि किये बिना ही अपनी गिरिराज परिक्रमा पूरी करनी पड़ेगी। जो प्राकृतिक संसाधनों पर हर भारतीय के बराबर के हक के भारतीय संविधान के नियम का एक खुलेआम और जोरदार उल्लंघन प्रशासन के सानिध्य में किया जायेगा। जब कि हिन्दू धर्म में ऐसे किसी धार्मिक आयोजन का वर्णन ही नहीं है जिससे प्रकृति और उसके संसाधनों पर अतिक्रमण होता हो।  वर्ष 2014 के गुजरने और नववर्ष 2015 की आगमन की खुशियों के साथ ही हमलों की आशंका के बीच ऐसे विशाल धार्मिक आयोजन भी आतंकी निशाने का केन्द्र बन सकते है। वहीं इतना बड़ा आयोजन हाईअलर्ट और आतंकी हमलों की चुनौतियों के बीच बिना कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के आयोजित होना सुरक्षा के लिये बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। वहीं ऐसे बड़े आयोजनों का प्रबन्धन पूर्व में भरना खुर्द में एक ऐसे ही भण्डारे में घटित हुई दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने की गारण्टी किन आधारों पर दे सकता है। क्या शासन प्रशासन ने पूर्व में घटित हुई भरना खुर्द के भण्डारें में हुई करीब 8 मौतों के दर्जनों के घायल होने की घटना से सबक लेकर सुरक्षा व व्यवस्था के पर्याप्त इन्तजाम जांच लिये है। गिरिराज धाम का ये पवित्र स्थल राधाकुण्ड और श्यामकुण्ड के संगम का अलौकिक मिलन का पवित्र स्थल है ऐसे में कुछ सनातन धर्माचार्यों द्वारा राधाकुण्ड पर तो 108 टन फलांे का छप्पन भोग लगाया जा रहा है वहीं ठीक राधाकुण्ड से संगम करते श्याम कुण्ड पर ऐसे किसी आयोजन का कोई प्रतिविम्ब भी नजर नहीं आ रहा। जबकि सनातन धर्म में कोई भी पूजा बिना आराध्य और बिना शक्ति के पूर्ण ही नहंी मानी जाती है। गिरिराज धाम में राधाकुण्ड कस्बे की सर्वाधिक संकरी गलियां व कुण्ड का छोटा स्वरूप और छोटे घाट भी इस आयोजन के लिये परेशानी बन सकते है। इस आयोजन के दौरान यहां संकुचन की परेशानी भी कहीं बड़ा रूप न धारण कर ले जो बड़ी मुसीबत भी बन सकती है।  यदि इस विशाल कार्यक्रम के औचित्य पर नजर डाले तों ये सिर्फ एक व्यापक खर्चों वाला और आयोजक के मात्र व्यक्तिगत शक्ति प्रदर्शन जैसा ही कार्यक्रम नजर आता है। जिस व्यापक स्तर पर यहां इस कार्यक्रम की तैयारियां और खर्चे किये जा रहे है उससे अन्दाजा लगा पाना बहुत ही आसान है कि इस आयोजन में कितना रूपया पानी की तरह बहाया जा रहा है। करोड़ों की तादात में खर्च कर सम्पन्न होने वाले इस बेवजह के धार्मिक आयोजन में लोगों की भावनाओं को जोड़ने व इसके सिर्फ औचित्य मात्र को स्थापित करने को लिये ये लोग शहीदों के नाम का भी सहारा लेने से नहीं चूके। शहीदों के परिजनों के सम्मान आदि के नाम पर भी इस कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि इन आयोजकों के मन में उन शहीद परिवारों के प्रति कोई सहानुभूति और श्रद्धा को भाव है तो क्यों न इस विशाल आयोजन में खर्च होने वाले धन को उन शहीद परिवारों और उनके बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया जाये।  कार्यक्रम के आयोजक लाउड स्पीकरों, टीवी चैनलों, अखबारों और न्यौतों के माध्यम से प्रचार प्रसार कर भोज के लिये भारी भीड जुटाने के प्रयास कर रहे है। ऐसे में यहां जारी हाईअलर्ट के बीच भी छोटे से कस्बे राधाकुण्ड के इस निजी कार्यक्रम में इतनी भीड एकत्रित करने को पुलिस प्रशासन द्वार कहीं नजरन्दाज तो नहीं किया जा रहा।  वहीं थाना प्रभारी राजा सिंह से नववर्ष के सुरक्षा उपायों पर जब हमने जानकारी चाही तो उन्होने बताया कि इस दौरान परिक्रमा मार्ग में पुलिस की 6 गाडि़यां गश्त करेंगी। वहीं गोवर्धन में प्रवेश से पूर्व ही वाहनों को रोक दिया जायेगा। सिविल और वर्दी में पुलिसकर्मी विभिन्न मन्दिरों व परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। दानघाटी में मैटल डिटैक्टर लगाये है। वहीं सुरक्षा एजेन्सी भी पल पल की जानकारी लेती रहेंगी।  राधाकुण्ड के छप्पन भोग आयोजन की सुरक्षा के बारे में पूछने पर थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि उसके लिये राधाकुण्ड कस्बे के बाहर एक सब इंस्पैक्टर और दो सिपाही तैनात रहेगे जो वाहनों को प्रवेश से रोकेंगे। वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा के बारे में वे कुछ खास नहीं बता सके। उन्होने सुरक्षा की आवश्यकता स्वीकार करते हुए बताया कि इसके लिये अतिरिक्त पुलिस बल भी मांगा गया है। कहीं धर्मान्तरण तो मकसद नहीं ऐसे आयोजनों का आखिर हिन्दू धर्म के नाम पर धर्मग्रन्थों और पुरातन परम्पराओं को भी परे रखकर अपनी मनमर्जी से नित नयी परम्पराओं को जन्म देने वाले ऐसे धर्माचार्य क्या खुद को धर्म से भी श्रेष्ठ साबित करने में जुटे है। कहीं ऐसा तो नहीं कि धर्म के ठेकेदार इन मनमर्जी की परम्पराओं से अपने किसी नये धर्म की परम्परा को विकसित करने का प्रयास कर रहे है। कहीं ऐसा तो नही कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से धीरे धीरे विशाल और गहरी परम्पराऐं स्थापित कर पाने की कोशिशों में शायद कामयाब होने के बाद ये धर्माचार्य कहीं अपना नया धर्म घोषित करने का ख्वाब तो नहीं बुन रहे। यदि ऐसा होगा तो ये हिन्दुओं का एक बड़ा धर्मान्तरण होगा। यदि इसमें थोड़ी भी सच्चाई है तो वास्तव में वर्तमान की सरकारों में चल रही पुराने धर्मान्तरण की बहस को छोड़ कर भविष्य में सम्भावित होने वाले इस धर्मान्तरण को रोकने के ज्यादा प्रयास करने चाहिए। अब तक सिर्फ गिरिराज जी के छप्पन भोग ही सुने व देखे हिन्दू धर्म में अभी तक सिर्फ गिरिराज महाराज को ही छप्पन भोग लगाये जाने का प्रवधान और वर्णन मिलता रहा है। सभी धर्म गन्थों और वेद पुराणों में मिलता है। ऐसे में धर्म के नाम पर राधाकुण्ड का छप्पन भोग लगाये जाने का ये विशाल कार्यक्रम सिर्फ धर्माचार्य जी का शक्ति प्रदर्शन मात्र नजर आता है। गिरिराज महाराज के भी छप्पन भोग का महत्व और वर्णन सिर्फ दीपावली के अगले दिन पड़वा के दिन होने वाली गोवर्धन पूजा के दौरान ही मिलता है। साल भर अक्सर होने वाले छप्पन के ये विशाल आयोजन भी धर्म का अनुसरण नहीं बल्कि शक्ति प्रदर्शन मात्र के आयोजन है।  

Read More

मथुरा। जनपद के जिला कारगार में एक वर्ष से निरूद्व चल रहें कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना पर पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गये। मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जिला कारगार में शराब तस्करी के मामलें में करीब एक वर्ष से निरूद्ध सोनीपत निवासी सुनील कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था जिला कारागार प्रशासन ने बीमार कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान कैदी सुनील की मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना कारगार प्रशासन ने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये। कारागार प्रशासन ने कानून प्रकिया पूर्ण कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More

मथुरा। जनपद की मथुरा तहसील के गाॅव दामोदरपुरा में गोकुल वैराज में डूब क्षेत्र की जमीन के मुआवजें की माॅग को लेकर चल रही किसानों का धरना आज 54वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि उनकी जायज माॅग को शासन द्वारा अभी तक पुरा नहीं किया गया है बार बार अश्वासन देने के बाद भी समय सीमा निकल जाती है लेकिन किसानों को मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया जाता इसी तरह किसान 16 वर्षो सें मुआवजें की आस में शान्तिबद्ध तरीके से आन्दोलन करते आ रहें है लेकिन अब किसान मुआवजा नहीं मिलनें तक किसान किसी के वहकावें में आना वाला नहीं है और किसानों का यह धरना मुवाजनों नहीं मिलनें तक अनवरत जारी रहेगा।

Read More

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में नगर राजभाषा कार्यन्वयन समिति की बैठक का आयोजन 38वी बैठक हाल में आयोजित की गई। क्षेत्रिय कार्यावन्यन कार्यालय गाजियावाद के सहायक निर्देशक केपी शर्मा ने संसदीय समिति के निरीक्षण के दौरान उठाये गये प्रमुख विन्दूओं हिन्दी पत्राचार में वृद्वि पुस्तकों की खरीद पर की जाने वाली व्यय राशि, कम्न्प्यूटरों पर यूनिकोड लोड करने, हिन्दी सम्मेलन गोष्ठिया, हिन्दी का वातावरण बनाने के लिए वर्षभर प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिसद से नामित क्षेत्रपाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यालय प्रशिक्षण हिन्दी सथपफ का प्रावधान रखें। जिससें राजभाष सम्बन्ध्ी गतिविधिया सही तरीकें से संचालित हो सकें तथा पत्राचार में हिन्दी यूनिकोड का प्रयोग करें। अध्यक्षीय भाषण में कार्यकारिणी निदेशक एस गागुंली ने कहा कि नराकास मथुरा को सदस्य कार्यालय के सहयोग से भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर इन्दिरा गान्धी राजभाषा शील्ड व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ हैं। इन्हें लेकर नराकास के सचिव डा. वी.डी गौतम प्रबन्धक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान की गये हैं। भविष्य में हमें और अधिक प्रयास करने की जरूरत हैं। आवश्यकता है कि विभिन्न कार्यालय में हम हिन्दी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। बैठक में केन्द्रीय बकरी अनुसन्धान संस्थान मकदूम, फरह, केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर, भारतीय स्टेंट बैंके, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, मथुरा रिफाइनरी, भारतीय जीवन बीमा निगम, स्थानीय लेखा परीक्षा सेना, मथुरा कैैन्ट, यूनियन बैक, बैंक आफ इंडिया, छावनी परिषद, केन्द्रीय विद्यालय, व सरकारी के कार्यालयों एवं उपक्रमों के 53 कार्यालय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अन्त में डा0 बीडी गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

मथुरा। करीब दस माह से एक पीडि़ता दर्द की ठोकरे खा रही है लेकिन पुलिस द्वारा आज तक उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई है जबकि पीडि़त महिला ने एसएसपी मानवाधिकार आयोग एवं महिला आयोग को भी पत्रा लिखे है लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गत पांच मार्च 2014 को उसकी बेटी 15 वर्षीय सीता काल्पनिक नाम का दावानल कुण्ड निवासी इंद्रजीत निवासी बझेरा बरसाना जो वृंदावन में इसी के मकान के पास किराये पर रहता था। जब वह अपने स्कूल से आ रही थी तभी यह व्यक्ति उसका अपहरण कर ले गया जिसकी पीडि़ता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन आज तक पुलिस ने न तो उसकी लड़की को बरामद किया है और न ही इंद्रजीत नामक व्यक्ति को पकड़ा है। इसे लेकर सुनीता पत्नी उमेश ने कल पिफर कोतवाली में एक तहरीर देकर पुलिस से गुहार की है कि वह उसकी बेटी को बरामद करे और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को केन्द्र सरकार द्वारा भारत देने की घोषणा किये जाने के साथ ही भाजपा व उससे जुड़ें विभिन्न संगठन व पार्टी नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्रणव मुखर्जी एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि आज लाखों लाखों भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त देशवासियों की मनोकामना पूरी हुई है कि करोड़ों करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन भारत मां के महान सपूत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित कर जो एतिहासिक कार्य किया है। इससे वाजपेयी जी का नहीं भारत रत्न देने वालो का गौरव बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्व प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश कुमार गौतम ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवम् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवम् मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न प्रदान कर सम्मानित करने के निर्णय पर सादर धन्यवाद एवं बधाई। भाजपा के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है साथ ही झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणामों पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए देश की जनता से ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का जो आव्हान किया था उसको लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए झारखंड और जम्मू कश्मीर की जनता ने अपने दो कदम और आगे बढ़ा दिये है कांग्रेस को दोनों राज्यों में चैथे स्थान पर पहुंचाकर।

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने सर्व साधारण को सूचित किया है, कि तहसील महावन, के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पटटे पर उठाये जाने के लिए पटटा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 30 दिसम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पटटा आबंटन नीलामी के आधार पर किया जायेगा। ग्रामों के तालाबों। अवशेष तालाबों का पटटा नीलाम किया जाना है। जिनका विवरण निम्नप्रकार है ग्राम सभाओं के नाम वंशै, झरौठा, गढसौली, महावन बांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भैंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टी गढ़ी, सैदपुर, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, छिवरऊ, बन्दी, न0 गुखरौली, किलोनी, बरौली आदि के लिएं शिविरों का आयोजन तहसील महावन, मथुरा में दिनांक 30.12.2014 होगा।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेती सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल एवं उपस्थित अन्य अधिकारीगण मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्क्षता में जिला स्वास्थ्य समिति  की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय-समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंने अन्धता निवारण, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, बाल पोषण मिशन, परिवार नियोजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ तथा क्षयरोग निवारण कार्यक्रम की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। कुछ ब्लाॅकों से नकारत्मक प्रगति रिपोर्ट मिलने पर उन्होनं संबंंिधत चिकित्सकों से अपनी विजिट बढाने के निर्देश दिये तथा मान्यता प्राप्त उपकेन्दा्रें पर प्रसव की स्थिति पर निर्धारित लक्ष्य के अन्तर्गत कार्य करने का निर्देश दिया तथा अगले महीने होने वाली बैठक तक उक्त लक्ष्य पूर्ण करने के स्पष्ट दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बिन्दुवार विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय-समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी चिकित्सा केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे।

Read More