मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह धनगर एवं जिला महासचिव जगवीर सिंह धनगर ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मा. रा. अनुसूचित जाति आयोग के आदेशानुसार जारी किए गए शासनादेश के अनुपालन में मथुरा जनपद के समस्त तहसीलदारों के धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने हेतु आज जिलाधिकारी राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पालन में राज्य सरकार ने 24 अक्टूबर 2013 को धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था लेकिन मथुरा जनपद के तहसीलदार बिना किसी कारण के धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की कि उक्त शासनादेश के अनुपालन में समस्त तहसीलदारों को धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश पारित किये जायें।  

Read More

चित्रकला की विविध विधाओं में सिद्धहस्त हैं भारत भवन के कलाकार: डाॅ0 आनन्द अग्रवाल सभी कलाकृतियाँ राष्ट्रीय स्तर की: श्री मोहन स्वरूप भाटिया मथुरा। संगीत विदुषी एवं चित्रकला मर्मज्ञ श्रीमती मंजु कृष्ण की पंचम पुण्य स्मृति में आयोजित ‘परम्परा’ कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ ज्ञानदीप सभागार में प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी चित्र मंजूषा के उद्घाटन के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे प्रख्यात् शिक्षाविद् एवं चित्रकार डाॅ0 आनन्द अग्रवाल द्वारा फीता काटने की रस्म निभाने के बाद माँ शारदा एवं मंजु कृष्ण के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 100 कलाकृतियाँ रखी गयी थीं। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् डाॅ0 आनन्द अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी कलाकृतियाँ भारत भवन के सिद्धहस्त कलाकार छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट कला क्षमता एवं सौंदर्यानुभूति का दिग्दर्शन कराती हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक कलाकार संवेदनाओं और सौंदर्यानुभूति के सहारे ही उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके हैं। मैं इस इन्स्टीट्यूट के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष अरविन्द सिन्धु को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिये साधुवाद देता हूॅं। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि भारत भवन के इन कलाकारों की कलाकृतियाँ राष्ट्रीय स्तर से कम नहीं हैं। समय आने पर ये कलाकार देश ही नहीं, दुनिया में अपनी कला का परचम फहरायेंगे।  प्रख्यात संगीतज्ञ एवं शिक्षाविद् डाॅ. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल द्वारा परम्परा कार्यक्रम एवं श्रीमती मंजु कृष्ण के कलात्मक योगदान पर प्रकाश डाला गया। भारत भवन इंस्टीट्यूट आॅफ विजुअल एंड परफार्मिंग आर्ट्स के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि श्रीमती मंजु कृष्ण की इच्छानुसार ही संगीत, नृत्य एवं चित्रकला जैसी विधाओं के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हेतु इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की गयी थी। अल्प समय में ही यह राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर लेगा, ऐसा हमने सोचा भी नहीं था। यह सब फैकल्टी के सहयोग के कारण ही सम्भव हो सका है।  प्रारम्भ में भारत भवन कल्चरल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, एकता अग्रवाल एवं शिप्रा द्वारा डाॅ0 आनन्द अग्रवाल का माल्यार्पण कर, पटका एवं शाल उढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया। सादर प्रकाशनार्थ

Read More

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना को प्रदूषण से निजाद दिला उसके पुरातन स्वरूप को पुनः ब्रज में लाने हेतु श्रीमान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टीय मार्ग और भारतीय किसान यूनियन ( भानु )के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने कमरकस के फिर हुंकार भरी कि 15 मार्च को जायेगें यमुना मुक्त करायेगें। 28 दिसम्बर रविवार को हजारों यमुना भक्त यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुये और यमुना मुक्ति का संकल्प लिया । उद्घाटन समारोह ब्रज के पूज्य साधु-सन्तों, भागवताचार्यो, विद्वत जनों, यमुना भक्तों के साथ भारतिय किसान यूनियन भानू के कई जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ सैकड़ो किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य रूप से ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा, गोकुल पीठाधिश्वर पंकज गोस्वामी जी महाराज, भाकियू ( भानू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, यमुना मुक्तिकरण अभियान के संरक्षक पूज्य संत हरिबोल बाबा, मोरकुटी के महन्त संत परमेश्वर दास जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व के आन्दोलन में सहभागिता करने वाले सैकड़ो यमुना भक्त भी सम्मिलित हुये और उन्होने पुनः पूर्व के आन्दोलन से भी अधिक बढ- चढ कर यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ यमुना मुक्ति का संकल्प लिया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुये यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासाचिव हरेश ठेनुआ ने सभी आगन्तुक महानुभावों का परिचय कराते हुये यमुना मुक्ति के संकल्प को दोहराया।   पूज्य संत रमेश बाबा महाराज ने यमुना भक्तों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सूर्यपुत्री यमुना की रक्षा के लिये आज पूरे ब्रज को घर से निकलना होगा। यमुना ब्रज की शान है ब्रजवासियों  की मां है और उसकी रक्षा के लिये हम सभी निकलना होगा यही हमारा परम कर्तव्य है। यमुना अवश्य आयेगी हम सभी निस्वार्थ भाव से यमुना मुक्ति अभियान में सहभागिता करें और हरिकृपा से यमुना ब्रज में आकर ही रहेगी।   गोकुलपीठाधिश्वर पंकज बाबा महाराज ने कहा कि कभी यमुना का जल सप्त देवालयों में पूजा में प्रयोग किया जाता था परन्तु आज ब्रज में यमुना का जल ही नहीं रहा यह हम सभी का दुर्भाग्य है। यमुना का ब्रज में न होना हमारी आस्था पर कुठाराघात है और हम सभी प्रकृति प्रेमियों, यमुना भक्तों और ब्रजवासियों को संगठित हो यमुना के लिये प्रयास करना होगा।  भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने हुंकार भरते हुये कहा कि हम बाबा महाराज के आदेशानुसार चल रहे है। यमुना मुक्ति के इस अभियान में हम जी जान से सहभागिता करते आये और करते रहेगें। यमुना को मुक्त कराने के लिये हम अपने प्राणों की बाजी लगाकर भी यमुना को मुक्त कराकर ही दम लेगे। यमुना के प्रदूषित जल के कारण आज सबसे अधिक यमुना निकटवर्ती किसान कराह रहा है इसलिये हमारों हजारों किसान कार्यकर्ता एक आवाज पर दिल्ली को हिलाने के लिये तत्पर है।  यमुना मुक्तिकरण अभियाान के संरक्षक हरिबोल बाबा ने कहा कि यमुना मुक्ति के पावन संकल्प में समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा क्योकि यह हमारी वर्तमान पीढी के साथ साथ आगे आने वाली पीढियों के लिये आवश्यक है।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि यमुना की स्थिति आज किसी से छुपी हुयी नहीं है। वृन्दावन, मथुरा और गोकुल में यमुना जल नहीं है बल्कि उसके स्थान पर दिल्ली और उससे आगे के शहरों के गन्दे नालों का जहरीला जल मात्र है जिसके कारण यमुना के तटवर्ती इलाकों का भूमिगत जल दूषित हो गया है जो कैंसर, हार्टअटैक, किडनी फैलीयर जैसे जानलेवा रोगो को बढावा दे रहा है इसलिये यह हमारी आस्था की लड़ाई होने के साथ साथ हमारे जीवन रक्षा की भी लड़ाई है इसलिये ब्रज और यमुना के निकटवर्ती सभी लोगो को यमुना मुक्ति के लिये प्रयास करना होगा।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डी़पी चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव संजय शर्मा , पंकज चतुर्वेदी, महेन्द्र राजपूत, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रीतराम सिंह, सोहन सिसौदिया आदि द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किये गये।  इस अवसर पर  भाकियू भानू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान,  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव श्रीचन्द चैधरी, श्री दास प्रजापति, आचार्य सोहन लाल जी,  भगवान दास चैधरी , अश्वनी शर्मा, राघव भारद्वाज, रोहतान सिंह, बलवीर सिंह हवलदार, रामगोपाल सिकरवार, अजय सिंकरवार ,ठाकुर रमेश सिकरवार, उषा सिंह, रामविनोद भट्ट, श्री मती पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश पचैरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।     यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पर 2010 से अब तक के प्रयासों की लगाई गयी प्रदर्शनी  केन्द्रीय कार्यालय पर 2010 से अब तक यमुना मुक्ति के लिये किये गये आन्दोलन और प्रयासो की प्रदर्शनी लगाई गयी है। इस प्रदर्शनी को देख यमुना भक्तों के मन में अतीत के आन्दोलन की स्मृतियाँ जागृत हो गयी। उद्घाटन समारोह में आये सभी आगन्तुकों के लिये प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी में यमुना आन्दोलन और यमुना मुक्ति के प्रयासों में सहयोग करने वाली संस्थाओं और यमुना भक्तों के योगदान को भी दर्शाया गया है। 

Read More

मथुरा। सुधीर कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मलित होने वाले निर्वाचकोंए प्रारूप 8 से निर्वाचक नामावली की प्रविष्टि को शुद्ध कराने एवं जिनके मतदाता पहचान पत्र खो गये अथवा नष्ट हो गये है के मतदाता फोटो पहचान पी0वी0सी0 कार्ड पर ही निर्गत किये जाने है। यदि अब बिना पी0वी0सी0 कार्ड पर मतदाता फोटो पहचान पत्र निर्गत किये जाते है तो वह पूर्ण रूप से अमान्य होगें। अतः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता फोटो पहचान पत्र पी0वी0सी0 कार्ड पर ही जारी होगे।

Read More

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की आशंका पिछले वर्ष से अधिक हो सकती हैं वीआईपी आने की संभावना मथुरा। नववर्ष पर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में देखने को मिलेगा अनोखा रेला। करीब पांच.छह किलोमीटर के दायरे में जाम ही जाम नजर आएगा। मुख्य सड़कों के साथ.साथ कुंज गलियों में भी श्रद्धालुओं का रेला चलेगा। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पर भी भीड़ उमड़ेगी। नये साल पर मथुराए वृंदावनए गोवर्धनए गोकुलए बल्देवए नंदगांव और बरसाना मंदिर के दर्शन करने के लिए 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि सर्दियों की छुट्टी धार्मिक नगरी में गुजारने के लिए दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं डेरा डाले हुए हैं। श्रद्धालुओं के आगमन के पूर्वानुमान को लेकर पुलिस प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है। वृंदावन को लेकर उसकी चिंताएं अधिक है। पांच.छह किमी के दायरे में यहां के प्रमुख मंदिर बांके बिहारीए रंगजीए इस्कॉनए प्रेम मंदिर और वीआइपी के विभिन्न आश्रमों में जाने पर भीड़ से निकालना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को जाम के हालात वैसे ही बनते हैं। नए साल पर हालात और भी बिगड़ेंगे। क्योंकि अब तक यातायात कुप्रबंधन को दूर करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। व्यवस्था और जानकारों के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जाम का सामाना करना पड़ सकता है। गोवर्धन में दानघाटी मंदिर पर गिरिराजजी के दर्शन आसानी से हो जाएंगे। क्योंकि यहां मंदिर मुख्य सड़क पर है और वाहन चलते रहे हैं। साथ ही सड़कें भी चैड़ी हैं। इसी सड़क पर थाना हैए जिससे पुलिस हर समय मौजूद होगी। बांके बिहारी के दरबार में आम से लेकर वीवीआइपी तक पहुंचते हैं। वर्ष 2013 में 25 से 31 दिसंबर के बीच 31 वीवीआइपी और वीआइपी आए थेए जिनके लिए पुलिस को विशेष व्यवस्था करना पड़ी थी। जनवरी में यह आंकड़ा 90 पर पहुंच गया था। जनवरी 2014 में 85 वीवीआइपी और वीआइपी दर्शन करने के लिए आए थे। नए साल पर भी बड़ी संख्या में वीवीआइपी और वीआइपी के आगमन का अनुमान पुलिस प्रशासन लगा रहा है। उन्हें सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी मंजिल सैनी भी रोज तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

Read More

छप्पन भोग से अलंकृत होगी गिरिराज जी की तलहटी मुकुन्द विनोद गार्डन में श्री गिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ के पदाधिकारी छप्पन भोग दर्शन की जानकारी देते हुए गोवर्धन। श्रीगिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ की ओर से शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में होने वाले विशेष छप्पन भोग दर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष छप्पन भोग पूर्व अलीगढ़ से आये श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग व तलहटी में दीपदान कर मनौती मांगी। महोत्सव में राजकुमार सीएल ने बताया कि 27 दिसंबर शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में प्रातः 9 से 12 बजे तक तलहटी में गिरिराज जी का मंत्रोच्चारणों के बीच दुग्धाभिषेक किया जाएगा। भव्य अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन 3 बजे से होंगे। गिरिराज जी का भव्य श्रंगार शरद शंकर मुखिया द्वारिकाधीश शैली में करेंगे। रात्रि में श्रीकृष्ण महारास एवं संकीर्तन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार सीएल, सुनील कुमार, सुमित कुमार, आदेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमित सर्राफ, आदेश गुप्ता, अशोक कुमार, देवेश चन्द्रा आदि थे।

Read More

    गिरिराज तलहटी में आयोजित गिरिराज महाराज के भव्य एवं अलौकिक श्रंगार के बीच सजा छप्पन भोग दर्शन गोवर्धन में आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग दर्शन का आरती उतारकर शुभारंभ करते संत सियाराम दास जी, हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल व अन्य गोवर्धन। श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा शुक्रवार को आयोजित अनूठे छप्पन भोग महोत्सव की अद्भुत छटा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सर्द हवाओं के बीच भव्य महल में श्रीकृष्ण स्वरूप में विराजमान गिरिराज जी के दर्शन करके भक्त भावविभोर हो गये। इस अनूठे छप्पन भोग ने श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों द्वारा द्वापर युग में कराई गई पूजा को याद करा दिया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग संत गया प्रसाद पंडित जी के समाधि स्थल के समीप आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग की सबसे बड़ी विशेषता में ठाकुर जी का मणिक, हीरे मोती, पन्ने आदि रत्नों से श्रंगार किया गया। गिरिराज जी का अद्भुत श्रंगार देख हर कोई उनके रंग में रंगता नजर आया। पश्चिम बंगाल व अन्य प्रांतों से मंगाये गये फूल श्रंगार की शोभा बढ़ा रहे थे। छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ सामुहिक रूप से आरती उतारकर हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास महाराज, काष्र्णि आश्रम से महंत हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल ने किया। श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये सात तोरण द्वार एवं सुसज्जित विशेष मार्ग में बैंडबाजे की धुन पर शहनाई बज रही थी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छप्पन भोग दर्शन देर रात्रि तक चलते रहे। महोत्सव में अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अजय गोयल, श्याम माहेश्वरी, अखिलेश भटनागर, नीरज अग्रवाल, सीमा गोयल, कविता अग्रवाल, विकास जैन, अनिल अग्रवाल, भोला नाथ, दीपक, राजीव, शिव शंकर माहेश्वरी आदि थे।  

Read More

काॅलेज में रंगोली सजाती हुए छात्र छात्राऐं चैमुंहाॅ। डीपी एजुकेशन इन्स्टीयूट में क्रिसमस डे के अवसर पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया है मुख्य अतिथि काॅलेज संस्थापक दुर्गा प्रसाद वाष्णेय ने कहा कि ऐसे अवसर पर हमारी संस्कृति को बढना होगा, डारयेक्टर वि0के0 गुप्ता मां सरस्वती के दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया काॅलेज संस्थापक ने कहा कि रंगोली कार्यक्रम में संस्कृति का प्रतीक है ऐसे आयोजन समय समय पर होने चहिए इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया बच्चों ने विभिन्न तरह की रंगोली बनायी आये गणमान व्यक्तियों ने बच्चों की रंगोली देखकर उनकी उत्साह वर्धन बढाया और जिसने सबसे अच्छी रंगोली बनायी उसको बधंाइ दी। बच्चों के सम्मान के लिए उन्होंने कुछ गिफट भी दिये जैसे इस मौख्ेा पर प्रथम, संतोष कुमार, सैकेण्ड चंचल अग्रवाल को वी0के0 गुप्ता, पिंकी गुप्ता, जितेन्द्र गोतम, राजेश शर्मा, सतीश सिंह, चेतना खत्री, विकुल वाष्णेय, अभिषेक, दिनंश, राहुल अग्रवाल, विष्णु, संतोष कुमार, भावना कुमारी, पूजा, चंचल अग्रवाल आदि मौजुद रहे।

Read More

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ पर मौजूद आयोजक, अतिथिगण व प्रशिक्षणार्थी मथुरा। नाबार्ड एवं सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क महिला व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के उद्द्याटन अवसर पर मुख्य अतिथि डी.डी.एम नाबार्ड श्री पंकज कुमार ने कहा कि व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केवल प्रशिक्षण ही नही बल्कि उद्यमी के लिए पूर्ण प्रशिक्षण है। जिसे प्राप्त कर प्रशिक्षाणार्थी स्वरोजगार मे पूर्णत सफल होगा। इस अवसर पर जिला अग्रणी मुख्य प्रबन्धक, केआर गणेशन कहा कि सिंड आर सेटी केवल प्रशिक्षण ही प्रदान नही करता बल्कि आत्मविश्वास उत्पन्न कर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। आगामी समय मे 10 दिवसीय डेयरी वर्मी कम्पोस्ट, दो पहिया वाहन की मरम्मत आदि प्रशिक्षण सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा निशुल्क दिया जायगा। मथुरा जनपद के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18-45 वर्ष के मध्य हो कम से कम कक्षा आठ पास हो और स्वरोजगार हेतु इच्छुक हो प्रशिक्षार्थियो को निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था प्रदान की जायेगी। वह अपना पंजीकरण दूरभाष पर करा सकते है। इस अवसर पर पूर्व निदेशक वेद प्रकाश गर्ग, स्टेट बैंक के जिला समवन्यक नरेश शर्मा, तथा प्रशिक्षका मन्जू गुप्ता उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी योजनाओं की प्राथमिकताओं में शामिल समाजवादी पंेशन योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के कर कमलों द्वारा 27 दिसम्बर को परिचय पत्र प्रमाण पत्र के वितरण का शुभारम्भ किया जायेगा। डा0 उमांशकर शर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना में लाभार्थियों को परिचय पत्र का वितरण 27 दिसम्बर कोे प्रातः 11ः00 बजे से क्रीसेन्ट गार्डन राजीव भवन के पास आयोजित समारोह में किया जायेगा।

Read More