मथुरा

गोवर्धन परिक्रमा समिति ढहर के बालाजी जयपुर से आये भक्तगण दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोवर्धन। श्रीगोवर्धन परिक्रमा समिति ढहर के बालाजी जयपुर की ओर से 12 वां वार्षिक दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव 3 व 4 जनवरी को मनाया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति व आस्था के अलौकिक इस कार्यक्रम में भक्ति रस गंगा में जयपुर से आये गायक कलाकार गोविंद शर्मा एंड पार्टी के निर्देशन में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दो दिवसीय भंडारे में अनवरत रूप से चतुर्दशी एवं पूर्णिमासी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। गिरिराज जी की तलहटी के संतों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल कृष्ण शर्मा, रामप्रकाश वैद्य, निर्मल भूतिया, हनुमंत सिंह कुमावत, हनुमान सहाय शर्मा, नरेश मेहता, महेश अग्रवाल, राम सिंह राठौड़, रामलाल जाट, ओंकार सिंह, रवि अग्रवाल, विमल अग्रवाल आदि थे।   

Read More

राया। थाना राया के ग्राम ढकरपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर जबन पुत्र हेतराम ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारी उमेश पुत्र लक्ष्मण स्वरूप निवासी पुरानी तहसील मांट मथुरा के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी सम्पत्ति को हानि पहुचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं

Read More

मथुरा। प्रदेश में बढ़ती ठंड के प्रकोप के चलतें प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भर के कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश किये जाने की घोषणा की हैं। इस खबर से जहाॅ बच्चों में खुशी की लहर है वहीं शिक्षकों  के लिए भी राहत भरी खबर हैं। अब शिक्षकों को भी भीषण ठंड में स्कूल जाने से निजात मिल सकगी।  

Read More

मथुरा। संस्कार भारती द्वारा होटल डयूक पैलेस में 25 दिसम्बर को वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतभंरा के सानिघ्य में शाहिदों के परिवारों को सार्वजनिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उममेश गोयल शोरा वालें होगे। उक्त निर्णय संस्कार भारती की गोबिन्द नगर में जयप्रकाश शर्मा की अघ्यक्षता में हुई बैंठक में लिया गया। महासमंत्री सुरेश सक्सैना ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष शहीदों के प्रति आस्था रखतें हुए प्रतिवर्ष एक आयोजित करती है जिसमें देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के परिवारों को सार्वजनिक सम्मानित किया जाता हैं। मुख्य संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में ग्राम अड्डा में जन्में ग्रेनेडियर बटालियन के हवलदार, अमर शहीद सौदान सिंह, भू्ररली सौनई में जन्में राजपूताना रायफल्स के रायफल मैन राजवीर सिंह व वृन्दावन निवासी गोबिन्द सिंह के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयाारियों को लेकर शिव कुमार गुप्ता, योगेश उपाघ्याय, शांशक तिवारी, आदि कार्यकर्ता निरन्तर जुटें हुए हैं। बैठक में रामभरोसे कपूर, घनश्याम हरियाणा, विशन्तकान्त मिलेन्द्र, कृष्णगोपाल, मयूर कौशिक, भारत भूषण, अनुपम गौतम, श्याम खंडेलवाल, अखिलेश अग्रवाल, सुन्धशु गोयल, रामप्रकाश, रेखा माहेश्वरी, चारू सिघल, नीलम सक्सैना, राज खंडेलवाल, कल्पना सारस्वत, विनीता निगम, सीमा सिंह, उमा शर्मा, सविता कुलश्रैष्ठ, डा0 सीमा मोरवाल आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। महात्मा ज्योतिराॅव फुले विकास समिति के तत्वाधान में भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री वाई फूलें की 184वी जयन्ती धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिव मुकेश सैनी ने बताया कि 3 जनवरी से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 3 जनवरी को समग्र क्रान्ति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराॅव फुलें की जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश व भारत रत्न से सम्मानित करने की माॅगों को लेकर जिलाधिकारी मथुरा से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नाम एक ज्ञापन सौंपेगा। तत्वाधान में संस्था के सदस्य जवाहर वाग से शान्ति पैदल मार्च निकाला जायेगा इसके पश्चात सैनी धर्मशाला गोकुल वैराज औरंगाबाद में 4 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकलांग सहायता संस्था के सहयोग से नेत्रदान शिविर दोपहर 2 बजे से समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारांेह एवं समाज के वरिष्ठ जनों व मीडिया का सम्मान समारोंह के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम की मुख्य सांसद हेमा मालिनी होगी। सचिव मुकेश सैनी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालें इच्छुक प्रतिभागियों का आडीशन 24 दिसम्बर को जनरंलगंज स्थिति सैनी धर्मशाला व 25 दिसम्बर को सैनी धर्मशाला गोकुल वैराज पर होगा। इच्छुंक प्रतिभागी समिति के कार्यालय सदर बाजार पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भगवान देवी सैनी, मोहन लाल सैनी, नत्थीलाल सैनी, रमेश चन्द्र सैनी, राम दयाल सैनी, प्रीतम सैनी, मुकेश चन्द्र सनी, गिर्राज प्रसाद सैनी, हरीश सैनी, कुलजदीप सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। शहर काग्रेंस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान के तहत जनरल गंज में देवेन्द्र यादव, विनेश सनवाल, मोहन चैधरी के नेतृत्व में सदस्यता शिविर लगाया गया। जिसमें 1 एक 31 व्यक्तियो को काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर उपस्थित थे। विद्यायक का देवेन्द्र यादव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं रानी मंडी स्थिति वाल्मीकि वाटिका पर लगायें गये शिविर का उद्घाटन महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर काग्रेंस अघ्यक्ष मलिक अरोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 1204 लोगों को काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। काग्रेंस नेता राजकुमार चैहान, पप्पू चैधरी, रामप्रसाद चन्देल, लियाकत कुरैशी, यतेन्द्र मुकदम, कृष्णमोंहन शर्मा, सरकार उपकार सिंह, विनेश सनवाल, महिला जिलाघ्यक्ष कमलेश चैधरी अनिल चैधरी, मनोज पाल, पूरन सिंह, सुभाष चक्रवर्ती, ज्ञानचन्द्र जौनी, महेश चैहान, संजय, बिजेन्द्र राहुल, किशोर, इन्द्र पहलवान ने कहा कि काग्रेंस की सदस्यता अभियान में युवा वर्ग महिलाए व पुरूष वर्ग भारी संख्या में कांग्रेंस से जुड़ रहा हैं।  

Read More



Mediabharti