मथुरा

कलैक्ट्रेट सभागार मंे राधाष्टमी मेले कह तैयारियों को लेकर बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य  मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में बरसाना में आयोजित होने वाली राधाष्टमी की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी मजिस्ट्रेटो, विभागीय अधिकारियों को तथा पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि पूर्व के मेलो में जिस तरह अच्छी व्यवस्था उनके व्दारा की गयी थी वैसी ही व्यवस्था राधाष्टमी के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जानी चाहिए। सभी अधिकारी आज से ही अपने अपने कार्य स्थल पाईन्टों पर पहुचकर सभी कार्यो तथा तैयारियों की व्यवस्थाओं को देखले ताकि एन वक्त पर किसी व्यवस्था में कमी न रह जाये और इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पडे। जिलाधिकारी ने बरसाना के चेयरमैन तथा अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपनी निगरानी में हर तैयारी में सहयोग करे समय से सभी कार्य तथा व्यवस्थाएं पूर्ण करे साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी तथा सुपरवाइजर नियुक्त करने निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी को दिये गये है। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटो को भी निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले भण्डारो के आसपास समुचित साफ सफाई रखने की गारंटी पर ही भण्डारे लगाने वालो को अनुमति दी जाये। मंदिर तथा परिक्रमा मार्ग एवं अन्य स्थलो पर चूना छिडकाव तथा प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय तथा स्नान घर एवं महिलाओं के कपडे बदले हेत चेन्जिग रूम पर्याप्त व्यवस्था में बनाये जाये। उन्होंने पार्किंग स्थल समय से चयनित कर के ठेकेदारो से पार्किंग स्थल पर दर सूची लगाने तथा जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी के मोबाइल नं0 भी अंकित करने के निर्देश दिये गये है। मंदिरों परिक्रमा मार्ग तथा पार्किंग स्थलो सहित अन्य प्रमुख स्थलो पर प्रकाश व्यवस्था हेतु जनरेटर लगवाने के भी निर्देश दिये गये है। लो0नि0वि0 सडको की मरम्मत कराने, विद्युत विभाग को नीचे तार ऊचे करने, जर्रर तारो को बदलने, विद्युत पोलो पर प्लास्टिंग की टेैम्परिंग कराने तथा मेला अवधि में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चत करने के भी निर्देश दिये गये है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रमुख स्थलो पर पर्याप्त दवाओं एवं चिकित्सको तथा स्वास्थ्य कर्मीयों  सहित एम्बुलेन्से तैनात करने के निर्देश दिये। मंदिरो तथा प्रमुख स्थलो पर सी0सी0 केैमरे लगाने तथा खोयापाया केन्द्र भी संचालित करने के निर्देश दिये गये है। एम0बी0डी0ए0 के अधिकारियो को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा आकस्मिक समय जनरेटर तथा प्रियाकुण्ड पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिये गये है। जिला आबकारी अधिकारी को मेले के समय दो दिन शराबबंदी कराने के लिए निर्देश दिये गये है। पेयजल व्यवस्था हेतु शुद्ध पानी के टैंकरो तथा प्याऊ व्यवस्था लगवाने के लिए भी कहा गया है। ए0आर0एम0 रोडवेज को 100 बसे विभिन्न मार्गो पर चलाने तथा 20 बसे अतिरिक्त रखने के भी निर्देश दिये है।  जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों तथा अधिकारियो को निर्देशित किया है कि बरसाना में हुयी अतिक्रमण को अतिशीध्र हटाकर श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु मार्ग को सुविधाजनक बनाये। नाव तथा गोताखोरो की व्यवस्था रखने तथा मेले में डी0जे0 भी प्रतिबंधित करने अथवा बहुत सीमित आवाज में ही बजाने पर निगराने रखने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मेले में लगाये गये मजिस्ट्रेटो तथा अधिकारियो को कडे निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी एक दूसरे के मोबाइल नं0 अपने अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पडने पर एक दूसरे का सहयोग लेकर व्यवस्था पूर्ण की जा सके। लापरवाही किसी भी रूप में क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मंदिर परिसर मे एक जगह भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए बैरीकेटिंग लगाकर श्रदालुओं को दर्शन कराकर आगे बडाये तभी अन्य को आगे बढाया जाये ताकि श्रदालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने मंदिर प्रबन्धकों से कहा कि मंदिर सेवायतों, पुजारियों तथा उनके परिवार जनों तथा रिश्तेंदारों एंवम गायन टोलियों को एक मुश्त अन्दर जाने तथा दर्शन कराने हेतु परिचय पत्र मय फोटोग्राॅफ के सम्बन्धित मजिस्ट्रेट एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी को समय से उपलब्ध करा दे ताकि उनके प्रवेश के समय परेशानी न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने भी मेला पर्व पर पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, डयूटी स्थल पर सतर्क निगाहें रख कर अपने कार्य को आन्जाम दें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेले में बम निरोधक दस्ता तैनात करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर विराजमान लुक लुक दाऊ जी महाराज गोवर्धन। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद ब्रज में बल्देव दाऊ जी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। गिरिराज महाराज की तलहटी स्थित लुक लुक दाऊ जी मंदिर पर जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। तैयारियों को लेकर सेवायत राम पुरोहित ने बताया कि लुक लुक दाऊ जी गिरिराज जी के स्वरूप में विराजमान हैं। श्रीकृष्ण व उनकी अल्हादिन शक्ति श्रीराधा व गोपियों के चन्द्र सरोवर के हुए महारास के दर्शन किये। इसलिए इनका नाम लुक लुक दाऊ जी पड़ गया। दाऊ जी का जन्मोत्सव 31 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में प्रातः कालीन बेला में वैष्णव पद्धति से पूजन अभिषेक, दोपहर बाद भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग दर्शन होगा। गिरिराज जी पर विराजमान इस मंदिर में सांय कालीन बेला में ग्वालवाल की मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।  

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र की गोपाल नगर काॅलोनी के लोग महिला पुरुषांे के साथ अपनी शिकायत करने को एसएसपी से मिले। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला पुरुष हाइवे पुलिस द्वारा की गई झूठी कार्यवाही का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विदित हो कि इस मामले में मोहन मिश्रा निवासी गोपाल नगर की पुत्री द्वारा अपने ऊपर तेजाब डालने की धमकी व अश्लील हरकतों को लेकर क्षेत्राधिकारी अजय पाल शर्मा से शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखा कर ईलू व दीपू नामक दो युवकों को जेल भेजा था। इसी मामले में काॅलोनी के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच अधिकारियों को बताया कि इस मामले में चार लोग नामजद किये है। जिसमें एक व्यक्ति तो 50 वर्ष का है जो इस तरह की हरकत कर ही नहीं सकता। वहीं उनका कहना है कि आरोप लगाने वाली युवती व उसकी बहिन पूर्व में कई लोगों पर आरोप लगाकर राजीनामा कर धन लाभ ले चुकी है। काॅलोनी वासियों का आरोप है कि अब इन युवतियों ने रोज गाली गलौज व अपना बर्चस्व दिखाने के चक्कर में अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया है। काॅलोनी वासियों ने जिलाधिकारी बी0 चंद्रकला से मुलाकात करने के साथ एसएसपी से भी मामले की सही जांच कराये जाने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। तहसील महावन क्षेत्र के ग्राम बसई हबीवपुर के प्रधान मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में राशन दुकानदार द्वारा जनता को समय से खाद्य सामिग्री वितरित नहीं किये जाने की शिकायत की हैं। शिकायती पत्र में कहा है कि ओमप्रकाश पुत्र गनपत जाटव नगला बिहारी थाना महावन पिछलें 25 वर्ष से राशन डीलर है जिसके पास बसई हवीवपुर का भी राशन वितरण कोटा हें। उक्त दुकानदार से ग्रामीण परेशान हैं। उक्त दुकानदार माल आने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय से सामग्री को वितरण नहीं करता है और जब ग्रामीण इसकी शिकायत करते है तो उसके परिजनों द्वारा ग्रामीणों से दवंगई की जाती हैं। प्रधान ने जिलाधिकारी से समस्या के निदान की माॅग की हैं।  

Read More

गोवर्धन। मथुरा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद कई भाजपा नेताओं ने गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गिरिराज जी की परिक्रमा कर मनौती मांगी। इससे पूर्व उन्होंने दानघाटी मंदिर में सेवायत दिनेश बाबा ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, ठा0 कारिन्दा सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, नगर प्रभारी सियाराम शर्मा, श्याम सुन्दर उपाध्याय, नगर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा, हरिओम शर्मा एडवोकेट, मोनू पंडित, भगवत पचैरी, विवेक कुंतल आदि थे।  

Read More

मथुरा। धर्मयात्रा महासभा की एक बैठक गोबिन्द नगर स्थित केशवदेव मन्दिर में हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि धर्मयात्रा महासंघ आने वाले श्रद्वालुओं को ध्यान में रखतें हुए भारत की संस्कृति, सभ्यता, व तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाये रखनें के साथ साथ तीर्थ यात्रियों को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य करता रहा हें। इसी क्रम को आगे बढ़ातें हुए हमें अब संगठन को ब्रजप्रान्त तक मजबूत बनाना होगा। महासचिव प्रयाग नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर अब अनेकों लपके तीर्थ यात्रियों को गाइड के नाम पर भ्रमित करते हैं। क्योंकि तीर्थ पुरोहित ही यात्रियों को वास्तविक जानकारी दे सकते है अतः शासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। ब्रज प्रान्त के सरंक्षक सोहनलाल शर्मा कातिव व अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि महासंघ शीघ्र ही जीर्ण अवस्था में पड़ें विभिन्न धर्म स्थलों व कुुण्ड सरोवर परिक्रमा मार्ग आदि के जीर्णद्वार हेतु शासन को अवगत करायेगा तथा प्राचीन धरोहरों, एतिहासिक धार्मिक स्थलों को भी पुर्नजीवित कराया जायेगा। बैठक में महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण व बेहतर कानून व्यवस्था तथा यात्रियों के साथ होने वालजी दुर्घटनाओं को लेकर भी कार्य किया जायेगा। बैठक में कालीचरण अग्रवाल, आरएन अग्रवाल, जमुनादास मित्तल, नन्द किशोर गुसाई, घनश्याम हरियाणा, रमेश चन्द्र शर्मा, श्रीनाथ मिश्रा, मदनमोहन अग्रवाल, कोमल  सिंह ठेकेदार, धर्मपाल सोंलकी, श्याम सुन्दर शर्मा, डा0 रमन टण्डन, अक्षय भारद्वाज, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय मथुरा के नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने अवगत कराया है कि दिनांक 20 सितम्बर 2014 दिन शनिवार को राज्य स्तरीय मेगा लोक अदालत का आयोजन होना निश्चित हुआ था। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा राज्य स्तरीय मेगा लोक अदालत दिनांक 20 सितम्बर 2014 को स्थगित कर दिनांक 06 दिसम्बर 2014 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में समाहित कर दिया गया है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पूर्ण राष्ट्र के समस्त राज्यों एंव जनपदों में दिनांक 06 दिसम्बर 2014 दिन शनिवार को आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त सम्बन्ध में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जनपद मथुरा में जिला एंव तहसील स्तर पर दिनांक 06 दिसम्बर 2014 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे फौजदारी के समनीय वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, चैक बांउन्स से सम्बन्धित धारा 138 एन आई एक्ट के बाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, व्यवहार वाद, स्टाम्प वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, बिजली चोरी से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, श्रम वाद, भूमिअध्याप्ति वाद, किरायेदारी वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, नगर पलिका, नगर निगम टैक्स मामले, सेवा निवृत्ति की परिलाभों सम्बन्धि मामले, धारा 258 सीआरपीसी के अध्याधीन दण्ड वादों, अभिवाक सौदेभाजी हेतु दण्ड वाद, सभी प्रकार के चालानों (यथा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मोटरयान अधिनियम के अधीन पुलिस तथा आरटीओं द्वारा किये गये चालान, मनोरजंन कर अधिनियम के अधीन चालान, उ0प्र0 दुकान एंव वाणिज्य अधिनियम के अधीन चालान, बांट तथा माप (प्रचालन) अधिनियम के अधीन चालान चलचित्र अधिनियम के अधीन चालान, नगर निगम, नगर पालिका द्वारा किये गये चालान, विकास प्राधिकरण द्वारा किये गये चालान, वन अधिनियम के अधीन किये गये चालान सहित समस्त चालानों) सहित ऐसे अन्य मामले जिनमें पक्ष का पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि हेतु इच्छुक हो निस्तारण किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त यदि आपका अन्य कोई बात आलाम्बित हो तथा सुलह समझौते के आधार पर उसका निस्तारण करना चाहते हो तो कृपा सम्बन्धि न्यायालय के पीटासिन अधिकारी से सम्पर्क कर उक्त वाद राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 06 दिसम्बर 2014 में नियत कराये।  

Read More

प्रदेश में बिजली संकट को लेकर मचे हाहाकार के बीच ही भारी विद्युुत कटौती से जूझ रहे मथुरा जनपद में विश्व विख्यात तीर्थ स्थल वृन्दावन में एक मथुरा रोड के एक बिजली घर पर लगी भीषड़ आग के बाद से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी। मथुरा वृन्दावन रोड पर पागल बाबा मन्दिर विद्युत विभाग के 132 के0वी0 उपसंस्थान पर लगी आग के दौरान खींचा गया फोटो।  

Read More

राया। कस्बे मे मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए कस्बा निवासियों ने फोगिंग मशीन चलवाने की माँग की है। माँग करने वालों मे इसराइल मेम्बर, गोविन्दराम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शंकर लाल शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अंकित भारद्वाज, राजू वाष्र्णेय आदि लोगों ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए फोगिंग मशीन चलवाने की माँग की है।  

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के लोगों से सीधे जापानी में बात करने के लिए पहली बार जापानी में ट्वीट किया।  जापानी स्वयं सेवकों की एक टीम ने अनुवाद में सहायता की। ट्वीट का रूपान्तरण नीचे दिया गया है-- “आगामी 30 अगस्‍त को मैं अपनी जापान यात्रा प्रारंभ करूंगा। इस यात्रा को लेकर अति उत्साहित हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।“ “मेरी जापान यात्रा उपमहाद्वीप के बाहर मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। मैं जुलाई महीने की शुरुआत में जापान की यात्रा पर जाने वाला था लेकिन संसद सत्र के कारण मैं नहीं जा सका।“ “मैं जापान में टोक्यो और क्योटो की यात्रा करूंगा और छात्रों, राजनेताओं और कंपनी प्रमुखों समेत जापानी समाज के हर वर्ग से बातचीत करूंगा।“ “बतौर मुख्यमंत्री, जापान की यात्रा से जुड़ी कई मर्मस्पर्शी यादें हैं। जापान के आतिथ्य और सहयोग के क्षेत्र की असीम संभावनाओं ने मेरे मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी है।“ “जापान के लोगों का नवाचार और सुस्पष्टता प्रशंसनीय है। हम दोनों देश एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।“ “मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्री शिंजो एबे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं उनके नेतृत्व का बहुत सम्मान करता हूं और पिछली बैठकों से ही हमारे संबंध बहुत गहरे रहे हैं।“ “जापान की भारत के साथ मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। हम दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं जो विश्व में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Read More